Duniya ka sabse bada desh kaun sa hai | जनसंख्या में सबसे बड़ा देश कौन सा है?

दुनिया के सबसे ताकतवर देश?

Duniya ka sabse bada desh kaun sa hai; हम में से ज्‍यादातर लोग अपने देश के बारे में पूरी तरह जानते हैं। लेकिन जब बात दुनिया की जानकारी की आती है तो अक्‍सर हमारी जानकारी सिमट जाती है। यदि आपके पास भी दुनिया के देशों की जानकारी बेहद कम है, तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए।

अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दुनिया के सबसे बड़े देश कौन से हैं। जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है। अर्थव्‍यवस्‍था के हिसाब से सबसे बड़ा देश कौन सा है। साथ ही क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है। तो चलिए शुरू करते हैं सबसे बड़ा देश कौन सा है।

कैसे चुने जाते हैं दुनिया के सबसे बड़े देश?

यदि हम Duniya ka sabse bada desh kaun sa hai इस बारे में आपको बताएं तो इनका चुनाव कई तरीकों से किया जाता है। जैसे कि सबसे देखा जाता है कि किस देश के पास क्षेत्रफल कितना अधिक है। इसके बाद उसकी जनसंख्‍या देखी जाती है। अंत में उसकी अर्थव्‍यवस्‍था देखी जाती है। यदि इन सब चीजों में वो सबसे बड़ा बैठता है तो हम कह सकते हैं कि वाकई वो दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

लेकिन आज के नए पैमाने के हिसाब से एक कहावत दुनिया के देशों पर भी फिट बैठती है कि  ‘सबसे बड़ा रूपया’ यानि जिस देश के पास जितना ज्‍यादा पैसा होगा वो उतना ही बड़ा कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: आगरा का लाल किला किसने बनवाया था?

जनसंख्‍या के आधार पर सबसे बड़े देश

आगे हम आपको दुनिया के सबसे बड़े दस देशों के नाम बताने जा रहे हैं। साथ ही उनकी जनसंख्‍या भी। इन देशों की जनंसख्‍या दुनिया के सभी देशों में सबसे ज्‍यादा है। आइए जानते हैं जनसंख्‍या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है।

  1. चाइना – जनसंख्या 139 करोड़
  2. भारत – जनसंख्या 130 करोड़
  3. USA – जनसंख्या 33 करोड़
  4. इंडोनेशिया – जनसंख्या 23 करोड़
  5. ब्राजील – जनसंख्या 20 करोड़
  6. पाकिस्तान – जनसंख्या 19 करोड़
  7. बांग्लादेश – जनसंख्या 16 करोड़
  8. नाइजीरिया – जनसंख्या 15 करोड़
  9. रूस – जनसंख्या 14 करोड़
  10. जापान – जनसंख्या 12 करोड़

इसे भी पढ़ें:  सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी

Duniya ka sabse bada desh kaun sa hai

क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देश

अब आप जान चुके होंगे कि जनसंख्या में सबसे बड़ा देश कौन सा है। इसके बाद आइए हम आपको बताते हैं कि क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देश कौन से हैं। जो कि क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के Top 10 देशों में अपना स्‍थान रखते हैं।

  1. रूस – क्षेत्रफल 1 करोड़ 71 लाख वर्ग किलोमीटर
  2. कनाडा – क्षेत्रफल 84 लाख वर्ग किलोमीटर
  3. अमेरिका (USA) – क्षेत्रफल 26 लाख वर्ग किलोमीटर
  4. चीन – क्षेत्रफल 96 लाख वर्ग किलोमीटर
  5. ब्राजील – क्षेत्रफल 14 लाख वर्ग किलोमीटर
  6. ऑस्ट्रेलिया – क्षेत्रफल 41 लाख वर्ग किलोमीटर
  7. भारत – क्षेत्रफल 87 लाख वर्ग किलोमीटर
  8. अर्जेंटीना – क्षेत्रफल 80 लाख वर्ग किलोमीटर
  9. कजाकिस्तान – क्षेत्रफल 24 लाख वर्ग किलोमीटर
  10. अल्जीरिया – क्षेत्रफल 81 लाख वर्ग किलोमीटर

अर्थव्‍यवस्था के आधार दुनिया के सबसे बड़े देश

अब तक आप जान चुके हैं कि जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है। साथ ही क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देश कौन से हैं। आइए अब हम आपको बताते हैं‍ कि अर्थव्‍यवस्‍था के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देश कौन से हैं। जो कि आज के समय में पैसों के मामले में सबसे ताकतवर देश माने जाते हैं। जिससे पूरी दुनिया में हमेशा इनका दबदबा रहता है।

  1. अमेरिका (United States) – जीडीपी 21 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
  2. चीन – जीडीपी 14.72 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
  3. जापान – जीडीपी 5.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
  4. जर्मनी – जीडीपी 3.84 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
  5. यूके (United Kingdom)2.76 ट्रिलियन यूएस डॉलर
  6. भारत – जीडीपी 2.66 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
  7. फ्रांस – जीडीपी 2.63 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
  8. इटली- जीडीपी 1.88 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
  9. कनाडा- जीडीपी 1.64 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर
  10. साउथ कोरिया- जीडीपी 1.63 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर

महत्‍वपूर्ण देशों का परिचय

Duniya ka sabse bada desh kaun sa hai और सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या और जीडीपी जानने के बाद आइए अब हम आपको दुनिया के कुछ महत्‍वपूर्ण देशों का परिचय देते हैं। जिनकी मदद से आप जान सकेंगे कि उनकी क्‍या खूबियां हैं और दुनिया में उसका क्या महत्‍य है। लेकिन यहां हम आपको बता दें कि दुनिया के केवल ताकतवर देशों के बारे में जानकारी देंगे। ना कि सभी देशों के बारे में।

अमेरिका (America)

यदि हम आपसे एक लाइन में कहें कि सबसे बड़ा देश कौन सा है। तो इसका जवाब अमेरिका ही होगा। क्‍योंकि अमेरिका वो देश है जिसकी जीडीपी इतनी बड़ी है कि इसके अंदर दुनिया कई देश समाहित हो जाएं। साथ ही आधुनिक हथियारों और कारोबार की दृष्टि से भी यह काफी बड़ा देश है। इसके महत्‍व का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि आज के समय में हर देश इसके साथ मित्रतापूर्ण संबध रखना चाहता है। ताकि उसकी अर्थव्‍यवस्‍था लगातार चलती रहे।

रूस (Russia)

यह भी अमेरिका के बराबर का देश है। लेकिन आर्थिक दृष्टि से यह अमेरिका से पीछे है। लेकिन इसके बाद आज भी दुनिया के कई आधुनिक हथियार मौजूद हैं। साथ ही इसके पास दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रफल मौजूद है।

यदि भारत के मित्र देशों की बात करें तो रूस भारत का सबसे बड़ा मित्र है। फिर चाहे युद्ध के मुहाने पर हो या UNO में भारत का साथ देने की बात हो। माना जाता है कि भारत के 70 प्रतिशत से अधिक हथियार आज भी रूस से ही आते हैं। इसलिए भारत और रूस की मित्रता पर कभी शक नहीं किया जा सकता है।

चीन (China)

कारोबार की दृष्टि से चीन भी दुनिया में एक उभरता हुआ देश है। इसके पास दुनिया की सबसे बड़ी आबादी है। जिससे यहां काम करने वाले लोग काफी सस्‍ते में मिल जाते हैं। यही वजह है कि आज इसका बनाया सामान पूरी दुनिया में सस्‍ता होने के चलते खूब बिकता है।

संभव है कि आज जिस फोन या लैपटॉप में हमारा ये लेख पढ़ रहे हों वो भी चाइना में ही बना हो। इसकी दूसरी खूबी है कि इसके साथ कुल 14 देशों की सीमाएं लगती हैं। लेकिन यदि हम रूस को छोड़ दें तो हर देश के साथ इसका कोई ना कोई विवाद चल रहा होता है।

भारत (India)

भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍था है। यही वजह है कि दुनिया के कई देश इन दिनों भारत में निवेश करने की इच्‍छा जता रहे हैं। कई बड़ी कंपनियां यहां अपने प्‍लांट स्‍थापित कर रही है। साथ‍ ही भारत की खूबी ये है कि भारत एक गुटरिनपेक्ष देश है जिससे इसके हर देश के साथ मित्रतापूर्ण संबध हैं।

लेकिन पिछले दो सालों में चल रहे कोरोनाकाल में एक तरह से भारत की अर्थव्‍यवस्‍था को काफी बड़ा झटका लगा। जिससे उबरने में काफी लंबा समय लगने वाला है।

फ्रांस (France)

यह भी दुनिया का काफी ताकतवर देश है। माना जाता है इसके पास तमाम वो हथियार मौजूद हैं। जिनकी मदद से दुनिया के कई बड़े देश भी इससे डरते हैं। लेकिन इस देश का किसी देश के साथ ज्‍यादा किसी तरह का विवाद नहीं होता है। ना ही इसकी राजनैतिक दखल दुनिया में ज्‍यादा है। इसकी टिप्‍पणी बेहद कम मौकों पर सुनने को मिलती है। लेकिन जब फ्रांस किसी बात पर टिप्‍पणी करता है तो दुनिया का पूरा ध्‍यान इसी की तरफ होता है।

Note: ऊपर दी गई सभी जानकारी आंकड़ों के माध्‍यम से दी गई है। अत: इनके अंदर समय समय पर बदलाव होता रहता है। इसलिए उपयोग से पहले आप एक बार वर्तमान समय के आंकड़ों की पुष्टि अवश्‍य कर लें।

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि Duniya ka sabse bada desh kaun sa hai जनसंख्या में सबसे बड़ा देश कौन सा है। सबसे बड़ा देश कौन सा है। यदि आप ये सब जान गए हैं तो हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी अवश्‍य शेयर करें। साथ ही यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment