Jan Seva Kendra Kya Hai | जन सेवा केंद्र खोलकर पैसे कैसे कमाए।

Jan Seva Kendra Kya Hai इससे संबंधित पूरी जानकारी

दोस्तो आपको अगर Jan Seva Kendra Kya Hai और जन सेवा केंद्र खोलकर पैसे कैसे कमाए इस बारे में जानकारी चाहिए तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए है। भारत सरकार “डिजिटल इंडिया” अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों मे भी डिजिटल सेवाए पहुचाने के लिए जन सेवा केंद्र या Common Service Center की सुविधा प्रदान करती है। इसे शुरू करने का उद्देश्य ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों मे भी वह सभी डिजिटल सुविधाए उपलब्ध कराना है जो अभी तक वहाँ निवास कर रहे नागरिकों को प्राप्त नहीं हो पा रही।

 

जन सेवा केंद्र या CSC (Common Service Center) देश के सभी राज्यों मे पीपीपी मॉडल पर काम करती है अगर आप जन सेवा केंद्र खोलना चाहते है और उससे लोगों को जरूरी सेवा प्रदान कर कमाई करना चाहते है तो उसके लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाओ को पार करना होगा। जरूरी प्रक्रियाओं को पार करने के बाद आप CSC अर्थात जन सेवा केंद्र का लाईसेंस प्राप्त कर सकते है।

अगर आप भी जानना चाहते है की Jan Seva Kendra Kya Hai और जन सेवा केंद्र खोलकर पैसे कैसे कमाए? तो आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढे। आज के इस आर्टिकल मे हम आपको जन सेवा केंद्र से संबंधित पूरी जानकारी देंगे की Jan Seva Kendra Kya Hai? इसके लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कैसे करे? और जन सेवा केंद्र से कैसे और कितना पैसा कमाया जा सकता है।

जन सेवा केंद्र क्या है? [ Jan Seva Kendra Kya Hai ]

Jan Seva Kendra Kya Hai

जन सेवा केंद्र भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक ऐसा सर्विस सेंटर है जहाँ आम लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाए उपलब्ध कराई जाती है। सरल भाषा मे कहे तो एक ऐसा सेंटर जहा आप लोगों को कुछ जरूरी सेवाए देते हो और बदले मे आपको कमीशन मिलता है। जन सेवा केंद्र पर आम लोगों को बहुत सारी सेवाए उपलब्ध कराई जाती है जैसे की आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि मे सुधार या नया बनाना।

इसके अलावा भी जन सेवा केंद्र पर बहुत से अलग अलग सेवाए प्रदान की जाती है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ भी जन सेवा केंद्र के माध्यम से ही मिलता है। साथ ही आर्थिक जनगणना सहित कई तरह के काम जन सेवा केंद्र के जरिए ही कराए जाते है।

इन्हें भी पढ़ें :- रेफरल कोड क्या होता है?

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए क्या-क्या चाहिए?

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास एक 200वर्ग मी का कमरा होना आवश्यक है साथ ही आपके पास कम से कम एक कंप्युटर सेट-अप और उसे चलाने के लिए 4 घंटे का पावर बैक अप होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास एक कलर प्रिंटर और तेज इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

इनके अलावा भी कुछ आवश्यक दस्तावेजों और योग्यता की आवश्यकता होती है जैसे की आप जिस जगह जन सेवा केंद्र खोलना चाहते है उस जगह का निवास प्रमाण पत्र। आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए साथ ही आप कम से कम 10वीं कक्षा तक पढे होने चाहिए। आपको अपनी क्षेत्रीय भाषा के अलावा अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए साथ ही कंप्युटर का भी ज्ञान होना अनिवार्य है।

जन सेवा केंद्र कैसे खोले?

जन सेवा केंद्र खोलने के लिए पहले ऊपर बताई गई योग्यता का पालन करे अगर आप इसके योग्य है तो आप आगे कार्य कर सकते है। जन सेवा केंद्र के लिए सबसे पहले आपको भारत सरकार की वेबसाईट www.csc.gov.in पर रेजिस्ट्रेशन करना होगा। सीएससी आईडी लेने के लिए आपके पास टीईसी सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

आपके आधार के साथ मोबाईल नंबर एवं ईमेल आईडी दोनों ही लिंक होने चाहिए। इसके अलावा आपके पास पैन कार्ड भी होना चाहिए साथ ही आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड दोनों मे ही दि गई जानकारी सामान होनी चाहिए अन्यथा आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। आपका एक बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसकी डिटेल्स रेजिस्ट्रैशन के वक्त अपलोड करनी होगी साथ ही एक कैन्सल चेक की भी आवश्यकता पड़ेगी।

उस कैन्सल चेक को भी आवेदन करते वक्त अपलोड करना होगा। इसके अलावा जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आप अपने जिले के NIC (National Informatics Center) से भी संपर्क कर सकते है। साथ ही अगर आपको जन सेवा केंद्र खोलने से संबंधित कोई मदद चाहिए तो आप 1800 3000 3468 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है। रेजिस्ट्रेशन के बाद वेरीफिकेशन होता है अगर सब कुछ सही रहा तो उसके पश्चात आपको जन सेवा केंद्र खोलने का लाईसेंस मिल जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें :- Paytm postpaid क्या है कैसे active करे?

जन सेवा केंद्र खोलकर पैसे कैसे कमाए?

अगर जन सेवा केंद्र खोलकर पैसे कमाए की बात करे तो आप इससे बहुत ही अच्छा पैसा कमा सकते है। जन सेवा केंद्र खोलने के बाद आप लोगों को जो सेवाए देंगे उनके बदले मे आप उनसे इन सेवाओ का शुल्क ले सकते है साथ ही आपको हर सेवा पर कुछ न कुछ कमीशन मिलता ही है।

सरकार ने भी अब जन सेवा केंद्र संचालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रति Transaction 4 रुपए की जगह 11 रुपए करने का फैसला लिया है। जन सेवा केंद्र के जरिए आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पेंशन फॉर्म्स, आवास प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र आदि सुविधाओ के बदले लोगों से पैसे प्राप्त कर सकते है।

  1. इन सब के अलावा जन सेवा केंद्र खोलकर निमलिखित तरीकों से भी पैसे कमाए जा सकते है-
    NPS ( National Pension System): ये दो तरह की होती है अगर आप एक व्यक्ति का NPS चालू करते है तो आपको 100 से 200 रुपए तक का कमीशन मिलता है।
  2.  PMKSN (प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना): इस योजना के तहत अगर आप एक आवेदन करते है तो आपको 30 से 50 रुपए तक का कमीशन मिलता है।
  3.  CSC Academy: ये जन सेवा केंद्र मे सबसे ज्यादा कमाई देने वाली सर्विस मे से एक है। इसके तहत आप स्टूडेंट्स को अलग अलग कोर्स करवा सकते है इसलिए आपको प्रत्येक स्टूडेंट 100 से 3000 रुपए तक का कमीशन मिलता है।

इसके अलावा भी बहुत सारी सेवाए है जिनके बदले आप पैसे कमा सकते है। सरल भाषा मे कहे तो आप एक जन सेवा केंद्र खोलकर आसानी से महीने के 30 से 50 हजार रुपए तक कमा सकते है।

Conclusion

हमे उम्मीद है की आपको हमारा यह आर्टिकल Jan Seva Kendra Kya Hai | जन सेवा केंद्र खोलकर पैसे कैसे कमाए पसंद आया होगा। इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे। अगर Jan Seva Kendra Kya Hai इससे से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन मे हो तो आप कमेन्ट बॉक्स मे पुछ सकते है।

इन्हें भी पढ़ें :- TLC क्या होता है?

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment