80/20 rule क्या है?

80/20 का ये अनोखा सिद्धांत  Vilfredo Pareto ने दिया था जो एक बहुत मशहूर  Philosopher and Economist थे। इस सिद्धांत को Pareto’s Principle कहते है। सिद्धांत का यह मतलब नहीं है कि हर चीज 80- 20 के अनुपात से ही होती है। हो सकता है यह 90-10 का हो या 70-30 के हिसाब से हो।  

यह  सिद्धांत हमें यह बताता है कि हमें सारी चीजों पर ध्यान ना देकर उन चीजों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिनकी वजह से हमारे बिज़नस को ज्यादा प्रॉफिट होता है। जैसे कोई भी ई-कॉमर्स स्टोर  में 20 % ही प्रोडक्ट 80% कुल बिक्री का हिस्सा होते  है तो अगर आप कोई  ई-कॉमर्स स्टोर चला रहे हैं तो उन 20 % चीजों पर ज्यादा ध्यान दीजिए कि कहीं पर उनकी कमी ना हो।

 इस सिद्धांत  का कतई यह मतलब नहीं है कि बाकि चीजों  को बिल्कुल ही नजरअंदाज कर ले बल्कि हमें यह सोचना है कि किन चीज़ों को प्राथमिकता देना चाहिए।

80/20 rule in business

मैकडॉनल्ड जब शुरू हुआ था तब वह बहुत सारी खाने की चीज़ें  बेचा करता था लेकिन फिर जब उसने यह देखा कि मेरी 80%  से ज्यादा की बिक्री सिर्फ बर्गर, फ्रेंच फ्राइस और कोल्ड ड्रिंक से ही आ रही है मतलब 20% आइटम से ही 80% से ज्यादा की बिक्री होती है तो उसने बाकी की चीजों को अपने रेस्टोरेंट में बेचना बंद कर दिया और सिर्फ उन्हीं चीजों को बेचना शुरू किया जिसकी सबसे ज्यादा मांग हो रही थी और आज मैकडॉनल्ड दुनिया के सबसे ज्यादा चलने वाले रेस्टोरेंट्स में से एक है। 

80/20 rule के examples

मैकडॉनल्ड 80/20 rule का सबसे अच्छा उदहारण है जिसके बारे में हम पहले ही बात कर चुके है। अब हम तथ्यों के अनुसार कुछ और उदहारण के बारे में चर्चा करेंगे।

आपको यह बात जानकर बड़ी हैरानी होगी कि : 

  • 20% कस्टमर से ही 80% कुल मुनाफा आता है। 20% प्रोडक्ट ही आपके 80% बिकते है। 
  • 80% कुल  शिकायतें 20% कस्टमर से ही आती है। 
  • 80% कंपनी की कुल बिक्री सिर्फ 20% सेल्समेन ही करते है। 
  • 80% total video views किसी भी YouTube channel पर उसके 20% videos से ही आते है। 
  • 20% लोग ही  80% ज़मीन के मालिक होते है। 
  • 80% किताबे जो पूरी दुनिया में बिकती है वो  20% लेखक  की ही होती है। 
  • 80% response आपको 20% marketing से ही आते  है। 
  • 80% कुल उद्योग द्वारा प्रदुषण सिर्फ 20% उधोगो से ही होता है। 
  • 80% समय आपके दिन का सिर्फ 20% काम ही लेते है। 
  • 80% फेसबुक पोस्ट like , शेयर , कमेंट 20% Facebook friends ही करते है। 
  • 20% शादी शुदा लोग ही 80% तलाक का कुल हिस्सा होते है। 
  • 80% कुल स्टार्टअप फंडिंग सिर्फ 20% स्टार्टअप में ही होता है।

अंतिम शब्द

कोई भी नियम परफेक्ट नहीं होता हर नियम के अपवाद होते है 80/20 rule के भी अपवाद संभव है यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि हमें पहले से यह नहीं पता होता कि कौन सा हिस्सा 20% के अन्दर आएगा और कौन सा 80% के अन्दर, इसलिए हमें हर कार्य को पूरी लग्न के साथ करनी चाहिए जब निष्कर्ष प्राप्त होने लगे तो रिजल्ट के अनुसार अपने कार्य में परिवर्तन करना चाहिए

80/20 rule  की इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए आप नीचे दिए हुए आइकॉन पर क्लिक करके शेयर कर सकते है

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment