आगरा का लाल किला किसने बनवाया था? 20+ Interesting Facts

आगरा का लाल किला किसने बनवाया था?

Agra Fort information in hindi:- आगरा का लाल किला (Agra ka Kila) के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। ताजमहल से थोड़ी ही दूरी पर स्‍थित यह यूनेस्‍को की एक विश्‍व घरोहर में शामिल  किला है। इतिहास की तमाम लड़ाइयों में इसने बेहद अहम भूमिका निभाई थी। यही वजह है कि लोग आज भी इसे बहुत दूर दूर से देखने आते हैं। आइए आज हम अपनी इस पोस्‍ट में आपको आगरा के किले (Agra Fort) से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य बताते हैं। साथ ही आपको बताते हैं कि इसका निर्माण किसने करवाया था और क्‍यों इसे यूनेस्‍को की विश्‍व विरासत स्‍थलो में शामिल किया गया है।

आगरा का लाल किला किसने बनवाया था?

उत्‍तर प्रदेश में स्‍थित इस Agra ka Kila का निर्माण अकबर ने करवाया था। माना जाता है कि ये निर्माण 1565 से लेकर 1573 ईश्‍वी के बीच में करवाया गया था। हालांक‍ि, आगरा का लाल किला किसने बनवाया था? इससे जुड़ा एक विरोधाभास भी है। इस किले के द्वार पर लिखा है कि इस किले का निर्माण 1000 ईश्‍वी में हुआ था। अकबर ने सिर्फ इस किले का पुन: निर्माण करवाया था। इसके बाद मुगल शासकों ने समय समय पर इसमें कुछ बदलाव किए जिसकी बदौलत आज आगरा का लाल किला यूनेस्‍को की विश्‍व विरासत स्‍थलो में शामिल हो सका है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली का लाल किला किसने बनवाया था?

आगरा का लाल किला से जुड़े रोचक तथ्‍य

  • साल 1958 में जब अकबर आगरा आया तो इतिहासकार अबुल फजल ने उसे बताया कि ये आगरा का लाल किला है जो कि अब पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इसे अब ‘बादलगढ़’ के नाम से जाना जाता है। फिर अकबर ने इसका निर्माण राजस्‍थान के लाल बलुआ पत्‍थर से करवाया।
  • इसके बाद जब शाहजहां का शासन काल आया तो उसे संगमरमर के पत्‍थरों का बड़ा शौक था। उसने भी आगरा का लाल किला की कुछ संरचनाओं को पुननिर्माण करवाया। आज मौजूद आगरा के किले में खूबसूरती लाने में शाहजहां का अहम योगदान है। क्‍योंकि संगमरमर के पत्‍थरों का दीवाना तो आज भी हर कोई है।
  • सिकंदर लोदी जो क‍ि दिल्‍ली के पहले सुल्‍तान के तौर पर जाने जाते हैं। इन्‍होंने अपनी राजधानी के रूप में आगरा के किले को बनाया था। आगरा के किले को बतौर दूसरी राजधानी बनाकर इन्‍होंने अपना शासन इसी किले चलाया था।
  • आगरा के किले को उसकी खूबसूरती के कारण आगरा के लाल किले के नाम से भी जाना जाता है।
  • कहा जाता है कि शाहजहां इस किले पर चढ़कर यहीं से ताजमहल को भी देखा करते थे, जो कि उन्‍होंने अपनी पत्‍नी मुम्‍ताज की याद में बनवाया था। ऐसा संभव इसलिए था क्‍योंकि इस किले से ताजमहल की दूरी मात्र 2.5 किलोमीटर है।

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्‍य

  • इतिहासकार बताते है कि इस किले को ‘बादलगढ़’ के नाम से इसलिए जाना जाता है क्‍योंकि यह पहले हिन्‍दू राजा बादल सिंह के पास था। इसके बाद लगातार राजा बदलते रहे और हर कोई अपने शासन काल में आगरा का लाल किला में कुछ ना कुछ बदलाव करवाकर ही गया।
  • इस किले को बनवाने में पहली बार कुल चार हजार कारीगर लगे थे। जिन्‍होंने दिन रात काम करके इस भव्‍य किले का निर्माण किया था।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि इस किले को अकबर के काल में दोबारा बनाने में लगभग आठ साल का समय लग गया था। इस किले का बाहरी भाग लाल बलुआ पत्‍थर से और अंदर का भाग ईंटो से बनाया गया है।
  • इस किले में कुल चार मुख्‍य द्वार बनाए गए है। जिसमें एक को हम ‘दिल्‍ली गेट’ जो कि दिल्‍ली की तरफ खुलता है के नाम से जानते हैं और दूसरे को ‘लाहौरी गेट’ जो कि लाहौर की तरफ खुलता है। लाहौरी गेट को अमर गेट के नाम से भी जाना जाता है जो कि एक राजपूत ठाकुर के नाम पर रखा गया था। अमर सिंह शाहजहां के दरबार में दरबारी थे और इस दरवाजे का नाम इन्‍हें सम्‍मान देने के लिए इनके नाम पर कर दिया गया था। नदी की तरफ खुलने वाले दरवाजे को ‘खिजड़ी गेट’ के नाम से जाना जाता है। साथ ही एक दरवाजा इस किले के अंदर बना है जिसे ‘हाथी पोल’ के नाम से जाना जाता है। इसके दोनों तरफ बड़े आकार के हाथी खड़े हैं।
  • आगरा के किले के अंदर कुल नौ महल बनाए गए हैं जिनमें जहांगीरी महल, शाहजहां गीरी महल, अकबरी महल, दीवान ए खास महल, बंगाली महल आदि के नाम से इन्‍हें जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:  बुर्ज खलीफा से जुड़े 20+ रोचक तथ्य

  • आगरा के किले में कई हिस्‍से आज भी भारतीय सर्वेक्षण विभाग की अंतर्गत हैं। जिनमें हमेशा ताला बंद रहता है। इनको आप सिर्फ दूर से ही देख सकते हैं। आम लोगों को इसके अंदर जाने की आज भी मनाही है।
  • फिल्म ‘मुगल ए आजम’ के कई दृश्‍य इसी आगरा के किले में फिल्‍माए गए हैं। साथ ही ‘प्‍यार किया तो डरना क्‍या’ गाना भी आगरा के इसी किले में शूट किया गया है।
  • आगरा के किले का प्रसिद्ध शीश महल भी भारतीय सर्वेक्षण विभाग की तालेबंदी में रखा गया है। इसे केवल किसी वीआईपी के आगमन पर ही खोला जाता है।
  • आगरा का लाल किला एक बहुमंजिली इमारत है। लेकिन पर्यटक जो कि यहां घूमने आते हैं, उन्‍हें केवल इसकी दो मंजिल तक ही जाने की इजाजत है।
  • सुनने में आता है शाहजहां के बेटे ओरंगजेब ने उनके अंतिम दिनों में शाहजहां को इसी किले में बंद कर दिया था। जिसके बाद उनकी मौत भी इसी किले में हो गई थी। इस बात की सच्‍चाई की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
  • यह किला कुल 94 एकड़ में फैला हुआ है। जबकि इसके चारो तरफ चार दीवारी की गई है जिसकी ऊंचाई लगभग 70 फीट तक है।
  • शाहजहां ने इस किले के अंदर एक मस्जिद का निर्माण भी करवाया था।
  • तमाम बदलावों के बाद भी यदि आप असली मुगल कला को आज भी इस किले में देखना चाहते हैं तो आगरा के किले में आप अकबरी गेट, दिल्‍ली गेट और बंगाली महल को देख सकते हैं। इनकी शौली में आजतक काई बदलाव नहीं किया गया है, जो कि वास्‍तविक मुगल शैली के परिचायक हैं।
  • इस किले के अंदर कमरों को इस तरह से बनाया गया है कि गर्मी के दिनों में भी ये काफी ठंडे रहते हैं।
  • इसकी वास्‍तुकला और खूबसूरती को देखते हुए साल 1983 में इसे यूनेस्‍को ने इसे अपनी विश्‍व विरासत स्‍थलों की सूची में शामिल कर लिया था। तब से इसका महत्‍व और ज्‍यादा बढ़ गया था।
  • आगरा के इस किले को साल 2004 में ‘आगा खान पुरस्‍कार’ के भी नवाजा जा चुका है जो कि इसकी अनूठी वास्‍तुकला के लिए दिया गया था। इसके साथ ही भारतीय डाक विभाग ने आगरा के किले के नाम से एक डाक टिकट भी जारी किया था।

Conclusion

आगरा का लाल किला किसने बनवाया था? यह जानने के साथ आपने आगरा का लाल किला से जुड़े रोचक तथ्‍य के बारे में भी जाना। आशा करता हूँ आपको यह जानकारी उपयोगी लगी होगी, आप इसे अपने दोस्तों तक भी शेयर करे ताकि उन्हें भी अच्छी जानकरी मिल सके। अगर आपको भी आगरा फोर्ट के बारे में कोई रोचक तथ्य ज्ञात है तो हमें कमेंट में जरुर बताये।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment