Cockroach ke kitne pair hote hain | तिलचट्टा के कितने पैर होते हैं?

कॉकरोच से जुड़ी रोचक जानकारियां

Cockroach ke kitne pair hote hain: कॉकरोच जिसे हम तिलचट्टा के नाम से भी जानते हैं, एक ऐसा जीव होता है जिसे हम न चाहते हुए भी अक्सर अपने घरों में देखते हैं। यह लगभग हर किसी के घर में दिखाई पड़ता है। छोटा सा दिखने वाला यह जीव अक्‍सर हमारे घर के कोनों में दिख जाता है। कई लोग तो इससे काफी डरते भी हैं। अक्‍सर दिखने वाले इस जीव के बारे में क्या आपने एक बात गौर किया है की, कॉकरोच के कितने पैर होते है? इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं।

इसके साथ ही हम इस जीव के बारे में कुछ बेहतरीन जानकारियां देंगे। इस आर्टिकल में हम ये सबकुछ विस्तारपूर्वक जानेंगे। तो आइए जानते हैं की कॉकरोच यानी तिलचट्टा के कितने पैर होते हैं।

कॉकरोच के कितने पैर होते हैं?

कॉकरोच भले देखने में एक छोटा सा जीव लगता हो लेकिन यह अपने आप में बहुत ही जटिल शारीरिक संरचना लिए घूमता है। दुनिया में इसकी कई प्रजातियां हैं जो लगभग दुनिया के हर कोने में फैले हुए हैं। यह एक सर्वहारी (omnivores) जीव है। यह रात्रिचर प्राणी है जो अक्सर रात में गर्म स्थानों जैसे रसोई घर, गोदाम और कचरे के आस पास दिखाई देता है।

इसका रंग हल्का भूरा होता है और यह बड़े बड़े पंखों से ढका हुआ होता है। इसके पास 3 जोड़ी पैर होता है, मतलब तिलचट्टा के पूरे 6 पैर होते है। इसका पूरा शरीर तीन भागों में बटा हुआ होता है सिर, पेट और छाती। इसके सिर पर ठीक बीच में एक जोड़ी जुड़े हुए आंख होती है और आंखो के ऊपर सिर में दो जोड़ी एंटेना भी होता है। इसके मदद से ये अपना खाना ढूंढते हैं।

कॉकरोच का सबसे बड़ा दुश्मन छिपकली और बड़ी मकडि़यां होती हैं। अक्‍सर यह घर के कोने में छिपे रहते हैं और अक्सर रात के अंधेरे सक्रिय हो जाते हैं। यह कुछ भी खा लेते हैं और कई बार कई कई सप्ताह बिना खाए भी रह जाते हैं। ये दुर्गम से दुर्गम जगहों पर काफी आसानी से सरवाइव कर जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये सबसे पुराने जीवों में से एक है, यह आज से हजारों साल पहले भी धरती पर थे। इसके जीवाश्म कई पुराने चट्टानों में भी मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: आगरा के किले (Agra Fort) से जुड़े रोचक तथ्य

कॉकरोच से जुड़ी रोचक जानकारियां

तिलचट्टा के कितने पैर होते हैं, यह तो अब आप भली भांती जान चुके होंगे। आइए अब आपको इस जीव से जुड़े कुछ बेहद रोचक जानकारियां देते हैं। यह जीव इतना छोटा होते हुए भी कितना सहनशील है, इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है की यह बिना खाए पिए 1 महीने तक जिंदा रह सकता है। पूरे दुनिया में इसके तकरीबन 4000 से भी अधिक प्रजातिया हैं। यह काफी फुर्तीला होता है और 1 घंटे में 5 किलोमीटर तक दौड़ सकता है।

इनके बच्चे भी जन्म के बाद से ही दौड़ना शुरू कर देते हैं। आपने देखा होगा की यह किसी भी कोने में आसानी से आ जा सकता है। ये किसी भी स्थान पर आसानी से रह सकते हैं, इतना ही नहीं यह अपने सांस को आसनी से 30 से 40 मिनट तक रोक सकता है। इसके बारे में एक बात जो बड़ी प्रचलित है की, अगर इसके सिर को काट दिया जाए फिर भी यह आसनी से 1 हफ्ते तक जिंदा रह सकता है।

तिलचट्टा के कितने पैर होते हैं

कॉकरोच से जुड़ी सावधानियां

कॉकरोच गंदगी में रहने वाला जीव है। जो कई तरह की बिमारियां भी फैलाता है। डब्लू.एच.ओ के अनुसार हर वर्ष लाखों लोग इसकी वजह से बीमार पड़ते हैं। इनकी वजह से टायफाइड, कालरा और तेज बुखार जैसी बीमारियां फैलती हैं। इसलिए इससे बचाव बहुत आवश्यक है। कुछ समान्य से तरीके अपना कर आप इनसे बच सकते हैं। ये तरीके कुछ इस प्रकार हैं:

  • अपने आस पास के जगह खास कर कीचन, डाइनिंग हॉल, खाने के बर्तन और समान को साफ रखें। कई बार ये इन सभी चीजों को जैसे खाने के समान और बर्तनो को दूषित कर देते हैं।
  • कीचन और बाकी घर के आस पास के नली नालों को अक्सर साफ करते रहें क्यूकी यही अक्सर कॉकरोच छुपे रहते हैं।
  • कचरे की पेटी यानी डस्टबिन इत्यादि को अक्सर ढक के रखें। इसे समय समय पर साफ करते रहें। ऐसा करने से इनकी संख्या कम हो जायेगी और धीरे धीरे खत्म भी हो जाएगा।
  • अच्छे किस्म का इंसेक्टिसाइड का छिड़काव करें या फिर आप कुछ अच्छे ब्रांड के कॉकरोच किलर का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • साफ सफाई के माध्यम से न सिर्फ कॉकरोच बल्कि कई अन्य बीमारी फैलाने वाले कीड़ों से बचा जा सकता है। इसलिए आपने आस पास सफाई बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें: छिपकली भगाने के 7 घरेलु उपाय

Conclusion

कॉकरोच दिखने में भले एक छोटा सा जीव हो लेकिन इसके अंदर बहुत सी जानकारियां छिपी है। इस आर्टिकल में हमने आपको Cockroach ke kitne pair hote hain बताया इसके साथ ही हमने इस जीव के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर बताएं। इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करना ना भूलें। और ऐसे ही जानकारी से भरे आर्टिकल के लिए हमारे वेबसाइट को बुकमार्क कर लें। मिलते है फिर एक नए आर्टिकल के साथ तब तक आप हमारे वेबसाइट से जुड़े रहें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment