झूठ कैसे पकड़ें | झूठ पकड़ने का आसान तरीका, 15 टिप्स

झूठ कैसे पकड़ें

झूठ पकड़ने का आसान तरीका: आज की दुनिया में सच जानना बेहद ही कठिन काम हो गया है। लोग छोटी छोटी बातों पर झूठ बोलते हैं। साथ ही बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं जो इतनी खूबसूरती से झूठ बालते हैं कि आपको उनकी बात से लगेगा ही नहीं कि ये व्‍यक्ति झूठ बोल रहा है। लेकिन परेशानी तब हो जाती है जब हम ये ना समझ पाए कि उनका झूठ कैसे पकड़ें।

और हम  उनकी बातों पर भरोसा करके उन्‍हें पैसे उधार दे देते हैं। या उन्‍हें किसी तरह की जिम्‍मेदारी दे देते हैं। इस तरह से जब वो काम समय पर नहीं होता हैं तो बाद में हमें बेहद अफसोस होता है।

लेकिन यदि आप चाहते हैं कि काई भी व्‍यक्ति यदि आपसे झूठ बोले तो आप उसे तुरंत पकड़ लें। तो आप हमारा ये लेख अंत तक पढिए। अपने इस लेख में हम आपको तमाम वो तरीके बताएंगे जिनके जरिए आप किसी भी झूठे आदमी की पहचान कर सकते हैं।

झूठ कैसे पकड़ें | झूठे आदमी की पहचान कैसे करें?

भरोसा करने से पहले उसे परख लें

झूठ पकड़ने का आसान तरीका ये है कि आप किसी भी इंसान पर भरोसा करने से पहले उसे परख लें। इससे आपको पता लग जाएगा कि वो इंसान कैसा है। ऐसे में यदि आपके साथ वो किसी तरह का धोखा भी करता है तो आपको नुकसान बेहद कम होगा। साथ ही आगे से आप उसके बारे में जान जाएंगे।

उदाहरण के लिए यदि आपसे कोई बार बार पैसे मांग रहा है। अपनी तमाम मजबूरियां गिना रहा है और कह रहा है आप दस हजार रूपए दे दो। उन्‍हें वो अगले महीने लौटा देगा। ऐसी परिस्‍थिति में आप उसे आजमाने के लिए पहली बार महज 1 हजार रूपए दें। इसके बाद देखें कि अगले महीने वो पैसे आपको बिना मांगे देता है या नहीं। इस तरह से यदि वो वही पैसे देने में छह महीने लगा देता है तो आप समझ जाइए कि आगे से इसकी मीठी मीठी बातों में कभी नहीं आना है।

ये भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाने के लिए कैसे प्रेरित करें?

थोड़ा सख्‍त रहें

झूठ बोलने वाला व्यक्ति हमेशा शरीफ और भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करता हैं। ऐसे में किसी भी झूठे इंसान से बचने के लिए आपको चाहिए कि आप थोड़ा सख्‍त मिजााज रखें। इससे कोई भी इंसान यदि आपके सामने झूठ बोलने की कोशिश करेगा। तो उसे डर लगेगा कि यदि इसे पता लग गया है तो इसका अंजाम बुरा होगा। ये तरीका आपको झूठे इंसान से हमेशा दूर रखेगा।

साथ ही आप किसी की भावनाओं में बहाव में ना आएं। बहुत से लोग आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। जिसका आपको पता भी नही चलता है। जब आपको पता चलता है किसी ने झूठ बोलकर आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

इसलिए झूठ कैसे पकड़ें यह पता हो ना हो पर यदि आप सख्त रहते है तो आपका नुकसान होने की संभावना कम होती है।

बातों को घुमा फिराकर बात करना

झूठ पकड़ने का आसान तरीका ये है कि यदि कोई भी इंसान आपसे घुमा फिराकर बातें कर रहा है तो समझ जाइए कि उसकी बातों में किसी ना किसी तरह की गड़बड़ है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप उससे उसकी बातों के बीच से ही कुछ सवाल पूछिए। यदि वो झूठ बोल रहा होगा तो आपके सवाल सुनकर वो थोड़ा घबरा जाएगा। साथ ही संभव है कि झूठ बोलने वाला व्यक्ति हड़बड़ी में काई और गलती भी कर दे। ऐसे में आप उसका झूठ उसी समय आसानी से पकड़ सकते हैं। जिससे उसे पता भी लग जाएगा कि उसका झूठ आपके सामने नहीं चलने वाला।

झूठ पकड़ने का आसान तरीका

झूठ बालने वाला आपसे नजर मिलाकर बात नहीं करता है

यदि आपको किसी इंसान की बातों पर शक है कि वो झूठ बोल रहा है तो उसे आप फोन या मैसेज के जरिए बात ना करके कहिए कि आप घर पर आ जाना बैठकर बात कर लेंगे। ऐसे में यदि आपसे वो कोई बात झूठ बोल रहा होगा तो आप एक बात नोट करेंगे कि वो आपसे बिल्‍कुल भी नजरें नहीं मिलाएगा। झूठे आदमी की पहचान यह है हर बात बोलते समय कभी इधर देखेगा कभी उधर। आप उसके बात करने से इस तरीके से समझ जाएं कि ये जो बात बोल रहा है वो पूरी तरह से सच नहीं है। क्‍योंकि सच बोलने वाला हमेशा आंख में आंख डालकर बात करता है।

झूठ बोलने वाले के चेहरे के हाव भाव देखें

यदि काई इंसान आपके सामने बैठकर बात कर रहा है और पूरी तरह से सामान्‍य है तो समझ जाइए कि वो झूठ नहीं बोल रहा है। लेकिन यदि वो बोलते बोलते बीच में अटक जाता है। अपने पैर हिलाने लगता है, कुछ सोचने लगता है तो समझ जाइए कि वो आपसे झूठ बोल रहा है। साथ ही कभी जेब में हाथ डालता है कभी बाहर निकालता है तो भी इससे उसके झूठ बालने के संकेत मिलते है।

ये भी पढ़ें: खुश रहने का सबसे आसान तरीका

झूठ बोलने वाले नाक या मुंह पर हाथ रख लेते हैं

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो बार बार अपने नाक या मुंह को हाथ लगाते रहते हैं। लेकिन यदि किसी व्‍यक्ति की आदत ऐसी नहीं है तो भी वो बोलते समय बार बार अपना हाथ नाक या मुंह को बार बार हाथ लगाता है तो आप समझ जाइए कि वो इंसान या तो आपसे झूठ बोल रहा है या आपसे कोई बात छुपा रहा है। जो कि आपको बताना नहीं चाहता है।

झूठ बोलने वाले की मुस्‍कुराहट से झूठ पकड़े

मुस्‍कुराहट भी कई प्रकार की होती है। बहुत से लोग हमेशा मुस्‍कुराते रहते हैं, तो बहुत से लोग बनावटी मुस्‍कुराते हैं। लेकिन खुलकर मुस्‍कुराने वाले लोगों के चेहरा देखकर साफ पता लगता है कि सामने वाला खुश है। लेकिन यदि कोई इंसान आपको कोई बात बता रहा है और बीच बीच में मुस्‍कुरा रहा है तो समझ जाइए कि वो जो बात बता रहा है उसमें सच्‍चाई नहीं है। वो सिर्फ बनावटी मुस्‍कुराहट के सहारे आपको ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वो खुश है। लेकिन दरअसल वो आपसे कुछ छिपा रहा है।

झूठ बोलने वाले व्‍यक्ति की बातों पर गौर करें

जब कोई इंसान सच बोलता है और आपको उसकी बात पर यकीन नहीं होता है तो वो बात को और खोल कर आपको बताता है। साथ ही जरूरत पड़ने पर तथ्‍य भी प्रस्‍तुत करने की बात करता है। लेकिन झूठ बोलने वाला व्यक्ति एक ही बात को बार बार बोलता है। झूठ बोलने वाला व्यक्ति अपनी बात को बड़ी रखने के लिए मुहावरे और कहावतें आपको बताने लगता है। कई बार तो वो इस बात तक आ जाता है कि मैं इतने से काम के लिए आपसे झूठ बोलूंगा। इससे आप समझ सकते हैं कि सामने वाला झूठ बोल रहा है।

व्‍यक्ति का गुस्‍सा देखें

झूठ बोलने वाला व्यक्ति अक्‍सर बेहद जल्‍दी गुस्‍से में आ जाता हैं। बहुत से लोग तो जब उनका झूठ पकड़ा जाता है तो अपना गुस्‍सा जानवरों तक पर ही निकालने लगते हैं। लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं वो या तो अपने शरीर के साथ किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाते हैं। या फिर अपने आस पास की चीजों को गुस्‍से में आकर तोड़ने लगते हैं। यदि कोई इंसान इस तरह से गुस्‍सा निकालता है तो आप समझ जाइए कि उस इंसान का कोई झूठ पकड़ा गया है। जिससे वो खुद से बेहद नाराज है।

ये भी पढ़ें: शादी के लिए क्या जरूरी है?

ऑनलाइन झूठ कैसे पकड़े

बहुत से लोग आजकल नजरें छिपाकर झूठ बोलते हैं। यानि वो आमने सामने की बजाय जब कोई झूठ बोलने वाली बात होगी तो आपको या तो मैसेज कर देंगे या केवल फोन करके बता देंगे। इसी का फायदा बहुत से लोग KBC वाले या बैंक कर्मी बनकर उठाते हैं। आप उनकी बातों में आकर अपना बहुत कुछ गवां बैठते हैं।

इसलिए हम ऐसे झूठों लोगों से बचने के लिए आपको एक ही सुझाव देंगे कि आप हमेशा मिलकर बात करने की बात कहें। लेकिन मजबूरी में यदि आप फोन या SMS पर ही भरोसा करना चाहते हैं तो पहले अच्‍छे से उसकी पड़ताल कर लें कि कहीं सामने वाला झूठ तो नहीं बोल रहा है। तभी उसकी बात पर भरोसा करें।

झूठ पकड़ने के 5 अन्‍य तरीके

  • जब कोई भी इंसान झूठ बोलता है तो उसकी धड़कन बढ़ जाती है। चेहरा लाल होने लगता है। सांस तेजी से लेने लगता है। लाई डिटेक्‍टर सिद्धांत भी इसी पैमाने पर काम करता है।
  • झूठ बोलने वाले लोग अपने पैरों और हाथों को हमेशा मोड़कर बैठते हैं।
  • झूठ बालने वाले लोग अक्‍सर तेज आवाज में बात करते हैं। साथ ही माना जाता है कि वो बहुत जल्‍दी जल्‍दी बात करते हैं।
  • यदि हम हर दिन बहुत सारे लोगों से मिलते हैं तो उसके चेहरे के हाव भाव को देखकर ही पता लगा सकते हैं कि वो इंसान झूठ बोल रहा है या सच।
  • जब झूठे लोगों को लगता है कि उनका झूठ पकड़ा जाने वाला है तो या तो वो बात को टाल देते हैं या सीधा दूसरे विषय पर बात करने लगते हैं।

Conclusion

झूठ को पकड़ने के लिए ऊपर बताई गई तमाम बातें जरूरी नहीं हैं कि हर इंसान पर लागू हों। इसलिए जरूरी है कि जब तक आप पूरी तरह से स्‍पष्‍ट ना कर लें कि सामने वाला वाकई झूठ बोल रहा है तब तक उससे रिश्‍ते खराब ना करें।

आशा है अब आप कुछ हद तक ये समझ चुके होंगे कि किसी व्यक्ति का झूठ कैसे पकड़ें? इस लेख से सम्बंधित अपनी प्रतिक्रियाएं आप हमें कमेंट करके दे सकते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

1 thought on “झूठ कैसे पकड़ें | झूठ पकड़ने का आसान तरीका, 15 टिप्स”

  1. कभी कभी रिश्तों को खराब होने से बचाने के लिए हमे मजबूरी में झूठ बोलना पड़ता है।

    Reply

Leave a Comment