ESR टेस्ट क्या है? | ईएसआर कितना होना चाहिए?

ESR test kya hai: आज के समय जब भी आप डॉक्‍टर के पास गए होंगे तो डॉक्‍टर सबसे पहले आपके कई तरह के टेस्‍ट करता है। इसके बाद देखता है कि आपको किस तरह की समस्‍या है। इन्‍हीं में से एक ईएसआर टेस्‍ट भी है। जो कि डॉक्‍टर के द्वारा किया जाता है।

लेकिन यदि आप अभी तक ईएसआर टेस्‍ट के बारे में नहीं जानते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें। अपने इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि ESR टेस्ट क्या है? ईएसआर कितना होना चाहिए? इसके अलावा इसके उपचार से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी।

ESR टेस्ट क्या है?

आइए सबसे पहले आपको जानकारी देते हैं कि ESR टेस्ट क्या है? ताकि आप समझ सकें कि यह किस तरह का टेस्‍ट होता है। तो हम आपको बता दें ईएसआर टेस्‍ट एक तरह से खून की जांच होती है। जो आमतौर पर तब की जाती है जब आपके शरीर में किसी तरह की सूजन आ जाती है। ESR की Full Form Erythrocyte sedimentation rate होती है।

यह एक सामान्‍य सी जांच होती है। इसलिए इसे करवाने में आपको किसी भी तरह से घबराने की आवश्‍यकता नहीं रहती है। इसे आप अपने शहर की किसी भी लैब या अस्‍पताल में करवा सकते हैं।

ईएसआर कितना होना चाहिए

ईएसआर टेस्‍ट कैसे किया जाता है?

यदि हम ईएसआर टेस्‍ट को करने की बात करें तो यह बेहद ही आसान तरीके से किया जाता है। इसके अंदर डॉक्‍टर आपके शरीर से कुछ बूंद खून निकाल कर उसे लैब में जांच के लिए भेज देता है। इसके बाद वह उसकी पूरी तरह से जांच करता है। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट आती है। जिससे पता चलता है कि आपका ईएसआर कितना है। बस इसी आधार पर आपका आगे इलाज किया जाता है।

पुरूषों के लिए ईएसआर संख्‍या

क्रम

आयु

ECR की संख्‍या

1.

< 20

0 – 10

2.

20 – 50

0 – 15

3.

50 >

0 – 30

महिलाओं के लिए ईएसआर संख्‍या

 

क्रम

आयु

ECR की संख्‍या

 

1.

< 20

0 – 10

 

2.

20 – 50

0 – 20

 

3.

50 >

0 – 30

 
         

ईएसआर टेस्‍ट की कीमत

ईएसआर टेस्‍ट की कीमत आमतौर पर हर लैब के ऊपर निर्भर करती है। लेकिन यदि आप इसकी सामान्‍य कीमत की बात करें तो यह 300 रूपए से लेकर 500 रूपए के बीच में होती है। जो कि आपको अस्‍पताल के अंदर ही करके दी जाती है। जिससे आपकी सूजन का कारण पता चल सके। इस जांच की रिपोर्ट आपको कुछ घंटे के बाद ही दे दी जाती है।

ईएसआर टेस्‍ट से पहले क्‍या करें?

अब आप समझ गए होंगे कि ESR टेस्ट क्या है? इसके बाद यदि आप कभी ईएसआर टेस्‍ट करवाने जा रहे हैं। तो आपको हम जानकारी दे दें कि ईएसआर टेस्‍ट करवाने के लिए जरूरी है कि आप कुछ परहेज बरतें। इसमें यदि आप पहले से किसी बीमारी की दवाई खा रहे हैं तो आपको उसकी जानकारी डॉक्‍टर को दे देनी चाहिए।

इसके अलावा यदि आप गर्भवती महिला हैं तो भी आपको चाहिए कि आप उसकी जानकारी डॉक्‍टर को दे दें। ताकि आपकी ईएसआर रिपोर्ट एकदम सही आए। क्‍योंकि कई बार हमारी छोटी छोटी गलतियों से ही ईएसआर की रिपोर्ट गलत आ जाती है।

ईएसआर के बढ़ने के कुछ प्रमुख कारण

  • यदि आपके चेहरे पर किसी तरह का संक्रमण हो चुका है। तो संभव है कि आपका ईएसआर बढ़ गया हो।
  • मौसम या अन्‍य कारणों के चलते यदि आपको किसी तरह का वायरल इंफेक्‍शन होता है। तो भी संभव है कि आपका ईएसआर बढ़ गया हो।
  • यदि आपके अदंर पहले से किसी तरह की हृदय से जुड़ी समस्‍या है। तो आपका ईएसआर बढ़ गया है।
  • जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है। उनका ईएसआर हमेशा बढ़ा हुआ पाया जाता है।
  • गठिया रोग से ग्रस्त लोगों का ईएसआर बढ़ा होता है।
  • गर्भवती महिलओं और एनीमिया से ग्रस्‍त लोगों का ईएसआर सामान्‍यत: बढ़ा होता है।

ईएसआर बढ़ने के लक्षण

  • इसमें इंसान के सिर में लगातार दर्द बना रहता है। साथ ही दर्द तेज होता रहता है।
  • रोगी के शरीर में तेज बुखार आने लगता है।
  • रोगी के शरीर की हड्डी किसी तरह के संक्रमण का शिकार हो जाती है। जिससे ईएसआर बढ़ जाता है।
  • जब पूरा शरीर में किसी तरह का संक्रमण फैल जाता है, तो यह ईएसआर बढ़ने का संकेत होता है।
  • इंसान बैचेन हो जाता है और उसे हर तरह से असहजता महसूस होने लगती है।
  • इंसान के पेट में लगातार दर्द भी ईएसआर बढ़ने का एक लक्षण है।

ईएसआर नियंत्रण करने के घरेलू उपाय

  • ईएसआर को सही रखने के लिए आपको चाहिए कि आप रोजाना योग और व्‍यायाम करें। इससे आपका ईएसआर सही रहेगा।
  • ईएसआर नियंत्रण करने के लिए आपको बाहर का खाना बिल्‍कुल नहीं खाना चाहिए। यह सूजन को और ज्‍यादा बढ़ा देता है।
  • फलों का सेवन ईएसआर को नियंत्रण में करने के लिए सबसे अच्‍छा होता है। इसलिए सीजन के जो भी फल हों उसे अवश्‍य खाएं।
  • ईएसआर नियंत्रण करने के लिए आपको खूब सारा पानी पीना चाहिए।
  • ईएसआर को सही रखने के लिए आपको पूरी नींद लेनी चाहिए। जो कि 6 से 8 घंटे की अवश्‍यक होती है।
  • नीम के पत्‍तों का या तो जूस पिएं या उन्‍हें रोजाना कुछ पत्‍ते पानी के साथ खा लें।

डॉक्‍टर से कब संपर्क करें?

  • अगर आपके शरीर में लगातार सूजन बढ़ती जा रही है। तो आपको इसे एक बार डॉक्‍टर से अवश्‍य रूप से दिखा लेना चाहिए।
  • यदि आपके शरीर में कई दिन से बुखार बना हुआ है और कम नहीं हो रहा है। तो आपको इसके लिए एक बार डॉक्‍टर से अवश्‍य संपर्क कर लेना चाहिए।
  • यदि आप अपने शरीर में किसी तरह का बदलाव या अन्‍य तरह की परेशानी महसूस कर रहे हैं। तो आपका डॉक्‍टर से अवश्‍य संपर्क कर लेना चाहिए।

FAQ

ESR टेस्ट क्या है?

ईएसआर टेस्‍ट एक तरह से खून की जांच होती है। जिसके बाद इसकी रिपोर्ट आती है।

ESR टेस्‍ट कब करवाया जाता है?

ESR तब करवाया जाता है जब आपके शरीर में किसी तरह की सूजन आ चुकी हो। तो ईएसआर टेस्‍ट करवा के उसके कारण को जाना जा सकता है।

ESR कितने के बीच में होना चाहिए?

ESR सामान्‍यत: 0 से 25 – 30 के बीच में सही माना जाता है।

ESR टेस्‍ट कब करवाना चाहिए?

ईएसआर टेस्‍ट आपको तब करवाना चाहिए जब आपको लगे कि आपके शरीर में किसी तरह की सूजन आ चुकी है। इसके अलावा किसी तरह का संक्रमण हो चुका है।

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि ESR टेस्ट क्या है? ईएसआर कितना होना चाहिए? इसे जानने के बाद आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपके शरीर में किस समय ईएसआर बढ़ रहा है और कब घट रहा है। इसके बाद आप डॉक्‍टर की सलाह तो ले ही सकते हैं। साथ ही अपने घर में रहकर भी ईएसआर को नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके बाद भी यदि आपका ESR टेस्ट क्या है से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें।

इसे भी पढ़ें:

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment