गूगल हिस्ट्री डिलीट कैसे करे?

Chrome History Delete करने का आसान तरीका

गूगल हिस्ट्री डिलीट कैसे करे: फोन का प्रयोग हम सभी हर दिन करते हैं। जिसमें हर घंटे आप इंटरनेट पर अनकों वेबसाइट देखते और बंद करते रहते हैं। लेकिन कुछ वेबसाइट ऐसी भी होती हैं जिन्हें केवल हम देखना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि इस बात का पता किसी और को भी लगे कि हमने फलां वेबसाइट खोली थी। परन्‍तु उसका रिकार्ड भी आपके फोन की History में आसानी से देखने को मिल जाता है। खास बात ये है कि यह रिकार्ड आपके फोन से अपने आप कभी Delete भी नहीं होता है। जिसकी वजह से यदि कोई इंसान कभी आपके फोन की History में जाकर जाकर देख ले तो आपको परेशानी हो सकती है।

ऐसे में यदि आप अभी तक नहीं जातने हैं कि गूगल हिस्ट्री डिलीट कैसे करे। तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Crome History Delete Kaise Kare हम आपको जो तरीका बताएंगे उसकी खास बात ये होगी कि उसे जानने के बाद आपके फोन की History किसी भी तरह से कोई भी नहीं पढ़ सकता है।

Chrome History क्‍या होती है?

गूगल हिस्ट्री डिलीट कैसे करे, इस बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको बताते हैं कि गूगल हिस्ट्री होती क्‍या है। साथ ही इसे इस तरह से सेव करके क्‍यों रखा जाता है। दरअसल, यह आज के समय लगभग सभी एप्‍लीकेशन में होता है। जिसके अंदर आप अपने अपने फोन में क्‍या देख रहे हैं। क्‍या डाउनलोड कर रहे हैं। इसकी जानकारी सुरक्षित होती रहती है। ये सभी जानकारी हर दिन म‍हीने और सप्‍ताह के आधार पर Save होती है। जिसे आप कभी भी देख सकते हैं।

इसका फायदा ये होता है कि आप इसकी मदद से जब कोई चीज भूल जाते हैं तो उसे दोबारा से देख सकते हैं। जैसे कि आपने दस दिन पहले किसी वेबसाइट को देखा था। पर अब आपको याद नहीं आ रहा है कि आपने जिस वेबसाइट को देखा था, उसका नाम क्‍या था। तो आप अपने फोन की Google History में जाकर आसानी से देख सकते हैं। कि वो वेबसाइट कौन सी थी। लेकिन यदि आप इससे पहले अपने फोन की Google History को Delete कर देते हैं। तो किसी भी तरह से आप उस वेबसाइट को दोबारा नहीं देख सकते हैं।

गूगल हिस्ट्री डिलीट कैसे करे

इसे भी पढें: गूगल मैप पर अपने घर का पता कैसे डालें

Chrome History Delete करने का तरीका

  • सबसे पहले आप अपने फोन के क्रोम ब्राउजर में जाइए। यदि आप लैपटॉप में Chrome History Delete करना चाहते हैं तो सीधा Ctrl+H दबा दीजिए। इसके बाद आप सीधा History Page पर आ जाएंगे। गूगल हिस्ट्री डिलीट कैसे करे? इसके आगे जाकर आप जान सकते हैं।
  • इसके बाद आप अपने फोन में ऊपर कोने में दिखाई दे रहे तीन बिंदुओं पर क्लिक कीजिए। जहां क्लिक करने के बाद आपके सामने कई सारे विकल्‍प खुल कर आ जाएंगे।
  • अब आपको History वाले विकल्‍प के साथ जाना होगा। वहां पर आप क्लिक कर दीजिए।
  • History पर क्लिक करते ही आपके सामने आपने जो कुछ भी सर्च किया होगा, वो निकल कर आ जाएगा। आप जितना नीचे जाएंगे। आपको उतनी ही पुरानी History दिखाई देती रहेगी।
  • इसके बाद आपको सबसे ऊपर नीले रंग में दिखाई दे रहे Clear Browsing data के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।
  • अब ऊपर ही आपको लिखा दिखाई देगा कि आप कितने समय की History Delete करना चाहते हैं। इसके अंदर आपको Last Hour, Last 24 Hour, Last 4 Days, Last 7 Days, Last 4 Weeks, All time आप पिछले जितने समय की History Delete करना चाहते हैं उसे चुन लीजिए।
  • मान लीजिए आपने 24 घंटे के विकल्‍प का चुनाव किया तो इसके बाद आपको नीचे दिखाई दे रह सभी Check Box पर Tick कर देना होगा।
  • अंत में आपको Clear data पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दोबारा से आपके सामने एक Pop Up आएगा। आप वहां भी Clear पर क्लिक कर दीजिए। बस फिर आपकी Chrome History Delete हो जाएगी।
  • यहां हम आपको एक और बात स्‍पष्‍ट कर दें कि इस तरह से आप केवल अपने फोन से ही Chrome History Delete कर सकते हैं। गूगल के पास फिर भी आपका सारा Data save मिल जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने फोन में गूगल में कभी कोई ऐसी चीज ना तो सर्च करें, ना ही देखें जो कि गैर कानूनी और प्रतिबंधित हो।

इसे भी पढें: Google अकाउंट का पासवर्ड कैसे Change करें?

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि गूगल हिस्ट्री डिलीट कैसे करे। Chrome History Delete Kaise Kare इसे जानने के बाद आप अपने फोन या लैपटॉप में आसानी से Chrome History Delete कर सकेंगे। यदि आपको हमारा ये लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्‍तों के साथ अवश्‍य शेयर करें। साथ ही कमेंट बॉक्‍स में अपनी राय भी जरूर साझा करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment