Good Health Capsule kaise khaye: अच्छी सेहत भला किसे नहीं पसंद होती है। अच्छी सेहत के लिए हम सभी लोग ना जाने क्या क्या करते हैं। इसलिए यदि आप भी अच्छी सेहत बनाने के लिए काफी समय से परेशान हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए।
अपने इस लेख में हम आपको गुड हेल्थ कैप्सूल (Good Health Capsule) कैसे खाना चाहिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। साथ ही गुड हेल्थ कैप्सूल को खाने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान हैं। इससे जुड़़ी जानकारी भी साझा करेंगे।
गुड हेल्थ कैप्सूल क्या होता है?
गुड हेल्थ कैप्सूल कैसे खाना चाहिए इसके बारे में हम आपको जानकारी दें उससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि गुड हेल्थ कैप्सूल क्या होते हैं। तो हम आपको बता दें कि गुड हेल्थ कैप्सूल एक तरह का वैसा ही कैप्सूल होता है। जैसा आप बीमारी के दौरान खाते हैं।
लेकिन इसमें और उसमें फर्क ये होता है कि यह पूरी तरह से आयुर्वेद के जरिए बनाया गया होता है। जिससे इसे हर कोई आसानी से खा सकता है। लेकिन यदि कोई इंसान गुड हेल्थ कैप्सूल को नहीं खाना चाहता है तो वो इसका सिरप भी पी सकता है। दोनों की एक तरह से काम करेंगे। हालांकि, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह केवल सेहत बनाने के लिए खाया जाता है। इसका बीमारी से कोई लेना देना नहीं है।
गुड हेल्थ कैप्सूल के अंदर पोषक तत्व
- अश्वगंधा
- ब्राही
- गोखरू
- अनंतमूल
- जतामंसी
- संखपुस्पी
- वीरांगा
- अमलाकी
- द्रक्सा
- सतामुली
- जस्तिमधू
गुड हेल्थ कैप्सूल कहां से खरीद सकते हैं?
गुड हेल्थ कैप्सूल को आप अपने आसपास किसी भी मेडिकल स्टेार पर जाकर खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको वहां पर जाकर कहना होगा कि आपको डॉ विश्वास (Dr. Visvas) की तरफ से आने वाले गुड हेल्थ कैप्सूल की जरूरत है। तो वो आपको उसी समय एक डिब्बी कैप्सूल की पकड़ा देगा।
इसके अंदर आपको कुल 50 कैप्सूल दिए जाते हैं। आपको अपनी इच्छानुसार उन्हें खाना चाहिए। आप इसे काफी लंबे समय तक भी अपने घर पर स्टोर करके रख सकते हैं। साथ ही इसे आप चाहें तो फ्रिज (Fridge) में रख दें या बाहर भी रख सकते हैं। इस कैप्सूल का रेट आपको हर जगह पर अलग अलग देखने को मिलेगा।
गुड हेल्थ कैप्सूल कैसे खाना चाहिए?
आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि गुड हेल्थ कैप्सूल कैसे खाना चाहिए। तो इसका सबसे पहला तरीका ये है कि आप इसे सुबह खाना खाने के बाद खा लें और रात को इसे खाना खाने के बाद खा लें। शुरूआत में आप इस कैप्सूल को एक दिन में दो खा सकते हैं। लेकिन एक महीने के बाद आप इस कैप्सूल को एक कर दें। उस दौरान आप केवल रात के समय ही खाएं।
हालांकि, यदि आपको लगता है कि आपकी सेहत में केवल थोड़ा सा सुधार चाहिए तो आप शुरूआत में भी एक ही कैप्सूल खाना चाहिए। क्योंकि इस कैप्सूल को आप जब लंबे समय तक खाते हैं तभी आपको लाभ मिलता है। इसलिए इसे लंबे समय तक अवश्य खाएं।
कैप्सूल को किसके साथ खाएं?
कैप्सूल को आप किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं। इसमें पानी या दूध या गर्म पानी कुछ भी हो सकता है। इसलिए इस बात की चिंता ना करें कि यदि आप पानी के साथ कैप्सूल खा लेते हैं तो कम फायदा करेगा।
गुड हेल्थ कैप्सूल को खाने के फायदे?
अब आप समझ गए कि गुड हेल्थ कैप्सूल कैसे खाना चाहिए। इसके बाद आइए अब हम आपको इस कैप्सूल को खाने के कुछ फायदे बताते हैं। जो कि आपको इसे खाने के बाद देखने को मिलेंगे।
पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करता है
गुड हेल्थ कैप्सूल कैसे खाना चाहिए यदि आप इसे सही से समझ गए तो इससे आपके शरीर में जो भी पाचन से जुड़ी समस्या आ रही होगी वो थोड़े ही समय बाद दूर हो जाएगी। क्योंकि इसके अंदर ‘एमलिका’ डाली गई है। जो कि इंसान के शरीर के पाचन तंत्र से जुड़ी जो भी समस्या आती है उसे दूर कर देता है।
लीवर की समस्या दूर करता है
गुड हेल्थ कैप्सूल को सही तरीके से लेने से आपके लीवर से जुड़ी सारी समस्या दूर हो जाती है। इसमें सबसे अहम ये होता है कि आपके लीवर में जो भी गंदगी होती है वो पूरी तरफ से साफ हो जाती है। जिससे आपका लीवर पूरी तरह से सही से काम करता है। खास बात ये है कि सेहत को बनाने में लीवर का सबसे बड़ा योगदान होता है। इसलिए लीवर सही हो गया तो सेहत में खुद ही सुधार आने लगेगा।
आपको मोटा बनाता है
गुड हेल्थ कैप्सूल सबसे ज्यादा उन्हीं लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कि एकदम दुबले पतले हैं। दुबले पतले लोग यदि इसका सेवन करते हैं तो आप देखेंगे कि आपको कुछ महीनों बाद फर्क साफ दिखाई देने लगेगा। क्योंकि गुड हेल्थ कैप्सूल के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व मिलाए गए हैं जो कि आपकी सेहत को सही करने का काम करते हैं।
इसमें सबसे अहम ये होता है कि आपको भूख ज्यादा लगने लगती है। यानि जब आप खाना ज्यादा खाएंगे तो आप देखेंगे कि आपकी सेहत खुद ही सही होती जाएगी।
शरीर में ताकत आती है
काफी सारे लोग शरीर के तौर पर बाहर से देखने में एकदम सही होते हैं। लेकिन जब भी उन्हें कोई काम करना होता है तो बड़ी जल्दी थक जाते हैं। इसलिए यदि आप भी गुड हेल्थ कैप्सूल लेते हैं तो आप देखेंगे कि आपके अंदर की जो कमजोरी है वो पूरी तरह से दूर हो जाती है।
इसके बाद आप दिनभर काम करने के बाद भी पूरी तरह से ऊर्जावान बने रहेंगे। जिससे आप देखेंगे शाम के समय में भी आपके चेहरे पर अलग सी रोनक रहेगी। जो कि अक्सर लोगों के चेहरे से गायब हो जाती है।
खून की कमी को दूर करता है
गुड हेल्थ कैप्सूल को खाने से आपके शरीर में किसी तरह की खून की कमी नहीं रहती है। क्योंकि जिन लोगों के शरीर में खून की मात्रा कम रहती है वो ‘एनीमिया’ के शिकार हो जाते हैं। एनीमिया एक बेहद ही घातक बीमारी है। इसलिए आपको चाहिए कि आप गुड हेल्थ कैप्सूल का सेवन करें जिससे आपके शरीर के अंदर खून की कमी ना हो और आप हमेशा ताकतवर बन रहें।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
यदि आप गुड हेल्थ कैप्सूल का रोजाना सेवन करते हैं तो आपके शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है। जिसका फायदा ये होता है कि आप आने वाले समय में कभी बीमार नहीं होते हैं। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि आप यदि बीमार हो जाते हैं तो आपकी सेहत एकदम से डाउन हो जाती है जो कि फिर कई महीनों के बाद ठीक होती है।
इसलिए यदि आप गुड हेल्थ कैप्सूल का सेवन करते हैं तो आप देखेंगे कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है और आप आने वाले समय में बीमार नहीं होते हैं। जिससे आपको सेहत के तौर पर काफी फायदा देखने को मिलता है।
पथरी की समस्या से छुटकारा
यदि आप गुड हेल्थ कैप्सूल का सेवन नियमित तौर पर करते हैं तो आपको पथरी की समस्या नहीं होती है। क्योंकि इसके अंदर ‘गौखरू’ मिलाया गया होता है, जो कि पथरी को खत्म करने में मदद करता है। इसलिए यदि आपको लगता है कि आपके अंदर पथरी की समस्या है या चाहते हैं कि आपको आगे कभी पथरी की समस्या ना हो।
तो आप गुड हेल्थ कैप्सूल का सेवन करते रहें। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि गुड हेल्थ कैप्सूल के अंदर कितनी मात्रा में गौखरू मिलाया गया है। लेकिन इतना अवश्य कहा जा सकता है कि इसके रोजाना सेवन से आपको पथरी की समस्या देखने को नहीं मिलेगी।
मूत्र समस्याओं को दूर करता है
मूत्र से जुड़ी जितनी भी समस्याएं होती है उनके अंदर गुड हेल्थ कैप्सूल काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड हेल्थ कैप्सूल के अंदर गौखरू पाया जाता है जो कि आपकी किडनी को साफ कर देता है। जिससे मूत्र से जुड़ी कोई समस्या नहीं आती है।
खासतौर पर कई बार देखा गया है कि मूत्र मार्ग में संक्रमण से जुड़ी समस्या अवश्य देखने को मिलती है। लेकिन यदि आप गुड हेल्थ कैप्सूल का सेवन करते हैं तो आप देखेंगे कि आपके मूत्र मार्ग में किसी तरह के संक्रमण की समस्या नहीं देखने को मिलती है। जो कि काफी अच्छी बात है।
यौन इच्छा को बढ़ाता है
यदि हम गुड हेल्थ कैप्सूल कैसे खाना चाहिए के बाद बात करें कि इसे खाने से क्या फायदा है तो इसके अंदर यौन इच्छा भी काफी बढ़ाने की शाक्ति होती है। यानि यदि आप गुड हेल्थ कैप्सूल खाते हैं तो आपकी यौन इच्छा काफी बढ़ जाएगी। जिसकी एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है कि आप जब सेहत से सही रहते हैं तो यौन इच्छा स्वंय जाग उठती है।
हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि आपकी यौन इच्छा को बढ़ाने में गुड हेल्थ कैप्सूल कितनी मदद करता है। लेकिन थोड़ा बहुत इसका प्रभाव अवश्य रहता है। इस बात में कोई दोहराय नहीं है।
गुड हेल्थ कैप्सूल को लेने से आपके शरीर में तनाव की मात्रा बेहद कम हो जाती है। क्योंकि आपके शरीर के ऊपर से एक तरह का बोझ कम हो जाता है। क्योंकि काफी सारे लोग सेहत को लेकर बेहद तनाव में रहते हैं। जिससे उनके दूसरे काम भी सफल नहीं होते हैं। लेकिन गुड हेल्थ कैप्सूल को लेने के बाद आप देखेंगे कि आपकी सेहत भी सही रहेगी और तनाव भी कम रहेगा।
आपकी भूख बढ़ाता है
यदि आप गुड हेल्थ कैप्सूल को रोजाना लेते हैं तो आप पाएंगे कि इससे आपकी भूख बढ़ने लगती है। जिससे आप देखेंगे कि आपको बार बार खाने का मन करेगा। सही मायने में आपकी सेहत इसी चीज से बनेगी। क्योंकि असली सेहत का राज भोजन ही होता है। जो कि हमारे शरीर के सभी पोषक तत्व देने का काम करता है।
गुड हेल्थ कैप्सूल खाने के नुकसान?
ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि गुड हेल्थ कैप्सूल को खाने के केवल फायदे ही फायदे हैं। इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए उन नुकसान की चर्चा भी एक बार आपसे कर लें।
पिंपल आ जाना
गुड हेल्थ कैप्सूल लेने से कई बार आपके चेहरे पर पिंपल आने लगते हैं। इसकी अक्सर वजह ये पाई जाती है क्योंकि आप ज्यादा मात्रा में गुड हेल्थ कैप्सूल ले लेते हैं। ऐसा होने पर आपको गुड हेल्थ कैप्सूल की मात्रा को लगातार कम करते चलना चाहिए।
अधिक गर्मी लगना
कई बार गुड हेल्थ कैप्सूल लेने से गर्मी का अहसास ज्यादा होता है। इसलिए यदि आपको लगता है कि आप गर्मी को सहन ही नहीं कर पा रहे हैं तो आपको इसकी मात्रा या तो कम कर देनी चाहिए। अन्यथा आप इसे लेना बंद कर दें। क्योंकि गर्मी में इसका सेवन नाममात्र करना चाहिए। आप दोबारा सर्दी में इसे फिर से शुरू कर सकते हैं।
प्रेगनेंट महिलाएं ना लें
यदि आप प्रेगनेंट महिला हैं तो इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें। खासतौर पर अंतिम कुछ महीनों के दौरान। इससे आपको नुकसान देखने को मिल सकता है। लेकिन यदि आपको लगता है कि गुड हेल्थ कैप्सूल आपके लिए जरूरी है तो आप डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन दोबारा से शुरू कर सकती हैं।
किसी बीमारी के दौरान
यदि आापके शरीर में किसी अन्य तरह की बीमारी है और आप उसका इलाज करवा रहे हैं तो आप उस दौरान गुड हेल्थ कैप्सूल का प्रयोग ना करें। इससे आपको नुकसान देखने को मिल सकता है। इसलिए बेहतर होगा पहले आप बीमारी का इलाज करवा लें। इसके बाद आप गुड हेल्थ कैप्सूल का प्रयोग दोबारा से करना शुरू कर दें।
FAQ
गुड हेल्थ कैप्सूल खाने से क्या होता है?
गुड हेल्थ कैप्सूल खाने से आपके शरीर का दुबला पतला पन दूर हो जाता है। जिससे आपके चेहरे पर रोनक और निखार आने लगता है।
गुड हेल्थ कैप्सूल कितने उम्र के लोग खा सकते हैं?
गुड हेल्थ कैप्सूल केवल छोटे बच्चे को छोड़कर किसी भी उम्र के लोग आसानी से खा सकते हैं। जिसमें महिला पुरूष और बुर्जुग लोग भी शामिल हैं।
गुड हेल्थ कैप्सूल कब खाना चाहिए?
गुड हेल्थ कैप्सूल आपको शुरूआती दिनों में सुबह खाना खाने के बाद और आपको रात को खाना खाने के बाद लेना चाहिए। लेकिन एक महीने के बाद आप केवल रात में ही खाकर सोएं।
गुड हेल्थ कैप्सूल किसके साथ खाना चाहिए?
गुड हेल्थ कैप्सूल आप पानी या दूध किसी के साथ भी खा सकते हैं। इसके अंदर किसी तरह का नियम नहीं है, ना ही कोई समस्या देखने को मिलेगी।
गुड हेल्थ कैप्सूल कितने दिन में असर करता है?
गुड हेल्थ कैप्सूल के असर दिखाने का कोई तय समय नहीं है। लेकिन आमतौर पर देखा गया है कि यह एक से दो महीने के बाद अपना असर दिखाने लगता है।
गुड हेल्थ कैप्सूल कितने दिन तक खाना चाहिए?
गुड हेल्थ कैप्सूल खाने का कोई तय समय नहीं है। बस आप समय के साथ इसकी मात्रा कम करते चले जाएं। लेकिन आप कम से कम एक साल तक इसे अवश्य खाएं।
गुड हेल्थ कैप्सूल किन्हें नहीं खाना चाहिए?
प्रेगनेंट महिलाएं, किसी बीमारी से जूझ रहे लोग और ज्यादा गर्मी के मौसम में इसे नहीं खाना चाहिए। या केवल डॉक्टर की सलाह पर ही खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:
- एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती है?
- दुनिया का सबसे अच्छा आदमी कौन है?
- तुलसी का पौधा किसी को देना चाहिए या नहीं।
Conclusion
आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि गुड हेल्थ कैप्सूल कैसे खाना चाहिए। इसे जानने के बाद आप ये भी समझ गए होंगे कि गुड हेल्थ कैप्सूल लेने के कितने सारे फायदे हैं। लेकिन ये फायदे तभी हैं जब इसे सही समय पर लिया जाए और सही तरीके से लिया जाए। यदि आप इसका ध्यान नहीं रखते हैं तो इसके कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं। जिनकी जानकारी हमने आपको ऊपर साझा की है।
Disclaimer
गुड हेल्थ कैप्सूल के बारे में दी गई यहां सभी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी तरह से इसका सेवन करने से पहले आपको एक बार अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।