Anpadh ke liye job । अनपढ़ के लिए कौन सी नौकरी है?

अनपढ़ लोगों के लिए बेहतरीन नौकरी

Anpadh ke liye job: आज के समय में हर कोई शिक्षित है, न अधिक तो थोड़ा साक्षर तो जरूर ही है। फिर भी बहुत से लोग ऐसे भी है जो बिलकुल पढ़े लिखे नहीं होते हैं। इन्‍हें अनपढ़ कहा जाता है। मुख्यत कोई जान के अनपढ़ नहीं बनता। या तो यह उसकी मजबूरी रही होती है या बीता हुआ कल में वह किसी कारण पढ़ नहीं पाया होता।

आज के समय में हर किसी को रोजगार चाहिए होता है, ऐसा माना जाता है की अच्छी नौकरी सिर्फ पढ़े लिखे लोग कर सकते हैं। ऐसी धारणा हैं की सिर्फ पढ़े लिखे लोग ही पैसे वाले बन सकते हैं। लेकिन ऐसा नही है, अनपढ़ लोगों के पास भी कई रोजगार के साधन होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम अनपढ़ के लिए नौकरी बताएंगे। तो आइए इसकी शुरुआत करते हैं।

अनपढ़ लोगों के लिए सरकारी नौकरी

देखिए, यह तो एक सच बात है की अगर आपने कोई पढ़ाई नहीं की है और आप अनपढ़ है, तो आपको किसी तरह को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती है। किसी भी सरकारी नौकरी में कम से कम 8वीं या फ़िर 10वी पास होना जरूरी होता है। अगर कोई आपको अनपढ़ होने के बावजूद सरकारी नौकरी दिलाने को कह रहा है तो यह एक जालसाज अथवा ठग हो सकता है।

लेकिन इसके अलावा आप कई अन्य नौकरी या व्यवसाय कर सकते हैं, जिसे हम आगे बताने जा रहे है। लेकिन कई बार राज्‍य सरकारों द्वारा कुछ सफाईकर्मीं के पद निकाले जाते हैं। जिनमें योग्‍यता के नाम पर अनपढ़ भी मांग लिया जाता है। पर ये बेहद कम होता है।

अनपढ़ के लिए नौकरी

अनपढ़ लोगों के लिए प्राइवेट नौकरियां

प्राइवेट जॉब्स एक खुला मंच है, जहा कोई भी अपनी काबिलियत के अनुसार काम ढूंढ सकता है या फिर अपना खुद का काम स्टार्ट कर सकता है। अनपढ़ लोगों के लिए भी कई तरह के प्राइवेट जॉब उपलब्ध हैं, जिसे हम एक एक करके आपको बताएंगे। तो आइए जानते हैं anpadh ke liye job.

ड्राइवर की नौकरी

अगर आप गाड़ी चलाना जानते हैं, तो आप ऑटो रिक्शा चला सकते हैं। इसमें आपको अच्छा आमदनी हो सकता है। इसके लिए आपको ड्राइविंग स्किल्स आनी जरूरी है। इसके साथ ही आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। आपको बहुत से ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिन्होंने कोई अधिक पढ़ाई नहीं की होगी लेकिन ड्राइविंग से अच्छा पैसा कमा रहे होंगे। आप अपना खुद का ऑटो खरीद सकते हैं या किसी से रेंट पर लेकर भी चला सकते हैं।

टिफिन सर्विस

बाहर रह रहे कामकाजी लोग होटल में खाने की जगह टिफिन सर्विस अधिक पसंद करते हैं। अगर आपको खाना बनाना आता है, तो आप टिफिन सर्विस की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने घर से ही शुरुवात कर सकते हैं। इसके लिए कोई बड़ी दुकान की आवश्यकता नहीं होती। बड़े कम इन्वेस्टमेंट के साथ इस बिजनेस को शुरुआत को जा सकती है। अगर आप अपने काम को अच्छे से करते हैं तो आप इसमें काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। शहरो में टिफिन सर्विस की काफी मांग है।

रसोइया का काम

अगर आप खाना बनाना जानते हैं, तो आप रसोइया भी बन सकते हैं। बहुत से लोग रसोइया को नौकर का काम समझ लेते हैं, लेकिन यह बिल्कुल अलग होता है।‌ यह एक जिम्मेदारी का काम होता है, जिसमें किसी जगह पर खाना बनाने का काम होता है। इसमें आप किसी के निजी घर पर या फिर कोई कंपनी मैं खाना बनाते हैं। इसके लिए आपको काफी अच्छा पेमेंट भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें: सबसे अच्छा बिजनेस कौन सा है?

मिल्क मैन (पशुपालन और दूध)

अगर आप पशुपालन में रुचि रखते हैं, तो आप दूध का व्यापार शुरू कर सकते हैं। आप लोगों के घर तक दूध पहुंचा सकते हैं या फिर आप अपना खुद का स्‍टॉल खोल सकते हैं। शहरो में दूध की बढ़ती डिमांड की वजह से लोग खुद आपके पास से दूध ले जाया करेंगे। ‌इसके लिए आपको पशुओं की आवश्यकता होगी। पशुपालन और दूध उत्पाद के लिए सरकार भी कई तरह के अनुदान देती है। आप उनकी मदद भी ले सकते हैं।

घर की देखभाल

अगर आपको घर के कामकाज अच्छे लगते हैं, तो आप हाउसकीपिंग वर्क कर सकते हैं। इसमें आपको किसी के घर की देखभाल करनी होती है और इसके बदले में आपको पैसे मिलते हैं। यह एक काफी अच्छा काम है जिसमें आपको अच्छा पैसा मिल सकता है। इसके लिए भी किसी तरह के एजुकेशन की कोई आवश्यकता नहीं होती है। यह किसी अनपढ़ व्यक्ति के लिए सबसे अच्छी नौकरी साबित हो सकती है।

घर बैठे करने वाले काम

आइए अब आपको कुछ ऐसे काम बताते हैं, जिसे आप घर बैठे बैठे कर सकते हैं और अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इन सभी काम के लिए किसी भी तरह के एजुकेशन की कोई आवश्यकता नहीं है और कोई भी अनपढ़ व्यक्ति इसे आसानी से कर सकता है।‌

टेलरिंग (सिलाई कढ़ाई)

अगर आप सिलाई कढ़ाई जानते हैं तो आप टेलरिंग का काम कर सकते हैं। अगर आप पहले से नहीं भी जानते हैं तो उसे सीख कर भी इस क्षेत्र में काम कर सकते हैं। ‌आप अपने घर से इसकी शुरुआत कर सकते हैं या अपना खुद का टेलरिंग स्टोर भी खोल सकते हैं।

पैकेजिंग वर्क

किसी अनपढ़ व्यक्ति के लिए पैकेजिंग वर्क एक काफी अच्छा काम है।‌ इसमें आपको कंपनी की तरफ से पैकेजिंग का सामान मिलता है और आप को सामान को पैक करना होता है। आप जितने भी सामान को पैक करेंगे उसके अनुसार आपको पैसे मिलते हैं। इसमें आप अपने क्षमता के अनुसार पैसे कमा सकते हैं। इसे भी करने के लिए किसी तरह को फॉर्मेल एजुकेशन की कोई जरूरत नहीं होती। अगर आवश्यकता हुई तो कंपनी खुद आपको ट्रेनिंग प्रदान करती है।

नर्सरी (फूल पौधों का व्यापार)

अगर आपको पौधे लगाना पसंद है तो आप अपने घर पर ही नर्सरी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी पास के होलसेल नर्सरी से पौधों को लाकर, उसे बड़ा करके गमलों में लगा कर बेच सकते हैं। इस काम को बड़े ही आसानी से अपने घर पर रहते हुए कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जोमैटो में जॉब कैसे करे?

Conclusion

आज के समय में शिक्षा काफी आवश्यक है। किसी भी रोजगार के लिए शिक्षा की आवश्यकता होती है। लेकिन अगर आप शिक्षित नहीं है, फिर भी आप कई तरह के रोजगार और व्यापार को अपना सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने anpadh ke liye job बताया है। हमने अनपढ़ व्यक्ति के लिए कई तरह को नौकरी के बारे में बताया है। अगर यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद रहा तो इसे शेयर जरूर करें। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ, तब तक आप हमारे वेबसाइट से जुड़े रहें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment