Anydesk app kya hai | Anydesk से  Mobile या Computer को कैसे कंटोल करें?

AnyDesk का प्रयोग कैसे करें?

Anydesk app kya hai: Anydesk app का नाम आपने जरूर ही सुना होगा। यह हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। अगर आपके मन में भी ये सवाल है की आखिर Anydesk app क्या होता है? तो हम आपको बता दें कि Anydesk एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो अक्सर से खबरों में रहा है। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से किसी और मोबाइल या कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसी वजह से इस एप्लीकेशन का उपयोग और दुरुपयोग दोनो ही होता रहा है।

आज के इस आर्टिकल में हम Anydesk app के बारे में जानेंगे। जैसे Anydesk app क्या है? Anydesk रिमोट कंट्रोल क्या है, Anydesk से Mobile या Computer को कैसे कंटोल करें? तो सबसे पहले आइए यह जान लेते हैं की आखिर Anydesk app क्या है? | Anydesk app kya hai, इसके बाद Anydesk से Mobile या Computer को कैसे कंटोल करें? के बारे में से जानेंगे।

Anydesk app kya hai?

Anydesk app एक लाइव डिवाइस शेयरिंग एप है। इस ऐप के मदद से आप अपने डिवाइस से किसी अन्य कंप्यूटर या मोबाइल को कंट्रोल कर सकते है। यह ऐप मोबाइल और लैपटॉप दोनो के लिए ही है। आप किसी भी डिवाइस में इसे आसानी से प्रयोग कर सकते है। आप इसके माध्यम से फाइल शेयर और प्रिंट भी कर सकते है।

anydesk रिमोट कंट्रोल क्या है

Anydesk रिमोट कंट्रोल क्या है?

रिमोट कंट्रोल का मतलब होता है कि किसी भी सिस्‍‍टम को दूर से कंट्रोल करना। जैसा की हमने आपको ऊपर में ही बताया की कैसे Anydesk के माध्यम से आप अपने पास से ही किसी के डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

इस सुविधा को ही Anydesk रिमोट कंट्रोल कहा जाता है। इस ऐप के माध्यम से आप दूर के किसी भी डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं। Anydesk Aap आपको यह सुविधा उपलब्ध कराता है। इसे सेटअप करना और उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसे आप किसी भी डिवाइस में आसानी से चला सकते हैं।

Anydesk इंस्टॉल कैसे करें?

Anydesk को इंस्टॉल करना बेहद आसान है। सबसे पहले आप अपने फोन में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में जाएं। इसके बाद आप Anydesk लिख कर सर्च करें। इसके बाद सामने आने वाले ऐप को डाउनलोड या इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें। आप चाहें तो इसे इसकी वेबसाइट से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए बस गूगल पर जाकर Download Anydesk सर्च करना है। इसके बाद आप इसे आसानी से डाउनलोड और फिर इंस्टॉल कर पाएंगे।

इसे भी पढें: मोबाइल और कंप्यूटर में हिंदी लिखने का आसान तरीका

Anydesk से Mobile को कैसे कंट्रोल करें?

Anydesk आपको सहूलियत देता है की इसे आप मोबाइल से भी कंट्रोल कर सकते हैं। आप किसी भी मोबाइल या कंप्यूटर को अपने मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्ले स्टोर या अन्य किसी ऐप स्टोर से Anydesk ऐप को दोनों ही डिवाइस में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद जिस डिवाइस को कंट्रोल करना है इसका नंबर अपने मोबाइल के Anydesk ऐप में डाल दे। इसके बाद एक्सेस प्राप्त करके आप आसानी से अपने डिवाइस से मोबाइल को कंट्रोल कर पाएंगे।

Anydesk से कंप्यूटर को कैसे कंट्रोल करें?

Anydesk से कंप्यूटर को भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। बस आपको जिस कंप्यूटर को कंट्रोल करना है उसमे गूगल पर जाकर Anydesk App सर्च करना है। इसके बाद Anydesk डाउनलोड हो जाने के बाद आप अपने डिवाइस में भी Anydesk इंस्टॉल कर लें। इसके बाद जिस कंप्यूटर को कंट्रोल करना है उसका Anydesk नंबर अपने Phone में डालें और रिक्वेस्ट भेज दें। जैसे ही आप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते हैं वैसे ही आप Anydesk से कंप्यूटर को कंट्रोल कर पाएंगे।

AnyDesk के फायदे

  • Anydesk एक ऐसा एप है जिसके मदद से आप कहीं से भी किसी डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं।
  • इस ऐप के माध्यम से आप दूर से ही अपने किसी अन्य डिवाइस को चला सकते है या फिर किसी फाइल को एक्सेस कर सकते हैं।
  • यह ऐप आपको सहूलियत देता है की आप किसी भी जगह से आप किसी अन्य डिवाइस को अपने डिवाइस में आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
  • इससे आपका काम काफी आसान हो जाता है।
  • यह ऐप ad-free है जो आपको सहूलियत प्रदान करता है।
  • लाइटवेट होने की वजह से इसे आप किसी भी डिवाइस में आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके मदद से आप रिमोट प्रिंटिंग और फाइल ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

AnyDesk के नुकसान

  • जैसा की आप जानते ही हैं की Anydesk को काफी आसानी से उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इसके इसी सुविधा के वजह से ही इसका अब दुरुपयोग हो रहा है। कई जगह पर तो इस ऐप को बैन करने की भी बात चल रही है।
  • फ्रॉड करने वाले लोग इस ऐप के मदद से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।
  • जानकारी के अभाव में लोग फ्रॉडस्टर के बातों में आकर इस ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं और रिमोट एक्सेस का परमिशन उन्हें दे देते हैं। ऐसा करते ही फ्रॉडस्टर आपके डिवाइस को एक्सेस कर लेते हैं। और आपके जरूरी डिटेल्स और बैंक बैलेंस उड़ा लेते है। इसलिए इसे सावधानी से यूज करें।
  • यह ऐप जितना अच्छा है उतना बुरा भी साबित हुआ है, अत: इसका प्रयोग सावधानी से करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को Anydesk का एक्सेस न दें।

इसे भी पढें: गूगल हिस्ट्री डिलीट कैसे करे?

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने Anydesk app kya hai, Anydesk से Mobile या Computer को कैसे कंटोल करें? समेत anydesk रिमोट कंट्रोल क्या है और Anydesk के बारे में सबकुछ जाना। इसके बारे में जानने से न सिर्फ इसका सही से उपयोग कर पाएंगे बल्कि इस ऐप के सहारे होने वाले फ्रॉड से भी खुद को बचा पाएंगे। उम्मीद है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस आर्टिकल को अपने मित्रो के साथ शेयर करें। भविष्य में ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारे वेबसाइट को बुकमार्क कर लें, और हमसे जुड़े रहें। यदि आपकी कोई राय या सवाल है तो आप उसे कमेंट बॉक्‍स में जरूर साझा करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment