1 मिनट में ग्राम प्रधान का नाम और ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर पता कैसे करे?

ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे पता करे?

ग्राम पंचायत प्रधान का नाम कैसे जाने: आज आप इस लेख के माध्यम से यह जान पाएंगे कि किसी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान का नाम और ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर क्या है? जिससे आप अपने जरुरी काम ग्राम प्रधान से संपर्क करके पूरा कर सकें।

ग्राम पंचायत प्रधान का नाम कैसे जाने?

हमारे देश में गांवों की सरकार पंचायत को कहा जाता है। जबकि गांवों की इस सरकार का मुखिया ग्राम प्रधान होता है। गांव में क्‍या होगा? कब होगा? कैसे होगा? इन सब की जिम्‍मेदारी ग्राम प्रधान की होती है। इसके लिए उसे सरकार हर साल करोड़ों रूपए देती है। जो कि उसे गांव के विकास पर खर्च करना होता है।

लेकिन विडंबना देखिए आज भी हमारे देश में ऐसे बहुत से गांव के लोग हैं जिन्‍हें ये तो पता होता है कि हमारे देश का प्रधानमंत्री या राज्‍य का मुख्‍यमंत्री कौन है। परन्‍तु उन्‍हें अपने गांव के प्रधान का नाम नहीं पता होता है।

यदि आप भी किसी गांव के प्रधान का नाम नहीं जानते हैं। तो हमारी इस पोस्‍ट को आप अंत तक पढि़ए। अपनी इस पोस्‍ट में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने गांव के प्रधान का नाम अपने घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं। और ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर पता कैसे करे?

ग्राम पंचायत प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर कैसे जाने?

यहां हम आपको ग्राम प्रधान का नाम ऑनलाइन कैसे जानें के दो तरीके बताने जा रहे हैं। जिसमें पहला तरीका पंचायती राज की वेबसाइट के जरिए है और दूसरा तरीका चुनाव आयोग की वेबसाइट के माध्‍यम से है। दोनों ही तरीके एकदम भरोसे मंद है और ऑनालाइन हैं। आइए आपको Step दर Step बताते हैं कि अपने ग्राम प्रधान का नाम ऑनलाइन कैसे जानें?

ध्यान दें हमने यहाँ जो लिंक दे रखी है वो उत्तर प्रदेश राज्य के लिए है। यदि आप किसी अन्य राज्य के ग्राम पंचायत प्रधान का नाम जानना चाहते है तो हमने नीचे अन्य राज्यों के लिए लिंक दे रखी आपको उस लिंक पर जाने के बाद इसी तरीके (जो हमने नीचे विस्तार से बता रखी है) का इस्तेमाल करते हुए ग्राम प्रधान का नाम ऑनलाइन चेक कर सकते है।

पंचायती राज की वेबसाइट से जाने ग्राम पंचायत प्रधान का नाम

  • ग्राम प्रधान का नाम ऑनलाइन जानने के लिए आपको सबसे पहले यूपी की पंचायती राज की वेबसाइट पर आ जाना होगा। इसे आप अपने फोन या लैपटॉप किसी भी माध्‍यम से खोल सकते हैं। आप इस http://panchayatiraj.up.nic.in/ लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • अब आप जैसे ही इस वेबसाइट पर Home Page से नीचे की तरफ आएंगे तो आपको ग्राम पंचायत संपर्क सूत्र लिखा दिखाई देगा। इसी के अंदर सबसे अंत में होगा ‘ग्राम पंचायत पदाधिकारी सम्‍बन्‍धी विवरण’ आप इस पर क्लिक कर दीजिए।

ग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर

  • इसके बाद आप अगले पेज पर चले जाएंगे जहां आपके सामने एक बहुत बड़ी लिस्‍ट आ जाएगी। जिसमें सबसे ऊपर Search लिखा दिखाई देगा।
  • अपना जिला चुनने के बाद Filled Gram Panchayat के सेक्शन में जो number दिखाई देगा उसपर क्लिक करे। जैसे हमने हमने ऊपर इमेज में दिखाया है।
  • अब आपके सामने उस जिले और ग्राम पंचायतों से संबधित सारी जानकारी निकल कर आ जाएगी।
  • इसके अंदर आप अपने गांव के प्रधान का नाम, उसकी जाति, ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर जैसी बहुत सारी जानकारी देख सकते हैं। जो कि आपके लिए बेहद मददगार सिद्ध होगी।

राज्य

वेबसाइट

Madhya Pradesh http://mppanchayatdarpan.gov.in/
Rajasthan http://rajpanchayat.rajasthan.gov.in/hi-in
Chhattisgarh http://prd.cg.gov.in/
Haryana http://haryanarural.gov.in/hi
Bihar https://www.biharpanchayat.gov.in/

ये भी पढ़े: ग्राम पंचायत के कार्य | सरपंच के कार्य की लिस्ट 

ग्राम पंचायत प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर जानने का दूसरा तरीका

ग्राम प्रधान का नाम ऑनलाइन कैसे जानें में अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप चुनाव आयोग की वेबसाइट के माध्‍यम से किस तरह से अपने ग्राम प्रधान का नाम ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हें। ये वेबसाइट भी आपको पूरी तरह से सही जानकारी देने का काम करेगी।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको यूपी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आ जाना होगा। जिसका लिंक भी हम आपको दे रहे हैं। आप यहां http://sec.up.nic.in/site/ पर क्लिक करके भी सीधा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • इसके बाद आपको बेवसाइट के होम पेज पर ही दाहिने हाथ ही तरफ एक बॉक्‍स के अंदर Election Live लिखा आ रहा होगा। आप इस पर क्लिक कर दीजिए।

ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर

  • इसके बाद आप अगले पेज पर चले जाएंगे। यहां आपको थोड़ा नीचे आना होगा। जैसे ही आप नीचे आएंगे तो आपको Winner Result List लिखा दिखाई देगा। आप यहां क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपको सबसे पहले इसमें पद चुनना होगा इसमें आप ‘ग्राम पंचायत प्रधान’ का चुनाव कीजिए। इसके बाद इसके बाद आपको अपने ‘जनपद’ का नाम चुनना होगा। इसके बाद आपको अपना ‘विकास खंड़’ चुनना होगा। सबकुछ चुनने के बाद आपको ‘View Detail’ पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप View Detail पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक बहुत बड़ी लिस्‍ट आ जाएगी। इसमें आपके और उसके आसपास के तमाम गांवों की जानकारी होगी। अब आप इसके अंदर से अपने गांव का नाम और उसके प्रधान का नाम और ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर बड़ी आसानी से निकाल सकते हैं। आप चाहे तो इस लिस्‍ट को अपने फोन में PDF Format में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • चुनाव आयोग की वेबसाइट की खास बात ये है कि यहां आप अपने प्रधान के बारे में ये भी जान सकते हैं कि उसे कितने प्रतिशत चुनाव में मत मिले हैं साथ ही वो कितने मतों से विजयी हुआ है।

ये भी पढ़ें: ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया जानने के 2 तरीके

Conclusion

आज आपने जाना किग्राम प्रधान का नाम और ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर online कैसे जाने। आशा है अब आप किसी भी ग्राम पंचायत प्रधान की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। अगर जानकारी उपयोगी लगी तो हमें जरुर बताएं और अपने दोस्तों तक भी शयेर करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment