कर्ज उतारने का आसान तरीका | हनुमान ऋण मुक्ति मंत्र

कर्ज उतारने का आसान तरीका | कर्ज मुक्ति रामबाण उपाय

कर्ज उतारने का आसान तरीका:- कर्ज लेना कभी भी अच्‍छा नहीं माना जाता है। खास तौर पर ब्‍याज पर पैसा लेना तो बिल्‍कुल भी सही नहीं माना जाता है। क्‍योंकि कई बार जब हम कर्ज ले लेते हैं और उसे उताने की बारी आती है तो हमारी आर्थिक स्थिति पहले से भी ज्‍यादा खराब हो जाती है। ऐसे में वो कर्ज हमारे लिए एक तरह का बोझ बनकर रह जाता है।

लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसके पीछे हमारे भाग्‍य और ग्रहों की बेहद अहम भूमिका होती है। ऐसे मे जब तक ये सही नहीं होगें तब तक हमारे चाहते हुए भी कर्ज नहीं उतारा जा सकता है। तो आइए आज हम अपनी इस पोस्‍ट में आपको कुछ ऐसे मंत्र और कर्ज मुक्ति के उपाय बताते हैं जिनकी मदद आप अपने भाग्‍य का साथ पा सकते हैं और जिनसे आपको कर्ज मुक्ति में मदद मिल सकती है। साथ ही कुछ ऐसे उपाय जिनकी मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। चलिए जानते है कर्ज उतारने का आसान तरीका क्या है।

समझ बूझ द्वारा कर्ज उतारने का आसान तरीका

  • कर्ज उतारने का आसान तरीका यह है कि कर्ज लेने से पहले हमेशा इस बात पर विचार कर लें कि आप जो कर्ज ले रहे हैं उसे किस काम में लेंगे। साथ ही क्या आपको इस से इतना लाभ होगा कि आप कर्ज उतारने में सक्षम हो सकें। यदि इनके जवाब नहीं मिल रहे तो आप कर्ज बिल्‍कुल भी ना लें।
  • ब्याज पर पैसा लेने का विकल्प हमेशा दूसरे नंबर पर रखें। कोशिश करें कि आप किसी जानकार की मदद से या उससे ही पैसा ले लें। यदि कर्ज लेना ही पड़े तो हमेशा सबसे कम
  • ब्याज दर पर जो कर्ज मिल सके उसे ही लें। कभी भी जल्‍दबाजी में ज्‍यादा ब्‍याज दर वाला कर्ज ना लें।
  • कभी भी कर्ज उतारने के लिए दोबारा से कर्ज ना लें। इससे आप कभी भी कर्ज नहीं उतार पाएंगे। बाल्कि लगातार कर्ज के बोझ तले दबते ही जाएंगे। अतत: इसका नतीजा बेहद दुखद होता है।
  • यदि आपके ऊपर एक से अधिक कर्ज है तो आप सभी कर्ज की लिस्‍ट तैयार कर लें। इसके बाद आप देखें कि किस कर्ज को आपको पहले उतारने की जरुरत है और किसे आप बाद में भी चुका सकते हैं। इसे करने के बाद आप उनकी किस्‍त भरने की एक लिस्‍ट तैयार कर लें। ताकि आपसे कभी भी कोई भी किस्‍त छूटे नहीं। इस तरह से आप देखेंगे कि आपका कर्ज धीरे धीरे कम होने लगा है। यह कर्ज उतारने का आसान तरीका बड़ा ही कारगर है।
  • कई बार हम कर्ज बढ़ता देख घबरा जाते हैं। इससे आप कई बार जिन रास्‍तों से पैसा आ सकता था वो भी बंद हो जाते हैं। आप कभी भी ये गलती ना करें। कठिन समय में वही बेहतर निर्णय ले पाता है जिसके अंदर धैर्य होता है। इसलिए धैर्य कभी भी ना खोएं।
  • कर्ज लेने से जुड़ी यदि आपको ज्‍यादा जानकारी है तो आप इसके लिए बैंक में जाकर उनके प्रतिनिधि से बात कर सकते हैं। लेकिन यदि आप किसी दलाल के चक्‍कर में फंस जाते हैं तो आपको हमेशा नुकसान उठाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: खुश रहने का सबसे आसान तरीका

मंत्रो द्वारा कर्ज उतारने का आसान तरीका | हनुमान ऋण मुक्ति मंत्र

कहा जाता है समय से पहले और भाग्य से से अधिक किसी को कुछ नहीं प्राप्त होता। परन्तु क्या इस विचार की वजह से किसी को मेहनत करनी छोड़ देनी चाहिए? जवाब है नहीं इतिहास गवाह है कि कर्मों द्वारा भाग्य रेखाए भी प्रभावित होती है। इसलिए हमें यह अवश्य ध्यान में रखना है कि बिना कर्म किये किसी भी मंत्रो के उच्चारण मात्र से किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता।

यहाँ हमने कुछ हनुमान ऋण मुक्ति मंत्र और लक्ष्मी मंत्र लिखे है जिनके जाप के साथ साथ यदि आप सही कर्म करते रहेंगे तो इनका लाभ आपको अवश्य प्राप्त होगा।

हम आपको कुछ हनुमान ऋण मुक्ति मंत्र और लक्ष्मी जी के मंत्र बताने जा रहे हैं। क्‍योंकि ये दोनों ही देवता इतने बलशाली माने जाते हैं कि यदि इनकी कृपा आपके ऊपर बरसने लगे तो आप हर तरह की पीड़ा और कष्‍ट से बाहर निकल सकते हैं। जिससे आपका जीवन पूरी तरह से संपन्‍न हो जागा।

पहला हनुमान ऋण मुक्ति मंत्र

हनुमान जी भी परेशानी के दिनों में अपने भक्‍तों की मदद के लिए जरुर आगे आते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आप नियमित तौर पर हनुमान चलीसा का पाठ करते हैं तो आप अपने दुखों से बाहर आ सकते हैं। इसे आप हनुमान चलीसा की इन लाइनों से भी समझ सकते हैं जिनमें कहा गया है कि संकट ‘कटै मिटै सब पीड़ा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा’ हनुमान चलीसा की इन चौपाई का जाप किसी भी समय पूजा पाठ के दौरान कर सकते हैं। इनसे आपको निश्चित ही लाभ होगा।

दूसरा हनुमान ऋण मुक्ति मंत्र

हनुमान के भक्‍तों के लिए हम आपका एक और मंत्र बताने जा रहे हैं। जिसका यदि आप जाप करते हैं तो आप अपना कर्ज आसानी से उतार सकते हैं। साथ ही इस मंत्र का जाप आप किसी भी समय किसी भी दिन कर सकते हैं। जो कि है ‘ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा’। ध्‍यान रखें कि आप मंत्र का जब भी जाप करें तो उसका उच्‍चारण सही हो।

ये भी पढ़ें: 5 मिनट में लोन

लक्ष्मी ऋण मुक्ति मंत्र

श्रीलक्ष्मी गायत्री मंत्र ओम ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्‍णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ओम’ यह एक माता लक्ष्‍मी का मंत्र है जिसका यदि आप कमलगट्टे की सहायता से 1008 बार जाप करते हैं तो आपको कर्ज उतारने में काफी सहायता मिलेगी। इसलिए इसका जाप आप अवश्‍य करें।

कर्ज से परेशान लोगों के लिए माता लक्ष्‍मी का ही दूसरा मंत्र भी है जो कि  ‘ओम आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नमः ममालक्ष्मीं नाशय ममृणोत्तीर्णं कुरु कुरु संपदं वर्धय स्वाहा’ है। यदि इसे आप 44 दिनों के अंदर 10 हजार बार इस मंत्र को जपते हैं तो आपको धन लाभ होगा। कर्ज उतारने में इस मंत्र का काफी फलदायी माना जाता है।

गणेश ऋण मुक्ति मंत्र

कर्ज से मक्ति के लिए आप नियमित तौर पर गणेश स्‍तोत्र का पाठ  भी कर सकते हैं। इस पाठ के नियमित तौर पर करने से आप अपने ऊपर से कर्ज का बोझ आसानी से उतार सकते हैं। साथ ही इस पाठ की खूबी ये है कि आप इसे किसी भी समय कभी भी कर स‍कते हैं। इसलिए इस पाठ को आप जरूर करें।

कर्ज मुक्ति रामबाण उपाय | कर्ज मुक्ति के घरेलू उपाय

यदि आप इन मंत्रों के जाप के साथ ही कुछ उपाय भी जानना चाहते हैं। जिनसे आपका कर्ज आसानी से उतर सकता है तो अब हम आपको वो कर्ज मुक्ति के उपाय भी बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाते समय बस आप ध्‍यान ये रखिए कि जब भी आप किसी कर्ज मुक्ति के उपाय को अपनाएं तो उसे पूरा करें साथ ही जिस विधि के साथ उपाय बताया गया हो उसी तरह से उसे पूरा करें। इसके साथ ही कभी भी आप दो उपाय एक साथ ना अपनाएं इससे आपको नुकसान भी हो सकता है।

  • सबसे पहले आप एक नारियल लें और चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर आप उस नारियल पर स्‍वास्तिक कर चिन्‍ह बना दीजिए। चिन्‍ह यदि आपको नहीं बनाना आता तो इंटरनेट पर देख कर बनाइए। साथ ही भोग लगाने के लिए आप लड्डू और या गुड़ चना ले लें। इन सभी चीजों को लेकर आप किसी भी हनुमान के मंदिर में जाइए और हनुमान को चढ़ा दें। साथ ही वहां बैठकर ऋणमोचक मंगल स्‍तोत्र का पाठ करें। ऐसा आप यदि हर मंगलवार के दिन यदि करते हैं तो आपको इसका तत्‍काल लाभ होगा।
  • दूसरे उपाय में आप शनिवार के दिन सुबह उठें और अपनी लंबाई के मुताबिक एक काला धागा लें। इसके बाद इसी काले धागे को आप एक नारियल में लपेट लें। अब आप इस नारियल की पूजा करें। पूजा करने के बाद आप इसे किसी नदी या नहर में या बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से अपने ऊपर बढ़ते जा रहे ऋण मुक्ति के लिए मन ही मन प्रार्थना करें। अपनी सुविधा के अनुसार आप इसे कभी भी कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ होगा।
  • बुधवार के दिन आप सवा पाव मूंग उबालकर उसमे घी शक्‍कर मिलाकर गाय को खिलाएं। इससे आपको कर्ज से निजात पाने में मदद मिलेगी। इसे आप कितने भी बुधवार कर सकते हैं। जितना ज्‍यादा करेंगे आपको लाभ उतना ज्‍यादा ही होगा।
  • यदि आप कर्ज ले चुके हैं और उसकी किस्‍त चुकाते हैं तो उसकी हर किस्‍त को आप मंगलवार के दिन ही चुकाएं। चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन। इससे आप अपने ऊपर के कर्ज को जल्‍दी चुका सकते हैं। इसलिए आप किस्‍त के भुगतान के दौरान दिन का जरूर ध्‍यान रखें।
  • धन लाभ पाने के लिए आप हर रोज सूरज उगने से पहले उठिए और अपने घर की छत या किसी ऐसी छत पर जाइए जहां कबूतर या पक्षी दाना चुनने आते हों। वहां आप कुछ काले तिल डाल दीजिए। इसके बाद जैसे जैसे दिन निकलता है और आपके फैंके तिल को पक्षी चुनते हैं तो उसी तरह से धीरे धीरे आपको धन लाभ होता जाएगा। इस उपाय को आप एक महीने तक नियमित कर सकते हैं। बस ध्‍यान ये रखिए के हर दिन सूरज के उगने से पहले ही आप छत पर तिल डाल दें साथ ही इसे सुबह डालें ना कि रात के दौरान की डाल कर सो जाएं। ऐसा करने से आपको लाभ नहीं होगा।
  • यदि आपका कर्ज बहुत पुराना हो गया है और उतर नहीं रहा है, तो आप रात को सोते समय अपने सिर के नीचे किसी भी बर्तन में कुछ जौ रख कर सो जाएं। अगले दिन सुबह उठे नहाएं धोएं और पूजा करें इसके बाद आप ये जौ गरीबों लोगों में बांट दें। इससे आपको कर्ज उतारने में मदद मिलेगी साथ ही आपको धन लाभ भी होगा। बस ध्‍यान ये रखें कि जौ को बांटने का काम किसी और पर ना सौपें आप खुद ही जाकर अपने हाथों से गरीबों में जौ बांट दें।
  • कर्ज उतारने में शिव जी की भी कृपा काफी मददगार सिद्ध हो सकती है। इसके लिए आप हर मंगलवार के दिन मंदिर में जाएं और शिवलिंग के ऊपर जल या दूध से अभिषेक करें। साथ ही शिव के किसी भी मंत्र का जाप करें। इससे आपका कर्ज आसानी से उतरने लगेगा और आपको जीवन में तरक्‍की भी मिलने लगेगी।
  • माना जाता है कि शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष पर देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में आप चाहे तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जला सकते हैं। ध्‍यान रखें कि ये दीपक चकोर होना चाहिए। दीपक जलाने के बाद आप भगवान से प्रार्थना करें कि आपका कर्ज जल्‍दी ही उतर जाएं। इसके बाद आप देखेंगे कि आपका कर्ज धीरे धीरे उतरने लगा है।
  • आप कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अपने घर के मुख्‍य द्वार पर आप दो गणेश भगवान की मूर्ति लगाएं। ये मूर्ति आप इस तरह लगाएं कि एक का मुंह बाहर की तरफ हो और दूसरी का घर के अंदर की तरफ। साथ ही दोनों मूर्तियों की पीठ एक दूसरे को छू जाए। इस तरह से आपके घर में सकारात्‍मक उर्जा का वास होता है। जिससे आपको कर्ज और गृह कलेश से मुक्ति मिल सकती है।

Disclaimer

All in hindi इनमें से किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है। ये उपाय केवल सामाजिक और धार्मिक मान्‍यताओं का ध्‍यान में रखकर बताएं गए हैं।

Conclusion

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि बिना कर्म के किसी भी मंत्र मात्र के उच्चारण या जाप मात्र से किसी भी समस्या का हल प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए कर्ज उतारने के सिर्फ धार्मिक तरीकों का पालन ना करे। पूजा पाठ और मंत्र उच्चारण से व्यक्ति में पॉजिटिव सोच का संचार होता है जो अवश्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। परन्तु कर्ज उतारने का आसान तरीका यह है कि यह विचार करें कि आपका ऋण किस वजह से बढ़ रहा और मेहनत करे और उसे उतारने का प्रयास करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment