लडकी का दिल कैसे जीते, 10 तरीके | Ladki ka dil kaise jeete

लडकी का दिल कैसे जीते?

Ladki ka dil kaise jeete: कहते हैं कि प्‍यार मोहब्‍बत की कोई उम्र या सीमा नहीं होती है। इसीलिए आपने देखा होगा कि बहुत से लोग उम्र के उस पड़ाव पर आकर भी प्‍यार कर बैठते हैं, जिसकी किसी ने कल्‍पना तक नहीं की होती है। लेकिन समस्‍या उन लोगों के साथ बन जाती है जो‍ किसी लड़की से प्‍यार तो करना चाहते हैं। लेकिन वो जानते नहीं हैं कि लडकी का दिल कैसे जीते? इसके लिए कई बार वो बहुत सारे प्रयास भी करते हैं। परन्‍तु कभी कामयाबी नहीं मिलती है। क्‍योंकि वो प्रयास सही दिशा में नहीं होते हैं।

अपनी इस पोस्‍ट में हम आपको “लडकी का दिल कैसे जीते?” इसके 10 तरीके बताने जा रहे हैं। इन तरीकों को आप किसी भी उम्र में स्‍कूल या कॉलेज से लेकर अपने दफ्तर तक की लड़की पर अपना सकते हैं। यदि आप इन्‍हें अपनाते हैं तो निश्चित ही आप किसी भी लड़की का दिल जीतने में कामयाब होंगे।

क्‍या केवल पैसों से ही लड़कियों का दिल जीता जा सकता है?

हमारे समाज अक्‍सर इस तरह की चर्चा होती रहती है कि लड़कियों का दिल तो केवल पैसों से ही जीता जा सकता है। जिसके पास पैसा है उसके पास लड़कियां खुद चलकर आती हैं। लेकिन हम आपको यहां एक बात बता दें कि जो लड़कियां केवल पैसों के लोभ में चलकर आती हैं, वो उसी तरह से बाद में चली भी जाती हैं। इसलिए वहां दिल जीतने जैसी कोई बात ही नहीं होती है।

जहां प्‍यार और दिल का गहरा रिश्‍ता होता है वहां पैसा और हालात कोई मायने नहीं रखते हैं। कोई भी लड़की यदि आपसे दिल से प्‍यार करती है तो कभी भी आपको छोड़ कर नहीं जाएगी। भले ही फिर आपका समय कैसा भी क्‍यों ना चल रहा हो। क्‍योंकि ‘प्‍यार तो अंधा होता है’। तो चलिए जानते है कि किसी लडकी का दिल कैसे जीते?

लडकी का दिल कैसे जीते? Ladki ka dil kaise jeete

यहाँ हमने लडकी का दिल कैसे जीते? इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रखी है। तो चलिए जानते है-

साधारण इंसान बनिए

लड़कियां हमेशा सबसे ज्‍यादा साधारण लोगों को सबसे पहले पसंद करती है। इसलिए यदि आप किसी लड़की का दिल जीतना चाहते हैं तो सबसे पहले साधारण बनिए। इसमें आप जब भी लड़की से मिलें तो इस त‍रह का व्‍यवहार कतई ना करें कि आप बहुत कठोर दिल के आदमी हैं।

यदि लड़की से कहीं कोई गलती भी हो जाती है तो भी उसे गुस्‍सा ना करें। साथ ही जब भी आप बाहर घूमने जाएं या खाना खाने जा रहे हों तो उसमें लड़की की राय जरूर ले लें। कि वो कहां घूमना पसंद करेगी या क्‍या खाना पसंद करेगी। आप जब भी कहीं अकेले जाएं तो लड़की को जरूर बता दें। इससे उसका आपके प्रति लगाव और ज्‍यादा बढ़ेगा।

लड़की की तारीफ जरूर कीजिए

लड़कियों को खुद की तारीफ बेहद पसंद होती है। इसलिए यदि आप किसी लड़की का दिल जीतने की इच्छा रखते है, तो जरूरी हैं कि आप उसके कामों की तारीफ खुलकर जरूर करें। इससे आप उसकी नजर में‍ दूसरों से अलग हो जाएंगे। साथ ही जब भी आप कोई बात कहेंगे तो सबसे पहले आपकी बात पर वो ध्‍यान देगी। यदि ऐसा ही लंबे समय तक चलता रहा तो एक दिन आप उसका दिल जीत लेंगे। साथ ही आगे चलकर आपकी दोस्‍ती प्‍यार में बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें: झूठ कैसे पकड़ें?

रचनात्‍मक बनिए

किसी भी लड़की का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि आप खुद को रचनात्‍मक बनाइए। इसके लिए यदि आप पैसा खर्च कर सकते हैं तो सबसे अच्‍छा काम होगा। इसमें आप उस लड़की को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। साथ ही कभी किसी चिडि़याघर में कभी किसी मंदिर में, कभी कॉफी पीने तो कभी किसी पार्क में।

लेकिन इस बात का ध्‍यान रखें कि यदि आपके साथ घूमने में उसकी सह‍मति हो तभी उसे ले जाएं। अन्‍यथा आपको दिल जीतने का ये तरीका उल्‍टा भी पड़ सकता है। क्‍योंकि लड़कियों की बाहर घूमने को लेकर बहुत सारी मजबूरियां भी होती हैं। इसलिए आपको उसे भी समझना होगा।

लड़की की खूब परवाह करें

यदि आप किसी लड़की का दिल जीतना चाहते हैं तो आपको उस लड़की की परवाह भी करनी चाहिए। इसमें यदि आप कहीं पढ़ते या काम करते हैं और किसी दिन वो वहां नहीं आती है तो आप उससे फोन करके पूछ सकते हैं। साथ ही यदि आपके पास उसका नम्‍बर नहीं है तो आप जब वो अगले दिन आए तो उसके ना आने का कारण जरूर पूछें। साथ ही जब कभी वो बीमार हो जाती है तो उसका हाल चाल जरूर लेते रहें।

ये भी पढ़ें: लड़कियों से क्या क्वेश्चन पूछें?

इससे उसे लगेगा की कोई तो हैं जो मेरी फिक्र करता है। फिक्र और परवाह के चक्‍कर में आप उसका दिल कब जीत लेंगे आपको पता भी चलेगा। क्‍योंकि कहा जाता है कि मुश्किल समय में जो साथ दे वही सच्‍चा दोस्‍त होता है।

उसके जीवन को समझने की कोशिश करें

हर किसी का एक निजी जीवन होता है। जिसमें बहुत कुछ ऐसा चल रहा होता है जो कि बाहर के लोग नहीं जानते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप जिस लड़की का दिल जीतना चाहते हैं उसके जीवन में जानने के बारे मे जानने की कोशिश करें। आप इस बारे में उससे भी पूछ सकते हैं और यदि आप उससे नहीं पूछ पा रहे हैं तो इस काम में आप उसकी किसी सहेली की मदद भी ले सकते हैं।

इसके बाद यदि उसके जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है, तो कोशिश करें कि आप उसमें यदि अपना कोई योगदान दे सकते हैं तो जरूर दें। इस तरह से आप चाहें तो उसके जीवन के दुख दर्द को समझ कर उसके दिल के और करीब आ सकते हैं। लेकिन ध्‍यान रखें कि इनके साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी रहती हैं। इसलिए ऐसी कोई बात ना कहें कि जिससे आपके साथी की भावनाएं आहत ना हो।

ladki ka dil kaise jeete

हंस मुख स्‍वभाव के व्‍यक्ति बनें

लड़कियों को हंस मुख लोग सबसे ज्‍यादा पसंद होते हैं। ऐसे में आपको ध्‍यान देना होगा कि जब भी आप उसके साथ बैठें तो हंसी मजाक की बातें करें। इससे आप लंबे समय तक बात भी कर सकते हैं। साथ ही इस तरह से बात करने पर आप बोर भी नहीं होंगे।

लेकिन यहां ध्‍यान ये रखें कि जब किसी तरह की कोई गंभीर बात चल रही हो तो उसके बीच में हंसी मजाक ना लाएं। साथ की मजाक की एक सीमा होती है कि उसे कभी ना पार करें। अन्‍यथा आपको ऐसा समझने लगेगी कि आप जीवन के प्रति एक गंभीर इंसान नहीं हैं। इससे उसे आपके साथ बैठना भी अच्‍छा नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें: खुश रहने का सबसे आसान तरीका

ऑनलाइन उससे बातें करें

आज के समय में हर किसी के पास फोन है ऐसे में आप उसके दिल के और करीब आने के लिए उसका मोबाइल नंबर भी ले सकते हैं। इसके बाद आप उसे Facebook या Whats app पर Message कर सकते हैं। साथ ही उसकी फेसबुक पोस्‍ट पर लाइक और कमेंट भी कर सकते हैं। बस ध्‍यान ये रखें कि आप उसे किसी तरह से परेशान ना होने दें।

साथ ही इस दौरान कोशिश करें कि वो जिस भी फील्‍ड से जुड़ी है। उसे उससे जुड़ी जानकारी सबसे पहले भेज दें। जैसे कि आप कॉलेज में पढ़ते हैं तो कॉलेज से जुड़ी कोई भी बड़ी जानकारी हो तो उसे सबसे पहले आप भेज दें। इससे उसे इस बात का अहसास होगा कि आप वाकई हमेशा Update रहने वाले इंसान हैं।

इस तरह से वो कभी भी आपसे ना‍राज नहीं होगी। साथ ही जब भी उसे कोई बात पूछनी होगी तो सबसे पहले तुमसे ही पूछना पसंद करेगी। लेकिन ध्‍यान ये रखें‍िकि आप जो भी जानकारी भेजें वो पूरी तरह से सही हो। यदि जानकारी गलत होती है तो आप पर से उसका भरोसा उठ जाएगा।

किसी भी तरह का दिखावा ना करें

यदि आप लड़की का दिल जीतने के लिए दिखावा करत‍े हैं तो ऐसा बिल्‍कुल भी ना करें। क्‍योंकि इस तरह से यदि आप लड़की का दिल जीत भी लेते हैं तो आने वाले समय में उसे पता तो चल ही जाएगा कि आपने जो पहले किया था वो सब महज दिखावा था। सच तो आपका कुछ और ही है।

इसलिए आप जो हैं वही बने रहें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बाद में कभी भी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। साथ ही आप दिखावे के चक्‍कर में अपना पैसा भी खराब होने से बचा लेंगे। अन्‍यथा आप किसी लड़की का दिल जीत कर भी हार जाएंगे।

किसी तरह का नशा ना करें

लड़किेयों को नशा करने वाले लोग बिल्‍कुल पसंद नहीं होते हैं। ऐसे में यदि आप किसी तरह का नशा करते हैं और लड़की का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं तो आप लड़की का दिल जीतने की बात एक तरह से भूल ही जाएं। इसलिए जरूरी है कि आप तुरंत नशा छोड़ दें।

यदि आप इसे एकदम से नहीं छोड़ पा रहे हैं तो आप एक तरीका ये अपना सकते हैं कि आप लड़की के सामने कभी भी किसी तरह का नशा ना करें। ना ही उसके सामने ऐसी कोई बात करें। इससे उसके दिमाग में आपके प्रति एक समझदार और भरोसेमंद इंसान की छवि दिखाई देगी जो कि दिल जीतने में बेहद अहम भूमिका निभाती है।

शर्मीले लडके ना बनें

बहुत से लोग लड़कियों को देखकर हमेशा शर्मा जाते हैं। यदि ऐसा आपके साथ भी है तो आप कभी भी किसी लड़की का दिल जीतने के मामले में कामयाब नहीं हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि आप अपनी बात खुलकर सभी के सामने करें। किसी भी समय के दौरान आप अपनी बात कह सकने की क्षमता रखत‍े हों।

यदि आप हर समय शर्म के चक्‍कर में ही पड़े रहेंगे तो आपको लड़की से बात करने का मौका कभी नहीं मिल पाएगा। इससे समय तो ज्‍यादा लगेगा ही साथ ही आप कई बार इस चक्‍कर में लड़की आपसे दूर भी हो जाती हैं। इसके बाद आप सिर्फ उसकी यादों में जीते हैं और पछताते हैं कि काश उसे सबकुछ बहुत पहले कह दिया होता।

इस तरह की लड़कियों से हमेशा रहें सावधान

  • जो लड़कियां हर बात पर पैसे की मांग या तमाम तरह के उपहार मांगती हों। आप उनसे हमेशा सावधान रहें। ये लड़कियां सिर्फ आपको आगे चलकर धोखा देने का काम करेंगी और आपके पैसे का गलत फायदा उठाएंगीं।
  • बहुत सी लड़किेयां गलत आचरण की होती हैं। वो हमेशा भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्‍हें परेशान करने का काम करती हैं। आप ऐसी लड़कियों से हमेशा सावधान रहें। ऐसी लड़कियां कई बार आपको पुलिस या कोर्ट के चक्‍कर तक में फंसा देती हैं। जहां आपका जीवन तक बर्बाद हो सकता है।
  • हमेशा कोशिश करें कि आप अपनी उम्र की लड़की के साथ ही प्‍यार मोहब्‍बत की बातों पर विचार करें। ताकि आगे चलकर आपको किसी तरह की परेशानी ना हो। क्‍योंकि यदि आपके विचार नहीं मिलेंगे तो आगे चलकर लड़ाई शुरू हो जाएगी।
  • किसी भी लड़की से दोस्‍ती करने से पहले आप उसके बारे में अच्‍छे से जान लें। वो क्‍या करती है। कहां रहती है। साथ ही क्‍या वो भी आपके साथ दोस्‍ती करने में दिलचस्‍पी रखती है। इससे आपकी दोस्‍ती में कभी दरार नहीं आएगी।
  • कभी भी उन लड़कियों के साथ दोस्‍ती ना करें जो कि एक समय में कई लड़कों से प्‍यार करती हैं। दरअसल ये एक धोखा होता है। ये आपके सामने इस तरह से दिखाती हैं कि वो आपसे बेहद प्‍यार करती हैं। लेकिन सच में उनके मन में आपसे किसी तरह का कोई लगाव नहीं होता है।
  • बहुत सी लड़कियां फेसबुक पर SMS करके या विडियो कॉल करके आपसे दोस्‍ती करने की बात कहती हैं। आप खुद सोचिए कि क्‍या आपकी किस्‍मत इतनी अच्‍छी है कि कोई लड़की आपको खुद कॉल करके प्‍यार करने का ऑफर दें। ये एक तरह का साइबर फ्रॉड होता है। जिसमें आपको प्‍यार का लालच देकर पहले फंसाया जाता है कि पैसों‍ की मांग की जाती है। ना देने पर आपको बाद में Blackmail किया जाता है।

Conclusion

किसी लड़की का दिल जीतने के लिए किसी तरह का दिखावा नहीं करना चाहिए. क्यूंकि दिखावे की वजह से जुड़े रिश्ते आगे चलकर तकलीफ ही देते है। इसलिए ऊपर बताये गए तरीके का सिर्फ दिखावा ना करे। आशा करता हूँ कि लडकी का दिल कैसे जीते? अब आप यह समझ चुके होंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment