मांगलिक की शादी कब होती है? | मांगलिक लड़के व लड़की की शादी के उपाय

Manglik ki shadi kab Hoti Hai: मांगलिक लड़का या लड़की के विवाह पर हमेशा संकट बना रहता है। कहा जाता है कि पहले तो उनके विवाह में देरी हो रही होती है। लेकिन जब विवाह हो जाता है तो भी संकट खत्‍म होने का नाम नहीं लेते हैं।

इसलिए यदि आप भी जानना चाहते हैं कि मांगलिक की शादी कब होती है तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में मांगलिक लड़के व लड़की की शादी के उपाय के बारे में भी जानकारी देंगे। जिससे मांगलिक की शादी जल्‍दी और सुखद दोनों होती है।

मांगल‍िक क्‍या होता है?

मांगलिक की शादी कब होती है इसके बारे में आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि मांगलिक क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें जिन जातकों की जन्‍म कुंडली में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें स्‍थान पर बैठा होता है। उन्‍हें हम लोग मांगलिक कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि मांगलिक होने की वजह से इनकी शादी काफी देर से होती है। साथ ही जीवन में अन्‍य समस्‍याएं भी आती रहती हैं।

मांगलिक की शादी कब होती है

मांगलिक की शादी कब होती है?

वैसे तो यह कह पाना कि मांगलिक की शादी कब होगी काफी कठिन काम है। लेकिन जब हमने आपको ऊपर बता दिया कि मंगल होने की वजह से इनकी शादी थोड़ा देर से होती है तो हमें ये मान लेना चाहिए कि इनकी शादी होने में 29 से 30 साल की उम्र हो जाती है। जबकि लड़के की उम्र 30 से 32 साल तक चली जाती है।

हालां‍कि, कुछ ऐसे उपाय जरूर हैं जिनकी मदद से इनके जीवन पर मंगल का प्रभाव कम किया जा सकता है। जिससे इनके विवाह में हो रही देरी भी काफी हद तक कम हो जाती है। इसलिए यदि कोई मांगलिक जल्‍दी शादी करवाना चाहता है तो उसे कुछ उपाय अवश्‍य करने चाहिए।

क्‍या 27 साल बाद मांगलिक दोष समाप्‍त हो जाता है?

इंटरनेट पर इन दिनों एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि किसी भी लड़के या लड़की की कुंडली में यदि मंगल बैठा हो तो उसकी कुंडली से 27 साल बाद मंगल स्‍वत: ही समाप्‍त हो जाता है। तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। मंगल कुंडली में पूरे जीवन बैठा रहता है।

उम्र के हिसाब से फर्क ये पड़ता है कि मंगल अपना प्रभाव कम करने लगता है। जिससे माना जाता है कि मंगल का दोष अब समाप्‍त हो गया है। लेकिन यह बात सही नहीं है। इसलिए मांगलिक इंसान को पूरे जीवन भर संभलकर काम करने च‍ाहिए।

मांगलिक का विवाह किससे करना चाहिए?

मांगलिक की शादी कब होती है इसे जानने के बाद आपके जहन में ये सवाल आ रहा होगा कि यदि कोई लड़का या लड़की मांगलिक है तो उसका विवाह किससे करना चाहिए। तो हम आपको बता दें किसी भी मांगलिक का विवाह यदि करना है तो जरूरी है वर और वधू दोनों मांगलिक हों। साथ ही मंगल एक ही स्‍थान पर बैठा हो।

मांगलिक में भी यदि लड़के की जन्‍म कुंडली में मंगल चौथे स्‍थान पर बैठा है तो लड़की की जन्‍म कुंडली में भी मंगल चौथे स्‍थान पर ही होना चाहिए। हालांकि, कुछ मामलों में ये अन्‍य स्‍थान पर होने पर या एक का गैर मांगलिक होने पर आसानी से विवाह हो जाता है। लेकिन यदि दोनों की जन्‍म कुंडली एकदम मिलान खाए तो इससे अच्‍छा रिश्‍ता हो ही नहीं सकता है।

मांगलिक का विवाह ‘गैर मांगलिक’ से करें तो?

कई बार जब हमें कहीं रिश्‍ता नहीं मिल रहा होता है तो हम किसी मांगलिक का विवाह गैर मांगलिक के साथ ही कर देते हैं। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि इससे क्‍या होगा। तो हम आपको बता दें ऐसा माना जाता है कि यदि मांगलिक का विवाह गैर मांगलिक से कर दिया जाए तो उसका वैवाहिक जीवन सफल नहीं होता है।

पति पत्‍नी के बीच में हमेशा लड़ाई झगड़े लगे रहते हैं। जिससे उनके बीच प्यार का संबध नहीं बन पाता है। कई बार तो इसी लड़ाई झगड़े की वजह से रिश्‍ता भी टूट जाता है या दोनों में से कोई एक अपनी जीवनलीला समाप्‍त कर लेता है। इसलिए यह कहना कि मांगलिक का विवाह बिना कुछ सोचे समझे कर दिया जाए यह आग से खेलने जैसा होगा।

मांगलिक का विवाह ‘गैर मांगलिक’ से कैसे करें?

ऐसा नहीं है हर मांगलिक का विवाह गैर मांगकिल से हो ही नहीं सकता है। लेकिन ऐसा करते समय हमें कुछ साव‍धनियां अवश्‍य रखनी चाहिए। जिसमें सबसे पहले वर और वधू की जन्‍म कुंडली पंडित को दिखा लेनी चाहिए। इसके बाद पंडित उनकी जन्‍म कुंडली को देखता है और यदि विवाह के संयोग बन रहे होते हैं तो वो बताता है।

यदि किसी से वर वधू के संयोग बन रहे हों तो उनका विवाह करने में किसी तरह की बुराई नहीं है। क्‍योंकि कई बार कुछ ऐसे ग्रह भी होते हैं जो कि शनि के प्रभाव को समाप्‍त कर देते हैं। इसलिए उनका आगे का वैवाहिक जीवन पूरी तरह से सफल रहता है। हालांक, ये संयोग बेहद कम ही बनता है।

मांगलिक का विवाह कैसे होता है?

अब यदि आपको कहीं मांगलिक का सही रिश्‍ता मिल जाता है तो यह भी जरूरी हो जाता है कि उसका विवाह करने की पूरी विधि का पालन हो। ताकि उसके वैवाहिक जीवन में आगे किसी तरह का संकट ना आए। इसके लिए तमाम अलग अलग विधियों के साथ एक विधि विवाह से पहले विवाह भी है।

मां‍गलिक का असली विवाह से पहले उसका कुंभ विवाह, शालिग्राम विवाह के साथ पीपल के पेड़ से विवाह करवाना चाहिए। इस दौरान भी सभी रस्‍मों और मेहमानों को बुलाकर पूरी विधि के साथ विवाह करना चाहिए। ताकि उनके निजी जीवन पर किसी तरह का बुरा प्रभाव ना पड़े। इसके बारे में आपको पंडित और ज्‍यादा जानकारी दे देगा।

मांगलिक लड़के व लड़की की शादी के उपाय

आइए अब हम आपको मांगलिक की शादी कब होती है इससे जुड़े कुछ उपाय बताते हैं। जिन्हें कोई मांगलिक लड़का या लड़की करती है। तो माना जाता है उसका विवाह हो जाता है। साथ ही उसका आगे का जीवन भी काफी सुखमय बना रहता है।

  • यदि आपके घर में कोई लड़का या लड़की मांगलिक है तो उसे हर शनिवार को नहा धोकर चंण्डिका स्‍त्रोत का पाठ अवश्‍य करना चाहिए। इससे उसका विवाह जल्‍दी हो जाता है।
  • अपने घर में शनिवार या मंगलवार को सुन्‍दर कांड का पाठ करवाने से मांगलिक लड़के या लड़की का विवाह जल्‍दी होता है।
  • हर शुक्रवार को माता काली की पूजा करने से विवाह में हो रही देरी खत्‍म होती है और लड़की और लड़के का विवाह हो जाता है। ये पूजा घर पर भी की जा सकती है।
  • जल्‍दी विवाह की चाहत रखने वालों को हर शनिवार को पीपल के पेड़ की 16 बार परिक्रमा कर सकते हैं। इसके बाद पीपल पर जल चढ़ा दें। इससे उनके विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
  • मांगलिक लोगों को चाहिए कि वो अपने बैठ रूम (Bed Room) या बैठक में लाल रंग का पेंट करवाएं। इसके अलावा वो अपने रूम में परदे या बैड शीट का रंग भी लाल ही रखें।
  • मांगलिक लड़के और लड़कियों को अपने घर से बाहर जब भी किसी काम के लिए जाना हो तो उन्‍हें गुड़ खाकर निकलना चाहिए। इससे मंगल का बुरा प्रभाव कम पड़ता है।
  • मांगलिक लोगों को हनुमान जी के मंदिर में खुद जाकर घी का दिया जलाना चाहिए। साथ ही हनुमान को सिंदूर लगाना चाहिए। इससे उनके विवाह में आ रही रूकावटें खत्‍म होती हैं।
  • मांगलिक लड़के या लड़कियों को हर सोमवार को अपने नजदीक के मंदिर में जाकर 1200 ग्राम चने की दाल, सवा लीटर कच्चा दूध मन्दिर में दान कर देना चाहिए। जिससे उनका विवाह जल्‍दी संपन्‍न होता है। ऐसा लगातार 16 सोमवार तक करना चाहिए।
  • भगवान शिव कभी किसी को निराश नहीं करते हैं। ऐसे में यदि कोई मांगलिक ‘ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नामः’ मंत्र के साथ एक माला का जाप करता है। तो भगवान शिव उसके विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करके विवाह का शुभ मुहुर्त निकालते हैं।

FAQ

मांगलिक की शादी कब होती है?

मान्‍यता है कि मांगलिक लड़के की शादी में कुछ देरी अवश्‍य होती है। लेकिन यह कहना कि मांगलिक की शादी ही नहीं होती है। यह पूरी तरह से गलत होगा।

मांगलिक का ‘गैर मांगलिक’ से विवाह कैसे करें?

मांगल‍िक का गैर मांगलिक से विवाह केवल कुछ परिस्‍थितियों में हो सकता है। इनकी जानकारी आपका पंडित आपकी कुंडली देखकर ही बता सकता है।

मांगलिक के विवाह की देरी कैसे कम करें?

मांगलिक का विवाह जल्‍दी करवाने के लिए कुछ उपाय होते हैं। जिन्हें कोई भी मांगलिक लड़का या लड़की करके अपने विवाह में आ रही बाधाओं को समाप्‍त कर सकता है।

मांगलिक का ‘गैर मांगलिक’ से विवाह करने से क्‍या होता है?

यदि बिना सोचे समझे मांगलिक का विवाह किसी गैर मांगलिक से कर दिया जाए तो संभव है उसका वैवाहिक जीवन बेहद तनावपूर्ण हो। साथ ही कई बार दोनों के एक दूसरे से अलग होने तक की नौबत तक आ जाती है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि मांगलिक की शादी कब होती है। इसे जानने के बाद आप कह सकते हैं मांगकिल लोगों की शादी में कुछ देरी अवश्‍य होती है। लेकिन यदि हम शुरूआत से ही सावधान हो जाएं तो इस देरी को कम कर सकते हैं। इसके लिए कुछ उपाय एकमात्र रास्‍ता है। जिससे मंगल का प्रभाव कम किया जा सकता है।

Disclaimer

ऊपर बताए गए सभी उपाय और जानकारी केवल धार्मिक और सामाजिक मान्‍यताओं के आधार पर हैं। All In Hindi इनमें से किसी भी उपाय के सच होने का दावा नहीं करता है। इसलिए प्रयोग में लाने से पहले अपने स्‍तर पर एक बार दोबारा पुष्टि अवश्‍य कर लें।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment