Burj Khalifa facts in hindi | बुर्ज खलीफा से जुड़े 20+ रोचक तथ्य

बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्‍य | Burj Khalifa facts in hindi

बुर्ज खलीफा के बारे में कौन नहीं जानता है। दुनिया की ये सबसे ऊंची इमारत है जो कि दुबई में स्‍थ्ति है। इस इमारत के नाम अब तक अनेकों वर्ल्‍ड रिकार्ड तक दर्ज हो चुके हैं। य‍ही वजह है कि दुनिया के तमाम दूसरे देशों से लोग इसे देखने हर साल दुबई आते हैं। साथ ही इसे कई गानों और फिल्‍मों तक में दिखाया जाता है।

आइए आज हम आपको अपनी इस पोस्‍ट में बुर्ज खलीफा के बारे में कुछ रोचक तथ्‍य बताते हैं। जिन्‍हें जानने के बाद आपको बुर्ज खलीफा के बारे में कई अनोखी और दिलचस्‍प जानकारी प्राप्‍त होगीं।

Burj Khalifa facts in hindi 1-5

  • दुनिया की इस सबसे ऊंची इमारत को बनाने में कुल 12 हजार मजदूर लगे थे। जिन्‍होंने दिन रात काम करके इस आलीशान इमारत को तैयार किया है।
  • बुर्ज खलीफा जो कि इस दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है इसे बनाने में कुल 6 साल का लंबा समय लगा था और इसमें कुल 8 अरब डॉलर की लागत आई थी।
  • बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 824 मीटर है और इसमें कुल 164 मंजिल बनी हैं।
  • बुर्ज खलीफा को बनाने में लगभग छह वर्ष का लंबा समय लगा जिसके बाद 4 जनवरी 2009 को इसका उद्घाटन कर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। तब से लेकर आज तक दुनिया के तमाम लोग रहने और घूमने आते हैं।
  • बुर्ज खलीफा की 76 वीं मंजिल पर एक मस्जिद भी बनाई गई है। जिसमें लोग नमाज अदा करते हैं।

Burj Khalifa facts in hindi 6-10

  • बुर्ज खलीफा एक आलीशान इमारत है। इसमें कुल 58 लिफ्ट लगी हुई हैं और 2957 गाडि़यों को एक साथ खड़ी करने के लिए पार्किंग बनी हुई है।
  • इस इमारत में कुल 304 होटल और 900 अपार्टमेंट मौजूद हैं।
  • बुर्ज खलीफा को शुरूआती दिनों में इसे बुर्ज खलीफा की बजाय बुर्ज दुबई के नाम से जाना जाता था। लेकिन बाद में इसे दुबई के राष्‍ट्रपति बिन जायेद अल के सम्‍मान में इसका नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया।
  • बुर्ज खलीफा को बनाने में कुल 1,10,000 टन से भी अधिक कंक्रीट और 55,000 टन से ज्‍यादा स्‍टील लगा हुआ है। जो कि इसे मजबूती देने के लिए लगाया गया था।
  • यदि हम इस इमारत की ऊंचाई की बात करें तो इस इमारत की ऊंचाई इतनी ज्‍यादा है कि इसे 16 किलोमीटर की दूरी से भी आसानी से देखा जा सकता है।

Must Read:

Burj Khalifa facts in hindi 11-15

बुर्ज खलीफा
बुर्ज खलीफा
  • ये इमारत इतनी ऊंची है कि इस इमारत की सबसे ऊंची मंजिल और सबसे नीचे वाली मंजिल के तापमान में 10 डिग्री तक का फर्क होता है।
  • इस इमारत में लगी लिफ्ट की गति बहुत तेज है जो कि 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इस रफ्तार के कारण इस इमारत की सबसे नीचे वाले तल से सबसे ऊपर वाले तल तक जाने में कुल दो मिनट का ही समय लगता है।
  • इस इमारत के 76 वीं मंजिल पर एक स्‍वीमिंग पूल बना हुआ है। जो कि इस इमारत को और ज्‍यादा खास बनाने का काम करता है।
  • इसी इमारत के अंदर एक हैलीपैड भी बना हुआ है जिस पर जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्‍टर भी उतारा जा सकता है।
  • बुर्ज खलीफा के मालिक Emaar हैं। इन्होंने इसके बारे में 2003 में विचार किया था। जिसके बाद 2004 में काम शुरू हो गया था और इसका नतीजा आज हमारे सामने है।

Burj Khalifa facts in hindi 16-22

  • बुर्ज खलीफा की इमारत इतनी बड़ी है कि इसमें एक साथ 35 हजार लोग रह सकते हैं। वो भी बिना किसी परेशानी के।
  • बुर्ज खलीफा की इमारत के चारों तरफ एक मानव कृत्रिम झील है। जो कि इसकी सुंदरता को और ज्‍यादा बढ़ा देता है।
  • इतनी बड़ी इमारत होने के बावजूद फांस के दो जंपर ने इस इमारत के ऊपर से छलांग लगाने का रिकार्ड अपने नाम कर रखा है। इनका नाम फुगेन और रेफेत है।
  • इस इमारत का निर्माण साउथ कोरिया की मशहूर मोबाइल कंपनी सैमसंग इंजीरियरिंग कंस्‍ट्रक्‍शन ने बनवाने का काम किया है। ये कंपनी इससे पहले भी दुनिया की कई मशहर इमारतों का बनाने का काम कर चुकी है।
  • बुर्ज खलीफा का डिजाइन एक स्‍म्थि नाम के आदमी के द्वारा तैयार किया गया था।
  • आपको जानकर खुशी होगी कि बुर्ज खलीफा के अंदर एक भारतीय व्‍यक्ति ने 22 अपार्टमेंट खरीद रखा है। जो कि केरल के रहने वाले हैं और उनका नाम George v Nereparambil है।
  • इस इमारत के लिए वहां का जल विभाग दिनभर जल आपूर्ति करने का काम करता है। जो कि एक दिन में करीब 9 लाख 46 हजार लीटर के करीब पानी देने का काम करता है।

अंतिम शब्द

आज अपने बुर्ज खलीफा से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जाना। आप यह जानकरी अपने दोस्तों तक पहुचाने के लिए नीचे  दिए गए शेयर आइकॉन पर क्लिक कर सकते है। जानकारी कितनी रोचक और उपयोगी लगी आप हमें यह कमेंट करके या rating देकर बता सकते है। ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए आल इन हिन्दी पर विजिट करना ना भूलें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment