Coding kaise sikhen | फ्री में कोडिंग कैसे सीखे?

कोडिंग सीखने का सबसे आसान तरीका

Coding kaise sikhen: ऐसा माना जाता है कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भरा पड़ा होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को चलाने के लिए और कंट्रोल करने के लिए कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। और इस कंप्यूटर को संचालित करने के लिए कोडिंग की आवश्यकता होती है। तो अगर आप इस कोडिंग को सीखना चाहते हैं। जानना चाहते हैं कि कोडिंग क्या होता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम आपको coding kaise sikhen, फ्री में कोडिंग कैसे सीखें यह सब बताएंगे। तो आइए सबसे पहले कोडिंग के बारे में विस्तार पूर्वक जान लेते हैं। इसके बाद हम कोडिंग कैसे सीखें यह भी बताएंगे।

कोडिंग क्या है?

कंप्यूटर आज के समय में एक महत्वपूर्ण मशीन है। अगर हम इसे कोई कमांड देना चाहें या इससे कोई कार्य कराना चाहें तो इसे इसके ही भाषा में इसे समझाना होता है, इसे ही कोडिंग कहा जाता है। कंप्यूटर बाइनरी कोड यानी 0 और 1 को ही सिर्फ समझता है। इसी की मदद से हम कंप्यूटर को आदेश देते हैं। दुनिया की जितनी भी वेबसाइट और एप हैं।

वे सभी कोडिंग की मदद से ही चलते हैं। अगर आप कोडिंग को सीख लेते हैं, तो आप फ्यूचर रेडी हो सकते हैं। इसके अंदर बहुत सी संभावनाएं हैं। आने वाला समय में कोडिंग की बहुत डिमांड होने वाली है, इसलिए भी इसे सीखना आवश्यक हो जाता है। इसमें करियर बनाने की भी काफी संभावनाएं हैं।

कोडिंग कैसे सीखे

कोडिंग का क्या काम होता है?

कोडिंग का प्रयोग लगभग लगभग हर डिजिटल क्षेत्र में होता है। इसके मदद से वेबसाइट का निर्माण, ऐप  डेवलपमेंट के साथ साथ गेम और ऑपरेटिंग सिस्टम को बनाने में भी किया जाता है। इसी के मदद से सभी एप्स, वेबसाइट इत्यादि को संचालित किया जाता है। इसके बिना किसी भी वेबसाइट या ऐप का निर्माण करना मुश्किल है। कोडिंग के कई प्रकार हैं, जिसे हम लैंग्वेज भी कहते हैं। सबका अपना अपना प्रयोग है। तो आइए जानते हैं कि कोडिंग कितनी तरह की होती है।

इसे भी पढ़ें: गेम एप्प कैसे बनाये?

प्रमुख कोडिंग लैंग्वेज

आपने अक्सर सुन रखा होगा कि जब भी कोई कोडिंग की बात करते हैं तो वह C, C++, Java, Python, PSS, .Net इत्यादि, इन सब की ही बात करते हैं। अगर आप कोडिंग सीखना चाह रहे हैं तो आपको इन सभी के बारे में जरूर जानना चाहिए। अलग अलग कोडिंग लेंग्वेज अलग अलग चीजों के लिए होता है। आप अपने इंटरेस्ट की अनुसार किसी भी कोडिंग लैंग्वेज को सीख सकते हैं। लगभग सभी कोडिंग लैंग्वेज का डिमांड एक जैसा है। तो आइए जान लेते हैं की कौन सा कोडिंग लैंग्वेज किस काम में आता है। इसके बाद हम coding kaise sikhen यह जानेंगे।

Web designing:- अगर आप की रुचि वेब डिजाइनिंग में है और आप इसे सीखना चाहते हैं। तो आपको HTML, CSS, जैसी कोडिंग लैंग्वेज को सीखना चाहिए।

वेब डेवलपमेंट: वेब डेवलपमेंट को जानने के लिए और इसे  सीखने के लिए PHP, JAVA EE जैसी कोडिंग लैंग्वेज को सीखना चाहिए

मोबाइल एप्स: अगर आपकी दिलचस्पी मोबाइल एप्स को बनाने में है, तो आपको इसके लिए SWIFt, JAVA जैसी कोडिंग लैंग्वेज को सीखना चाहिए।

अब जब आप सभी कोडिंग लैंग्वेज की बारे में जान गए हैं। तो अब आप अपने रुचि के अनुसार सही कोडिंग लैंग्वेज को चुन सकेंगे। इसके बाद आइए अब आपको बताते हैं को कोडिंग कैसे सीखें।

Coding kaise sikhen

कोडिंग सीखने के लिए आप अपनी सहूलियत के अनुसार ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन इसे सीख सकते हैं। कोडिंग को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से सीखा जा सकता है। अगर आप इसे ऑफलाइन सीखना चाहते है तो आप अपने आसपास के बहुत सारे संस्थानों में इसे सीख सकते हैं। यह लगभग हर जगह सिखाया जाता है। इसमें आपको डिप्लोमा और फुल टाइम कोर्स भी कराया जाता है। आप उसे भी कर सकते हैं।

इसके अलावा आप ऑनलाइन भी बहुत सारे ऐप या वेबसाइट की मदद से coding सीख सकते हैं। इंटरनेट पर बहुत सारे Paid कोर्स भी इसके लिए उपलब्ध है। लेकिन अगर आप इसमें beginner हैं और फ्री में कोडिंग सीखना चाहते हैं। तो आइए आपको हम बताते हैं कि फ्री में कोडिंग कैसे सीखें।

फ्री में कोडिंग कैसे सीखें?

ऐसा देखा जाता है को कोडिंग सीखने में बहुत पैसे लगते हैं। इस वजह से यह बहुत से लोगों के लिए इसे सीखना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, फ्री में कोडिंग सीखने के लिए बहुत से ऑप्शन हैं। लोग जानकारी के अभाव में इस तक नहीं पहुंच पाते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप फ्री में coding kaise sikhen

इंटरनेट पर बहुत सारे वेबसाइट उपलब्ध है जो आपको फ्री में कोडिंग सीखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ एप्स भी है जो आपको फ्री में कोडिंग सीखने में मददगार साबित हो सकते हैं। हम आपको इसकी पूरी लिस्ट दे रहे हैं आप अपने अनुसार इनसे कोडिंग सीख सकते हैं। यह काफी अच्छे वेबसाइट हैं और यह बिल्‍कुल फ्री भी हैं, जिसका मतलब है की आप बड़े आसानी से कोडिंग सीख पाएंगे।

कोडिंग सीखने के लिए इंटरनेट पर बहुत सारे वेबसाइट हैं जो आपको फ्री कोडिंग सिखाने का दावा करती हैं। इसमें से कुछ अच्छे वेबसाइट हम आपको बता रहे हैं, इसके मदद से आप coding सीख पाएंगे। आप इन वेबसाइट को आसानी से बस विजिट करें कोडिंग को सीख पाएंगे।

  1. Beginnersbook.com
  2. Javatpoint.com
  3. Programiz.com
  4. Tutorialspoint.com
  5. Geeksforgeeks.org

इन सभी वेबसाइट की मदद से आप बिना पैसे खर्च किया आसानी से फ्री में कोडिंग सीख पाएंगे। इसके अलावा आप Sololearn नाम के ऐप से भी फ्री में कोडिंग सीख सकते हैं। इसे इसे आप बड़े आसानी से ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे भी आपको कोडिंग सीखने में मदद मिलेगी।

Coding सीखने के फायदे

आने वाला समय टेक्नोलॉजी से भरा होगा। हर जगह टेक्नोलॉजी पहुंचाने के लिए कोडिंग सीखें लोगों की आवश्यकता होगी। इस फील्‍ड में करियर बनाने के भी अवसर बढ़ेंगे। अगर आप आज कोडिंग को सीखते हैं तो भविष्य में आपको करियर ग्रोथ अच्छा होगा। बढ़ते टेक्नोलॉजी के साथ कोडिंग एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है। इसमें अभी हुई बहुत कम लोग जुड़े हैं, इसको भी यह एक अच्छा करियर विकल्प माना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: हम अपने कंप्यूटर को वायरस से कैसे बचा सकते हैं?

Conclusion

जैसा कि हमने आपको अपने इस आर्टिकल में “Coding kaise sikhen | फ्री में कोडिंग कैसे सीखे?“ के बारे में बताने कि कोशिश कि है। उम्मीद करता हूँ आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आयी होगी. अगर आपके मन में भी ” कोडिंग कैसे सीखे ” से संबधित कोई भी सवाल है। तो हमें कमेंट करके जरूर बताये और यदि आप इसके अलावा कुछ और भी जानकारियां हमसे चाहते हैं, तो भी आप हमें कमेंट कर सकते है। हम आपके सवाल का जवाब देने कि कोशिश करेंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment