Captcha क्या है? Captcha meaning in hindi और full form

जिस प्रकार वास्तविक जीवन में सुई से लेकर हीरे जवाहरात की सुरक्षा आवश्यक है। उसी प्रकार online जगत में भी हर अकाउंट, वेबसाइट, app इत्यादि की सुरक्षा की आवश्यकता जरुरी है। 

आज इस पोस्ट में जानेंगे कि Captcha code क्या है? Captcha meaning in hindi और captcha online जगत में होने वाली असुरक्षित गतिविधियों से किस प्रकार सुरक्षा प्रदान करता है।

Captcha meaning in hindi

Captcha code के बारे में आपको जानकारी दें उससे पहले आपको Captcha code की फुल फार्म के बारे में आपको बता दें।

Captcha का full form और Captcha meaning in hindi

Completely Automated Public Turing Test To Tell Computers And Humans Apart 

Captcha meaning in hindi- कंप्यूटर और इंसानों को अलग बताने के लिए पूरी तरह से स्वचालित सार्वजनिक ट्यूरिंग टेस्ट

इसकी शुरूआत साल 2000 में हुई थी। इसका प्रयोग सबसे पहले Yahoo company के द्वारा किया गया था। जिसके बाद से लगातार Captcha code का चलन बढ़ता ही गया। आज ज्यादातर बड़ी वेबसाइट में आपको captcha code देखने को मिल जाएगा। जो कि उन्हें साइबर सुरक्षा प्रदान करता है।

क्यों पड़ी Captcha code की जरूरत?

यदि आप captcha code भरते भरते परेशान हो जाते हैं, तो आपके जहन में भी कई बार ये सवाल आया होगा कि आखिर ये captcha code रखा ही  क्यों जाता है। सीधे क्यों वेबसाइट नहीं खोली जा सकती। इसका जवाब है कि एक समय में लोग अपनी वेबसाइट या ब्लाॅग पर views और Traffic बढ़ाने के लिए Spam का प्रयोग करते थे। जो कि एक ही वेबसाइट को बार बार खोलता रहता था। इसी से बचने के लिए Captcha code की जरूरत पड़ी। captcha code ऐसी तकनीक होती है, जिसे केवल इंसान ही पढ सकता है। कोई भी मशीन या तकनीक इसे खुद ना तो पढ़ सकती है, ना भर सकती है। इसलिए जैसे ही website के बीच में Captcha code आ जाता है, उसे समझने और पार करने के लिए इंसान की जरूरत पड़ती है।

कैप्चा कैसे काम करता है?

आपने देखा होगा कि किसी भी वेबसाइट पर आप जब भी captcha code भरते होंगे, तो हर बार आपको एक नया Captcha code दिखाई देता होगा। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि किसी भी system में सबसे पहले बहुत से Captcha code सेव कर दिए जाते हैं। इसके बाद जब भी Captcha code भरने की बारी आती है, वो सिस्टम में सेव captcha code में से किसी भी एक को उठाकर User के सामने दिखा देता है। इसी तरह हर बार होता रहता है। जिससे कभी भी कोई भी व्यक्ति इनके आने का क्रम नहीं समझ पाता। साथ ही यदि Captcha code सही भरा जाता है, तो ही उसे अगले पेज पर भेजा जाता है।

जानिए:-

Captcha code के प्रकार

ऐसा नहीं है कि captcha code केवल एक ही प्रकार का होता है। आपने देखा होगा कि तमाम तरह की वेबसाइटों पर अलग अलग तरह के captcha code मांगे जाते हैं। जिसे आपको पहले तो समझना होता है। इसके बाद भरना होता है। इनमें कुछ तो आसान और कुछ बेहद ही मुश्किल होते हैं। आइए आपको मुख्य तौर पर पूछे जाने वाले कुछ Captcha code के बारे में बताते हैं।

1- Text Captcha code

सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला Text Captcha code होता है। इसमें आपको English के कुछ word दिखाई देते हैं। जिनमें कुछ बेहद ही टेढे मेढे अंदाज में लिखे होते हैं। आपको इन्हें समझकर भरना होता है। इसे भरते समय ये भी देखना होता है कि Text छोटे या बड़े अक्षर में तो नहीं लिखा है। यदि आप इसे सही भर देते हैं, तो आप वेबसाइट पर आगे बढ़ जाते हैं।

2- Audio captcha Code

इस captcha code में आपको एक आवाज सुनाई देगी। जिसमें कुछ word बोले जाएंगे। आपको उस Audio Captcha code को ध्यान से सुनना होता है। यदि आप उसे समझ पाते हैं, तो उन सभी Word को भर दीजिए। यदि आप सही Word भरते हैं, तो वेबसाइट पर आपको आगे जाने की इजाजत मिल जाती है।

3- Image Captcha code

ये captcha code सबसे अलग तरह का होते हैं। इसमें आपको स्क्रीन पर छोटे से बाॅक्स में 8 से 10 फोटो दिखाई जाएंगी। जिसमें से आपको किसी एक image को select करने को कहेगा। उदाहरण के तौर पर आपके सामने 10 image दिखाई दे रही हैं। जिसमें से आपको कहेगा कि आप साइकिल वाली Image को सेलेक्ट कीजिए। इसके बाद आपको जिस भी image में साइकिल दिखाई दी, उसे select  कर लीजिए। यदि आप सभी साइकिल वाली image सेलेक्ट कर लेते हैं, तो आप आगले पेज पर चले जाते हैं।

4- Math solving captcha code

ये Captcha code बेहद ही दिलचस्प होता है। इसके लिए तो बहुत से लोगों को केल्कुलेटर तक का प्रयोग करना पड़ता है। क्योंकि ये Captcha code देखते ही वही साॅल्व कर सकते हैं, जिनका गणित बेहद मजबूत है।

 इस Captcha code में आपको गणित की दो संख्याओं को जोड़ना या घटाना होता है। जिसके बाद आपको उनका उत्तर टाइप करना होता है। यदि आप उन्हें सही जोड़ या घटा लेते हैं, तो आप वेबसाइट पर आगे जा सकते हैं। वरना आपको दूसरे शब्द दिए जाते हैं, जिन्हें आपको दोबारा से जोड़ने या घटाने के लिए कहा जाता है।

5- 3D captcha

इस तरह के Captcha  में आपको एक 3D image दिखाई देती है। जिसे आपको पहले ध्यान से देखना होता है। उसके अंदर आपको कुछ word लिखे दिखाई देंगे। आपको उन्हें पहचान कर भरना होता है। इसी को 3D captcha  कहा जाता है। इस इमेज में आपको जो Word दिखाई देते हैं, उन्हें समझना बेहद कठिन होता है।

 

ये कुछ ऐसे Captcha code थे, जो कि आमतौर पर वेबसाइटों पर पूछे जाते हैं। इसके अलावा भी बहुत से सारे Captcha code होते हैं, लेकिन उनका प्रयोग बेहद कम होता है। क्योंकि कई बार लोग जानकारी के अभाव में उन्हें साॅल्व नहीं कर पाते। इसलिए उनका चलन खत्म सा हो गया है।

Captcha code कैसे साल्व करें?

वैसे तो आप Captcha code solve  कई बार कर चुके होगे। लेकिन कई बार आप Captcha code से परेशान भी हुए होंगे। क्योंकि कई captcha code समझ में ना आने के चलते हमें बहुत परेशान करते हैं। इसलिए आइए अब हम आपको Captcha code solve करने के सबसे आसान तरीके के बारे में बताते हैं। जिसे Step by step अपनाकर आप कोई भी Captcha code आसानी से साॅल्व कर सकते हैं और अपना काम पूरा कर सकते हैं।

1- सबसे पहले आप Captcha code जिस पेज पर पूछा जा रहा है, आप उसे खोलिए।

2- इसके बाद आप Captcha code को समझने की कोशिश कीजिए कि Captcha code text, audio, image, math आदि में से किस तरीके का है।

3- जैसे ही आप Captcha code को समझ जाते हैं, उसे पढ़ने की कोशिश कीजिए। ताकि आप उसमें जो शब्द लिखा है, उसे वही पढ़ सकें। इस काम में कभी भी जल्दबाजी ना दिखाएं, वरना आप गलत Captcha code भर देंगे।

4- यदि आपको captcha code नहीं समझ आ रहा है, तो तुरंत captcha code के नीचे लिखे ‘Another captcha code’ पर क्लिक कर दीजिए। इस पर क्लिक करते ही आपको दूसरा Captcha code दिखाई देने लगेगा। जिसे फिर से समझने की कोशिश कीजिए।

5- अब यदि आप Captcha code पूरी तरह से समझ चुके हैं, तो छोटे बड़े शब्दों और नंबरों का ध्यान में रखते हुए सावधानी से उसे भर दीजिए।

6- Captcha code भरने के दौरान हमेशा ध्यान रखें कि Captcha code केवल 5 से 10 मिनट तक ही Valid होता है। यदि आप उसे उस समय के अंदर नहीं भर पाते तो आप दूसरा ‘another captcha code’ का प्रयोग कीजिए। नहीं तो आप अगले पेज पर नहीं जा सकेंगे।

7- कई बार कुछ वेबसाइट पर यदि आप Captcha code गलत भर देते हैं, तो आपका उस पेज से सारा डाटा भी साफ हो जाता है। जिसके बाद आपको उस पेज पर सारी जानकारी दोबारा से भरनी पड़ती है। इसलिए Captcha code हमेशा कोशिश करें पहली बार में ही सही भरें।

Captcha code और OTP CODE में अंतर?

बहुत से लोग Captcha code और OTP CODE को एक ही समझते हैं, जबकि ये दोनों ही अगल होते हैं। CAPTCHA CODE तो वो होता है, जो आपको देखकर भरना होता है, जबकि OTP CODE आपके फोन या ईमेल पर भेजा जाता है। जिसे देखकर आपको वेबसाइट पर भरना होता है। बहुत सारी वेबसाइट अब OTP का सहारा भी लेने लगी हैं। जो कि सुरक्षा की द्रष्टि से बेहद अच्छा माना जाता है।

अंतिम शब्द

आज आपने Captcha meaning in hindi, Captcha full form और विभिन्न प्रकार के captcha के बारे में जाना| आशा है आपको अपने  सवालों को जवाब मिल चुके होंगे?

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

1 thought on “Captcha क्या है? Captcha meaning in hindi और full form”

Leave a Comment