NIFT किस से सम्बंधित है? NIFT में दाखिला कैसे लें?

NIFT में दाखिला कैसे लें?

NIFT kisse sambandhit hai: फैशन की दुनिया में नाम कमाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए NIFT हमेशा से पसंददीदा संस्‍थान रहा है। लेकिन बहुत से युवा जो फैशन की दुनिया में आना तो चाहते हैं। पर वो NIFT के बारे में अच्‍छे से नहीं जानते हैं। जिसके चलते वो कभी इस संस्‍थान तक नहीं पहुंच पाते हैं। यदि आप भी उन्‍हीं में से एक हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए।

अपने इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि NIFT किस से सम्बंधित है। इसमें आप कौन कौन से कोर्स कर सकते हैं। इसकी फीस क्‍या है। तो चलिए जानते हैं NIFT के बारे में विस्तार से।

NIFT क्‍या है?

NIFT में दाखिला लेने का सही तरीका क्‍या है। इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए आपको जानकारी देते हैं कि NIFT क्‍या है। दरअसल, यह एक फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing) से जुड़ा संस्‍थान है। जो कि देश का सबसे बड़ा संस्‍थान है। इसके महत्‍व को आप इस बात से समझ सकते हैं कि इसके अंदर हर साल विदेश से भी छात्र पढ़ने आते हैं।

देश में फिलहाल यह कुल 17 जगहों पर स्‍थित है। लेकिन भविष्‍य में इसका और विस्‍तार करने की योजना पर काम किया जा रहा है। ताकि इसके अंदर ज्‍यादा से ज्‍यादा छात्र दाखिला ले सकें।

NIFT में कौन दाखिला ले सकता है?

यदि हम NIFT (National Institute of Fashion Technology) में दाखिला लेने की बात करें तो इसके अदंर हर वो छात्र दाखिला ले सकता है। जो कि आगे चलकर फैशन के क्षेत्र में आगे जाना चाहता है। बस शर्त ये होती है कि वो इस क्षेत्र में दिल से आना चाहता हो। क्‍योंकि इसमें दाखिला लेने की प्रक्रिया बे‍हद कठिन है। इसलिए देश के केवल चुनिंदा छात्र ही इस संस्‍थान तक पहुंच पाते हैं। जो कि इस संस्‍थान में आने के लिए दिन रात एक करके मेहतन करते हैं।

NIFT किस से सम्बंधित है

NIFT में पढ़ने का फायदा

  • आप देश के सबसे बड़े फैशन संस्‍थान में पढ़ते हैं। जिसमें गर्व होने के साथ आपका भविष्‍य भी पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में होता है।
  • इस संस्‍थान में आपको हर वो नई चीज सीखने को मिलती है। जो कि आपको फैशन के लिए सबसे जरूरी होती है। जिससे आपको एक बेहतर भविष्‍य मिलता है।
  • इस संस्थान के अदंर समय समय पर सेमिनार और फैशन से जुड़े लोग आते रहते हैं। जिससे आप अपने मन के सवाल सीधे उनसे पूछ सकते हैं।
  • इस संस्‍थान के अंदर आपको देश के कोने कोने से छात्र पढ़ते हुए मिलते हैं। जिससे आप देश की संस्‍कृति और विविधता को समझ पाते हैं।
  • आज के समय भी यहां आपको 100 प्रतिशत प्लेसमेंट (Placement) देखने को मिलती है। जिसकी वजह से आपको पढ़ाई पूरी करके रोजगार के लिए भटकना नहीं होता है।
  • यहां से पढ़े हुए छात्रों के लिए देश ही नहीं विदेश में भी अनेकों मौके मिलते हैं। जहां लाखों नहीं करोड़ों रूपए तक सालाना कमाए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: फैशन डिजाइनर (fashion designer) कैसे बने?

NIFT में दाखिला कैसे लें?

अब आप समझ गए होंगे कि NIFT किस से सम्बंधित है। साथ ही इसमें पढ़ने का क्‍या फायदा है। इसके बाद आइए आपको हम जानकारी देते हैं कि NIFT में आप कैसे दाखिला ले सकते हैं। साथ ही इसके अंदर कौन कौन से कोर्स करवाए जाते हैं। इसके अलावा आपको फीस आदि की जानकारी देते हैं।

योग्यता

NIFT में दाखिला लेने के लिए आपको कम से कम 12 वीं पास अवश्‍य होना चाहिए। साथ ही आपकी आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि आप आरक्षित श्रेणी से संबध रखते हैं। तो आपको आयु में 3 से 5 साल की छूट दी जाती है। हालांकि, कुछ कोर्स की योग्यता अलग भी है। जिसकी जानकारी हम आपको आगे कोर्स के साथ ही देंगे। ज्‍यादा जानकारी के लिए आप NIFT की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Top NIFT’ s List

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि रैकिंग के हिसाब से इस समय कौन सी NIFT हमारे देश में सबसे आगे चल रही हैं। इससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इनमें दाखिला लेने के लिए सबसे ज्‍यादा मारामारी होने वाली है। साथ ही आप यदि इनमें से किसी के बारे में भी जानकारी चाहते हैं तो इनकी वेबसाइट पर सीधे जा सकते हैं।

  1. NIFT New Delhi
  2. NIFT Navi Mumbai
  3. NIFT Bengaluru
  4. NIFT Chennai
  5. NIFT Kolkata
  6. NIFT Hyderabad
  7. NIFT Patna
  8. NIFT Bhopal
  9. NIFT Kannur (Kerala)
  10. NIFT Gandhinagar
  11. NIFT Jodhpur
  12. NIFT Bhubaneswar
  13. NIFT Raebareli (Uttar Pradesh)
  14. NIFT Shillong
  15. NIFT Srinagar
  16. NIFT Kangra (Himachal Pradesh)

NIFT में कोर्स

आइए अब हम आपको NIFT में होने वाले कोर्स की जानकारी देते हैं। जिसके अंदर कुछ कोर्स तो ऐसे होते हैं। जिनमें आप सीधे 12 वीं के बाद दाखिला ले सकते हैं। जबकि कुछ कोर्स को करने के लिए आपको कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है। सभी कोर्स की जानकारी हम आपको आगे विस्‍तार से देंगे।

Undergraduate Programmes

  • B.Des. Programme
  • B.F.Tech Programme

Postgraduate Programmes

  • M. Des. Programme
  • M.F.M. Programme
  • M.F. Tech Programme

B. Des. Programme

फैशन डिजाइनिंग से जुडा यह कोर्स आप बारहंवी के बाद कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके अंदर आपको केवल बारहंवी किसी भी स्‍ट्रीम (Stream) से महज 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना चाहिए। यह कुल 4 साल का कोर्स होता है। जिसे आप बैचलर डिग्री कोर्स भी कह सकते हैं। इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए आपको पहले एक परीक्षा देनी होती है।

B.F. Tech Programme

यदि हम Bachelor in Fashion Technology कोर्स की बात करें तो यह भी पूरे 4 साल का है। इसके लिए आपको बारहंवी पास होना चाहिए। लेकिन इसमें शर्त ये रहती है कि आपके पास बारहंवी में PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) भी होनी चाहिए। इसके बिना आप इस कोर्स के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। साथ ही आपके कम से कम 50 प्रतिशत अंक भी अवश्‍य रूप से हों। इसके बाद ही आप एंट्रेंस एग्‍जाम में बैठने के योग्य माने जाते हैं।

M. Des. Programme

यह एक पोस्‍ट ग्रेजुएट (PG) कोर्स है। यदि आप इसमें आवदेन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम किसी भी मान्यता प्राप्‍त University से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। लेकिन यदि आपने NIFT से तीन वर्षीय डिप्‍लोमा कोर्स पहले से किया हुआ है। तो भी आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स कुल दो साल का होता है। जिसके दौरान आपको फैशन से जुड़ी बारीकियों के बारे में जानकारी दी जाती है। यहां भी आपको दाखिले से पहले एक परीक्षा को पास करना होता है।

M.F.M. Programme

यह भी एक पोस्‍ट ग्रेजुएट (PG) कोर्स है। इसलिए लिए भी जरूरी है कि छात्र किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍विधालय से कम से कम ग्रेजुएट हो। यदि ऐसा नहीं है तो उसे NIFT से तीन वर्षीय डिप्‍लोमा किया होना चाहिए। इन दोनों में से एक भी चीज होने पर वह इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है। यह कुल दो वर्ष का कोर्स होता है। जिसमें दाखिला एंट्रेंस एग्‍जामें प्राप्‍त किए अंकों के आधार पर होता है।

M.F. Tech Programme

यह भी एक पोस्‍ट ग्रेजुएट (PG) कोर्स है। जिसके लिए आपको B.F Tech  NIFT संस्‍थान से पास होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है। तो आपके पास किसी भी संस्‍थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। जो कि तीन साल या चार साल की हो। इसमें बीटेक का नाम सबसे ज्‍यादा लिया जाता है। यह भी कुल दो साल का कोर्स होता है। जिसमें आपको फैशन से जुड़ी चीजों की जानकारी दी जाती है। इसमें दाखिला लेने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम में बैठना होता है।

दाखिला प्रक्रिया

यदि आप इनमें से किसी भी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए कुल तीन चरण पार करने होते हैं। जो इन सभी चरणों को पास कर लेता है। उसका दाखिला देश के किसी ना किसी NIFM संस्‍थान में अवश्‍य हो जाता है। यदि आप टॉप के NIFM में दाखिला लेना चाहते हैं। तो आपकी रैंक बहुत अच्‍छी आनी चाहिए। आइए आपको दाखिले से पहले के सभी चरणों की जानकारी देते हैं।

लिखित परीक्षा

NIFM में दाखिले के लिए सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा देनी होती है। जिसे एंट्रेंस एग्‍जाम कहते हैं। जिसे हम लोग कैट (CAT) के नाम से जानते हैं। Creative Ability Test के बाद आपको GAT (General Ability Test) देना होता है।  इस लिखित परीक्षा में आपको कुछ वैकल्‍पिक प्रश्‍न पूछे जाते हैं। जो कि फैशन के अलावा कुछ सामान्‍य जानकारी से भी जुड़े होते हैं। जिसके आधार पर आपको अगले प्रोसेस (Process) के लिए भेजा जाता है।

साक्षात्‍कार

यदि आप लिखित परीक्षा को पास कर लेते हैं। तो आपका साक्षात्‍कार (Interview) लिया जाता है। इसके अंदर आपको बोर्ड के एक पैनल के सामने जाना होता है। जिस दौरान आपके बारे में कुछ जानकरियां पूछी जाती हैं कि आप इस संस्‍थान में क्‍यों दाखिला लेना चाहते हैं। आपके जवाब के आधार पर आपको वो कुछ अंक देते हैं। जिसके आधार पर आपका चयन अगले प्रोसेस के लिए किया जाता है।

ग्रुप डिस्‍कशन

अंत में आपको ग्रुप डिस्‍कशन (Group Discussion) में जाना होता है। इसमे आपको एक विषय दे दिया जाता है। जिसके ऊपर आपको अपने ग्रुप से कुल 15 से 20 मिनट तक बात करनी होती है। इससे ये समझने की कोशिश की जाती है कि आपके अंदर नेतृत्‍व क्षमता कितनी है। इसे देखने के बाद आपको इसके भी अंक दिए जाते हैं। आमतौर पर यह सबसे कठिन होता है।

फाइनल मेरिट

यदि आप सभी चरण पास कर लेते हैं। तो इन सभी के नंबरों को मिलाकर एक फाइनल मेरिट (Final Merit) तैयार की जाती है। जिसके आधार पर तय होता है कि आपको किस NIFT में द‍ाखिला मिलेगा। इसमें सबसे ज्‍यादा अंक वाले को अपनी पसंद की NIFT में ए‍डमिशन मिल जाता है। जबकि कम अंक वाले को वो अपनी इच्‍छा से किसी भी NIFT में दाखिला दे सकते हैं। इसके बाद आपको वहां अपनी फीस भरकर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होता है। वरना आपकी सीट किसी और को दे दी जाती है।

तैयारी कैसे करें?

इन तीनों चरणों को देखकर आप समझ गए होंगे कि इस फैशन डिजाइनिंग संस्‍थान में दाखिला लेने के लिए आपको लंबे समय तक तैयारी करनी होगी। ऐसे में यदि आप इसकी तैयारी करना चाहते हैं तो सबसे पहले कुछ किताबें खरीद लीजिए। जिसे पढ़कर आप अपना सेलेब्‍स पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी अध्‍यापक या किसी ऐसे छात्र की मदद लेनी चाहिए। जिसने इस परीक्षा को पहले पास कर दिया हो।

इसके बाद आपको अगली परीक्षा जो कि साक्षात्‍कार और ग्रुप डिस्‍कशन है। आप किसी कोचिंग संस्‍थान में जा सकते हैं। वहां आपको उनकी बारीकियों के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। जिसके बाद आप उसे भी आसानी से पास कर सकते हैं। हालांकि इसकी फीस काफी ज्‍यादा होती है। इसलिए इसमें आप अपने किसी जानकार की मदद भी ले सकते हैं। लेकिन यदि आप इसकी तैयारी गंभीरता से नहीं करते हैं। तो आप इस फैशन डिजाइनिंग संस्‍थान में नहीं पहुंच सकते हैं। ये कटु सत्‍य है।

NIFT की फीस

यदि हम NIFT की फीस की बात करें तो यह इस बात पर निर्भर करती है कि आपको देश के किस NIFT में दाखिला मिला है। लेकिन सामान्‍यत: इनकी फीस काफी ज्‍यादा होती है। जो कि आमतौर पर आपको 10 लाख सालाना से लेकर 30 लाख तक देनी पड़ सकती है।

लेकिन यदि आपके पास इतने पैसे नहीं हैं। तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके पास बैंक लोन लेने का विकल्‍प खुला रहता है। आपको बैंक से आसानी से एजुकेशन लोन मिल जाता है। खास बात ये है कि NIFT में पढ़कर निकलने वाले हर छात्र को लाखों का पैकेज मिलता है। जिससे आप उसे आसानी से चुका भी सकते हैं। इसलिए आप बस अपना ध्‍यान इसकी परीक्षा को पास करने के ऊपर ही लगाइए।

शुरूआती सैलरी

यदि हम NIFT में पढ़ने के बाद शुरूआती सैलरी की बात करें तो यह हमेशा लाखों में होती है। आमतौर आप जैसे ही यहां से पास आऊट होते हैं तो आपको सालाना 30 से 40 लाख रूपए का पैकेज आसानी से मिल सकता है। लेकिन इसके साथ ही आप चाहें तो कोई अपना काम भी शुरू कर सकते हैं। जो कि आपके अंदर यदि कौशल है। तो काफी अच्‍छा काम हो सकता है।

काफी सारे ऐसे लोग हैं। जिन्‍होंने इस संस्‍थान से पढ़ाई के बाद नौकरी का चुनाव ना करके अपना काम शुरू कर दिया। जिसके बाद आज उनके पास पैसा तो है ही। साथ ही आज वो अपनी एक अलग पहचान भी बना चुके हैं। तो आप चाहें तो इस रास्‍ते को भी चुन सकते हैं।

कोर्स के बाद मिलने वाले प्रमुख पद

  • फैशन डिज़ाइनर
  • रिटेल बायर
  • रिटेल मैनेजर
  • फैशन स्टाइलिस्ट
  • ज्वेलरी एंड फुटवियर डिज़ाइनर
  • पर्सनल शॉपर
  • मेकअप आर्टिस्ट
  • फैशन मॉडल
  • फैशन फोटोग्राफर
  • फैशन जर्नलिस्ट
  • टेक्सटाइल डिज़ाइनर

मशहूर फैशन डिजाइनर

आइए अब हम आपको देश के कुछ मशहूर फैशन डिजाइनर के नाम बताते हैं। जिनसे जुड़ी जानकारी आप इंटरेनट पर तलाश सकते हैं। उनके साक्षात्‍कार देख सकते हैं। जिससे आपको फैशन डिजाइनिंग में आने का हौसला तो मिलेगा ही साथ ही एक सही रास्‍ता भी मिल सकता है।

  • सब्यसांची मुखर्जी
  • रोहित बाल
  • मनीष मल्होत्रा
  • तरुन तहिलयानी
  • मसाबा
  • अंजू मोदी
  • अनामिका खन्ना
  • अबू जानी और संदीप खोसला
  • ऋतू कुमार
  • नीता लुल्ला

ध्‍यान देने योग्य बातें

  • NIFT जैसे संस्‍थान में जरूरी नहीं है कि आपका दाखिला पहली बार में ही हो जाए। इसलिए जरूरी है कि आप कई साल तक डटकर तैयारी करते रहें।
  • फैशन डिजाइनिंग एक प्रोफैशनल कोर्स है। इसलिए इस कोर्स के साथ आप केवल तभी जाएं जब आपकी खुद की इच्‍छा हो। किसी दूसरे की कामयाबी को देखकर कभी आप सफल नहीं हो सकते हैं।
  • NIFT का पूरा कोर्स अंग्रेजी भाषा में करवाया जाता है। इसलिए यदि आपकी अंग्रेजी कमजोर है। तो आप उसे मजबूत कर लें।
  • यदि आप खुद से NIFT कर तैयारी नहीं कर सकते हैं। तो इसके लिए आप कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन कोर्स भी कर सकते हैं। जहां आपको परीक्षा का सेलेब्‍स पूरा करवाया जाएगा।
  • इस संस्‍थान में पहुंचने के लिए जरूरी है कि आप अपने स्‍कूल टाइम से ही तैयारी करनी शुरू कर दें। ताकि जब आप बारहंवी पास हों तो तभी आपका दाखिला इसमें हो जाए।
  • यदि आप मास्टर डिग्री में दाखिला लेना चाहते हैं तो हमारा सुझाव रहेगा कि आप हमेशा अपनी बैचलर डिग्री भी फैशन डिजाइनिंग से ही करें। ताकि आपको फैशन की अच्‍छी जानकारी हो जाए।
  • यदि आपका दाखिला NIFT में नहीं होता है। तो आप किसी और संस्‍थान से भी फैशन डिजाइनिंग कर सकते हैं। निराश होकर बैठने से हमेशा असफलता ही हाथ लगेगी।

इसे भी पढ़ें: इंग्लिश बोलने का आसान तरीका

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि NIFT किस से सम्बंधित है। इसे जानने के बाद आप इस संस्‍थान में आसानी से प्रवेश ले सकते हैं। जिसके कुछ सालों बाद आप अपना फैशन डिजाइनर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। यदि आपको हमारा ये लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्‍तों के साथ भी शेयर करें। साथ ही इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट करें। हम आपके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना करते हैं।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment