अपना ब्लड ग्रुप कैसे जाने? | मेरा ब्लड ग्रुप क्या है?

Apna blood group kaise jane: ब्‍लड गुप के बारे में आपने कई बार सुना होगा। कई बार जब हम कोई फार्म भरते हैं या अस्‍पताल में जाते हैं तो वहां हमें अपना ब्‍लड ग्रुप बताना होता है। जिसके बाद ही हमारा खून या तो लिया जा सकता है या हमें दिया जा सकता है। यानि बिना ब्‍लड ग्रुप जाने आप खून ना तो दे सकते हैं या ले सकते हैं।

लेकिन यदि आप अभी तक नहीं जानते हैं कि अपना ब्लड ग्रुप कैसे जानें तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको ब्‍लड ग्रुप जानने का सही तरीका बताएंगे। जिसके बाद आप आसानी से अपना ब्‍लड ग्रुप जान सकते हैं।

ब्‍लड ग्रुप क्‍या होता है?

अपना ब्लड ग्रुप कैसे जानें इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि ब्‍लड ग्रुप क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें कि ब्‍लड ग्रुप हर इंसान का अलग अलग होता है। इसे कुल चार भागों में विभाजित किया गया है।

जिसमें A, B, AB और O होता है। हर इंसान के खून के अंदर इन्‍हीं में से कोई ब्‍लड ग्रुप पाया जाता है। जो कि जांच के बाद उसे बता दिया जाता है। खास बात ये है कि यदि एक इंसान के अंदर एक ग्रुप का ब्‍लड है तो हमेशा उसका एक ही ब्‍लड ग्रुप मिलेगा। यानि जीवन में कभी आपके खून का ब्‍लड ग्रुप नहीं बदलता है।

अपना ब्लड ग्रुप कैसे जानें

ब्‍लड ग्रुप जानना क्‍यों जरूरी है?

  • अपना ब्‍लड ग्रुप पता होने का सबसे बड़ा यही फायदा है कि इससे यदि आप कभी हादसे का शिकार हो जाते हैं और अचानक आपको खून की जरूरत होती है। तो उसी समय आपको खून चढ़ाया जा सकता है। अन्‍यथा आपकी जान भी जा सकती है।
  • यदि आपको अपना ब्‍लड ग्रुप पता होगा तो आपके परिवार में या जानकार में किसी को खून की जरूरत होगी तो आपको उसका ब्‍लड ग्रुप देखते ही पता चल जाएगा कि आप उसे खून दे सकते हैं या नहीं। अन्‍यथा संभव है कि आप योग्य होकर भी अनजाने में मदद ना कर सकें।
  • आज के समय जगह जगह ब्‍लड डोनेशन कैंप (Blood Donation Camp) लगे होते हैं। इसलिए यदि आपको अपना ब्‍लड ग्रुप पता होगा तो आप उन कैंप में आसानी से खून दान देकर समाजसेवा का सबसे बड़ा काम कर सकते हैं।
  • आज के समय कई ऐसे फार्म या ID Card बनते हैं जिसके ऊपर आपका ब्‍लड ग्रुप लिखा होता है। इसलिए यदि आपको अपना ब्‍लड ग्रुप पता होगा तो वहां हमेशा सही जानकारी दी होगी।

अपना ब्लड ग्रुप कैसे जानें?

यदि आप अपना ब्‍लड ग्रुप जानना चाहते हैं तो इसके कुल दो तरीके हैं। दोनों ही तरीके एकदम सुरक्षित हैं। आपको इसमें किसी तरह का दर्द या परेशानी नहीं होगी। साथ ही ये काम केवल 5 मिनट का है।

पहला तरीका

अपना ब्लड ग्रुप कैसे जानें में जो पहला तरीका है उसके अंदर आप लैब में जाते हैं और आपका खून वहां मौजूद लोग सुई से निकाल लेते हैं। इसके बाद वो उसे मशीनों की मदद से जांच करते हैं। जांच करने के बाद आपको जानकारी दे दी जाती है कि आपका ब्‍लड ग्रुप कौन सा है। इसके बाद आप उसका उपयोग कहीं भी आसानी से कर सकते हैं।

दूसरा तरीका

अपना ब्लड ग्रुप कैसे जानें में दूसरा तरीका बेहद आसान है। इसके अंदर आपको लैब में जाना होगा और आपकी अंगुली के ऊपर एक सुई चुभाकर एक बूंद खून निकाल लिया जाएगा। जिसके बाद उसी खून को मशीन से देखा जाएगा और आपको कुछ समय बाद बता दिया जाएगा कि आपका ब्‍लड ग्रुप कौन सा है। इसके बाद आप इस जानकारी का कहीं भी प्रयोग कर सकते हैं।

ब्‍लड ग्रुप जानने का कुल खर्च?

जैसा कि आपने जाना कि ब्‍लड ग्रुप जानने के लिए आपको हमेशा किसी ना किसी लैब में जाना होता है। जो कि आपको हर जगह देखने को मिल जाएगी। यदि फिर भी आपको नहीं मिलती है तो आप इसकी जानकारी अपने आसपास किसी डॉक्‍टर से ले सकते हैं या दवाई की दुकान से ले सकते हैं।

इसके बाद यदि आप ब्लड ग्रुप जानने की कीमत की बात करें तो आमतौर पर इसकी कीमत 100 रूपए के आसपास होती है। साथ ही आपके खून की जांच करके आपका ब्‍लड ग्रुप 1 घंटे के अंदर ही बता दिया जाता है।

घर पर ब्‍लड ग्रुप कैसे चेक करें?

आपने सोशल मीडिया और अन्‍य जगहों पर कई बार घर पर ब्‍लड ग्रुप चेक करने का तरीका भी देखा होगा। जिसमें लोग अक्‍सर फंस जाते हैं। क्‍योंकि उससे आपको ना तो लैब में जाना होगा ना ही पैसे खर्च करने होंगे। लेकिन All In Hindi आपको पूरी जिम्‍मेदारी से बताना चाहता है कि विज्ञान में अभी ऐसी कोई खोज नहीं हुई है। जिससे आप घर पर ही खून की जांच करके अपना ब्‍लड ग्रुप जान सकें।

इसलिए बेहतर होगा कि आप जब भी ब्‍लड ग्रुप जानना चाहें तो घर से 100 रूपए लें और अपने आसपास किसी लैब में जाकर चेक करवा लें। अन्‍यथा संभव है कि आपकी छोटी सी लापरवाही आपको आगे चलकर बहुत बड़ी परेशानी में डाल दे।

कौन किसे खून दे सकता है?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि जब आपको पता चल जाता है कि आपका ब्‍लड ग्रुप कौन सा है। तो आप किस ग्रुप वाले इंसान को खून दे सकते हैं और किसी ग्रुप वाले इंसान से खून ले सकते हैं। जो कि आज के समय में हर इंसान को जानना बेहद जरूरी है।

कौन किसे खून दे और ले सकता है

प्रकार

खून दे सकता है

खून ले सकता है

A+

A+, AB+

A+, A-, O+, O-

O+

O+, A+, B+, AB+

O+, O-

B+

B+, AB+

B+, B-, O-, O+

AB+

AB+

EVERYONE

A-

A+, A-, AB+, AB-

A-, O-

O-

EVERYONE

O-

B-

B+, B-, AB+, AB-

B-, O-

AB-

AB+, AB-

AB-, A-, B-, O-

 O Positive (O+)

  • O Positive वाले लोग उन सभी लोगों को आसानी से खून दे सकते हैं। जिनका ब्लड ग्रुप O+. A+, B+, AB + है।
  • लेकिन यदि हम खून लेने की बात करें तो O Positive वाले लोग केवल O Negative ब्‍लड ग्रुप वाले लोगों से ही खून ले सकते हैं।

O Negative (O-)

  • O Negative को सर्वदाता कहा जाता है। यानि ये सभी ग्रुप वाले लोगों को अपना खून दे सकते हैं।
  • जबकि यदि हम खून लेने की बात करें तो ये लोग केवल O- वाले लोगों से ही खून ले सकते हैं।

A Positive (A+)

  • ये लोग A Positive और AB Positive वाले लोगों को ही अपना खून दे सकते हैं।
  • जबकि ये लोग A+, A- और O Positive, O Negative वाले ब्‍लड ग्रुप के लोगों से ही खून ले सकते हैं।

A Negative (A-)

  • ये लोग A+, A- और AB Positive और A और AB Negative वाले लोगों को ही खून दे सकते हैं।
  • जबकि ये लोग एक और A- और O Negative वाले लोगों से ही खून ले सकते हैं।

B Positive (B+)

  • ये लोग B+ और AB Positive ब्‍लड गुप वाले लोगों को ही खून दे सकते हैं।
  • जबकि य‍े लोग B+ और O Positive, B और O Negative वाले ब्‍लड ग्रुप के लोगों से खून ले सकते हैं।

B Negative (B-)

  • ये लोग B-, B+ और AB  Positive वाले और AB Negative वाले लोगों को खून दे सकते हैं।
  • जबकि ये लोग B- और O Negative वाले ब्‍लड ग्रुप के लोगों से खून ले सकते हैं।

AB Positive (AB+)

  • ये लोग केवल अपने रक्‍त समूह यानि AB Positive वाले लोगों को ही खून दे सकते हैं।
  • इस ब्‍लड गुप वाले लोगों को किसी भी दूसरे ब्‍लड ग्रुप के लोगों का खून दिया जा सकता है।

AB Negative (AB-)

  • इस ब्‍लड ग्रुप वाले लोग AB Positive और नेगेटिव दोनों ब्‍लड ग्रुप के लोगों को खून दे सकते हैं।
  • A-, B-, AB-, O Negative वाले ब्‍लड ग्रुप के लोगों से खून ले सकते हैं।

गलत ब्‍लड ग्रुप का खून देने से क्‍या होगा?

अंत में आपके जहन में ये सवाल आ रहा होगा कि यदि किसी इंसान को किसी गलत ब्‍लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया जाता है तो क्‍या होगा? तो हम आपको बता दें यह उसकी जान के लिए काफी घातक हो सकता है। इससे उसकी मौत तक हो सकती है।

इसलिए खून देने और लेने के काम में आप हमेशा सावधानी बरतें। अन्‍यथा संभव है कि आपकी गलती या लापरवाही से किसी भी इंसान की जान आफत में पड़ सकती है।

क्‍या शादी करते समय ब्‍लड ग्रुप देखना चाहिए?

कई बार ऐसा सुनने में आता है कि आपका जीवनसाथी जो होगा उसका ब्‍लड ग्रुप भी अवश्‍य देख लेना चाहिए। अन्‍यथा गर्भ धारण में समस्‍या आ सकती है। तो हम आपको बता दें कि यह सिर्फ अफवाह मात्र है। आप चाहे किसी भी ब्‍लड ग्रुप की महिला या पुरूष से शादी कर सकते हैं।

इससे ना तो आपके बच्‍चे पर कोई बुरा प्रभाव पड़ेगा ना ही आपके जीवन पर। इसके अलावा ब्‍लड ग्रुप देखकर कई लोग इंसान का स्‍वभाव भी बता देते हैं। तो हम आपको बता दें यह भी संभव नहीं है। इंसान का स्वभाव उसके रहन सहन और आसपास रह लोगों से तय होता है। ना कि उसके ब्‍लड ग्रुप से। इसलिए आप इन अफवाहों में कभी ना आएं।

FAQ

अपना ब्लड ग्रुप कैसे जानें?

अपना ब्‍लड ग्रुप जानने के लिए आपको अपने आसपास किसी खून जांच की लैब में जाना होगा। वहां आपके खून की जांच करके आपका ब्‍लड ग्रुप बता दिया जाएगा।

ब्‍लड ग्रुप जानने के लिए कितना खून निकाला जाता है?

ब्‍लड ग्रुप जांच के लिए आपका केवल एक बूंद खून लिया जाता है। जिसमें आपको किसी तरह का दर्द भी नहीं होता है।

ब्‍लड ग्रुप कुल कितने प्रकार के होते हैं?

ब्‍लड ग्रुप कुल 4 प्रकार के होते हैं। जिसमें A, B, AB और O ये सभी ब्‍लड ग्रुप पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों में होते हैं।

गलत ब्‍लड ग्रुप का खून चढ़ने से क्‍या होता है?

यदि किसी इंसान को गलत ब्‍लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया जाए तो इससे उसकी मौत भी हो सकती है। इसलिए किसी भी इंसान को खून देते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। ताकि उसे कोई समस्‍या ना हो।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि अपना ब्लड ग्रुप कैसे जानें। इसे जानने के बाद आप समझ सकते हैं कि देखने में भले हर किसी का खून लाल रंग का होता है। लेकिन यदि आपको उसके ग्रुप का नहीं पता है तो आप किसी दूसरे इंसान का खून नहीं ले सकते हैं। इसलिए आज ही आप अपने आसपास किसी लैब में जाएं और अपने खून की एक बार जांच करवा के अपना ब्‍लड ग्रुप अवश्‍य पता करें। अपना ब्लड ग्रुप कैसे जानें से जुड़ा यदि आपका अब भी कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment