Top 5 आवाज बदलने वाला एप्स | voice changer app

Top 5 आवाज बदलने वाला एप्स

आपके जीवन में कभी ना कभी ऐसा दौर जरूर आया होगा जब किसी ने आपको फोन किया होगा और आपसे आवाज बदलकर बात की होगी। कोई दोस्त आपके मजे लेने के लिए कभी लड़की की आवाज में बात करने लगता होगा, तो कभी अजनबी की आवाज में। लेकिन जैसे ही उसने देखा होगा कि आप एकदम उसके बहकावे में आ गए, तो उसने अपना नाम अचानक बताकर आपको चौका दिया होगा। आइए आज हम आपको Top 5 आवाज बदलने वाला एप्स के बारे में बताते हैं। जिन्हें जानकर आप भी अपने दोस्तों को चौका सकते हैं।

1- Magic call voice changer App

Top 5 आवाज बदलने वाला एप्स के बारे में से जिस ऐप के बारे में हम आपको सबसे पहले बताने जा रहे हैं, उसका नाम है Magic call voice changer इस ऐप की मदद से आप अपने दोस्तों से Real time Calling के दौरान अपनी आवाज बदल सकते हैं। जिससे आपके दोस्त को पता भी नहीं लगेगा कि वो किससे बात कर रहा है और आप उसकी सारी बातें भी जान लेंगे। जिसे जानने के बाद वो हैरान रह जाएगा।
यदि हम इस ऐप की बात करें तो ये आपको प्ले स्टोर के साथ IOS स्टोर पर भी मिल जाएगा। जिसकी फिलहाल 3.2 की रेटिंग है और इसे 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों के द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। आप इसमें आवाज बदलने के साथ काॅल रिकार्डिंग जैसे कई और फीचर देख सकते हैं। इस ऐप के शुरूआती कुछ फीचर तो फ्री हैं। लेकिन इसके अलावा दूसरे फीचर के उपयोग के लिए आपको विज्ञापन देखने या भुगतान करने की जरूरत पड़ेगी। इस ऐप का साइज 18 MB है। यदि आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो Google play store के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

DOWNLOAD LINK

2- Voice changer with effect

Top 5 आवाज बदलने वाला एप्स में हम आपको अब जिस ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं, वो भी बेहद शानदार है। इसके अंदर भी आप कई तरीकों से आवाज बदल सकते हैं। जिसमें लड़की, महिला, शराबी, राक्षस, बच्चे जैसी आवाज कर सकते है। कुल मिलाकर इसमें आप 40 तरह की आवाज बदल सकते हैं। जिसे आप रिकार्ड करके फोन गैलरी में भी सेव कर सकते हैं और बाद में सुनने के साथ अपने दोस्तों को भी भेज सकते हैं।
यदि हम इसकी रेटिंग की बात करे तो प्ले स्टोर पर इसकी 4.4 की रेटिंग दी हुई है। जबकि इसे अबतक 100 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। ये ऐप पूरी तरह से फ्री है। फिलहाल ये 22 MB का मौजूद है। इसे आप यदि डाउनलोड करना चाहे तो Google play store से कर सकते हैं।

DOWNLOAD LINK

3- Voice changer

Top 5 आवाज बदलने वाले एप्स में ये भी ऐप बहुत अच्छा है। इसमें आपको आवाज बदलने वाले कई बेहतरीन फीचर मिल जाते हैं। जिन्हें आप आवाज बदलने में प्रयोग कर सकते हैं। इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ इस ऐप के जरिए आप अपनी आवाज को गैलरी में भी सेव करके अपने दोस्तों को भी भेज सकते हैं।
यदि इस ऐप की रेटिंग की बात करें तो इसे फिलहाल प्ले स्टोर पर 4.3 की रेटिंग दी गई है। साथ ही इसे अबतक 100 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इसका साइज 9 MB का है। यदि इसे आप डाउनलोड करना चाहे तो इसको Google play store से कर सकते हैं।

DOWNLOAD LINK

4- Voicer (आवाज बदलने वाला एप्स)

यह ऊपर बताए गए सभी एप्स से बेहद अलग है। इसमें आप अपनी आवाज को किसी सेलिब्रिटी की तरह कर सकते हैं। Top 5 आवाज बदलने वाले एप्स में आप इसका भी प्रयोग कर सकते हैं। इस ऐप का एक खास फीचर है कि आप इससे विडियो भी बना सकते हैं। इसमें आप विडियो के दौरान अपनी आवाज बदलकर विडियो बना सकते हैं। फिर उसे सेव भी कर सकते हैं। जिसे आप कभी भी बाद में देखने के साथ अपने दोस्तों से भी साझा कर सकते हैं। इसके जरिए आप आडियो विडियो का साइज भी छोटा बड़ा कर सकते हैं।
इस ऐप को फिलहाल प्ले स्टोर पर 4.5 की रेटिंग मिली है। साथ ही अबतक इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। साथ ही इसका साइज 21 MB का है। यदि आप इस ऐप को डाउनलोड करना चाहे तो Google play store से कर सकते हैं।

DOWNLOAD LINK

5- Fun calls (आवाज बदलने वाला एप्स)

Top 5 आवाज बदलने वाला एप्स में आप इसका भी प्रयोग कर सकते हैं। इस ऐप में आपको आवाज बदलने के साथ आवाज रिकार्डिंग की भी सुविधा दी गई है। आप चाहे तो जब आपने अपने दोस्त से आवाज बदलकर बात की थी तो उसे दोबारा से भी सुन सकते हैं। साथ ही इसमें बहुत सारी आवाज दी गई हैं। जिनमें आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी आवाज को चुन सकते हैं।
ये ऐप फिलहाल आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे फिलहाल बेहद अच्छी रेटिंग दी हुई है। साथ ही इसका साइज भी महज 7.3 MB का है। आप यदि इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, Google play store से डाउनलोड कर सकते हैं।

DOWNLOAD LINK

निष्कर्ष

तो आपने जाना कि Top 5 आवाज बदलने वाला एप्स में आप किन एप्स का प्रयोग कर सकते हैं। इन एप्स के जरिए आप थोड़ी देर के लिए किसी को भी बेवकूफ बना सकते हैं। लेकिन हम आपको कहना चाहेंगे कि इन एप्स का प्रयोग आप सोच समझकर ही करें। क्योंकि बहुत से लोगों को इस तरह का मजाक पसंद भी नहीं होता।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment