Gromo app kya hai? | ग्रोमो अप्प से पैसे कैसे कमाए?

Gromo app kya hai: हम में से ज्‍यादातर लोग इंटरनेट का प्रयोग हर रोज करते हैं। लेकिन ये भी सच है कि उसमें से ज्‍यादतर लोग इंटरनेट पर केवल अपना समय ही खराब करते हैं। क्‍योंकि ज्‍यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि इंटरनेट की मदद से पैसे भी कमाए जा सकते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो इंटरनेट पर समय खराब करते हैं और इंटरनेट से पैसे कमाना का तरीका जानना चाहते हैं, तो आज आपकी तलाश हम खत्‍म होने वाले हैं।

क्‍योंकि अपनी इस पोस्‍ट में आज हम आपको Gromo app kya hai इसक‍े बारे में पूरी जानकारी देंगे। इससे आप कैसे पैसे कमा सकते हैं। इससे पैसे कमाने का पूरा तरीका क्‍या है। ग्रोमो एप्‍प से एक दिन में कितने पैसे कमाए जा सकते हैं। इन सब चीजों के बारे में हम आपको विस्‍तार से जानकारी देंगे।

Gromo app kya hai

ग्रोमो एप्‍प से पैसे कैसे कमाएं इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि ग्रोमो एप्‍प क्‍या है। तो हम आपको बता दें कि यह भी एक एप्‍लीकेशन है जो कि आपको प्‍ले स्‍टोर पर देखने को मिल जाएगा। इस एप्‍लीकेशन के ऊपर आपको कुछ बैंक से जुड़ी सेवाएं जैसे कि क्रेडिट कार्ड, सेविंग अकाउंट और इंश्‍योरेंस आदि मिलते हैं।

इसमें आपकी कमाई का तरीका ये होता है कि आप इस एप्‍लीकेशन की मदद से आप जो भी सेवा किसी इंसान को लिंक शेयर करके बेच देंगे तो आपको उसके बदले कुछ पैसे दिए जाएंगे। इसके अलावा भी कमाई के कई तरीके हैं। जिनका जिक्र हम आगे करेंगे।

ग्रोमो एप्‍लीकेशन से पैसे कमाने के फायदे

  • ग्रोमो एप्‍लीकेशन एक भरोसेमंद एप्‍लीकेशन है। इसमें आप जितना भी काम करेंगे आपके वो सारे पैसे बैंक अकाउंट में भेज दिए जाएंगे।
  • ग्रोमो एप्‍लीकेशन आपको पैसे कमाने के कई तरीके देता है। इसलिए आप इसकी मदद से एक साथ कई तरीके से पैसे कमा सकते हैं।
  • ग्रोमो एप्‍लीकेशन आपको Refer करने पर हर ग्राहक के ऊपर आपको 5 प्रतिशत का कमीशन देता है। जो कि एक तरह से आपकी Passive Income होती है।
  • ग्रोमो एप्‍लीकेशन पर पैसे कमाने की कोई तय सीमा नहीं है। आप‍ जितना ज्‍यादा काम करेंगे आपकी उतनी ज्‍यादा कमाई होगी।
  • ग्रोमो एप्‍प के अंदर आपको Visiting Card बनाने की सुविधा भी दी जाती है। जिसे आप अपने दोस्‍तों के बीच में शेयर कर सकते हैं।
  • ग्रोमो एप्‍लीकेशन को आप हिन्‍दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रयोग कर सकते हैं। इससे इसकी मदद से बहुत कम पढ़ा लिखा इंसान भी इससे आसाानी से पैसे कमा सकता है।

ग्रामो एप्‍प पर अकाउंट कैसे बनाएं?

ग्रोमो अप्प से पैसे कैसे कमाए इसे समझने के लिए आपको सबसे पहले इस एप्‍लीकेशन के ऊपर अपना एक अकाउंट बनाने की जरूरत होती है। इसके लिए आपके पास एक मोबाइल नंबर, ईमेल, आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड होना जरूरी है। साथ ही आपकी आयु 18 साल से ज्‍यादा हो। आइए अब आपको हम Step By Step बताते हैं कि आप ग्रोमो एप्‍प पर अपना अकाउंट कैसे बना सकते हैं।

Step By Step

  • सबसे पहले आपको अपने फोन के प्‍ले स्‍टोर में जाना होगा होगा और वहां Gromo Application लिखकर Search करना होगा। इसके बाद आपको ये एप्‍लीकेशन अपने फोन में डाउनलोड करना होगा।
  • अब आपको एप्‍लीकेशन खोलकर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल और नाम आदि भरना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक छह अक्षर का कोड आएगा आपको उसे भरना होगा। उस कोड को भरने के बाद आपको Submit कर देना होगा।
  • अकाउंट बनाने के बाद आपको सबसे पहले अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी। इसके लिए आपको होम पेज पर ऊपर की साइड दिखाई दे रही तीन लाइने दिखाई दे रही होंगी। आपको वहां क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Edit Profile पर क्लिक करना होगा और इसमें सबसे पहले आपको Communication Detail को भरना होगा। जिसमें आपको अपने घर का पता, शहर का नाम आदि भरना होता है।
  • इसके बाद आपको Identity Detail भरनी होगी। इसके अंदर आपको अपने आधार कार्ड के आगे और पीछे की फोटो अपलोड करनी होगी। इसमें आप जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपका कैमरा चालू हो जाएगा। आपको उसी समय अपने आधार कार्ड की फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी।
  • इसके बाद सबसे अंत में आपको अपने बैंक से जुड़ी जानकारी देनी होगी। जिसके अंदर आपको अपने पैन कार्ड और बैंक खाते से जुड़ी सभी सही सही जानकारी देनी होगी। आप इस एप्‍लीकेशन से जो भी पैसा कमाएंगे। ये सब उसी बैंक खाते में आएगा। आप यहां किसी भी बैंक की जानकारी दे सकते हैं।
  • बैंक से जुड़ी जानकारी देने के बाद आपकी प्रोफाइल पूरी तरह से बन चुकी होगी। अब आप इस एप्‍लीकेशन की मदद से पैसा कमा सकते हैं।
  • इस एप्‍लीकेशन के आपको Chat Support की सुविधा भी दी जाती है। अकाउंट बनाने में कहीं भी समस्‍या आने पर आप Home screen पर सीधे हाथ की तरफ कोने के ICON पर क्‍लिक करके चैट कर सकते हैं।

gromo app kya hai

इसे भी पढ़ें:

ग्रोमो अप्प से पैसे कैसे कमाए?

अब आप समझ गए होंगे कि Gromo app kya hai इसके ऊपर अपना अकाउंट कैसे बना सकते हैं। आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि ग्रोमो अप्प से पैसे कैसे कमाए। ग्रोमो एप्‍लीकेशन के ऊपर पैसे कमाने के कई तरीके मौजूद हैं। इसलिए आपको हर तरीके को बड़े ही ध्‍यान से समझना है। फिर भी यदि आपको कहीं दिक्‍कत लगती है तो इसमें चैट सपोर्ट की मदद ले सकते हैं।

Start Selling से पैसे कमाएं

ग्रोमो एप्‍प से पैसे कमाने का जो पहला तरीका है वो उनकी चीजों को बेचकर पैसे कमाने का है। इसके अंदर आपको ग्रोमो एप्‍प की होम स्‍क्रीन पर कुछ चीजें दिखाई दे रही होंगी। जैसे कि इंशोरेंस, क्रेडिट कार्ड आद‍ि। आपको ये बेचना होगा। इसके लिए आपको Start Selling पर Click करना होगा।

इसके लिए आपको इनके ऊपर क्लिक करना होगा और इसके बाद आपके सामने लिखा आ जाएगा कि आप अगर ये चीज किसी को बेचते हैं तो आपको इसका कितना पैसा दिया जाएगा। जैसे कि 200, 500, 800, 1000 रूपए। इसके बाद आपको एक लिंक दिखाई देगा। आपको उस Share वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप जिसे भी वो लिंक भेजेंगे वो यदि आपके लिंक से वो चीज खरीदता है तो आपको उसके बदले पैसे मिलेंगे। इसमें आप जितनी ज्‍यादा चीजें बेचेंगे आपकी उतनी ही ज्‍यादा कमाई होगी।

gromo app kya hai

Refer And Earn से पैसे कमाएं

ग्रोमो अप्प से पैसे कैसे कमाए में जो दूसरा तरीका है वो पहले से भी शानदार है। इसके अंदर आपको ग्रोमो एप्‍प को अपने किसी दोस्‍त को शेयर करनी होगी। इसके बाद वो यदि आपके रेफर कोड से एप्‍प डाउनलोड करता है, तो आपको फायदा होगा।

फायदे के तौर पर जब वो पहली कोई भी सर्विस बेचता है तो उसके ऊपर आपको सौ रूपए मिलेंगे। जो कि आप जिन पहले पांच लोगों को रेफर करेंगे उनमें दिए जाएंगे। साथ ही आप जितने भी लोगों को ग्रोमो एप्‍लीकेशन भेजेंगे तो आपको उसके काम का 5 प्रतिशत दिया जाएगा। जो कि लाइफ टाइम तक के लिए काम करेगा। जैसे कि यदि उन्‍होंने ग्रोमो एप्‍लीकेशन से 1 लाख रूपए की कमाई की तो आपको 5 प्रतिशत यानि 5 हजार रूपए दिए जाएंगे।

  • इसके लिए आपको Home Screen पर दिखाई दे रही तीन लाइनों पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Refer And Earn पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप अलग पेज पर आ जाएंगे। जहां आपको शेयर करने का विकल्‍प दिखाई देगा। इसके ऊपर आपको क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आप जिस भी दोस्‍त को चाहें उसे अपनी ग्रोमो एप्‍लीकेशन का लिंक भेज सकते हैं।
  • इसके बाद आपका दोस्‍त जैसे ही उस लिंक के ऊपर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएगा और काम करना शुरू करेगा। तो आपको उससे पैसे मिलने शुरू हो जाएंगे।
  • ये पैसे आप दोबारा से जब यहां पर आएंगे तो आपको Reward के रूप में देखने को मिल जाएंगे।

gromo app kya hai

Bank में पैसा कैसे ट्रांसफर करें?

आइए अब हम आपको जानकारी देते है कि यदि आप इस एप्‍प पर काम करके कुछ पैसे कमा लेते हैं तो उसे अपने बैंक में कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। जो कि बेहद ही आसान है तो तुरंत आपके बैंक खाते में आ जाएंगे। बैंक में आप एक साथ कितना भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन उसका 3 से 5 प्रतिशत सर्विस के रूप में कटकर ही आपके बैंक खाते में जाएगा।

  • इसके लिए आपको अपनी होम स्‍क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई दे रहे वॉलेट के Icon पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप अगले पेज पर चले जाएंगे, जहां आपको दिखाई दे जाएगा कि आपके वॉलेट में फिलहाल कितने पैसे मौजूद हैं।
  • आप यहां ये भी देख सकते हैं कि आपने ये पैसे कब और किस चीज से कमाए थे।
  • इसके बाद यदि आप उसे बैंक में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आप Transfer To Bank पर क्लिक कर दीजिए।
  • इसके बाद आपके सामने एक Pop Up दिखाई देगा आप वहां पर क्लिक कर दीजिए। बस फिर आपका सारा पैसा आपके बैंक में ट्रांसफर हो चुका होगा। इसे आप अपने बैंक स्‍टेटमेंट में जाकर देख सकते हैं।
  • यदि आपका पैसा तुरंत नहीं जा पाया तो आप थोडा सा इंतजार कर लीजिए। अन्‍यथा आप चैट सपोर्ट के विकल्‍प का भी प्रयोग कर सकते हैं।

ग्रोमो एप्‍लीकेशन पर भरोसा क्‍यों करें?

Gromo app kya hai समझने के बाद आप समझ गए होंगे कि ग्रोमो एप्‍लीकेशन पर आप यदि सही तरीके से काम करते हैं तो आप इससे आसानी से बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं। लेकिन इसे जानने के बाद आपके जहन में ये सवाल भी आ रहा होगा कि आखिर ग्रोमो एप्‍लीकेशन के ऊपर भरोसा क्‍यों किया जाए।

तो इसका जवाब है कि आप ग्रोमो एप्‍लीकेशन पर भरोसा इसलिए कर सकते हैं। क्‍योंकि इसने आजतक किसी भी ग्राहक के साथ जालसाजी नहीं की है। इस एप्‍लीकेशन का मकसद है कि हम जो पैसा विज्ञापन पर खर्च करेंगे उसे विज्ञापन ना लगाकर इस तरह से लोगों के बीच में बांट दें। इससे लोगों की कमाई भी हो जाएगी और हमारी एप्‍लीकेशन का प्रचार प्रसार भी हो जाएगा। इससे आप समझ सकते हैं कि ग्रोमो एप्‍लीकेशन कैसे अपने ग्राहक को हर महीने इतना सारा पैसा दे सकती है। इसके अलावा इसमें चैट सपोर्ट दिया गया है जो कि अक्‍सर फर्जी एप्‍लीकेशन में नहीं दिया गया होता है।

ध्‍यान रखने योग्य बातें

  • ज्‍यादा कमाई के‍ लिए आप ग्रोमो एप्‍लीकेशन के लिंक को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग आपसे जुड़ सकें।
  • अगर आप किसी अपने करीबी दोस्‍त को ग्रोमो एप्‍लीकेशन का लिंक भेजते हैं। तो उसे लिंक के साथ फोन करके भी बता दें। ताकि वो आपके लिंक का ही प्रयोग करे।
  • अगर आपको कहीं भी किसी भी तरह की समस्‍या आ रही है तो आप ग्रामो एप्‍प के चैट सपोर्ट की मदद अवश्‍य लें। यहां से आपकी समस्‍या का समाधान आसानी से हो जाएगा।
  • ग्रोमो एप्‍लीकेशन के ऊपर ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। आप उनमें भाग अवश्‍य लें। ये पूरी तरह से फ्री होते हैं।
  • कभी भी किसी को भी लिंक भेजकर ना तो परेशान करें ना ही किसी के साथ जबरजस्‍ती करें। इससे आपकी उसके साथ कहा सुनी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:

Gromo App Real or Fake?

ग्रोमो एप्‍प पूरी तरह से सही है। इसकी मदद से आज भारत में लाखों लोग पैसे कमा रहे हैं।

ग्रोमो एप्‍प से एक दिन में कितने पैसे कमाए जा सकते हैं?

ग्रोमो एप्‍प से एक दिन में आप हजारों रूपए तक पैसे कमा सकते हैं। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप एक दिन में कितना काम करते हैं।

ग्रोमो एप्‍प रेफर करने पर कितने प्रतिशत कमीशन देता है?

ग्रोमो एप्‍प हर रेफर करने पर कुल 5 प्रतिशत का कमीशन देता है। जो कि आपको लाइफ टाइम के लिए दिया जाता है।

ग्रोमो एप्‍लीकेशन के अंदर Chat Support की सुविधा मौजद है?

हां, किसी भी तरह की समस्‍या आने पर आप चाहें तो इसके चैट सपोर्ट का फायदा उठा सकते हैं। वहां से आपकी समस्‍या का समाधान हो जाएगा।

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि Gromo app kya hai साथ ही इसकी मदद से आप कैसे पैसे कमा सकते हैं। अगर आप सही मायने में इंटरनेट से पैसे कमाना चाहते हैं तो यह इस एप्‍लीकेशन की मदद से आसानी से कमा सकते हैं। बस आपको हर रोज थोड़ा थोड़ा काम करना होगा। क्‍योंकि बिना काम किए कभी पैसा नहीं कमाया जा सकता है। इन सभी जानकारी के बाद भी यदि आपका ग्रोमो एप्‍प से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें। हम आपके सवाल का जवाब अवश्‍य देंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment