Mobile se blogging kaise karen | मोबाइल पर ब्लॉग कैसे बनाये?

मोबाइल से ब्‍लॉगिंग कैसे शुरू करें?

Mobile se blogging kaise karen: इंटरनेट की दुनिया में ब्लॉगिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र बन गया है। आज कई युवा ब्लॉगिंग में करियर बना रहे हैं। क्या आपका भी सपना ब्लॉगिंग करने का है। अगर आपका जवाब हां है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। अकसर लोग ब्लॉगिंग नाम सुन के डर जाते हैं।

उन्हे लगता है की इसके लिए उनके पास भारी भरकम लैपटॉप, कंप्यूटर की अवश्यकता होगी। लेकिन हम आपको बता दें ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है। आप आसानी से मोबाइल के माध्यम से भी ब्लॉगिंग कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको mobile se blogging kaise kare और मोबाइल पर ब्लॉग कैसे बनाये जैसे उभरते सवालों का जवाब देंगे। तो आइए सबसे पहले ब्लॉग और ब्लॉगिंग के बारे में जान लेते हैं।

ब्लॉग और ब्लॉगिंग क्या है?

ब्लॉग का मतलब है ऐसा वेबसाइट जहां आपको नियमित तौर पर अपडेटेड इन्फॉर्मेशन और विभिन्न जानकारी मिलती रहती हैं। यह किसी भी विषय पर हो सकता है। ब्लॉग के माध्यम से आप नए नए आर्टिकल पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल राइटिंग और इसे मैनेज करना ही ब्लॉगिंग कहलाता है। आज के समय में यह एक चर्चित और तेजी से बढ़ता हुआ फील्ड है। बहुत से लोग अब इसमें अपना करियर तलाशने में लग गए हैं। आज आपको हम इसी ब्लॉगिंग के बारे में बता रहे हैं।

मोबाइल पर ब्लॉग कैसे बनाये

Mobile se blogging kaise karen

मोबाइल से ब्लॉगिंग करना बिलकुल आसान है, बस आपको इसे सीखना होगा। इसके लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी जैसे कि एक इंटरनेट सपोर्टेड मोबाइल फोन, अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी और ब्लॉगस्पॉट पर अकाऊंट या फिर आपका खुद का वेबसाइट। जहां तक नए लोगों की बात है, वे ब्लॉगिंग की शुरुआत ब्लॉगर के माध्यम से कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री है।

यह गूगल का ब्रांड है तो आपको विश्वनीयता भी मिलती है। इसके लिए आपको ब्लॉगर के वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप इसका ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपना अकाउंट क्रिएट करके इस पर नए नए आर्टिकल लिख कर मोबाइल से ब्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं। आप चाहें तो आप अपना खुद का डोमेन नेम ले कर भी वर्ड प्रेस के माध्यम से अपने मोबाइल से ही ब्लॉगिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढें: कविता में बिंब का क्या कार्य है?

मोबाइल पर ब्लॉग कैसे बनाये?

मोबाइल पर ब्लॉग कैसे बनाए यह सवाल अक्सर हमारे दिमाग में आता है। मोबाइल से ब्लॉग बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक प्लेटफार्म चुनना होगा। जैसे की आज के समय में ब्लॉगर और वर्ड प्रेस दो फेमस प्लेटफार्म है। आप दोनो ही प्लेटफार्म पर ब्लॉगिंग कर सकते हैं। हम आपको दोनो ही प्लेटफार्म के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे ताकि मोबाइल पर ब्लॉग कैसे बनाये, यह सवाल आपका हल हो सके। तो आइए सबसे पहले ब्लॉगर से शुरुआत करते हैं।

ब्लॉगर पर ब्लॉगिंग कैसे करें?

ब्लॉगर गूगल का अपना प्लेटफार्म है। यह बिल्‍कुल फ्री है इसलिए इसका प्रयोग आसानी से हर कोई कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले ब्लॉगर की वेबसाइट पे जाएं या इसका ऐप आप डाउनलोड कर लें। इसके बाद निम्न स्टेप्स को फॉलो करके आप ब्लॉगस्पॉट पर ब्लॉगिंग कर पाएंगे।

  • ब्लॉगर की वेबसाइट या ऐप की होम स्क्रीन पर ही आपको साइन अप का ऑप्शन आएगा उसे क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अपने गूगल के ईमेल के मदद से साइनअप कर लें। ध्यान रहे आपको जीमेल का ही उसे करना है।
  • इसके बाद ऊपर में बाए साइड में क्लिक करके क्रिएट योर ब्लॉग पर जाएं।
  • इसके बाद आपसे ब्लॉग का टॉपिक, URl पूछा जाएगा। इसे भरने के साथ ही अपना आर्टिकल लिख के पब्लिश कर दें।
  • इसके साथ ही आप मोबाइल से ब्लॉगिंग कर पाएंगे। आप चाहें तो अलग अलग फ्री टेम्पलेट का यूज करके अपने ब्लॉग को और बढ़िया और सुंदर बना सकते हैं।

वर्डप्रेस पर ब्लॉगिंग कैसे करें?

वर्ड प्रेस पूरी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध ब्लॉगिंग प्लेटफार्म है। लगभग 70 प्रतिशत से भी अधिक वेबसाइट वर्ड प्रेस के जरिए ही चलती हैं। इसके लिए आपका अपना खुद का वेबसाइट, डोमेन और होस्टिंग लेना होगा। जहा एक ओर ब्लॉगर पर ये सब का कोई झंझट नहीं था तो वही वर्ड प्रेस पर आपको इन सभी चीजों की आवश्यकता होगी। क्‍योंकि वर्ड प्रेस आपको ब्लॉगर से कई ज्यादा सुविधाएं देता है इसलिए ये चीजें इसके साथ लाजमी है। वर्ड प्रेस को यूज करने से पहले आपको कुछ चीजों को आवश्यकता होगी जो इस प्रकार है।

  • डोमेन नेम: डोमेन नेम का मतलब है की जिस नाम से आपका वेबसाइट जाना जाएगा। आप डोमेन नेम GodaddyGo daddyGo daddy, bigrock इत्यादि कंपनियों के माध्यम से ऑनलाइन ही ले सकते हैं।
  • वेब होस्टिंग: वेब होस्टिंग आप होस्टगेटर, ब्लूहोस्ट इत्यादि से ले सकते हैं।
  • इसके बाद डोमेन नेम को Dns सर्वर से कनेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद वेब होस्टिंग में ही कंट्रोल पैनल में जा के लॉगिन कर लें फिर वही आपको वर्डप्रेस का ऑप्शन आएगा। इसे इंस्टॉल कर लें, और अब आप वर्ड प्रेस के माध्यम से ब्लॉगिंग करने को तैयार हैं।

वर्ड प्रेस में आपको कस्टम थीम, प्लगिन और भी बहुत सारी सुविधाएं मिल जाती हैं। इन सभी का यूज करके आप अपने वेबसाइट पर बेहतरीन आर्टिकल पब्लिश कर पाएंगे। इस प्रकार से आप मोबाइल से ही ब्लॉगिंग कर पाएंगे। mobile se blogging kaise kare यह सवाल अब आपको नहीं सताएगा क्‍योंकि हमने आपको सारे स्टेप्स अच्छे से समझा दिए हैं।

एक अच्छा ब्लॉग कैसे लिखें?

हमने आपको ब्लॉगर और वर्ड प्रेस दोनों के बारे में विस्तार से बता दिया है। आप अपने अनुसार ब्लॉगिंग के लिए किसी का भी चयन कर सकते हैं। चाहे आप ब्लॉगर का प्रयोग करें या फिर वर्ड प्रेस का एक अच्छा और बेहतरीन आर्टिकल ही आपको इस फील्ड में आगे ले जा सकता है। तो आइए आपको कुछ चीजों के बारे ने बताते हैं जिसकी मदद से आप एक अच्छा आर्टिकल लिख पाएंगे।

  • अपने आर्टिकल के लिए सबसे पहले एक अच्छा विषय का चयन करें। आप जिस फील्ड में अच्छा लिख सकते हैं उसका चयन करें या फिर कोई ट्रेंडिग टॉपिक को चुनें। आप लेटेस्ट ट्रेंड के लिए गूगल ट्रेंड्स का प्रयोग कर सकते हैं।
  • इसके बाद अपने आर्टिकल के लिए एक अच्छा सा टाइटल चुनें। यह विषय से जुड़ा होना चाहिए, इसके साथ आप टाइटल को अट्रैक्टिव रखें।
  • अपने आर्टिकल में इमेज का भी प्रयोग करें। कोशिश करें की ये इमेजेस कंप्रेस्ड हों। आप ऑनलाइन आसानी से इमेज को कंप्रेस्ड कर सकते हैं।
  • अंत में आपको आर्टिकल पब्लिश करने के दौरान यूआरएल एडिट का ऑप्शन मिलेगा, इसे टाइटल से मिलता जुलता बनाए। कोशिश करें की यूआरएल छोटा हो।

इसे भी पढें: WordPress और Blogger

Conclusion

दोस्तों, यह आर्टिकल ब्लॉगिंग से जुड़े हर सवाल को हल करने के लिए बनाया गया है। इस आर्टिकल में हमने आपको मोबाइल पर ब्लॉग कैसे बनाये समेत ब्लॉगिंग से जुड़े अन्य सवालों को जवाब दिया है। उम्मीद है यह आर्टिकल “Mobile se blogging kaise karen” आपको पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट करें हम इसका जवाब जरूर देंगे। इसके साथ ही इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि इसकी मदद से आपके दोस्त भी ब्लॉगिंग को जान पाए। मिलते हैं अगले आर्टिकल के साथ। तब तक आप हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर लें और इसे विजिट करते रहें। हमारी वेबसाइट पर आपको हर दिन कुछ नया सीखने को मिलेगा।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment