1 मिनट में एलआईसी पॉलिसी चेक कैसे करें? LIC Policy online status

ऑनलाइन LIC पॉलिसी चेक कैसे करें?

LIC policy status in hindi: यदि आप इस जानकारी की तलाश में है कि ऑनलाइन LIC पॉलिसी चेक कैसे करे? तो आप एकदम सही जगह पर है। यहाँ इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि आप अपनी पालिसी का status online कैसे देख सकते है?

भारत में लोग बीमा को एक निवेश के रूप में देखते हैं। पहले के समय में हमें LIC से किसी भी तरीके की पॉलिसी खरीदनी हो या जानकारी लेनी हो हमें LIC के ऑफिस में जाना पड़ता था, या फिर किसी एजेंट से जानकारी लेनी पड़ती थी। बहुत बार एजेंट हमें गलत जानकारी दे देता था, और यही एजेंट ही हमें धोखा देता थे।

मगर अब ऐसी कोई समस्या नहीं होती है। आजकल सब online ही हो जाता है। LIC कंपनी ने भी अपना ज्यादातर काम online कर दिया है। यहां तक कि LIC में अपने ग्राहकों से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, फोन पर SMS की सुविधा भी शुरू कर दी है।

इसीलिए, अब हम अपने online पॉलिसी की status जान सकते हैं। हमारा प्रीमियम देने की आखिरी तारीख क्या है या अभी हम देख सकते हैं। तो आइए, इस पोस्ट के जरिए हम जानने की कोशिश करते है कि ऑनलाइन LIC पॉलिसी चेक कैसे करे? चलिए शुरू करते हैं।

LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) क्या है?

LIC जो देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। यह भारत देश की सबसे भरोसेमंद कंपनी भी है। LIC का पूरा नाम लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India) है। इसकी स्थापना सन् १९५६ में हुई।

LIC द्वारा दी जाने वाली online सुविधाओं का लाभ कैसे लें?

अगर आप को LIC द्वारा दी जाने वाली online सुविधाओं का लाभ लेना है तो आप को पहले Lic की ऑफिशियल website पर आपको account बनाना होगा। उसके बाद अपना फोन नंबर रजिस्टर्ड करना होगा। फिर आपको user id और password लगाना है। यह user id और password आपको हमेशा याद रखना है। वरना, भविष्य में आप की Lic की ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाया गया account हासिल करने में समस्या आ सकती है।

ये भी पढ़ें: खुद का बिजनेस कैसे करे?

Online LIC पॉलिसी चेक कैसे करें?

Lic पॉलिसी का status ऑनलाइन देखने के लिए आपको lic के e-portal वेबसाइट पर जाना है। मै आपको कुछ आसान steps बताता हूँ। जिसके माध्यम से आप LIC पॉलिसी status देख सकते हैं, चलिए शुरू करते हैं।

  • Lic की वेबसाइट पर जाइये।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Other online services पर जाने के बाद Customer Portal का विकल्प दिखेगा उस पर clickकरिए।

LIC policy status in hindi

  • अब आपको New User और Registerd User का विकल्प दिखाई देगा।
  • यदि आपने अभी तक online रजिस्टर नहीं किया है तो new User का विकल्प चुने।
  • उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा उस form को भर देने के बाद नीचे Proceed का बटन होगा। उस पर click करिये।
  • इस form में आपको पॉलिसी नंबर, डेट ऑफ बर्थ ईमेल, पैन कार्ड नंबर जैसी जानकारी देनी होगी।
  • सारी डिटेल्स डालने के बाद Proceed पर क्लिक कर दें।
  • अब आपका अकाउंट तैयार हो चूका है।
  • अब आप Sign in पर क्लिक करे या वापस आकर Registerd User पर क्लिक करे।
  • आपसे user ID और password मांगा जाएगा। आप अपना user ID और password दे दीजिए जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय बनाया था। उसके बाद GO का button दिखाई देगा, उस पर click कर दीजिए।
  • अब आपके सामने एक नया page खुलेगा। जहां पर आप पॉलिसी नोमिनेशन डेट, प्रीमियम राशि और बोनस के साथ सभी रजिस्टर्ड पॉलिसी की जानकारी होगी।

ये भी पढ़ें: खतौनी नकल Online कैसे निकालें?

SMS के जरिए lic का status कैसे जाने?

Lic के जिन ग्राहकों के पास android फोन या इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन लोगों के लिए lic ने SMS की सुविधा दी है। चलिए जानते है कि sms से पॉलिसी चेक कैसे करें?

तो आइए, मैं आपको आसान स्टेप्स में बताता हूँ, कि SMS के जरिए lic पॉलिसी का status कैसे जाने?

  • सबसे पहले आपको अपने registerd mobile no से 56767877 पर sms भेजना होगा।
  • प्रीमियम की किस्त जाननी है तो ASKLIC के बाद premium लिखकर 56767877 मैसेज send कर दीजिये। आपको तुरंत lic की तरफ से मैसेज आएगा जिसमें प्रीमियम की जानकारी दी गई होगी।
  • इसी तरह अगर आपको bonus के बारे जानना है तो, ASKLIC लिखें और बाद में bonus लिख कर 56767877 पर send कर दे। मैसेज भेजते ही lic की तरफ से रिप्लाई आएगा। जिसमें बोनस के बारे में जानकारी दी गई होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमाए?

यह 12 तरीके की सुविधाएं lic फोन पर मुफ्त में देता है!

Lic अपने ग्राहकों के साथ पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। इसीलिए तो केवल फोन से ही आप 12 तरीके के काम करवा सकते हैं। आपको केवल अपने नजदीकी ब्रांच का फोन नंबर चाहिए, और फोन पर ही आपका सारा काम हो जाएगा। आइए, जानते हैं कि कौन-कौन से 12 तरीके की सुविधाएं lic फोन पर मुफ्त में देता है!

  • आप अपने घर का address सही करा सकते हैं।
  • प्रीमियम पेड सर्टिफिकेट के विषय में जानकारी ले सकते हैं।
  • लाइव सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • प्रीमियम प्वाइंट करा सकते हैं।
  • प्रीमियम पर बोनस कितना मिलेगा यह भी जान सकते है।
  • क्या पॉलिसी पर आपको लोन मिल सकता है? और कितना भी सकता है? इन सब की जानकारी ले सकता है।
  • ली हुई पॉलिसी के विषय में जानकारी ले सकते हैं।
  • आवेदन फॉर्म भरने में आपको मदद के लिए भी आप कॉल कर सकते हैं।
  • Lic के e-portal पर रजिस्ट्रेशन के लिए भी आप कॉल कर सकते हैं।
  • मोबाइल पंजीकृत कराने के लिए भी आप फोन कर सकते हैं।

LIC का कुछ जरूरी टोल फ्री नंबर.

LIC Customer: Care Number  18004259876

LIC Helpline Number: 022 6827 6827

LIC Head Office Address: Yogakshema Building, Jeevan Bima Marg, Mumbai – 400 021

Conclusion

आशा करता हूं कि आपको lic पॉलिसी चेक कैसे करें? यह पता चल गया होगा। साथ ही आज के इस पोस्ट में हमने sms के जरिए lic पॉलिसी का status कैसे जाने? और  यह भी जाना कि Lic कौन-कौन से 12 तरीके की सुविधाएं हमें फोन पर ही देता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment