कॉकरोच भगाने का घरेलू उपाय | Cockroach ko kaise bhagaye? 7 तरीके

कॉकरोच भगाने का घरेलू उपाय

ऐसा माना कॉकरोच (तिलचट्टा) एक मात्र ऐसा जीवा था जो परमाणु विस्फोट के बाद भी यही एक जीव जिंदा रह पाया। कॉकरोच की लगभग 3500 प्रजातियाँ पाई जाती है। यदि आप भी है कॉकरोच से परेशान तो इस लेख में हम आपको कॉकरोच भगाने का घरेलू उपाय बताएँगे। जिनकी मदद से आप इन्हें अपने घर से मार भगा सकते है।

कॉकरोच हैजा, एलर्जी और दस्त जैसे कई बीमारियाँ अपने साथ लेकर आते है। ऐसे में यह जरुरी है कि आप इन्हें अपने घर से दूर रखे। तो चलिए जानते है कॉकरोच भागने का उपाय क्या है?

कॉकरोच भगाने का घरेलू उपाय क्या हैं?

चलिए अब जानते है कि कॉकरोच भगाने का घरेलू उपाय क्या है? यहाँ हमने ऐसे 7 तरीके बताएं है जिनकी मदद से आप अपने घर से कॉकरोच को दूर भगा सकते है।

कैरोसिन आयल

कॉकरोच भगाने का घरेलू उपाय कैरोसिन आयल है । केरोसिन आयल में मौजूद स्ट्रांग स्मेल से कॉकरोच दूर भाग जाते हैं। कॉकरोच भगाने के इस तरीके को इस्तेमाल करने के लिए आप जब भी घर में पोछा मारें, तो पानी में कुछ बूंदे केरोसिन आयल की जरूर मिला लें। इसके अलावा ऐसे स्थान जहां पर रोज रोज पोछा लगाना संभव नहीं हो पाता है। वहां पर आप केरोसीन अॉयल का स्प्रे कर सकते हैं। जिससे कॉकरोच घर छोड़कर भाग जाते हैं।

लौंग का इस्तेमाल

कॉकरोच को भगाने के इस तरीके में आप अपने घर में खाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लौंग की मदद ले सकते हैं। लौंग से आने वाली खुशबू से कॉकरोच दूर भागते हैं। इसलिए आपके घर में जहां भी कॉकरोच आते जाते हैं वहां पर आपको लौंग की चार से पांच कलियों को रख देना है। इससे वहां पर कॉकरोच नहीं आएंगे।

ये भी पढ़ें: छिपकली भगाने के घरेलु उपाय

कॉकरोच भागने का उपाय है तेज पत्ता

घर की रसोई में खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला तेजपत्ता घरों से कॉकरोच को दूर भगाने के लिए एक बेहद ही प्रभावी और क्रांतिकारी उपाय है। तेज पत्ते में मौजूद तीक्ष्ण महक से कॉकरोच भागते हैं। इसके लिए आपको तेज पत्ते को घर के विभिन्न कोनों में मसल कर डाल देना है। इससे मसलने पर तेज पत्ते से एक तेल निकलता है। जिसकी गंध से कॉकरोच भाग जाते हैं। महीने में दो से तीन बार इन पत्तों को बदलते रहने से आपको कॉकरोचों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

पुदीने की पत्तियों से

तेज पत्ते की तरह ही घर में खाने के रूप में इस्तेमाल किये जाने वाले पुदीने का प्रयोग भी आप कॉकरोच को भगाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों को घर के विभिन्न कोनों में रखने से पुदीने से आने वाली खुशबू से कॉकरोच दूर भाग जाएंगे।

नीम का पानी

यदि आप भी अपने घर पर कीटों तथा कॉकरोचों से परेशान हो चुके हैं। और उन्हें भागना चाहते हैं, तो इसके लिए आप नीम जैसे औषधिय पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की मदद से कॉकरोचों को मारना तथा भगाना बेहद ही आसान है। दरअसल नीम की पत्तियों में मौजूद वोलेटाइल तत्व कॉकरोचों तथा कीटों की प्रजनन क्षमता को काम करते हैं। इसके लिए आपको नींम का पेस्ट बनाकर उसे पानी में मिलाकर कॉकरोच तथा कीटों वाली जगहों पर स्प्रे करना है। इससे कॉकरोच दूर भाग जाएंगे।

बेकिंग सोडा की मदद से

घर से कॉकरोच को भगाने के लिए आप रसोई में मौजूद बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं। बेकिंग सोडा की मदद से कॉकरोचों को दूर भगाने के लिए आपको बेकिंग सोडा और चीनी की बराबर मात्रा को आपस में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लेना है। और घर पर उन जगहों पर रखना है, जहां पर कॉकरोच मौजूद रहते हैं। यह बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण कॉकरोच को अपनी ओर आकर्षित करेगा। और जैसे ही कॉकरोच इसे खाएगा, यह मिश्रण उसके लिए जहर के रूप में साबित होगा।

कॉफी की मदद से

कॉकरोच को मारने के लिए कॉफी का इस्तेमाल एक प्राकृतिक उपाय है। दरअसल कॉफी कॉकरोचों को अपनी ओर आकर्षित करती है, कॉफी की मदद से कॉकरोचों को दूर भगाने के लिए आपको थोड़ी सी कॉफी तथा बराबर मात्रा में शक्कर को मिलाकर मिश्रण को एक जार या डब्बे में रख देना है। अब इस जार को कॉकरोचों वाली जगह पर रख देना है, अब कॉकरोच कॉफी की ओर आकर्षित होंगे, तथा खाने के बाद अधिक मात्रा में कैफीन होने के कारण जार में ही मर जाएंगे। इस उपाय को आप हफ्ते में तीन से चार बार प्रयोग कर सकते हैं।

Conclusion

यहाँ हमने कॉकरोच भगाने का घरेलू उपाय के बारे में चर्चा की जो अवश्य ही आपके लिए लाभाकरी सिद्ध होगा। आपको यह जानकर जरुर हैरानी कि जो कॉकरोच इतने प्रकार की बीमारियाँ लेकर आते है, चीन में इनका इस्तेमाल दस्त, उल्टी, पेट के अल्सर, सांस की परेशानी और अन्य बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

चीन में जब कॉकरोच व्यस्क होते हैं, इन्हें कुचल दिया जाता है और इसका शरबत बनाकर दवाई के रूप में पिया जाता है। यह सिर्फ जानकारी मात्र के लिए था कृपया आप ऐसी दवाई बनाने का प्रयास ना करे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment