Google ka password kaise change karen | Google अकाउंट का पासवर्ड कैसे Change करें?

अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड कैसे बदलें?

Google ka password kaise change Karen; गूगल की तमाम सेवाओं का प्रयोग हम सभी करते हैं। इसके अंदर गूगल का Play store, Gmail और खुद गूगल का सर्च इंजन भी आता है। गूगल की इन सेवाओं का प्रयोग करने के लिए हमें सबसे पहले जरूरी होता है कि हम गूगल पर अपना एक अकाउंट बनाएं। जिसके बाद इन सेवाओं का प्रयोग हम कर सकते हैं। ये अकाउंट पूरी तरह से फ्री होता है।

लेकिन यदि किसी भी कारण से आप अपने गूगल अकाउंट का पासवर्ड बदलना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Google ka password kaise change Karen, गूगल अकाउंट पासवर्ड चेंज कैसे करें।

 

गूगल अकाउंट क्‍या होता है?

गूगल अकाउंट का पासवर्ड कैसे चेंज करें। इस बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको बताते हैं कि गूगल अकाउंट होता क्‍या है। गूगल अकाउंट भी तमाम दूसरे अकाउंट की तरह ही होता है। जो कि आपने कई बार बनाएं होंगे। जिसमें आपको अपनी पहचान से जुड़ी सभी जानकारी भरनी होती है।

ये भी पढ़ें:  प्ले स्टोर की आईडी कैसे बनाएं?

इन अकाउंट के जरिए गूगल आसानी से पता कर सकता है कि उसकी सेवाओं का प्रयोग कौन कहां से कर रहा है। इसका गूगल सबसे ज्‍यादा फायदा विज्ञापन दिखाने में उठाता है। क्‍योंकि इससे आप जो भी गूगल पर देखते हैं। उसकी जानकारी उनके Database में इकठ्ठी होती रहती है।

गूगल अकाउंट पासवर्ड चेंज

इसे भी पढें: जीमेल का पासवर्ड कैसे देखें?

गूगल अकाउंट का पासवर्ड कैसे बदलें?

आइए अब हम आपको बताते हैं कि Google ka password kaise change Karen इसके लिए आगे हम आपको कुछ स्‍टेप बताने जा रहे हैं। जिसे आप फोन में बिल्‍कुल इसी तरह से प्रयोग कर सकते हैं। लेनिक यदि आप Laptop में इसे प्रयोग करते हैं। तो संभव है कि आपको कुछ बदलाव देखने को मिले।

  • सबसे पहले आप अपने फोन के Play store या Gmail में चले जाइए। यहां आपको Right Side में ऊपर Corner में आपकी तस्‍वीर दिखाई देगी। आप उसके ऊपर क्लिक कर दीजिए।
  • वहां क्लिक करते ही आपको ऊपर ही ‘Manage your Google Account’ लिखा दिखाई देगा। आप इस पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपके सामने कुछ नए विकल्‍प खुले हुए दिखाई देंगे। यहां आपको Personal info दिखाई देगा। आप इसके ऊपर क्‍लिक कर दीजिए।
  • इसके बाद आप scroll करके नीचे आ जाइए। नीचे आपको एक विकल्‍प Password का दिखाई देगा। आप इस पर क्लिक कर दीजिए। ये विकल्‍प आपको लगभग अंत में दिखाई देगा।
  • अब आप अगले पेज पर चले जाएंगे। जहां आपको सबसे पहले कहा जाएगा कि आप अपना पुराना पासवर्ड भरिए। जिससे कि आप अभी तक Log In करते थे। यदि आपको अपना पुराना पासवर्ड याद नहीं है तो आप पहले उसे Forget करिए।
  • इसके बाद यदि आप अपना पुराना पासवर्ड सही भरते हैं तो आप अगले पेज पर चले जाएंगे। यहां आपको कहा जाएगा कि आप अपना नया पासवर्ड भरें जो कि आप आगे के लिए रखना चाहते हैं। यहां आपको अपना नया पासवर्ड दो बार भरना होगा। दोनों बार एक जैसा पासवर्ड ही भरना होगा। अन्‍यथा आप आगे नहीं जा पाएंगे।
  • पासवर्ड भरने के बाद आप ‘Change Password’ पर क्‍लिक कर दीजिए। इसके बाद आपके सामने लिखा जाएगा कि आपका पासवर्ड अब बदल दिया गया है।
  • इसके बाद आप जब भी दोबारा से Log in करेंगे तो आपको अपना नया पासवर्ड ही भरना होगा। जिसे आपने अभी भरकर नया बनाया है।

इसे भी पढें: Phone ka backup kaise le

कुछ ध्‍यान रखने योग्य बातें

  • अब आपने जान लिया है कि Google ka password kaise change Karen लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप हर रोज अपना पासवर्ड बदलते रहें। ऐसा केवल तभी करें जब आपको पासवर्ड बदलना जरूरी लगे। अन्‍यथा आपका अकाउंट Block भी हो सकता है।
  • जब भी अपना नया पासवर्ड बनाएं तो इस नाम, शहर, फोन नंबर आदि से बिल्‍कुल ना बनाएं। इसे आपका पासवर्ड कोई भी जान सकता है।
  • आप अपने पासवर्ड में Capital letter, Special charrector, Numbers को भी जरूर शामिल करें। इससे आपका पासवर्ड काफी मजबूत रहता है।
  • यदि आपको लगता है कि आपका गूगल अकाउंट कोई दूसरा आदमी चला सकता है तो आप Two way security लगा लें। जिसके अंदर आपको पासवर्ड भरने के बाद आपके Register Mobile number पर आए एक OTP को भरने के बाद ही Log in किया जा सकता है।
  • अपना गूगल अकाउंट कभी भी Free WiFi या किसी दूसरे के डिवाइस में लॉग इन ना करें। इससे आपका अकाउंट हैक होने का डर रहता है।
  • बिना जानें समझे किसी अनजाने लिंक पर भी आप कभी भी क्‍लिक ना करें। ये आपके एक क्लिक भर से आपका अकाउंट हैक कर सकते हैं।

इसे भी पढें: मेरे मोबाइल में क्या खराबी है जानें चुटकी में

Conclusion

आशा है कि अब आप जान चुके होंगे कि Google ka password kaise change Karen इसे जानने के बाद आप अपने Google Account का Password बदलकर आसानी से सुरक्षित कर सकते हैं। यदि आपको हमारा ये लेख पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्‍तों के साथ भी अवश्‍य शेयर करें। साथ ही नीचे कमेंट बॉक्‍स में आप अपनी राय भी जरूर साझा करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment