E shram card update – श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें?

E shram card update: श्रम कार्ड भारत सरकार की एक बेहद ही महत्‍वपूर्ण योजना है। इसके जरिए यदि कभी देश के मजूदरों को किसी तरह की मदद देनी हो तो सरकार बेहद आसानी से उन सभी लोगों के खाते में वो सारी मदद दे सकती है।

लेकिन समस्‍या ये रहती है कि बहुत से लोगों के श्रम कार्ड में किसी तरह का बदलाव हो गया होता है। जिसके बाद उसे अपडेट करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में यदि आपको श्रम कार्ड अपडेट करने का तरीका नहीं पता है तो हमारी इस पोस्‍ट को अंत तक पढि़ए। अपनी इस पोस्‍ट में हम श्रम कार्ड अपडेट करने का पूरा तरीका बताएंगे।

श्रम कार्ड क्‍या होता है?

श्रम कार्ड अपडेट करने का तरीका आपको बताएं इससे पहले आइए हम आपको एक बार जानकारी देते हैं कि श्रम क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें श्रम कार्ड भी आधार कार्ड की तरह ही होता है। लेकिन यह केवल उन लोगों को बनाया जाता है जो कि देश के किसी भी हिस्‍से में रहकर मजूदरी या अन्‍य किसी तरह का असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हों।

श्रम कार्ड अपडेट

श्रम कार्ड अपडेट करना क्‍यों जरूरी होता है?

  • यदि हमारे किसी दस्‍तावेज में किसी तरह का बदलाव हो गया हो तो हमें अपने श्रम कार्ड में उस दस्‍तावेज को अपडेट करना बेहद जरूरी होता है।
  • यदि हमारे पुराने श्रम कार्ड के डाटा में किसी तरह की गलती हो गई हो या बदलाव करना हो तो श्रम कार्ड में जानकारी को अपडेट करना बेहद जरूरी हो जाता है।
  • यदि हमें अपना बैंक खाता बदलना हो तो उसे श्रम कार्ड अपडेट करके बदला जा सकता है। वरना हमारा पैसा पुराने खाते में ही आएगा।
  • यदि हमारा श्रम कार्ड कहीं गुम हो जाए तो हम अपडेट करने के साथ अपना श्रम कार्ड दोबारा से भी निकाल सकते हैं।

श्रम कार्ड अपडेट करने के लिए जरूरी चीजें

श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि यदि आप श्रम कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो उसका क्‍या तरीका है। यह तरीका एक फ्री है और इसे आप अपने फोन से या लैपटॉप की मदद से भी कर सकते हैं। बस आपके पास एक इंटरनेट कनेक्‍शन हो।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप पर गूगल खोलना होगा। इसके बाद आपको ई श्रम कार्ड की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर ही सीधे हाथ की तरफ “Already Register? Update” लिखा दिखाई देगा। आपको वहीं पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आप अगले पेज पर चले जाएंगे। वहां आपको UAN Number भरने को कहा जाएगा। लेकिन आप उसे छोड़कर आपके उल्‍टे हाथ की तरफ कोने में Already Register लिखा होगा। आपको वहां से अपडेट प्रोफाइल पर क्लिक कर देना होगा। जो कि पहला ही विकल्‍प होगा।
  • अब आप अगले पेज पर चले जाएंगे। वहां आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भरना होगा और उसके बाद कैप्‍चा (Captcha) भरना होगा। इसके बाद Send OTP पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके फोन पर एक ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा। आप उसे भरकर Submit पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको अपना आधार नंबर डालना होगा इसके बाद कैप्‍चा डालना होगा। इसके बाद ओटीपी वाला विकल्‍प चुनना होगा।
  • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेज दिया जाएगा। आपको उसे भरकर Validate पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपको Update E kyc पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना होगा।
  • अब आपके सामने Update Profile का और Download UAN Card का विकल्‍प दिखाई देगा। आपको अपडेट प्रोफाइल वाले विकल्‍प का चुनाव कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एजुकेशन, बैंक और अन्‍य चीजों को अपडेट करने से जुड़ी जानकारी आ जाएगी। आप जिसे भी अपडेट करना चाहें उसके ऊपर क्लिक करके अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद अंत में Preview पर क्लिक करके सारी चीजें देखें और Final Submit कर दें।
  • यदि आपने अब अपनी सारी जानकारी अपडेट कर दी है तो आप एक बार Back आकर अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जो कि अब आपको एक अपडेट श्रम कार्ड के रूप में देखने को मिलेगा।
  • इसके बाद यदि आपको जरूरत लगती है तो आप इसे अपने आसपास कंम्‍प्‍यूटर की दुकान पर ले जाकर प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

साइबर कैफे से श्रम कार्ड कैसे अपडेट करवाएं?

यदि आप खुद से श्रम कार्ड नहीं अपडेट कर सकते हैं। तो आप साइबर कैफे पर भी जा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप जो भी चीज अपडेट करवाना चाहते हैं उससे जुड़ा दस्‍तावेज साथ लेकर जाएं। जैसे आपको नया बैंक अकाउंट जुड़वाना है तो नए बैंक की कापी साथ लेकर जाएं।

इसके अलावा आप अपना पुराना श्रम कार्ड और आधार कार्ड। साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर भी लेकर जाएं। ताकि दुकानदार आसानी से आपका श्रम कार्ड अपडेट कर दें। हालांकि, यदि आप दुकान पर जाते हैं तो वो आपसे 60 से 100 रूपए तक चार्ज भी कर सकता है।

श्रम कार्ड अपडेट ना करने से क्‍या होगा?

अब आपके जहन में ये आ रहा होगा कि यदि आपने श्रम कार्ड अपडेट नहीं किया तो क्‍या होगा? तो इसका एक सीधा सा जवाब है कि यदि आपको सरकार किसी तरह की मदद देती है तो आपके बैंक खाते में नहीं आएगी। खास बात ये है यदि आप बाद में अपडेट करवा भी लेते हैं तो भी आपको पुरानी सहायता किसी भी तरह से नहीं मिलेगी। इसलिए श्रम कार्ड अपडेट करने में कभी भी आलस ना करें।

श्रम कार्ड में फोटो कैसे अपडेट करें?

इसके बाद आपने देखा होगा कि श्रम कार्ड में हर चीज अपडेट करने का विकल्‍प आ जाता है। लेकिन आप अपना फोटो नहीं अपडेट कर पाते हैं। तो हम आपको बता दें‍ कि श्रम कार्ड के अंदर जो फोटो आता है वो आधार कार्ड से उठा लिया जाता है।

यानि यदि आपको श्रम कार्ड में फोटो अपडेट करना है तो आप अपने आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवा लें। इससे आप देखेंगे‍ कि आपके श्रम कार्ड में भी स्‍वत: ही आपका फोटो अपडेट हो जाएगा।

FAQ

श्रम कार्ड अपडेट कौन करवा सकता है?

श्रम कार्ड हर वो इंसान अपडेट करवा सकता है जिसके पास श्रम कार्ड मौजूद हो।

श्रम कार्ड अपडेट करने के लिए क्‍या क्‍या चाहिए?

श्रम कार्ड अपडेट करने के लिए आपके पास आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर होना सबसे जरूरी है।

श्रम कार्ड में क्‍या क्‍या अपडेट करना संभव है?

श्रम कार्ड के UAN Number और फोटो को छोड़कर आप उसमें दी सारी जानकारी आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

श्रम कार्ड को कितनी बार अपडेट किया जा सकता है?

श्रम कार्ड को कितनी भी बार अपडेट किया जा सकता है। यह पूरी तरह से फ्री है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे‍ कि श्रम कार्ड अपडेट कैसे करें। इसे जानने के बाद आप अपना श्रम कार्ड आसानी से अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, यदि आपको अपडेट करने में किसी तरह की समस्‍या आती है तो आप अपने आसपास साइबर कैफे पर भी जा सकते हैं। वहां आपका श्रम कार्ड आसानी से अपडेट कर दिया जाएगा। इसके अलावा यदि आपका श्रम कार्ड से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें। हम आपके सवाल का जवाब अवश्‍य देंगे।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment