अमेज़न डिलीवरी बॉय जॉब के लिए online apply कैसे करें।

Amazon Delivery Boy Job

Amazon delivery boy job apply online: अमेज़न एक काफी जानी मानी ऑनलाइन शॉपिंग साइट है। यह काफी प्रचलित शॉपिंग साइट है। जिसका प्रयोग भारत समेत 20 अन्य देशों में भी होता है। यह आपसे ऑनलाइन ऑर्डर लेती है और सामान आपके घर तक पहुंचाती है। इन्हे पहुंचाने का काम डिलीवरी बॉय करते है।

डिलीवरी बॉय का काम काफी अच्छा और फायदेमंद होता है। अगर आप भी डिलीवरी बॉय के तौर पर अमेज़न से जुड़ना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल के दौरान हम आपको Amazon delivery boy job apply online या अमेज़न डिलीवरी बॉय जॉब के लिए online apply कैसे करें। के बारे में बताएंगे। तो आइए, सबसे पहले जान लेते हैं की आखिर डिलीवरी बॉय क्या होता है? और इनका क्या काम होता है?

डिलीवरी बॉय क्या होता है?

जब भी आप कुछ ऑनलाइन या ऑफलाइन ऑर्डर करते हैं। तो इसको आपके पास पहुंचाने वाले को ही डिलीवरी बॉय कहा जाता है। इनका काम आप तक प्रोडक्ट को डिलीवर करने का होता है। अमेज़न डिलीवरी बॉय का मतलब है की, ऐसा डिलीवरी बॉय जो अमेज़न के लिए काम करता हो। आज के समय में डिलीवरी बॉय जॉब्स में अमेजन डिलीवरी बॉय की काफी डिमांड है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अमेज़न डिलीवरी बॉय जॉब अप्लाई ऑनलाइन

अमेज़न डिलीवरी बॉय जॉब के लिए योग्यता

अमेज़न डिलीवरी बॉय जॉब के लिए आपको कम से कम आप 10 वीं या 12 वी पास होने चाहिए। इसके लिए आपको बस बेसिक एजुकेशन चाहिए होता है ताकि, आप पता पढ़ सकें और कम्युनिकेट कर सकें। इसके अलावा आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आप जिस भी जगह से अप्लाई कर रहे हैं। वहां की क्षेत्रीय भाषा आपको आना चाहिए। इसके अतरिक्त आपके पास मोबाइल फोन होना चाहिए तथा उसका प्रयोग भी करना आना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जोमैटो में जॉब कैसे करे?

जरूरी दस्तावेज

अमेज़न डिलीवरी बॉय बनने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स होने चाहिए। जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट और बाइक से जुड़े कागज। इसके अलावा आपके पास बाइक होना भी जरूरी है। इसके साथ में आपके पास आपके एजुकेशन डिटेल्स से जुड़े कागज भी होने चाहिए।

अमेजन डिलीवरी बॉय का काम

अमेज़न डिलीवरी ब्वॉय का काम आप पार्ट टाइम फुल टाइम दोनों कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पसंद और सहूलियत के अनुसार अपने पसंद के स्लॉट्स को चुन सकते हैं। जैसे कि आप चाहें तो 2 घंटे,‌ 4 घंटे, 6 घंटे या आप फुल टाइम भी काम कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ज्यादा इनकम चाहते हैं, तो आप ओवर टाइम भी कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

अगर आप अमेज़न से जुड़कर डिलीवरी बॉय का काम करना चाहते हैं। तो आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑफलाइन में भी अप्लाई कर सकते हैं। तो आइए, हम आपको दोनों ही तरीका विस्तार से बताते हैं।

Amazon delivery boy job apply online

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको अमेज़न की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको नीचे आकर करियर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहा आपको उपलब्ध वैकेंसी दिख जाएगी। इसके बाद आपको apply now का ऑप्शन आएगा, इस पर क्लिक करके आगे बढें। अब आपको यहा अकाउंट क्रिएट करना होगा।

इसके बाद कुछ बेसिक डिटेल दे कर आप अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद आपको अमेज़न की लॉजिस्टिक टीम की तरफ से संपर्क किया जाएगा अमेज़न आपको ईमेल या कॉल के माध्यम से आगे की प्रक्रिया को साझा करेगा। इस तरह से आप अमेज़न डिलीवरी बॉय जॉब अप्लाई ऑनलाइन कर सकते हैं।

ऑफलाइन अप्लाई कैसे करे?

अगर आप अमेज़न डिलीवरी ब्वॉय के लिए ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी अमेज़न सेंटर जाना होगा। यहां जाकर आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। अक्सर यहां काफी वैकेंसी होती हैं और आपके प्रयास से हो सकता है की जल्द ही आपको जॉब मिल जाए। इसके साथ ही अगर आपको ऑनलाइन अप्लाई करने में कोई भी समस्या आए तो आप अमेजन सेंटर जा सकते हैं।

Amazon Part Time Job?

अगर आप अमेज़न में पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय के तौर पर जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अलग से ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। इसके लिए आप flex.amazon.in पर जाना होगा। यहां आपको flex ऐप डाउनलोड करने को कहा जाएगा। इसे डाउनलोड करके आप इसके लिए अप्लाई कर पाएंगे। Flex के मदद से आप अपने सुविधा अनुसार पार्ट टाइम काम कर पाएंगे।

इसमें आप 120 से 140 रुपए प्रति घंटे कमा पाएंगे। हालांकि amazon flex अभी कुछ गिने चुने शहरो में ही उपलब्ध है। यह मेट्रो सिटीज और कुछ अन्य शहरों में ही उपलब्ध है। अमेज़न ने हाल ही में बताया था की flex पर जल्द ही अन्य शहरों को भी लिस्ट किया जाएगा।

यह अभी निम्न शहरो में उपलब्ध है:

  • बेंगलुरु
  • दिल्ली
  • मुंबई
  • हैदराबाद
  • कोलकाता
  • पटना
  • चेन्नई
  • जयपुर
  • अहमदाबाद
  • पुणे

अगर आप इनमें से किसी शहर में रहते हैं या फिर आप यहां शिफ्ट हो सकते हैं। तो आप अमेज़न से जुड़ कर कर पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय का जॉब कर सकते हैं।

अमेज़न कस्टमर केयर

अगर आपको फॉर्म भरने के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़े, तो आप अमेज़न के कस्टमर केयर को कांटेक्ट कर सकते हैं। अमेज़न का कस्टमर केयर अपने बेहतरीन सर्विसेज के लिए जाना जाता है। आप इनके ईमेल पर या फिर आप इन्हें डायरेक्ट कॉल भी कर सकते हैं। हम आपको अमेज़न का कस्टमर केयर डिटेल्स बता रहे हैं। यहां आप अमेज़न डिलीवरी बॉय जॉब अप्लाई ऑनलाइन से जुड़ी अपनी हर समस्या का हल पा सकते हैं। यह कुछ इस प्रकार है:

ईमेल:- [email protected]

कॉन्टैक्ट no:- 1800 3000 2076

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर नौकरी चाहिए तो यह तरीका अपनाए।

Conclusion

अमेज़न एक जानी मानी कंपनी है। इसमें काम करना काफी अच्छा होता है। अमेज़न में सबसे ज्यादा जॉब्स डिलीवरी बॉय की होती है। आज के इस आर्टिकल में हमने आपको अमेज़न डिलीवरी बॉय जॉब अप्लाई ऑनलाइन के बारे में बताया है। अगर आपको अप्लाई करने के दौरान किसी तरह की समस्या आए। तो आप कॉमेंट कर सकते हैं। हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके साथ ही ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल के लिए आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क कर लें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment