NIT क्या है? | NIT me admission kaise le

NIT में दाखिला कैसे लें?

NIT me admission kaise le: भारत में ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर या फिर इंजीनियर ही बनाना चाहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि माता-पिता हमेशा डॉक्टर या फिर इंजीनियर बनने को ही क्यों कहते हैं?  दरअसल इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि डॉक्टर और इंजीनियर एक ऐसा पेशा है जहां पर आपको इज्जत के साथ साथ एक अच्छी खासी सैलरी भी दी जाती है और अगर कोई इंसान डॉक्टर या इंजीनियर बन जाता है तो उसके  भविष्य को सुरक्षित माना जाता है।

अब ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थी को पता ही नहीं होता है कि  वो डॉक्टर और इंजीनियर कैसे बन सकते हैं  डॉक्टर के बारे में तो फिर भी थोड़ी बहुत जानकारी आपको लोगों से मिल जाएगी। लेकिन अगर कोई विद्यार्थी इंजीनियर बनना चाहता हैं तो उसके लिए सभी जानकारी हासिल कर पाना थोड़ा मुश्किल काम होता है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए आज का यह लेख लेकर आए हैं।

जिसमें हम आपको यह बताएंगे कि इंजीनियरिंग करने के लिए NIT आपकी किस तरह से सहायता कर सकती है और आप NIT में एडमिशन कैसे ले सकते हैं?  तो अगर आपके मन में भी काफी वक्त से यह सवाल चल रहा है कि NIT me admission kaise le? तो आपको इस आर्टिकल में अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे तो आइए ज्यादा वक्त ना  लेते हुए आपके सभी सवालों को दूर करते हैं।

 NIT का फुल फॉर्म

NIT का पूरा नाम नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है। इससे आप समझ गए होंगे कि NIT का संबंध इंजीनियरिंग से है। दरअसल NIT की शुरुआत 1951 में की गई थी और वर्तमान समय में भारत के अलग-अलग राज्यों में NIT के कुल 31 संस्थान मौजूद हैं। IIT के बाद अगर किसी संस्थान का सबसे ज्यादा मूल्य है तो वह NIT का ही है, लेकिन IIT में ज्यादातर विद्यार्थियों का चयन नहीं हो पाता है। इसलिए  विद्यार्थियों के पास आखिरी विकल्प NIT ही बचता है। लेकिन NIT में भी एडमिशन लेना कोई आसान काम नहीं है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी आपको आगे देते हैं।

NIT में पढ़ने का फायदा

  • भारत में यह काफी नामी संस्‍थान है। इसलिए यहां पढ़ने वाले छात्रों को हमेशा सम्‍मान की नजर से देखा जाता है।
  • यदि आप यहां दाखिला लेते हैं तो आपको कोर्स पूरा करने के बाद रोजगार के लिए परेशान नहीं होना होगा। यहां प्‍लेसमेंट की बेहद शानदार व्‍यवस्‍था है।
  • यदि आप यहां पढ़ते हैं तो आपको हमेशा नई नई जानकारी देखने को मिलेगी। जिससे आपको आगे चलकर नए बेहद अवसर मिल सकते हैं।
  • देश के इतने बड़े संस्‍थान में आपको हर राज्‍य से छात्र देखने को मिलेंगे। जिससे आपका सामाजिक विकास उन छात्रों के बीच काफी अच्‍छा हो सकता है।

NIT क्या है

NIT करने के लिए योग्यताएं

अगर आप NIT में एडमिशन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी 12वीं कक्षा से ही सोचना पड़ेगा। क्योंकि आप अपनी 12 वीं कक्षा किन विषयों के साथ पास कर रहे हैं  यह आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है। अगर आप NIT में एडमिशन लेना चाहते हैं तो 12वीं कक्षा में आपके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक का होना जरूरी, है इससे आप समझ गए होंगे कि जब आप अपनी स्ट्रीम का चयन करेंगे तो उस वक्त आपको इन विषयों को ध्यान में जरूर रखना है तभी आप NIT कर सकेंगे।

इसके अलावा आप के 12वीं कक्षा में 75% अंक  आने जरूरी हैं। हालांकि  कुछ संस्थानों पर थोड़े बहुत बदलाव किए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी आपको 75% अंक लाने की पूरी कोशिश करनी है। क्योंकि अगर आप के 12वीं कक्षा में 75% अंक आ जाते हैं तो आपके NIT में एडमिशन लेने के प्रतिशत थोड़े बढ़ जाएंगे।

JEE Mains Exam दें

अगर आपने अपनी बारी कक्षा 75% अंक के साथ पास कर ली है और अब आप NIT में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो इससे पहले आपको JEE MAINS प्रवेश परीक्षा को पास करना होगा और इस परीक्षा में आपकी जितनी अच्छी रैंक बनेगी आपको उतने अच्छे इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने का अवसर मिलेगा।

आपको बता दें जेईई मेंस की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित कराई जाती है और अगर आप इस प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक  प्राप्त कर लेते हैं तो आप NIT में आसानी से एडमिशन ले सकेंगे और आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि जेईई मेंस की परीक्षा आसान नहीं होती और बढ़ती प्रतियोगिता के कारण परीक्षा पत्र को थोड़ा कठिन भी बनाया जाता है।  तो आइए थोड़ा संक्षेप में जान लेते हैं कि आप जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा की तैयारी किस तरह से कर सकते हैं और किन बातों को आपके लिए ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: सेल्फ स्टडी कैसे करे?

Jee mains प्रवेश परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

जेईई मेंस परीक्षा को पास करने के लिए आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि आप किस विषय में कमजोर हैं और किस विषय को समझने में आपको सबसे ज्यादा  समय लगता है , क्योंकि तभी आप अपना टाइम टेबल बना सकेंगे और जिस विषय में आप कमजोर हैं उसे ज्यादा समय दे सकेंगे।

अगर आपके बहुत ज्यादा कोशिश करने के बावजूद भी आप किसी विषय को नहीं समझ पा रहे हैं तो आपके पास एक दूसरा विकल्प यह भी है कि आप  किसी इंस्टीट्यूट से संपर्क करें जो आपके विषयों को कम समय के अंदर समझा सके। वर्तमान समय में ऐसे बहुत सारे इंस्टिट्यूट मौजूद हैं जहां आप अपना थोड़ा सा समय देकर पूरे पाठ्यक्रम को अच्छे से समझ सकते हैं।

Mock Test दें

इसके अलावा जब आप जेईई मेंस  प्रवेश परीक्षा की तैयारी करेंगे तो उस दौरान आपको मॉक टेस्ट जरूर देने हैं। क्योंकि  आप जितने ज्यादा मॉक टेस्ट देंगे इस परीक्षा का डर आपके मन से उतना ही कम होता  चला जाएगा। ज्यादातर विद्यार्थियों की परेशानी ही यही है की वह परीक्षा की तैयारी अच्छे से तो कर लेते हैं। लेकिन परीक्षा का डर उनके मन में इतना ज्यादा बैठ जाता है कि जो  प्रश्न वह करना जानते भी हैं वह भूल जाते हैं। इसलिए आपको मॉक टेस्ट जरूर देने हैं।

पुराने पेपर को सॉल्‍व करें

जेईई मेंस  प्रवेश परीक्षा की तैयारी के दौरान आपको पिछले कुछ सालों के प्रश्नपत्र को जरुर देखना है कि  हर वर्ष प्रश्न पत्र में क्या कुछ बदलाव किए जाते हैं और इससे आपको अंदाजा लगाना है कि इस वर्ष किस तरह का प्रश्नपत्र आ सकता है फिर उसी हिसाब से आप अपनी तैयारी भी कर सकेंगे।

सकारात्‍मक सोच के साथ करें तैयारी

सबसे जरूरी बात विद्यार्थियों को ध्यान में यह रखनी है कि उन्हें हमेशा सकारात्मक  सोच के साथ अपनी तैयारी करनी है अगर किसी कारणवंश  आप परीक्षा में अच्छा नहीं कर पाते हैं तो आप आने वाली परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।  इसलिए आपको हमेशा सकारात्मक सोचना है।

NIT के लिए कौन सा संस्थान सबसे बेहतर है?

अब तक आप यह तो जान चुके हैं कि NIT क्या है और NIT में एडमिशन कैसे ले। आइए अब यह जानते हैं कि NIT  के वह संस्थान कौन से हैं जहां पर अगर आप का चयन हो जाता है तो आपकी सफलता के प्रतिशत और भी ज्यादा बढ़ जाएंगे?

इस बात में कोई शक नहीं है कि भारत में NIT  के जितने भी संस्थान हैं वह सभी काफी अच्छे हैं और अगर आपका एडमिशन किसी भी संस्थान में हो जाता है तो आपको अपने भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन फिर भी NIT गोवा और NIT दिल्ली को काफी बेहतर समझा जाता है क्योंकि यहां से जितने भी विद्यार्थी निकले हैं उन्हें  भविष्य में काफी अच्छे मौके मिले हैं और वह आज काफी अच्छा कर भी रहे हैं तो अगर आपको यह अवसर मिलता है कि आपको किस NIT संस्थान में एडमिशन लेना है तो आप NIT गोवा या NIT दिल्ली में से किसी एक को चुन सकते हैं।

NIT के बाद नौकरी कैसे प्राप्त करें?

हम जानते हैं कि आपके मन में अब यह सवाल जरूर आया होगा कि जब कोई विद्यार्थी NIT संस्थान से जुड़कर अपनी पढ़ाई पूरी कर लेता है तो उसके बाद वह नौकरी किस तरह से प्राप्त कर सकता है और उसे कितने पैसे दिए जाते हैं? तो उसके बारे में हम आपको यह बताना चाहेंगे कि जब  आपका चयन किसी NIT संस्थान में हो जाएगा तो कोर्स के दौरान ही आपको बहुत सी अच्छी अच्छी कंपनियों के ऑफर मिलने शुरू हो जाएंगे। क्योंकि ज्यादातर मल्टीनैशनल कंपनी IIT या NIT से ही इंजीनियर का चयन करती है।

इसके अलावा अगर आपका पहले से ही कोई फैमिली बिजनेस है और आप उस बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं तो इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद आपने जो कुछ भी संस्थान से सीखा है उन सब का इस्तेमाल आप अपने बिजनेस में कर सकते हैं और यकीनन इससे आपके बिजनेस को काफी फायदा मिलेगा।

अगर किसी वजह से आपको कोर्स के दौरान  कोई भी कंपनी  आप को नियुक्त नहीं करती है तो ऐसे में आपको निराश बिल्कुल भी नहीं होना है। क्योंकि आपके पास दूसरा विकल्प यह बचता है कि आप  किसी दूसरी बड़ी कंपनी में खुद इंटरव्यू के लिए जाएं और जाहिर सी बात है अगर आप NIT संस्थान से पढ़े हुए हैं तो वह कंपनी आपको एक अच्छी सैलरी के साथ नौकरी जरूर देगी।

सैलरी

जब आप किसी NIT संस्थान से अपनी इंजीनियरिंग पूरी कर लेंगे उसके बाद अगर आप कहीं नौकरी करते हैं तो शुरुआत में आपको महीने का 50 हज़ार से लेकर डेढ़ लाख रुपए आराम से मिल जाएगा और जैसे-जैसे आपको इस क्षेत्र के अंदर अनुभव होता रहेगा। आपका वेतन भी बढ़ता रहेगा। तो कहने का मतलब यह है कि अगर आप किसी तरह से एक बार NIT के किसी संस्थान में एडमिशन ले लेते हैं तो उसके बाद आपको अपनी भविष्य की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: पतंजलि में नौकरी कैसे प्राप्त करें?

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि NIT me admission kaise le इसे जानने के बाद आप किसी भी NIT में आसानी से एडमिशन ले सकते हैं। बस आपको ध्‍यान ये रखना हे कि किसी भी काम को सोचना और करने में काफी फर्क होता है। इसलिए आप केवल ख्‍याली पुलाव ना बनाएं। हकीकत में भी काम करें।

यदि आपको हमारा ये लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्‍तों के साथ भी शेयर करें। साथ ही इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करें। हम आपके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना करते हैं।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment