एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है? | सेब खाने के फायदे

Ek apple mein kitni calorie hoti hai: सर्दी के मौसम में हम सभी ने सेब खाया होगा। क्‍योंकि सेब खाने के अनेकों फायदे होते हैं। साथ ही सेब एक ऐसा फल है जिसे हम लोग कहीं भी, कभी भी आसानी से खा सकते हैं। लेकिन इन सब फायदों के अलावा सेब हमारे शरीर बेहद ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है।

इसलिए यदि आप जानना चाहते हैं कि एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है। सेब को किस तरह से खाना सबसे ज्‍यादा फायदेमंद होता है। साथ ही सेब खाने के फायदे और नुकसान क्‍या हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए।

सेब के अंदर मिलने वाले पोषण तत्‍व

एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको सेब के अंदर मिलने वाले पोषक तत्‍वों की जानकारी देते हैं। यदि हम सेब के पोषक तत्‍वों की बात करें तो इसके अंदर पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीज, आयरन, माग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर पाया जाता है। वहीं, पानी की मात्रा 88.2, कार्बोहाइड्रेट 11.3, प्रोटीन 0.1, फैट 0.13, शूगर 9.62, फाइबर 0.2 आपको मिलता है। इस‍से आप समझ सकते हैं कि यदि आप एक सेब खाते हैं तो उससे आपके शरीर को कितनी तरह के पोषक तत्‍व मिलते हैं।

एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है

एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि यदि आप एक सेब खाते हैं तो उससे आपके शरीर को कितनी कैलोरी मिलती है। यह एक अनुमान है। क्‍योंकि सेब आकार में बड़े और छोटे भी होते हैं। साथ ही हर सेब की गुणवत्‍ता एक तरह की नहीं होती है।

सेब (प्रति ग्राम)

 कैलोरी

100 ग्राम सेब खाने पर

52 कैलोरी

200 ग्राम सेब खाने पर

104 कैलोरी

300 ग्राम सेब खाने पर

156 कैलोरी

400 ग्राम सेब खाने पर

208 कैलोरी

500 ग्राम सेब खाने पर

258 कैलोरी

सेब किस समय खाना चाहिए?

अब आप जान चुके होंगे कि एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है। लेकिन ये कैलोरी आपको तभी मिलती है जब आप सेब को सही समय पर खाते हैं। इसलिए सेब को खाने का सबसे सही समय सुबह सुबह होता है। इसके अलावा आप एक सेब रोजाना नाश्‍ते के समय खा सकते हैं। ये भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

यदि आपकी पाचन प्रक्रिया सही नहीं है तो आपको कभी भी शाम को नहीं खाना चाहिए। क्‍योंकि इससे आपकी पाचन प्रक्रिया खराब हो सकती है। इससे आपको कब्‍ज और गैस की समस्‍या हो सकती है। साथ ही सेब को कोशिश करें कि आप अकेले ही खाएं। यानि सेब के साथ दूसरी चीजें ना खाएं।

सेब छीलकर खाएं या छिलके सहित?

कई बार देखा जाता है कि बहुत से लोग कैमिकल या अन्‍य चीजों के डर से सेब के छिलके को उतार देते हैं। लेकिन यह सही नहीं होता है। क्‍योंकि सेब के अंदर ज्‍यादतर पोषक तत्‍व उसके छिलके के अंदर ही पाए जाते हैं। इसलिए कभी भी सेब के छिलके को उतार कर ना खाएं। हॉ, यदि बच्‍चे या बुजुर्ग सेब को छिलके सहित नहीं खा पाते हैं तो आप उसे उतार सकते हैं।

सावधानी के तौर पर आप सेब को अच्‍छे से धो सकते हैं। बाजार से खरीदने के बाद आप उसे एक दिन फ्रिज में रख सकते हैं। जिससे संभव है कि उसके ऊपर लगे सभी दूषित पदार्थ बाहर निकल जाएं और आपके शरीर को वो किसी भी तरह का नुकसान ना पहुचाएं।

सेब खाने के फायदे

  • यदि आपको कब्‍ज की समस्‍या है तो आपको रोजाना नाश्‍ते के समय एक सेब खा लेना चाहिए। इससे आपको मल त्‍यागने में समस्‍या नहीं होगी। जिससे आपको कब्‍ज में काफी आराम मिलेगा।
  • यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आपको रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। जिससे आप सदा निरोगी रहेंगे।
  • सेब के अंदर मौलिक एसिड पाया जाता है। जिससे आपके दांत प्राकृतिक रूप से साफ और सुंदर बन जाते हैं। इसलिए सफेद दांत रखने के लिए भी सेब खाना जरूरी होता है।
  • सेब के अंदर फाइबर होता है। जो कि आंतों के लिए सही माना जाता है। इसलिए आंत के रोगी सेब का रोजाना सेवन अवश्‍य करें। इससे आंत की समस्‍या दूर होती है।
  • सेब के अंदर कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं। जिससे आपके शरीर के दूषित पदाथों को बाहर निकालने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए इससे आपके शरीर का खून भी साफ रहता है।
  • सेब के अंदर आयरन की मात्रा पाई जाती है। इससे आपके शरीर का रक्‍त प्रवाह भी सही रहता है। जो कि स्‍वस्‍थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है।
  • सेब के अंदर कैल्‍शियम भी पाया जाता है। जो कि हड्डी को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए सेब खाने से आपकी हड्डी मजबूत बनी रहती है। जो कि बच्‍चों के लिए सबसे जरूरी है।
  • आंखों के लिए विटामिन ए काफी महत्‍वपूर्ण होता है। इसलिए आंखों को सही बनाए रखने के लिए आपको सेब का सेवन अवश्‍य करना चाहिए। लेकिन सेब के अंदर ये विटामिन बेहद कम मात्रा में पाया जाता है।
  • त्‍वचा पर झुर्री और अन्‍य तरह की समस्‍याओं को खत्‍म करने के लिए सेब बेहद कारगर चीज है। इससे आपकी त्‍वचा बेहद चमकदार बनी रहती है।
  • विटामिन सी की कमी की समस्‍या से जूझ रहे लोगों के लिए सेब का सेवन काफी फायदेमंद रहता है। खासतौर पर जो सेब कुछ कच्‍चे होते हैं। उनमें विटामिन सी काफी ज्‍यादा मात्रा में पाया जाता है।

सेब खाने के नुकसान

  • मोटापे से परेशान लोग सेब का सेवन ना करें। इससे आपका मोटापा और ज्‍यादा बढ़ सकता है। जो कि आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
  • क्‍योंकि सेब मीठा होता है। इसलिए शुगर से परेशान लोग सेब के सेवन से बचें या सेब बेहद कम मात्रा में खाएं।
  • सही मात्रा में सेब का सेवन करना आपके पाचन तंत्र के लिए सही होता है। लेकिन ज्‍यादा सेवन आपका पाचन तंत्र बिगाड़ भी सकता है। जिससे आपको समस्‍या हो सकती है।
  • ज्‍यादा सेब का सेवन करने से आपकी नाक से पानी आ सकता है या नाक बंद हो सकती है।
  • ज्‍यादा मात्रा में सेब खाने से पेट में ऐठन, दस्‍त या उल्‍टी हो सकती है।
  • सेब खाने के आधे घंटे पहले और दो घंटे बाद तक कुछ नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर को सेब खाने का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।

इसे भी पढ़ें:

एक दिन में कितने सेब खाने चाहिए?

एक स्‍वस्‍थ आदमी के लिए एक दिन में एक सेब खाना सेहत के लिए एकदम फायदेमंद होता है। इससे ज्‍यादा सेब केवल डॉक्‍टर की सलाह पर ही खाएं।

सेब को छीलकर खाना चाहिए या बिना छीले?

सेब को कभी भी छीलकर नहीं खाना चाहिए। क्‍योंकि सेब के सबसे ज्‍यादा पोषक तत्‍व उसके छिलके में ही मौजूद होते हैं।

सेब को किस समय खाना सही रहता है?

सेब को हमेशा खाली पेट खाना चाहिए। यदि ऐसा संभव ना हो तो सुबह नाश्‍ते के समय खाना सबसे सही रहता है।

ज्‍यादा सेब खाने से क्‍या होता है?

ज्‍यादा सेब खाने से आपके शरीर में अनेकों तरह की समस्‍याएं हो जाती हैं। जिससे सेब के फायदे नुकसान में बदल जाते हैं।

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है। इसके अलावा भी आपने देखा कि यदि आप रोजाना सेब खाते हैं तो उसके कि‍तने फायदे हैं। सेब खाने का नुकसान तो केवल तभी है जब आप एकमात्र दिन रात उसका ही सेवन करते हैं। इसलिए आप आज ही सेब को अपनी दिनचर्या का हिस्‍सा बना लें। यदि आपको सेब के सेवन से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें। हम आपके सवाल का जवाब अवश्‍य देंगे।

Note: यहां हमने सेब खाने के जो भी फायदे बताए हैं वो केवल सामान्‍य जानकारी के तौर पर हैं। किसी तरह की बीमारी या रोग के लिए आप डॉक्‍टर की सलाह अवश्‍य लें। केवल सेब खाने से उसका समाधान नहीं हो सकता है।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment