टॉप 10 Best geography book for UPSC in Hindi

UPSC Geography Book List

Best geography book for UPSC in Hindi: भूगोल हमेशा से एक रोचक विषय रहा है। खास तौर पर ऐेसे छात्रों के लिए जो देश और दुनिया के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। लेकिन भूगोल को समझना बेहद कठिन काम होता है। इसके लिए काफी सारे छात्र बहुत सारी किताबें भी पढ़ते हैं। पर अक्‍सर वो उसे याद तो कर लेते हैं। पर उन्‍हें भूगोल समझ नहीं आता है।

ऐसे में यदि आप भी Best geography book for UPSC in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको भूगोल की 10 हिन्‍दी माध्‍यम की किताबों के बारे में जानकारी देंगे। जो कि सबसे बेहतरीन हैं।

भूगोल क्‍या है?

Best geography book for UPSC in Hindi के बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको बताते हैं कि भूगोल क्‍या होता है। ताकि आप भूगोल को आसानी से पढ़ सकें। तो हम आपको बता दें कि भूगोल भी एक विषय होता है। जैसे कि तमाम दूसरे विषय होते हैं।

इस विषय के अंदर आपको आकाश और पृथ्‍वी के बारे में जानकारी दी जाती है। इस विषय को पढ़कर आप सूरज, चांद और पृथ्‍वी पर मौजूद जलवायु और और तमाम प्राकृतिक चीजों के बारे में जान सकते हैं। जो कि आपको इस दुनिया के बनने की प्रक्रिया के बारे में अच्‍छे से समझने में मदद कर सकता है।

Geography books for ias in hindi medium

भूगोल किसे पढ़ना चाहिए?

वैसे तो भूगोल कोई भी पढ़ सकता है। लेकिन इसे समझना बेहद कठिन काम होता है। क्‍योंकि इसे आप केवल किताब की मदद से नहीं समझ सकते हैं। इसे समझने के लिए सबसे जरूरी है कि आपकी रूचि दुनिया की जलवायु और आकाश के बारे जानने के बारे में होनी चाहिए।

इसके अलावा यदि आप चाहते हैं कि भूगोल को केवल कुछ समय में समझ लिया जाए तो ऐसा संभव नहीं है। इस विषय को समझने के लिए आपके पास धैर्य होना चाहिए। साथ ही आपको हर विषय पूरी गहराई के साथ समझने की आदत होनी चाहिए। तभी आप इस विषय को पूरी तरह से समझ सकते हैं।

Best geography book for UPSC in Hindi

आइए अब हम आपको Geography books for ias in hindi medium के बारे में जानकारी देते हैं। यहां हम आपको सबसे पहले किताब का नाम बताएंगे। फिर उसकी खास बात बताएंगे कि उसे आपको क्‍यों पढ़ना चाहिए। साथ ही यदि आप उसे पढ़ते हैं तो आपको उसमें किस तरह की जानकारी देखने को मिलेगी। इसके बाद आप चाहें तो उस किताब के नाम से ऑनलाइन मंगा सकते हैं या बाजार से ऑफलाइन खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आईपीएस बनने के लिए योग्यता?

NCERT Books

किसी भी विषय का अध्‍यन्न करने के लिए सबसे बेहतर एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें मानी जाती हैं। इसलिए आप हमेशा कोशिश करें कि सबसे पहले वही किताबें पढ़ें। इसके अंदर सबसे पहले आप 11 वीं और 12 वीं कि किताबें पढ़ें। इसके बाद आपके जो विषय छूट जाते हैं आप उसे 6 से लेकर 10 कक्षा तक की किताबें से पढ़ सकते हैं।

लेकिन यदि आपको भूगोल की बिल्‍कुल भी जानकारी नहीं है तो आप सीधा 6 कक्षा की किताब से शुरू कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो इसमें थोड़ा समय तो ज्‍यादा लगेगा। पर आप अंत में देखेंगे कि आपका भूगोल का 90 प्रतिशत सेलेब्‍स पूरा हो चुका है। जो कि आमतौर पर दूसरी किताबों से संभव नहीं था।

Previous Year Papers

जब आप एनसीआरटी की सारी किताबें पढ़ लेते हैं तो जरूरी कि आप पिछले सालों के प्रश्‍न पत्र निकाल कर देखें कि आपको उसमें से कितना आता है। ये प्रश्‍न पत्र आपको इंटरनेट पर आसानी से देखने को मिल जाएंगे। साथ ही आज के समय में बाजार में कई ऐसी किताबें आती हैं। जो कि कई सालों के प्रश्‍न पत्र को एक ही किताब में संग्रहित करके देते हैं।

ध्‍यान ये रखिए कि आप केवल 5 से 7 साल के प्रश्‍न की खरीदें। क्‍योंकि समय के हिसाब से परीक्षा का पैटर्न बदलता रहता है। साथ ही कोशिश कीजिए कि आप उस Topic पर नजर दौड़ाएं जो कि आपके कमजोर हैं। आगे चलकर आप केवल इन Topic पर भी काम करेंगे तो आपका विषय काफी अच्‍छा हो जाएगा।

OXFORD Student Atlas

किताबें पढ़ने के बाद आपको चाहिए कि आप एक ऐसी किताब खरीद लें। जिसके अंदर आपको भारत सहित पूरी दुनिया का मैप (Map) दिखाया गया हो। इस मैप से आप समझ सकते हैं कि पूरी दुनिया किस तरह की है। उसके अंदर कहां पृथ्‍वी है और कहां समुद्र है।

साथ ही भारत की भूमि को भी देख सकते हैं। जैसे कि किन राज्‍यों के साथ समुद्र की सीमा लगती है और किन राज्‍यों के साथ समुद्री सीमा नहीं लगती है। इसके जरिए आप ये भी समझ सकते हैं कि पूरी दुनिया में कौन कौन से ऐेसे देश हैं। जो कि समुद्र के किनारे बसे हुए हैं। इस तरह के परीक्षाओं में कई प्रश्‍न आते हैं।

भारत का भूगोल (माजिद हुसैन)

Geography books for ias in hindi medium में अब हम आपको पहली किताब का नाम बताने जा रहे हैं। जो कि माजिद हुसैन की लिखी गई है। इस किताब में आपको भारत का पूरा भूगोल देखने को मिल जाएगा। आप उसे पढ़कर भारत के भूगोल को अच्‍छे से समझ सकते हैं।

इस किताब में आपको भूगोल के विषय अनुसार तरीके से जानकारी दी गई होगी। आप जैसे जैसे विषय पढ़ते जाएंगे और भारत का भूगोल अच्‍छे से समझ आता जाएगा। लेकिन किताब के साथ आप भारत के मैप भी मदद जरूर लें। ताकि आप चीजों को याद करने की बजाय समझ सकें। क्‍योंकि भूगोल को कभी भी याद नहीं किया जा सकता है।

 मानव भूगोल (माजिद हुसैन)

माजिद हुसैन की लिखी यह किताब भी भूगोल को काफी गहराई से कवर करती है। इसके अंदर आपको मानव के बारे में जानकारी दी गई होगी। जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि मानव का विकास कैसे हुआ। साथ ही मानव के विकास और भूगोल के संबध के बारे में जान पाएंगे।

इस किताब के अबतक कई संस्‍करण आ चुके हैं। इसलिए आप हमेशा सबसे नए संस्‍करण को ही खरीदें। साथ ही यदि आप इस किताब को बाजार से खरीदते हैं तो 300 रूपए में आसानी से मिल जाएगी। जिसके बाद आप इस किताब को पढ़कर भारत का भूगोल समझ सकते हैं।

भौगोलिक मॉडल्‍स (माजिद हुसैन)

भूगोल को समझने के लिए यह एक मॉडल आधारित किताब है। जिसे पढ़कर आप भूगोल के मॉडल के बारे में जान सकते हैं। इस किताब में दिए गए मॉडल को आप अपने हाथ से अपनी कॉपी में भी बना सकते हैं। जिससे आपको वो लंबे समय तक याद रहें।

यदि यदि आप भूगोल में अबतक के मॉडल्‍स को समझना चाहते हैं तो आपको चाहिए कि आप इस किताब को अवश्‍य खरीद लें। यह किताब आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्‍यम में आसानी से मिल जाएगी। इसलिए आपको जो सही लगे उसी से खरीद लें।

भौतिक भूगोल (संविदर सिंह)

भौतिक भूगोल को पढ़ने के लिए संविदर सिंह की यह सबसे अच्‍छी किताब है। इसके अंदर आप भौतिक भूगोल के बारे में अच्‍छे से जान सकते हैं। क्‍योंकि संविदर सिंह यूपी सरकार के द्वारा लेखन क्षेत्र में कार्य के लिए पुरस्‍कृत भी किए जा चुके हैं। इससे आप इनकी जानकारी का स्‍तर समझ सकते हैं।

इस किताब के अंदर आपको पृथ्‍वी के बनने की प्रक्रिया, महादृीप और उपमहादृीप के बारे में जानने को मिलेगा। साथ ही इसी तरह आप जान पाएंगे कि आकाश कैसे बना था। उसमें ग्रह किस तरह से काम करते हैं। इस किताब को आप जब भी पढ़ने बैठें तो आप अपने साथ मैप भी लेकर बैठें। अन्‍यथा संभव है कि आपको चीजें समझ ना आएं। यदि आप इस किताब को बाजार से खरीदते हैं तो आपको ये 300 रूपए तक में आसानी से मिल जाएगी।

जनसंख्‍या भूगोल (आर सी चांदना)

Geography books for ias in hindi medium में जनसंख्‍या भूगोल नाम की किताब को आप पढ़ सकते हैं। यह कल्‍याणी प्रकाशन समूह की किताब है। जो कि आर सी चांदना के द्वारा लिखी है। ये एक प्रोफेसर रह चुके हैं। जिससे इनकी लिखी किताब में दी गई जानकारी काफी अच्‍छे स्तर ही है।

इस किताब के अंदर आपको जनसंख्‍या से जुड़े आंकड़े, लोगों के विकास आदि को मिलाकर एक चित्र सारणी भी दी गई है। इन सबको मिलाकर कुल इसके अंदर 16 अध्‍याय हैं। जिनकी मदद से आप जनसंख्‍या के बारे में बहुत सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह किताब भी आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। लेकिन हमारा सुझाव रहेगा कि आप इस किताब को कभी भी पुराने हो जाने पर ना पढ़ें। क्‍योंकि आंकड़ों में लगातार बदलाव होता रहता है। इसलिए आपको हमेशा वर्तमान के आंकड़े ही पढ़ने चाहिए।

भौगोलिक चिंतन का इतिहास (माजिद हुसैन)

यदि आपका मानव भूगोल अच्‍छा है तो आपको ये किताब पढ़नी चाहिए। इसके अंदर आपको मानव के विकासवाद के सिद्धांत के बारे में जानकारी दी गई है। इसलिए आप चाहे तो इस किताब को पढ़ सकते हैं। इस किताब की खास बात ये है कि ये किताब बेहद ही आसान भाषा में लिखी गई है। जिसे कोई भी आसानी से समझ सकता है।

हालांकि, ये किताब इतनी रोचक नहीं है। इसलिए संभव है कि जब आप इस किताब को पढ़ने बैठें तो आपको हल्‍की बोरियत महसूस हो। लेकिन यदि आप इस किताब के सारे मॉडल पढ़ लेते हैं। तो निश्चित ही आपकी परीक्षा में इससे जुड़े प्रश्‍न देखने को मिलेंगे।

इंटरनेट

ऐसा नहीं है कि अब आप केवल किताब के सहारे ही रहें। किताबों के साथ साथ हमारा सुझाव रहेगा कि आप इंटरनेट को अपनी तैयारी में एक खुली किताब की तरह रखें। आपको जो विषय कठिन लगे। उसे इंटरनेट पर देख सकते हैं। साथ ही उससे जुड़े नोट्स और विडियो भी देख सकते हैं।

बस ध्‍यान ये रखें कि आपको इंटरनेट पर अच्‍छी चीजें पहचाननी आती हो। साथ ही आप इंटरनेट पर समय खराब ना करें। बस जो चीज आपको जाननी है उसे जानने के बाद आप इंटरनेट को बंद कर दें और दोबारा से पढ़ाई में लग जाएं।

ध्‍यान रखने योग्य बातें

  • कोई भी किताब अपने आप में पूरी नहीं होती है। इसलिए आप सबसे पहले अपना सेलेब्‍स (Syllabus) अवश्‍य देख लें। आपको जो पढ़ना हो आप उस किताब से केवल वही पढ़ें।
  • Geography books for ias in hindi medium को पढ़ने से पहले यदि संभव हो तो आप किसी ऑफलाइन या ऑनलाइन कोचिंग में दाखिला ले लें। आपको वहां हर Concept को अच्‍छे से समझा दिया जाएगा।
  • नदी, पर्वत, सागर और महादृीप को आप हमेशा मैप (Map) की मदद से पूरा करें। इन्‍हें कभी भी याद करने की कोशिश ना करें।
  • यदि आपका कोई खास टॉपिक नहीं समझ आ रहा है। तो आप उसे You Tube पर लिखकर उससे जुड़ी विडियो भी देख सकते हैं। वहां आपको कई अध्‍यापक अच्‍छे से समझा देंगे।
  • कभी भी भूगोल को रटने की कोशिश ना करें। इस तरह से आप केवल याद रख सकते हैं। लेकिन परीक्षा में आए प्रश्‍नों को कभी हल नहीं कर सकते हैं।
  • हमने आपको जो किताबें बताई हैं। बाजार में इससे अलग किताबें भी आपको देखने को मिलेंगी। इसलिए आप कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले एक बार सभी किताबों को अवश्‍य रूप से देख लें।
  • यदि आप किसी कोचिंग संस्‍थान में पढ़ते हैं तो उनकी अलग से किताबें और नोट्स होते हैं। आप उन्‍हें भी पढ़ सकते हैं। क्‍योंकि उनके अध्‍यापक हमेशा अपनी लिखी किताबों में से ही पढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें: आईएएस के लिए कौन सी किताबें पढ़नी चाहिए? |

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि Best geography book for UPSC in Hindi में कौन कौन सी किताबें आती हैं। इसे जानने के बाद भी हम कहेंगे कि आप एक बार अपनी पसंद की किताब को दुकान पर जाकर देखें। इसके बाद ही तय करें कि आपको कौन सी किताब लेनी चाहिए। क्‍योंकि आपके लिए वही किताब बेहतर होगी जो आपके समझ में आए।

यदि आपको हमारा ये लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्‍तों के साथ भी शेयर करें। साथ ही यदि आपका इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

1 thought on “टॉप 10 Best geography book for UPSC in Hindi”

  1. ये सब बहुत ही अच्छी किताबे है। इन किताबों के बारे में आपने बढ़िया करके बताया है। में एक बार इन किताबो जरूर पडूंगा

    Reply

Leave a Comment