Mobile ka hindi, इतिहास, फ़ायदे, दुष्प्रभाव व रोचक तथ्य

Mobile ka hindi

आज हम आपको यह बताएंगे कि mobile ka Hindi क्या है। मोबाईल फोन के फ़ायदे, नुकसान, इतिहास, रोचक तथ्य और mobile Phone से जुड़े सभी जानकारी के बारे मैं।

मोबाइल फोन एक तरह का वायरलेस हैंडहेल्ड डिवाइस होता है। जो अपने उपयोगकर्ता को एक रेडियो फ्रिकवेंसी लिंक पर कॉल करने और उस रेडियो फ्रिकवेंसी लिंक की कॉल को रिसीव करने की सुविधा प्रदान करता है। मोबाइल फोन को अन्य नामों जैसे कि सेल्यूलर फोन, सेल फोन या हेडफोन के नाम से भी जाना जाता है। अगर बात करें मोबाइल फोन की सबसे शुरुआती पीढ़ी की तो उस मोबाइल फोन की मदद से केवल कॉल करना और रिसीव करना मुमकिन था। 

Mobile का हिंदी

दोस्तो मोबाइल का हिंदी समझने के लिए हम एक बार mobile के फुल फॉर्म पर ध्यान देते है।

मोबाइल का Full form

मोबाइल फोन का Full- फॉर्म

M- MODIFIY (संशोधित)

O- OPERATION (कार्यवाही)

B- BYTE (बाइट)

I- INTEGRATION (एकीकरण)

L- LIMITED (लिमिटेड)

E- ENERGY (एनर्जी)

Mobile ka Hindi में शाब्दिक अर्थ है- स्वचालित, गतिशील, चलनशील

Mobile Phone का hindi-

आपने ऊपर जाना की सिर्फ मोबाइल का हिंदी अर्थ क्या है। अब ये जान लीजिए कि यदि मोबाइल के साथ फोन शब्द को भी जोड़ दिया जाए तो इसका हिंदी होता है “स्वचालित दूरभाष यंत्र“।

जानिए

Mobile फ़ोन कैसे काम करता है?

अगर mobile Phone के विज्ञान को आसान भाषा में समझा जाए। तो एक मोबाइल फोन आमतौर पर एक तरह का Two- way radio है जिसमें दो तरह के रेडियो वे होते हैं पहला transmitter दूसरा receiver. मोबाइल फोन के द्वारा बातचीत करने के लिए radio waves की मदद ली जाती है चलिए इसे एक उदाहरण के साथ समझते हैं।  मान लीजिए आप अपने किसी दोस्त के साथ बातचीत कर रहे हैं मोबाइल फोन आपके द्वारा बोली गई आवाज को इलेक्ट्रिकल सिगनल्स के रूप में बदलकर उसे radio waves के रूप में बदलकर आप से नजदीकी टावर तक पहुंचा देता है अब यह टावर आपकी आवाज की radio waves को सेटेलाइट से होता हुआ आपके दोस्त के नजदीकी टावर पर भेज देता है तथा यह radio waves आपके दोस्त के फोन में इलेक्ट्रिकल सिग्नल में कन्वर्ट होकर साउंड में बदल जाती हैं और यह पूरा प्रोसेस बहुत ही कम समय में पूरा किया जाता है दूसरे शब्दों में आप मोबाइल फोन की तुलना walike – talkie से भी कर सकते हैं बस फर्क यह हैं कि यह केवल आपको कॉल करने और रिसीव करने की अनुमति देता है बल्कि मोबाइल फोन आपको कई तरह के फीचर को यूज करने में मदद करता है। 

लेकिन टेक्नोलॉजी के बड़ते विकास के फलस्वरुप आज हम मोबाइल फोन की मदद से  कई तरह की क्रियाएं जैसे वेब ब्राउजिंग, email, कैमरा, गेमिंग, वीडियो, टेक्स्ट, मैसेज, म्यूजिक जैसी कई अनगिनत सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं मोबाइल फोन के शुरुआती दौर में जब पहला मोबाइल फोन आया था, वह Mobile फोन का साइज इतना बड़ा था कि आप उसे जेब में भी ना रख पाते। लेकिन टेक्नोलॉजी के विकास होने के फलस्वरूप ही आज कई तरह के आकर्षक और तरह-तरह की सुविधाओं से संपन्न मोबाइल फोन देखने को मिलते हैं आज के वर्तमान समय में मोबाइल में कंप्यूटर से ज्यादा फीचर्स मौजूद होते हैं

मोबाइल फोन का इतिहास – History of Mobile Phone in Hindi

दोस्तों आपने उस दौर के बारे में तो जरूर सुना होगा, जब हम अपने संदेशों को किसी रिश्तेदार के पास भेजने के लिए डाकिए  पर निर्भर रहते थे। और संदेश को पहुंचने में काफी समय लगता था। और इस तरह से संदेश भेजने में कई तरह की दिक्कतें देखने को मिलती थी। बस इसी समस्या से निजात पाने के लिए एक उपकरण का आविष्कार हुआ जिसे आज हम मोबाइल फोन के नाम से जानते हैं।  mobile Phone की शुरुआती पीढ़ी को टेलीफोन के रूप में जाना जाता था। इस तरह के टेलीफोन के जरिए लोग वायर के जरिए एक दूसरे से बात करते थे, लेकिन कुछ समय बाद दिन टेलिफोन का चलन बंद हो गया। और वायरलेस टेक्नोलॉजी पर आधारित मोबाइल फोन आ गए। और इसके कुछ ही समय बाद मार्केट में बहुत ही एडवांस टेक्नोलॉजी पर आधारित मोबाइल फोन आ गए जिन्हें स्मार्टफोन कहा गया। इस तरह के मोबाइल फोन की मदद से आप कंप्यूटर के बहुत से काम इसी पर कर सकते है।

दुनिया का पहला Mobile phone

दुनिया के सबसे पहले मोबाइल फोन को अमेरिका की मोटरोला(Motorola) नामक कंपनी के इंजीनियर मार्टिन कूपर द्वारा 3 अप्रैल 1973 को लांच किया गया था। साल 1970 में मोटोरोला कंपनी को ज्वाइन करने के बाद से ही मार्टिन कूपर वायरलेस फोन में क्रांति लाना चाहते थे। जिसके फलस्वरूप उन्होंने इस मोबाइल फोन को बनाया। 

पहले Mobile Phone की विशेषताएं

1. दुनिया के पहले मोबाइल फोन का वजन लगभग 2 किलोग्राम तक था। 

2. 10 घंटे तक पूरा चार्ज करने के बाद केवल 30 मिनट तक ही इससे बात की जा सकती थी। 

3.  एक जानकारी के अनुसार इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग ₹200000 थी। 

4.  0G होने के कारण इसे जीरो जनरेशन का नाम दिया गया था। 

भारत में मोबाइल का हिंदी में इतिहास

1.भारत में सबसे पहला मोबाइल फोन, अमरीका की मोटोरोला कम्पनी द्वारा 31 जुलाई, 1995 को लॉन्च किया गया DYNATAC800X था। 

2. इस फोन के आने के बाद ही भारत में 1997 में Telecom Regulatory Authority of India की स्थापना हुई। 

3. भारत में मोबाइल फोन की सुविधा देने वाली कंपनी का नाम Modi Telestra था । इस कम्पनी के मालिक भूपेंद्र कुमार मोदी थे। 

4. भारत की पहली कॉल 31 जुलाई 1995 को की गई थी। 

मोबाइल फोन के फायदे  

1. मोबाइल फोन की मदद से आप दुनिया के किसी भी स्थान पर रहने वाले व्यक्ति के साथ संपर्क में रह सकते हैं। 

2.  मोबाइल फोन की मदद से आप मनोरंजन की बहुत सी चीजें जैसे फिल्म, गेम्स, गाना फोटोस और वीडियोस आदि का आनंद ले सकते हैं। 

3.  मोबाइल फोन की मदद से आप अपना बहुत सारा डाटा जैसे की फोटोस म्यूजिक तथा अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को स्टोर करके रख सकते हैं। 

4.  आज के वर्तमान समय में आप मोबाइल फोन की मदद से घर बैठकर ऑनलाइन व्यापार करके पैसे भी कमा सकते हैं। 

5.  किसी भी आपातकालीन स्थिति जैसे किसी दुर्घटना के समय में आप अपने मोबाइल फोन की मदद से अपने दोस्तों तथा अन्य सरकारी सुविधाओं जैसे पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि को फोन करके बुला सकते हैं। 

6.  मोबाइल फोन में मौजूद जीपीएस फीचर की मदद से आप किसी भी स्थल तक पहुंच सकते हैं। 

7.  मोबाइल फोन की मदद से आप आज घर बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।

Mobile Phone के दुष्प्रभाव

1. मोबाइल से निकलने वाला रेडिएशन हमारे शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाता है। 

2.  mobile की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारी आंखों के लिए बहुत हानिकारक है।

3.  बहुत बार ऐसा देखा गया है कि वाहन चलाते समय फोन का उपयोग करने की वजह से बहुत ही भयानक दुर्घटनाएं को देखने को मिली है। 

4.  एक तरफ जहां मोबाइल फोन आपके डाटा को स्टोर करने में मदद करता है वहीं कई बार ऐसा देखा गया है कि मोबाइल फोन से आपका जरूरी डाटा चोरी भी हो सकता है। 

5.  पूरा दिन फोन में लगे रहने के कारण आज बहुत से लोग अपने रिश्तेदारों से दूर होते जा रहे हैं। 

6. आज मोबाइल फोन के कारण बहुत से लोग अपने कीमती समय को चैटिंग गेमिंग तथा मनोरंजन करने में व्यतीत करते हैं। 

Mobile Phone के दुष्प्रभाव से बचने के तरीके

1.मोबाइल फोन को आपको कभी भी सोते समय तकिए के नीचे नहीं रखना चाहिए। क्योंकि मोबाइल फोन से निकलने वाला रेडिएशन आपको कई तरह के नुकसान पहुंचाता है। 

2.  mobile Phone के स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट से बचने हेतु कंप्यूटर ग्लास (चश्मे) का प्रयोग करे।

3.  मोबाइल फोन के यूज से बचने के लिए आपको एक आदत बनानी है कि आप सोने के कुछ घंटों के बाद तथा सोने  से कुछ घंटों पहले फोन का यूज नहीं करेंगे। 

4.  आपको अपने फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन अपडेट्स तथा मैसेज को रीड करने के लिए एक निश्चित समय तैयार कर लेना है। 

5.  मोबाइल फोन के यूज को कम करने के लिए आपको अपने करीबियों से मिलकर बातचीत करनी चाहिए। 

6. मोबाइल से दूरी बनाने के लिए आपको अपने सेटिंग में नोटिफिकेशन को बंद कर देना है। जिससे आप बार-बार मोबाइल फोन को यूज करने से बचेंगे।

7.  मोबाइल फोन से बचने का यह तरीका मेरे हिसाब से सबसे अच्छा तरीका है इस तरीके में आपको अपने आप से वादा करना है कि आप यदि दिन में अपना कोई भी जरूरी काम जैसे पढ़ाई करना है और कुछ को नहीं करेंगे तो उसकी punishment के तौर पर आप अपने फोन को नहीं चलाएंगे. इस तरह से आप फोन के प्रयोग से आसानी से बच पाएंगे। 

Mobile Phone के कुछ रोचक तथ्य

आपने मोबाईल का हिंदी के बारे मैं जानकारी प्राप्त कर ली पर क्या आप मोबाईल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानते है। चलिए अब हम आपको mobile Phone से जुड़े कुछ रोचक तथ्य की जानकारी देते है।

1. दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन Nokia-1100 है। 

2.  जापान में यूज किए जाने वाले 90 फ़ीसदी फोन वाटरप्रूफ होते हैं। 

3.  दुनिया में सबसे ज्यादा फोन चीन के द्वारा बनाया जाता है। 

4.  पूरी दुनिया में मोबाइल फोनों की संख्या शौचालयों से भी ज्यादा है। 

5.  फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल मोबाइल को फेंकना है। 

6.  दुनिया के पहला मैसेज में merry Christmas लिखकर भेजा गया था। 

7.  एक वैज्ञानिक तरीके के अनुसार मोबाइल फोन को यूरिन द्वारा चार्ज भी किया जा सकता है। 

8.  हर साल ब्रिटेन  में लगभग एक लाख फोन टॉयलेट में गिर जाते हैं। 

9.  एक व्यक्ति औसतन 100 बार अपने फोन को दिन में खोलता है। 

10.  आपको अपने मोबाइल फोन को चार्ज करने में सालाना लगभग $1 से भी कम का खर्च आता है। 

Mobile Phone से जुड़े कुछ सवाल

प्रश्न 1. मोबाइल फोन का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर1. मॉडिफाइड आपरेशन बाइट इंटीग्रेशन लिमिटेड एनर्जी 

प्रश्न2. मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया था? 

उत्तर2. मार्टिन कूपर ने 

प्रश्न3.  सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन कौन सा है? 

उत्तर3. Nokia-1100

प्रश्न4.  भारत में पहला मोबाइल फोन कौन सा था? 

उत्तर4. मोटोरोला कंपनी का DynaTAC8000X

प्रश्न5.  सबसे पहले मोबाइल फोन का वजन क्या था? 

उत्तर5. 2 किलोग्राम 

अंतिम शब्द

आज आपने जाना mobile ka hindi में क्या अर्थ होता है। इतिहास, रोचक तथ्य और दुष्प्रभावों से बचने के तरीके के बारे में। हमेशा ध्यान रखें संतुलन प्रकृति का नियम है। यदि कोई चीज आपको सहूलियत प्रदान करती है तो इसके विपरीत वह हानिकारक भी अवश्य होगी। इसलिए जितना संभव हो मोबाइल फोन का स्तेमाल कम करे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment