Google Web Stories par ads kaise lagaye WordPress और Blogger

Google Web Stories Par Ads Kaise Lagaye

Google Web Stories Par Ads Kaise Lagaye – यदि आपने गूगल वेब स्टोरीज बनाकर अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक लाना शुरू कर चुके है, और आप जानना चाहते हैं कि Google Web Stories Par Ads Kaise Lagaye तो यह लेख आपके बहुत काम का है।
इस लेख को अंत तक पढ़ने के बाद आपको google web stories par ad lagane ka tarika पता चल जायेगा।
नमस्कार दोस्तों, इससे पहले के लेख में आपने जाना कि Google web stories क्या है? इसके फ़ायदे और नुक़सान के बारे मैं। चलिए अब जानते है कि Google Web Stories Par Ads Kaise Lagaye….

Google Web Stories पर Ads Kaise Lagaye

Google Web Stories पर ऐड लगाने के तरीके जानने से पहले चलिए जानते है उन जरुरी शर्तों के बारे में जिनका पूरा होना आवश्यक है।

Google Web Stories पर ads लगाने के लिए जरूरी शर्तें क्या हैं?

1- आपके ब्लॉग या वेबसाइट पर एडसेंस का अप्रूवल होना चाहिए।
2- आपकी गूगल वेब स्टोरीज में कम से कम 8 स्लाइड्स जरुर होनी चाहिए।
3- गूगल वेब स्टोरीज Responsive होनी चाहिए।
4- कंटेंट इनफॉर्मेटिव होना चहिए।
5- अधूरी जानकारी नहीं होनी चाहिए
6- आपके गूगल वेब स्टोरीज में उतनी जानकारी जरूर होनी चाहिए, जितनी आपने अपने वेब स्टोरीज के title में वादा किया है।

वेब स्टोरीज में एडसेंस ऐड लगाने के लिए कौन सी चीजें आवश्यक हैं?

वेब स्टोरीज में एडसेंस ऐड लगाने के लिए तीन आवश्यक चीजें 
1- Google Adsense Publisher ID
2- Google Adsense Slot ID
3- Web Stories wordpress plugin

Google Web Stories पर ad लगाने का तरीका

इस दो स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने wordpress वेबसाइट की web stories में adsense ad लगा सकते है।

Step 1: Adsense Publisher ID और Slot ID ढूंढें

यदि आपका सवाल है कि how to find google adsense Publisher ID and Slot ID तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करे।

google web stories par ads kaise lagaye
  • Google Web Stories में ads लगाने के लिए Publisher ID और Slot ID का ज्ञात होना बहुत ही आवश्यक है।
  • Publisher ID और Slot ID का ज्ञात करने के लिए अपने Google AdSense Account में लॉगिन करें और ad unit बनाएं।
  • Adsence अकाउंट में एड यूनिट बनाने के लिए सबसे पहले Google Adsense account में लॉगिन करें।
  • लेफ्ट साइड में दिए three dots पर क्लिक करने के बाद Ads पर क्लिक करें।
  • अब आपको By ad unit पर क्लिक करके Display ads पर क्लिक करना है।
  • अब आप अपनी इच्छा अनुसार ads unit का नाम दें और Display ads preview में vertical को select करें।
  • Ad size को Responsive रहने दें और अब Create पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने ad code दिखाई देगा, अगर नही दिखाई देता By ad unit पर क्लिक करें, यहां आपको आपके ad unit के आगे <> ऐसा सिंबल दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने जो कोड दिखाई देगा उसकी छठवीं लाइन में आपको data-ad-client= के सामने inverted comma(“”) के अंदर एक कोड दिखाई देगा, जो ca-pub या pub से स्टार्ट होता है।
  • यह कोड आपके Google Adsense का Publisher ID है। इसे कॉपी करके save कर लें।
  • data-ad-client वाली लाइन के ठीक नीचे की लाइन यानी सातवीं लाइन में आपको data-ad-slot= के सामने inverted comma (“”) के अंदर आपको एक नंबर दिखाए देगा, जो सामान्यतः 10 अंको का होता है। यह नंबर ही आपके Google Adsense का Slot ID है।

Step 2: Google Adsense Publisher ID और Slot ID को Web Stories plugin में डालें

google web stories par ads kaise lagaye
  • अब वापस अपने wordpress dashboard में जाकर Web Stories plugin की सेटिंग में Monetization के सेक्शन में Google Adsense सेलेक्ट करें।
  • यहां आपसे Publisher ID और Slot ID मांगी जाएगी, जो हम पहले ही Google Adsense की ad unit से निकाल चुके है।
  • अब Google Adsense से मिले Publisher ID और Slot ID बॉक्स में डालकर सेव कर दें।

अब आपका google adsense ad आपकी google web story पर दिखने के लिए तैयार है।

Blogger में Google Web Stories Par Ads Kaise Lagaye?

यदि आपका ब्लॉग Blogger पर है और आपकी साईट पर adsense का अप्रूवल मिला हुआ है तो आप भी अपनी web stories पर google adsense की ad लगा सकते है। तो चलिए जानते है blogger में google web stories par ad lagane ka tarika क्या है?

Blogger में google web stories par ad lagane ka tarika

1- ब्लॉगर की web stories पर ad लगाने के लिए आपको सबसे पहले आपको अपने Make Story account में login करना होगा।

2- यदि आपका अकाउंट किसी और web story बनाने वाली साईट पर है तो आप वहाँ login करें।

3- General setting में जाकर Advertising setup पर क्लिक करे।

Blogger में Google Web Stories Par Ads Kaise Lagaye?

4- Monetization में Google Adsense select करे।

5- यहाँ आप अपना Publisher ID और Slot ID डालने के बाद सेव कर दें।

6- यदि आपके पास Publisher ID और Slot ID नहीं है उसे जानने का तरीका ऊपर इस लेख में दिया जा चूका है उसे पढ़े।

अंतिम शब्द

आज आपने जाना कि Google web stories में Google Adsense ऐड कैसे लगाएं? हमने ऊपर आपको यह बताया कि आपको अपने Web Stories में ऐड दिखाने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना है।

इस लेख को पढ़ने के बाद यदि आपको ऐसा लगा कि आपके किसी सवाल का जवाब आपको नही मिला तो आप हमे कमेंट करके पूछ सकते है। हम अपके सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

1 thought on “Google Web Stories par ads kaise lagaye WordPress और Blogger”

  1. नमस्कार रवि जी
    मेरे वेब स्टोरी में ऐड स्लाइड के बीच में नहीं बल्कि नीचे एक तरफ दिखता है। क्या यह सही ऐड है या फिर यह मेरे वेबसाइट का ऐड है और वेब स्टोरी का नहीं। कृपया मुझे मार्गदर्शन करें।

    धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment