इंग्लिश बोलने का आसान तरीका

इंग्लिश बोलने का आसान तरीका क्या है? आज के बढ़ते हुए Comption के दौर में एक करियर में ग्रोथ के लिए आपको अपनी मातृभाषा के ज्ञान के साथ में अंग्रेजी भाषा का आना बहुत जरूरी हो जाता है. आज English भाषा दुनिया भर में बोली जाने वाली सबसे पसंदीदा और ज्यादा से ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। अगर आप अपने बिजनेस, जॉब या किसी भी तरह की करियर ग्रोथ करना चाहते हैं, तो आपको अंग्रेजी( English) भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

लेकिन अगर बात करें, अंग्रेजी सीखने की तो बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है, कि नहीं English तो एक बहुत ही कठिन भाषा है जिसको वे नहीं सीख सकते हैं। लेकिन दोस्तों आप यह मान लीजिए कि कोई भी भाषा कठिन नहीं होती है, बस उस भाषा को समझना आना चाहिए। यदि आप भी अंग्रेजी भाषा को सीखना चाहते हैं और उसे सीखकर करियर ग्रोथ करना चाहते हैं। तो इसके लिए आज के इस लेख में मैंने आपको बहुत ही मजेदार और आसान तरीकों के बारे में बताया। जिनकी मदद से आप इंग्लिश बोलना सीख सकते हैं। तो चलिए जानते इंग्लिश बोलने का आसान तरीका के बारे में।

इंग्लिश बोलने का आसान तरीका

1.रूचि लाना

इंग्लिश भाषा को सीखने के लिए आपको सबसे पहले अपने मन में English भाषा को सीखने की रुचि लाना है। आपको अंग्रेजी भाषा को एक समस्या के रूप में ना लेकर, उसे अपने करियर ग्रोथ में एक मददगार प्वाइंट समझ कर लेना है। आपको अपने मन में बसे हुए डर को निकालकर इंग्लिश भाषा को एक अवसर के रूप में एहसास करना है। यदि आप इससे डरते रहेंगे तो आप यह मान लीजिए कि आपके लिए इंग्लिश भाषा को सीखना काफी कठिन हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए आपको मन में सीखने के लिए आपको आत्मविश्वास को जागृत करना होता है। फिर इंग्लिश बोलने का आसान तरीका खुद ही आपके सामने होगा ।

2. व्याकरण में सुधार करना

अगर आप अच्छी तरीके से English भाषा बोलना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको व्याकरण की जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको इंग्लिश व्याकरण से जुड़े हुए rules को समझना चाहिए। इंग्लिश व्याकरण को ठीक तरह से समझने के लिए आप मार्केट में उपलब्ध बहुत सारी बुक्स की मदद ले सकते हैं।

3. शब्दावली पर ध्यान दे

अपनी शब्दावली पर मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए आपको रोजाना 5 से 6 words को डिक्शनरी से निकाल कर उन्हें रोजाना याद करना है। तथा उन्हें समझने और याद करने के बाद, आपको रोजाना अपनी बातचीत में इन शब्दों को शामिल करना चाहिए। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करते रहने से, आप देखेंगे आपको बहुत सारे word’s याद हो जाएंगे। इससे आपका कॉन्फिडेंस लैवल बढ़ेगा।

4. आईने के सामने खुद से बात करें

आप जब भी अंग्रेजी बोलते हैं, तो अक्सर आपके मन में एक डर सा रहता है। कि आप कहीं गलत तो नहीं बोल रहे है। या फिर आपके इंग्लिश गलत बोलने पर लोग क्या सोचेंगे। ऐसे बहुत सारे सवाल आपके मन में उठते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास गिरता है, इस समस्या से बचने के लिए आपको आईने के सामने खड़े होकर अंग्रेजी भाषा में प्रैक्टिस करना है।

आप जो भी दिन- भर में बोलचाल में प्रयोग करते हैं उसे आईने के सामने खुद से बोले ऐसा करने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल और स्पीड दोनों ही चीजों में काफी सुधार आएगा। और आईने के सामने खड़े होकर बात करने से आपको यह लगेगा कि आप जो कुछ भी बोल रहे है उसको कोई भी सुन रहा है। इंग्लिश बोलने का आसान तरीका है जिससे आपको अपनी गलतियों पर शर्मिंदा ना होना पड़े।

5. English गानों तथा मूवीज को देखना

अंग्रेजी बोलने के जिस तरीके के बारे में बात करने जा रहा हूं। शायद वह आपको थोड़ा सा अजीब लगे, अंग्रेजी बोलने के इस आसान तरीके में आप जब भी फ्री में बैठे हो। तब आपको अंग्रेजी गानों को सुनना है अन्य हिन्दी गानों को सुनते वक्त जिस तरह आप उसकी lyrics को गाते हैं। ठीक उसी तरह से आपको इंग्लिश गानों को सुनते वक्त उनकी lyrics को गाने की आदत डालनी है। और साथ ही साथ उसकी lyrics को हिंदी में समझना भी है इसके अलावा आपको यूट्यूब और टीवी पर इंग्लिश मूवीस को भी देखना है।

6. English newspaper को पढें

इंग्लिश सीखने के इस तरीके में आपको अपने हिंदी न्यूज़पेपर के साथ ही साथ इंग्लिश न्यूज़पेपर को भी शामिल करना है। शुरू में आपको सप्ताह में एक इंग्लिश न्यूज़ पेपर को लाना है और रोज 1 से 2 पेज को पढ़ना है, और उसे हिंदी में समझना है इंग्लिश सीखने का यह तरीका बेहद ही आसान तरीका है और मददगार भी साबित होता है।

7. इंग्लिश ब्लॉग को पढ़ें

आज के समय में इंटरनेट का यूज करना बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आपको आपके दिन में जितनी जानकारी चाहिए, चाहे वह पढ़ाई से संबंधित हो या किसी भी चीज से, को गूगल पर सर्च करके उसे ब्लॉग से पढ़ना है। इससे आपको इंग्लिश में दो तरह के फायदे होते हैं।

A. आपकों आपके प्रश्न की जानकारी भी मिलेगी। B. आपको इंग्लिश को समझने और सीखने में काफी मदद मिलेगी, क्योंकि इन सभी ब्लॉग में लिखी गई जानकारी काफी हद तक grammatical सही होती है।

8. गुप्र डिस्कशन करें

इस तरीके में आपको अपने दोस्तों/मित्रों, घरवालों के साथ प्रतिदिन की जाने वाली बोलचाल को इंग्लिश भाषा में करना है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि यह सभी दोस्त आपके द्वारा बोले जाने पर आपका मजाक ना बनाएं। यदि आपका दोस्त आपके बोले जाने पर आपका मजाक बनाएगा। तो इससे आपका कॉन्फिडेंस में बहुत कमी आएगी। और यदि आपके पास कोई विकल्प नहीं है तो आप गूगल असिस्टेंट की मदद भी ले सकते हैं ऐसा करने से आपके अंदर कॉन्फिडेंस आएगा, तथा इंग्लिश बोलने के लिए आपके चारों तरफ एक बेहतर माहौल तैयार होगा।

English सीखने के लिए Best Books

इंग्लिश बोलने का आसान तरीका और भी आसान हो जायेगा यदि आपको सही माध्यम का पता हो । इसी क्रम में हम आपको यह बताने जा रहे है की अंग्रेजी बोलने के लिए सबसे अच्छी Books कौन सी है। आप इन books को Google books के माध्यम से भी पढ़ सकते है।

हिन्दी इंग्लिश एक्सपर्ट् ट्रांसलेटर

हिंदी इंग्लिश ट्रांसलेटर बुक एक ऐसी बुक है जिसको इंग्लिश सीखने वाले काफी लोग पढ़ते हैं। अगर बात करें इस बुक की, तो इस बुक में आपको बहुत ही सरल भाषा का प्रयोग करके हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद को सिखाया गया है। अंग्रेजी को बोलते और लिखते वक्त आपको अंग्रेजी वाक्यों का प्रयोग कैसे करना है इस बुक में आपको बहुत ही आसान तरीके से समझाया जाता है।

Instant इंग्लिश

यदि आपको बहुत जल्दी अंग्रेजी सीखना है तो Instant इंग्लिश बुक आपके लिए बहुत ही बेहतर विकल्प है यह बुक उन लोगों के लिए काफी मददगार है जिनके लिए इंग्लिश सीखना बहुत जरूरी है इस बुक में एक व्यक्ति द्वारा रोजाना बोलचाल में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को आसान तरीके से सीखने पर जोर दिया गया है।

रैपिडिक्स इंग्लिश

भारतीय इंग्लिश लेखक टी के बी सिन्हा द्वारा लिखी गई यह रैपिडेक्स इंग्लिश बुक हर उम्र के व्यक्ति के लिए अंग्रेजी सीखने के लिए एक बहुत ही बेहतर बुक है। इस बुक में मौजूद 6 सप्ताह के अंग्रेजी व्याकरण कोर्स की मदद से आप अपनी इंग्लिश व्याकरण को बेहतर बना सकते हैं।

इंग्लिश सीखने के लिए कुछ शुरुआती किताबें

  • क्रिस बैली द्वारा इंग्लिश भाषा सीखना
  • अग्रेंजी पाठ-1, प्रैसटन ली द्वारा
  • प्रैक्टिस मेक्स परर्फेक्ट, बेसिक इंग्लिश, जूली लकांस द्वारा
  • हर किसी के लिए अग्रेंजी
  • The Power of our communication

Best apps to learn english

इंटरनेट पर मौजूद ऐसी बहुत सी free learning apps है जिनकी मदद से आप बहुत ही सरलता से ऑनलाइन पढाई अंग्रेजी भाषा को सीख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन Best Learning Apps for English के बारे में जो आपके इंग्लिश बोलना सीखने का तरीका आसान कर सकता है।

  • Cake App
  • Hello English
  • Google Translate
  • English Conversation Practice
  • Namaste English
  • Duolingo
  • English Skills

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

1 thought on “इंग्लिश बोलने का आसान तरीका | Best apps to learn English”

Leave a Comment