ekart delivery boy job के लिए online apply कैसे करें

ekart में नौकरी पाने का सही तरीका

ekart delivery boy job: फ्लिपकार्ट से आपने ऑनलाइन सामान कई बार मंगाया होगा। साथ ही जब आपका सामान घर आया होगा तो आपने देखा होगा कि उसे एक लड़का अपने दोपहिया वाहन पर देने आता है। जिसे हम डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) कहते हैं। जिसे देखकर कई बार हमारे मन में भी Delivery Boy बनने की इच्‍छा होती है।

ऐसे में यदि आप भी एक Delivery boy की नौकरी करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को अंत त‍क पढ़ें। अपने इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि आप एक Delivery boy कैसे बन सकते हैं। इसके लिए कौन से दस्‍तावेज चाहिए होंगे। साथ ही Delivery boy की नौकरी किस प्रकार की होती है।

Delivery boy क्‍या होता है?

ekart Delivery boy job apply online के बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए आपको eKart और Delivery boy के बारे में जानकारी देते हैं। यदि हम eKart की बात करें तो यह फ्लिपकार्ट की एक सहयोगी कंपनी है। जो कि उसके सामान को लोगों के घरों तक पहुंचाने का काम करती है। इसलिए आपने देखा होगा कि जब भी आपने फ्लिपकार्ट से कोई भी सामान आर्डर किया होगा तो आपको जो लड़का सामान देने आया होगा वो eKart नाम की कंपनी से ही होगा।

इसके अलावा यदि हम Delivery boy की बात करें तो ये वो लोग होते हैं जो कि कंपनी के अंदर काम करते हैं। इनका काम होता है कि ये कंपनी के सामान को लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं। साथ ही यदि किसी ने उसका भुगतान नहीं किया है तो उसे भी लेकर आते हैं। और कंपनी में जमा करवाते हैं। इसके अलावा यदि कोई आदमी अपना सामान वापिस करता है तो उसे दोबारा से जाकर लेकर आते हैं।

ekart delivery boy job

ekart delivery boy job के लिए online apply कैसे करें?

आइए अब हम आपको ekart Delivery boy job के आवेदन के बारे में जानकारी देते हैं। इसलिए यदि आप eKart Delivery boy की नौकरी करना चाहते हैं तो पूरी प्रक्रिया को आप अच्‍छे से समझें। इसके बाद आप इस नौकरी के लिए आवेदन कर दें।

इसे भी पढ़ें: सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी

योग्यता

यदि हम eKart Delivery boy की नौकरी में योग्यता की बात करें तो इसके लिए कोई खास योग्यता नहीं चाहिए होती है। कई जगह दसवीं पढ़े लड़के चाहिए होते हैं। जबकि कई जगह बारहंवी पढ़े लड़के मांगे जाते हैं। साथ ही आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, हम आपको बता दें कि इसके अंदर लड़कियों को नहीं लिया जाता है।

इसके अंदर काम इतना होता है कि आप सामान के ऊपर लिखी चीजें अच्‍छे से पढ़ सकें और सही सामान सही आदमी के घर तक पहुंचा सकें। यदि आप ये काम कर सकते हैं तो आप इस नौकरी को आसानी से कर सकते हैं। हालांकि, इस नौकरी में जिम्‍मेदारी बहुत बड़ी होती है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्‍तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • दो पहिया ड्राइविंग लाइसेंस
  • बैंक पासबुक
  • बाइक या स्‍कूटर (सभी पूरे दस्‍तावेज के साथ)
  • एक स्‍मार्टफोन (इंटरनेट चलने वाला)

आवेदन कैसे करें?

ekart delivery boy job के लिए online apply कैसे करें इसकी पूरी प्रक्रिया आपको ऑफलाइन ही पूरी करनी होती है। जिसके अंदर आपको सबसे पहले अपने शहर में देखना होता है कि आपके घर के आसपास eKart का दफ्तर कहां है। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आप इसे गूगल की मदद से देख सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो अपने आसपास जब भी कोई eKart Delivery boy देखें तो उससे पूछ लें। eKart Delivery boy आपकी नौकरी से जुड़ी जानकारी भी दे सकता है।

इसके बाद आपको वहां सुबह के समय अपना बायोडाटा (Bio Data) और सभी ऊपर बताए गए दस्‍तावेज साथ लेकर जाने होंगे। जब आप वहां जाएंगे तो आप उनसे कह सकते हैं कि मुझे eKart Delivery boy की नौकरी चाहिए। इसके बाद यदि उस समय कोई जगह खाली होगी तो आपको उसकी जानकारी दे देंगे। इसके अलावा संभव है कि आपके शहर में eKart के दो दफ्तर हों तो आप वहां भी अपना आवेदन कर सकते हैं।

जगह खाली होने पर आपसे वो लोग कुछ जानकारी भी लेंगे। जिससे उन्‍हें पता लग सके कि आप वाकई eKart Delivery boy की नौकरी करने में सक्षम हैं या नहीं। अन्‍यथा वो आपका बायोडाटा रख लेंगे। आगे जब भी जगह खाली होगी तो वो आपको उसकी जानकारी साझा कर देंगे।

eKart Delivery boy Job कौन कर सकता है

  • इस नौकरी को केवल वही कर सकता है जिसे किसी एक खास जगह के बारे में अच्‍छे से जानकारी हो। अन्‍यथा वो लोगों के घर ढूंढने में काफी ज्‍यादा समय लगा देगा।
  • eKart Delivery boy Job के लिए जरूरी है कि आपको दोपहिया वाहन अच्‍छे से चलाना आता हो। क्‍योंकि इस काम में आपको दिनभर सड़क पर ही इधर से उधर जाना होता है।
  • क्‍योंकि यह पैसों से लेन देन का मामला होता है। इसलिए आपको पैसों के हिसाब किताब की जानकारी भी अच्‍छे से रखनी आनी चाहिए।
  • ekart delivery boy job के लिए जरूरी है कि आप मानसिक तौर पर पूरी तरह से तैयार हों। क्‍यों‍कि यह काम गर्मी, सर्दी और बरसात में भी चलता ही रहता है। साथ ही हर मौसम में आपको मोटरसाइकिल पर घूमना होता है।

eKart Training

यदि आप ekart delivery boy job की नौकरी करना शुरू करते हैं तो आपको इसके लिए शुरूआत में ट्रेनिंग भी दी जाती है। जो कि 3 से 5 दिनों की होती है। इसके अंदर आपको सबसे पहले एक मोबाइल एप्‍लीकेशन होता है जिसे चलाना सिखाया जाता है। जिसमें आपके सभी आर्डर की जानकारी होती है।

इसकी मदद से आप जब कोई आर्डर ग्राहक तक पहुंचा देंगे तो इस एप्‍लीकेशन में अपडेट कर देंगे। साथ ही आपको बताया जाएगा कि फ्लिपकार्ट में कितने प्रकार से लोग आर्डर करते हैं। सभी प्रकार को समझने के बाद आप आपको किसी पुराने ekart delivery boy के साथ ट्रेनिंग (Training) के लिए भेजा जाता है ताकि आप समझ सकें कि फील्‍ड में ग्राहकों से किस तरह से बात करनी होती है।

ekart delivery boy job Timing

यदि हम ekart delivery boy job Timing की बात करें तो इस काम को हमेशा दो शिफ्ट (Shift) में किया जाता है। एक सुबह की शिफ्ट होती है। ज‍बकि दूसरी शिफ्ट शाम की होती है। आइए दोनों के बारे में अच्‍छे से जानते हैं।

सुबह की शिफ्ट

ekart delivery boy job Timing में जो सुबह की शिफ्ट होती है वो रोजाना सुबह 6 बजे शुरू होती है और दोपहर को 2:30 मिनट पर खत्‍म होती है। इसके आपको eKart Hub में सुबह 6 बजे पहुंच जाना होता है। वहां से आपको आपके सारे आर्डर दिए जाते हैं। इसके बाद आपको उसी दिन दोपहर तक सारे आर्डर पहुंचाने होते हैं। ऐेसा इसलिए जरूरी है क्‍योंकि जब आप eKart Hub से आर्डर उठाते हैं तो ग्राहक के फोन पर संदेश चला जाता है कि आज आपका सामान आपके घर पहुंच जाएगा।

शाम की शिफ्ट

दूसरी शिफ्ट दोपहर को 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होती है। इसके अंदर आपको अपना सामान लेने दोपहर को ekart Hub पहुंच जाना होता है। यदि आप सुबह का सारा सामान ग्राहकों तक पहुंचा आते हैं तो आप दोपहर को दोबारा से अपना सामान लेने जा सकते हैं। क्‍योंकि बाइक पर सामान ले जाने की एक सीमा होती है। इसके बाद आपको दोपहर को लिया सारा सामान रात 8 बजे तक लोगों के घरों तक पहुंचा देना होता है। इसके बाद आप फ्री हो जाते हैं। हालांकि, यदि आप अपना सामान जल्‍दी पहुंचा देते हैं तो आपका काम जल्‍दी भी खत्‍म हो जाएगा।

ekart delivery boy Job salery

यदि हम ekart delivery boy Job salery की बात करें तो इन्‍हें दो तरह से सैलरी दी जाती है। पहला तरीका ये होता है जिसके अंदर आपको आपके आर्डर के हिसाब से सैलरी दी जाती है। जबकि दूसरा तरीका आपको महीने की फिक्‍स सैलरी (Fix Salery) दी जाती है।

Order Base Salary

Order Base Salary के अंदर आप जितना काम करेंगे आपको उतना ज्‍यादा वेतन दिया जाता है। इसके लिए आपको हर आर्डर का 12 से 20 रूपए तक दिया जाता है। आप एक दिन में जितने आर्डर लोगों तक पहुंचा पाएंगे वो सभी जुड़ते रहेंगे और अंत में आपको महीने भर की सैलरी मिलेगी। इसके अंदर आपको बाइक का अलग से तेल का खर्चा भी नहीं दिया जाता है। इस तरह की सैलरी का चुनाव आप तभी करें जब आपके इलाके में रोजाना अच्‍छे खासे आर्डर आते हों।

Fix Salary

दूसरे तरीके में आपको हर महीने का एक फिक्‍स वेतन दिया जाता है। साथ ही आपको बाइक के तेल का खर्चा भी अलग से दिया जाता है। यदि हम वेतन की बात करें तो यह 12 हजार से लेकर 20 हजार तक हो सकता है। इस तरह से फिक्‍स सैलरी के अंदर आपको काम तब करना चाहिए जब आपके इलाके में कई कोरियर सर्विस (Courier Service) हों और आर्डर बहुत कम आते हों।

ध्‍यान रखने योग्य बातें

  • इस नौकरी के अंदर सबसे पहली ध्‍यान रखने वाली बात ये होती है कि आप पूरी तरह से जिम्‍मेदार आदमी हों। क्‍योंकि आपको कंपनी हर रोज लाखों का सामान देकर भेजती है। जो कि आपको लोगों तक सुरक्षित पहुंचाना होता है।
  • आपको इस बात का ध्‍यान रखना होता है कि आप हर ग्राहक का सामान उसी ग्राहक को दें। अन्‍यथा उस सामान की कीमत आपको चुकानी होगी।
  • यदि आप किसी संवेदनशील इलाके में जाते हैं तो आपको वहां सजग रहना होता है। क्‍योंकि यदि आपके साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्‍मेदारी कंपनी नहीं लेगी।
  • आपको बहुत शांत स्‍वभाव का होना चाहिए। क्‍योंकि आप किसी अन्‍य इलाके में किसी अनजान ग्राहक से कभी भी बहस नहीं कर सकते हैं।
  • जिन लोगों ने सामान का ऑनलाइन भुगतान नहीं किया होता है आपको उन लोगों से पैसे लेकर ही सामान देना होता है। साथ ही उन पैसों की गिनती भी अच्‍छे से कर लेनी चाहिए।
  • आज के समय में ekart delivery boy job के नाम पर कई लोग फर्जीवाड़ा भी करते हैं। इसलिए यदि आपसे कोई ekart delivery boy job के नाम पर पैसे की मांग करता है। तो आप उसे साफ मना कर दें।
  • आपको जो बैग (Bag) और टी शर्ट (T shirt) दी जाती है वो कंपनी की तरफ से फ्री दी जाती है। इसलिए इसका भुगतान कभी ना करें।

इसे भी पढ़ें: जोमैटो में जॉब कैसे करे?

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि ekart delivery boy job क्‍या होती है। इसके लिए आवेदन कैसे करें। साथ ही इस नौकरी में आपको कितनी सैलरी मिलेगी। इन सभी चीजों को जानने के बाद आप आसानी से ekart delivery boy job के आवेदन कर सकते हैं और इस नौकरी को कर सकते हैं। यदि आपको हमारा ये लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्‍तों के साथ भी शेयर करें। साथ ही इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें। हम आपके कमेंट का जवाब अवश्‍य देंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment