लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब कौन सी है?

लड़कियों के 7 सबसे बेहतरीन नौकरी

Ladkiyo ke liye sabase achhi job: लड़कियों के लिए सरकारी नौकरी करना एक सपने से कम नहीं होता है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई भी करती हैं। लेकिन अक्सर उन्हें ये समझ नहीं आता है कि वो कौन सी गवर्नमेंट जॉब करें। जो उनके भविष्य के लिये सही साबित हो सकती है। आजकल सरकारी नौकरी पाना इतना आसान भी नहीं है। इसके लिए बहुत ही ज्यादा कंपटीशन हो गया है। इसलिए आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब कौन सी है।

इसी से संबधित सभी जानकारियां आपके साथ साझा करेंगे। अगर आप भी एक लड़की है और लड़कियों के लिए गवर्नमेंट जॉब्स के बारे में जाना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिये काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

टीचर की नौकरी

टीचिंग लाइन महिलाओं के लिए सबसे अच्छी गवर्नमेंट जॉब में से एक है। यह लड़कियों की पहली पसंद मानी जाती है। जो ladkiyo ke liye sabase achhi job साबित हो सकती है। जिन लड़कियों को पढ़ना और पढ़ाना बहुत ही अच्छा लगता है। उनके लिए टीचर लाइन सबसे अच्छा विकल्प बन सकता है। जिन लड़कियों ने टीचर ट्रेनिंग या अच्छी पढ़ाई कर रखी है और उनका टीचिंग लाइन में इंटरेस्ट बहुत ज्यादा है। वह लड़कियां टीचिंग लाइन का फॉर्म भर के परीक्षा देकर और मैरिट लिस्ट में आकर इस जॉब को पा सकती हैं।

टीचर की जॉब करना लड़कियों के लिए कुछ कारणों से भी अच्छा माना जाता है। क्यूंकि टीचर जॉब के अंतर्गत कुछ नियमों के तहत उन्हें सरकारी आवास में भी रहने की भी सुविधा मिल जाती है। जिससे की वह अपनी फैमिली के साथ रह सकती है साथ ही इस जॉब में उन्हें बहुत अच्छी सैलेरी भी दी जाती है। इस जॉब के अंतर्गत उन्हे अन्य तरह कि सुविधाएं भी मिलती हैं। इस जॉब्स में उन्हें एक सम्मान के तौर पर भी देखा जाता है।

लड़कियों के लिए गवर्नमेंट जॉब

पुलिस

राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाली इस पुलिस सेवा में भी लड़कियों के लिए सीटों को अब रिजर्व रखा जाता है। राज्य सरकारें समय-समय पर पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से भर्तियां निकालती रहती हैं। जिनमें लड़कियों को आवेदन करना होता है। आवेदन करने के बाद वह कुछ नियमों का पालन करके इस जॉब्स को हासिल कर सकती हैं। पुलिस जॉब्स में लड़कियों के लिए अच्छे पद भी हैं। जैसे की कॉन्स्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर जैसे पदों पर डायरेक्ट भी आवेदन कर सकती हैं। इस जॉब्स में लड़कियों को अच्छी सैलरी मिलती है साथ ही रहने के लिये सरकार की तरफ से आवास, मेडिकल सुविधा और अन्य तरह की बेनिफिशियल सुविधा भी मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें: जॉब के लिए रिज्यूम कैसे बनाये?

SSC

SSC का पूरा नाम “स्टाफ सेलेक्‍शन कमीशन” है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा हर साल देशभर में योग्यता के अनुसार परीक्षा लेकर नियुक्तियां की जाती है। इन नियुक्तियों के लिए भी लड़कियां आवेदन कर सकती हैं। एस.एस.सी उम्मीदवारों की योग्यता के अनुसार उनकी नियुक्तियां करता है। इसमें भी अच्छे वेतन के साथ-साथ मेडिकल की सुविधा और कई प्रकार की सरकारी सुविधाएं मौजूद होती हैं।

इसलिए अगर आप एक लड़की है और आप “स्टाफ सिलेक्शन कमीशन” के तहत नियुक्ति पाना चाहती हैं। तो आप इसके लिए आवेदन कर सकती हैं और इसकी परीक्षा को पास करके एक अच्छी गवर्नमेंट जॉब पा सकती हैं।

बैंकिंग सेक्टर

बैंकिंग सेक्टर लोगों की नजरिया के हिसाब से लड़कियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। जिन लड़कियों ने किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तक कि पढ़ाई कर रखी है और वह एक सरकारी जॉब की तलाश में हैं। तो बैंकिंग सेक्टर उनके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बैंकिंग सेक्टर में हर साल प्रोबेशनरी ऑफिसर और क्लर्क जैसे पदों के लिए वैकेंसी निकलती है।

इन भर्तियों में आवेदन करके और परीक्षा को पास करके लड़कियां बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पा सकती हैं। ऐसे पदों पर उनको अच्छी सैलरी मिलती है साथ ही गवर्नमेंट बैंकिंग सेक्टर में उनका काम करने का समय सुनिश्चित होता है। बैंकिंग सेक्टर में लड़कियों की इमेज सम्मानजनक होती है और उन्हें बहुत सी ऐसे सुविधाएं मिलती हैं। जो कि एक सरकारी कर्मचारी को मिलती है।

रेलवे सेक्‍टर

लड़कियां के लिए रेलवे की नौकरी करना बेहतरीन अनुभव हो सकता है। रेलवे की नौकरी भी भारत सरकार के अंतगर्त आती है। आजकल रेलवे में सभी प्रकार के पदों पर लड़कियों की भी नियुक्ति अधिकारिक तौर पर हो रही है। रेलवे डिपार्टमेंट निश्चित समय पर वैकेंसियां निकालती रहती है। अगर आप लड़की है तो आप रेलवे की वैकेंसी के लिये आवेदन कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आपको रेलवे के द्वारा नियम और शर्तों का पालन करना होता है। उसके बाद ही आप इस जॉब के लिये आवेदन कर सकती हैं।

रेलवे में भी आपको अच्छा वेतन मिलता है साथ ही सरकार की तरफ से हर वो सुख-सुविधायें भी मिलती हैं जो दूसरे सरकारी कर्मचारियों को मिलती हैं। रिटायरमेंट होने पर आपको एक सुनिश्चत पेंशन के रूप में भी अमाउंट मिलता है। अन्य दूसरी नौकरियों की तरह रेलवे में भी गर्भवती महिलाओं को मेटरनिटी लीव का प्रोविजन है। अगर आप रेलवे लाइन के ऑप्शन को चुनती हैं। तो यह आपके जीवन का एक बेहतरीन डिसिजन साबित हो सकता है।

डिफेंस

जब हम डिफेंस की बात करते हैं तो सबके पहले हमारे दिमाग में सिर्फ लड़कों की ही बात आती है। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है। डिफेंस में भी लड़कियों की तादाद बढ़ गई है। क्योंकि देश की सेवा करने में लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने डिफेंस में भी लड़कियों के लिए सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। कई ऐसे पद हैं जहां पर लड़कियों की नियुक्तियां की जाती हैं।

जैसे कि कॉन्स्टेबल, हेड कांस्टेबल, क्लर्क और कम्युनिकेशन सेक्टर इत्यादि प्रकार के पद हैं। यह सब पद नेवी, आर्मी और एयर फोर्स डिपार्टमेंट के अंतर्गत आते हैं। जहाँ तक हम वेतन की बात करें तो डिफेंस में आपको अच्छा-खासा वेतन मिल जाता है। मेडिकल की सुविधा के साथ-साथ पूरी जिंदगीभर एक स्थाई पेंशन और रिटायरमेंट होने के बाद भी मेडिकल की सुविधायें सरकार की तरफ से मिलती हैं।

अगर आप लड़की हैं और डिफेंस की नौकरी करके देश की सेवा करना चाहती हैं। तो आप के लिए डिफेंस को चुनना जिंदगी का सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। देश की सेवा करते हुए आपको खुद पर गर्व महसूस होगा।

UPSC

गवर्नमेंट जॉब में से “यूपीएससी” की जॉब सभी सरकारी नौकरियों में उच्च श्रेणी में आती है। जिसका फुल फॉर्म “संघ लोक सेवा आयोग” होता है। UPSC में भी लड़कियों कि अधिकारिक तौर पर हिस्सेदारी बढ़ रही है। यह लड़कियों के लिए बहुत ही अच्छी गवर्नमेंट जॉब में से एक है। UPSC प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में ऑफिसरों की नियुक्ति के लिए एक एग्जाम रखती है और हर साल ऑनलाइन फॉर्म निकालती हैं। UPSC का परीक्षा टेस्ट इतना आसान नहीं होता है। क्यूंकि इसे सबसे कठिन परीक्षा कहा जाता है।

लेकिन अगर लड़कियां मन लगाकर मेहनत करें तो वह यूपीएससी की “सिविल सेर्विस” की परीक्षा पास करके नौकरी हासिल कर सकती हैं। UPSC के तहत लड़कियाँ एग्जाम पास करके और इंटरव्यू देकर वह IAS और IPS बनकर देश की सेवा कर कर सकती हैं और अपना भविष्य बना सकती हैं। इसलिए अगर आप लड़की हैं और आप जनता के हित में रहकर उच्च पदों पर बैठकर काम करना चाहती हैं। तो आपके लिए UPSC को सेलेक्ट करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

https://youtu.be/2ZmHWShWVC4

इसे भी पढ़ें: सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी

Conclusion

जैसा कि हमने आपको अपने इस आर्टिकल में “लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब कौन सी है” के बारे में बताने कि कोशिश कि है। उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आयी होगी और आपको भी हमारे आर्टिकल द्वारा ladkiyo ke liye sabase achhi job इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपके मन में भी “लड़कियों के लिए सबसे अच्छी जॉब कौन सी है” से संबधित कोई भी सवाल है। तो हमें कमेंट करके जरूर बताये और यदि आप इसके अलावा कुछ और भी जानकारियां हमसे चाहते हैं, तो भी आप हमें कमेंट कर सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने कि कोशिश करेंगे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment