Best Yoga Books in Hindi | टॉप 10 योगा बुक्स

Best Yoga Books in Hindi: योग आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में काफी प्रचलित हो गया है। इसकी वजह है कि आज जो भी इंसान योग करता है उसे उसका कोई ना कोई फायदा जरूर होता है। इसलिए दिनों दिन योग करने का चलन हमारे समाज में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन बहुत से लोगों को आज भी योग के फायदे और उसे करने के तरीके के बारे में जानकारी नहीं है।

ऐसे में आज हम आपको Best Yoga Books in Hindi के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन किताबों को पढ़कर आप योगा के बारे में तो जान ही सकते हैं। साथ ही यदि आप योगा सिखाने वाले हैं या योगा के अध्‍यापक आदि के बारे में सोच रहे हैं। तो इन किताबों को आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

Best Yoga Books in Hindi

आइए अब हम आपको Best Yoga Books in Hindi के बारे में जानकारी देते हैं। यहां हम आपको कुल 10 किताबों के बारे में जानकारी देंगे। जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्‍यम से खरीद सकते हैं। साथ ही इन किताबों के कंटेंट की भी थोड़ी बहुत जानकारी साझा करेंगे। जिससे आप समझ सकते हैं कि इस किताब के अंदर आपको क्‍या पढ़ने को मिलेगा।

पतंजलि योग दर्शन

Best Yoga Books in Hindi में हम आपको जो सबसे पहली किताब बताने जा रहे हैं उसका नाम है ‘पतंजलि योग दर्शन’। यह किंताब मूल रूप से संस्‍कृत में है। लेकिन इसके लेखक डॉ मृदुल कीर्ति ने इसका अनुवाद हिन्‍दी भाषा में किया है। जिससे इसे हर आम आदमी इसे पढ़ सकता है और योग के बारे में जान सकता है।

अगर आप योग को गहराई में जाकर समझना चाहते हैं तो आपके लिए इस किताब से बेहतर कोई किताब नहीं हो सकती है। क्‍योंकि इसके अंदर योग के हर प्रकार के बारे में जानकारी दी गई है। जिससे आप योग के अंदर की चीजों को बखूबी समझ सकते हैं।

लेकिन इस किताब को पहले नंबर पर रखने के बावजूद भी हमारा एक सुझाव रहेगा कि यदि आपको हिन्‍दी का सही रूप नहीं पढ़ना नहीं आता है, तो इस किताब के साथ ना ही जाएं। क्‍योंकि इस किताब की हिन्‍दी बेहद कठिन है। जिसे आम हिन्‍दी लिखने और पढ़ने वाला नहीं समझ सकता है।

Best Yoga Books in Hindi

सम्‍पूर्ण योग विधा

Best Yoga Books in Hindi में अब हम आपको जो किताब दूसरे नंबर पर बताने जा रहे हैं वह बेहद ही खास है। क्‍योंकि इस किताब को रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से पुरस्‍कृत भी किया गया है। इसके अलावा इस किताब को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी काफी अच्‍छी रेटिंग दी गई है।

यदि हम इस किताब के लेखक की बात करें तो उनका नाम है राजीव जैन। इन्‍होंने इस किताब के अंदर योग के फायदे नुकसान के साथ उसके खान पान से जुड़ी तमाम चीजों को बताने की कोशिश की है। जिससे एक आम आदमी योग का लाभ प्राप्‍त कर सके। इसलिए यदि आप एक आम आदमी हैं और केवल अपनी दिन चर्या में योग को शामिल करने के लिए किताब को पढ़ना चाहते हैं तो इस किताब के साथ जा सकते हैं। इस किताब की भाषा और कंटेंट आपको कभी निराश नहीं करगा।

योग निद्रा

Best Yoga Books in Hindi में अगली हमारी किताब उन लोगों के लिए है जो कि दिन भर काम करते हैं और उनके पास योगा आदि करने के लिए किसी भी तरह का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगों को योग निद्रा किताब अवश्‍य पढ़नी चाहिए। इस किताब के अंदर उन्‍हें जानने को मिलेगा कि कैसे वो काम के साथ भी योग की कुछ क्रियाओं को करके अपने शरीर को स्‍वस्‍थ बना सकते हैं।

यह किताब उन लोगों के लिए बहुत ही अच्‍छी है जो कि मानसिक तौर पर परेशान रहते हैं और उनका मन किसी भी काम काज में नहीं लगता है। वो लोग इस किताब को पढ़कर अपने खाली समय में दफ्तर या घर में योग के बताए गए तरीकों को अपनाकर अपने मन को शांत कर सकते हैं।

योग और भोजन द्वारा रोगों का इलाज

इस बात को हम सभी जानते हैं कि योग और शुद्ध भोजन जीवन की सबसे बड़ी दवाई है। यदि हम इन दोनों चीजों को सही रखते हैं तो हमारे आसपास भी किसी तरह का रोग नहीं आएगा। इस किताब के लेखक सत्‍यपाल ने इसी बात पर प्रकाश डालने का काम किया है।

इस पुस्‍तक के लेखक ने बताने की कोशिश की है कि कैसे आप योगा और भोजन की मदद से अपने शरीर के असाध्‍य रोगों को भी दूर कर सकते हो। इस पुस्‍तक के लेखक ने इसके अंदर हर योग के लाभ बताने के साथ जानकारी साझा की गई है कि कैसे आप अपने शरीर के रोगों को दूर कर सकते हो। साथ ही कैसे अपने मन और दिमाग को शांत कर सकते हैं। जो कि आज के टेन्‍सन भरे दौर में सबसे जरूरी है। यदि हम इस किताब को खरीदने की बात करें तो आप इस किताब को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्‍यम से खरीद सकते हैं।

योग संजीवनी

योग संजीवनी किताब के अंदर आज की आधुनिक समस्‍याओं के समाधान का जिक्र किया गया है। जैसे कि आज के समय में हर इंसान तनाव, डिप्रेशन, मानसिक परेशानियां आदि से ग्रस्‍त है। इनसे निदान पाने के लिए यह किताब कोई भी पढ़ सकता है। इस किताब के अंदर इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए योग की तमाम उन क्रियाओं का जिक्र किया गया जो कि आज के समय हर इंसान को इन चीजों से बचा सकती हैं।

इसलिए यदि आप आज की भागदौड़ भरी जिदंगी में आने वाली समस्‍याओं से परेशान हैं तो आप इस किताब को पढ़ सकते हैं। ये किताब बेहद ही आसान भाषा में लिखी गई है। जिससे इसे कम पढ़ा लिखा आदमी भी पढ़ सकता है।

आसन प्राणायाम मुद्रा बंध

Best Yoga Books in Hindi में अब हम जिस किताब के बारे में बताने जा रहे हैं वह किताब हर योगा प्रेमी के लिए बेहद लाभकारी सिदृध हो सकती है। क्‍योंकि इस किताब के हर प्रकार के योग की जानकारी चित्रों सहित दी गई है।

साथ ही इस किताब के अंदर योग के अनेकों फायदे के बारे में जानकारी दी गई है। जिससे आप अपने शरीर की जरूरत को देखते हुए योग अपना सकते हैं। यदि हम इस किताब के लेखक की बात करें तो इनका नाम स्‍वामी सत्‍यानंद सरस्‍वती है। इन्‍होंने इस किताब के अंदर हर वो कोशिश की है जिससे एक आम आदमी अपने जीवन में योग को अपना सके। इसलिए इस किताब की भाषा को भी बेहद ही आम और सरल रखा गया है। आप इस किताब को हिन्‍दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में खरीद सकते हैं और पढ़ सकते हैं।

घेरंड संहिता

Best Yoga Books in Hindi में आप चाहे तो घेरंड संहिता किताब को भी पढ़ सकते हैं। इस किताब के अंदर आपको योग से जुड़ी ऋषि और मुनियों की बातों का जिक्र मिलेगा। योग से जुड़े आसन और प्राणायाम के जुड़ी चीजों को समझने के लिए यह एक बेहतरीन किताब है। आप इस किताब को पढ़कर इन चीजों के बारे में समझ सकते हैं। लेकिन केवल सामान्‍य जीवन में योग को लाने के लिए इस किताब को पढ़ना सही नहीं रहेगा। यह किताब काफी गहराई में जाकर लिखी गई है।

योग द्वारा स्‍वास्‍थ जीवन

योग के जरिए यदि आप अपने जीवन को आनंद दायक बनाना चाहते हो तो इस किताब को अवश्‍य पढ़ें। इस किताब के जरिए आप उन चीजों को बड़े ही आराम से समझ सकते हैं जो कि सही मायने में हम सभी को ध्‍यान में रखनी चाहिए। लेकिन हम लोग भागदौड़ भरे जीवन में इन चीजों का ध्‍यान नहीं रख पाते हैं।

इन चीजों की जानकारी जुटाने के लिए आप ‘योग दृवारा स्‍वस्‍थ जीवन’ किताब को पढ़ सकते हैं। इस किताब के अंदर आपकी समस्‍या का समाधान तो मिलेगा ही साथ ही आपके मन में आ रहे हर सवाल का जवाब भी छिपा है।

योग और योगासन

अगर आप दवाइयों को खा खाकर परेशान हो चुके हैं तो Best Yoga Books in Hindi में हम आपको अगली जो किताब बताने जा रहे हैं उसे जरूर पढ़ें। इस किताब के अंदर तमाम बीमारियों और उन्‍हें ठीक करने में योग कैसे अपनी अहम भूमिका अदा कर सकता है। इसकी जानकारी साझा की गई है।

आप इस किताब के माध्‍यम से जान सकते हैं कि कैसे आप योग के जरिए अपने शरीर को रोगों से मुक्‍त कर सकते हैं। साथ ही इस किताब के अंदर बताया गया है कि आखिर योग कैसे किसी इंसान के रोग को दूर करने में अहम भूमिका निभाने का काम करता है।

इस किताब के अंदर कुल 192 पेज हैं। जिनके अंदर हर तरह के योग और उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई है। यदि हम इस किताब के प्रकाशन की बात करें तो यह किताब साल 2015 में प्रकाशित की गई थी। जो कि आज बाजार में बहुत ही लोकप्रिय हो चुकी है।

योग साधना व योग चिकित्‍सा रहस्‍य

Best Yoga Books in Hindi में आगे हम जिस किताब के बारे में बताने जा रहे हैं वह रामदेव के दृवारा लिखी गई है। इससे आप समझ सकते हैं कि इसके अंदर आपको दी जाने वाली हर जानकारी कितनी सटीक और सही होगी।

रामदेव बाबा ने इस किताब के अंदर योग की तमाम क्रियाओं की जानकारी दी है। साथ ही हम लोग अपने जीवन में योग को अपनाकर कौन कौन से फायदे पा सकते हैं। इसके अलावा प्रत्‍येक योग के बारे में आसान भाषा में काफी अच्‍छे से बताया गया है। जिससे इसे हर आदमी पढ़ सकता है और योग को अपने जीवन में अपना सकता है।

Best Yoga Books in Hindi को पढ़ना क्‍यों जरूरी है?

योगा अपने आप में बेहद विस्‍तृत विषय है। इसलिए योगा को समझने के लिए जरूरी है आप उससे जुड़ी को पढ़ें। ताकि योगा के बारे में जान सकें।

योगा की सबसे अच्‍छी किताब कौन सी है?

योगा की सबसे अच्‍छी किताब वही है जो कि आपके समझ में आ जाए। इसलिए किसी भी किताब को खरीदने से पहले आप उसकी भाषा और कंटेंट को प्रस्‍तुत करने की शैली को अवश्‍य समझ लें।

योगा से जुड़ी किताबें कहां से खरीद सकते हैं?

योगा से जुड़ी कोई भी किताब आप ऑनलाइन Amazon या Flipkart से खरीद सकते हैं। साथ ही आप अपने आसपास किताबों की दुकान से भी खरीद सकते हैं।

योगा की किताबों का रेट कितना होता है?

योगा की कोई भी किताब आपको 200 से लेकर 500  रूपए में आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन बाजार में आसानी से मिल जाएगी।

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि Best Yoga Books in Hindi कौन सी हैं। इन्‍हें जानने के बाद आप जिस भी किताब को चाहे खरीद सकते हैं। साथ ही आप उसके बाद अपने जीवन में योगा और करीब से समझ सकते हैं। लेकिन योगा के साथ सबसे बड़ी समस्‍या ये है कि योगा के बारे में केवल जानने और समझने से फायदा नहीं होता है। इसके लिए इसे हर रोज सुबह योगा करना होता है। इन किताबों के बाद भी यदि आपका Best Yoga Books in Hindi से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment