Noni juice benefits in Hindi | नोनी जूस के फायदे और नुकसान

नोनी जूस क्‍या होता है?

Noni juice benefits in Hindi; बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य एक वरदान की तरह होता है। जिन लोगों के पास ये खजाना होता है। उनके लिए मानो दुनिया की सबसे बड़ी यही दौलत है। जिसे ना तो खरीदा जा सकता है, ना ही किसी से छीना जा सकता है। इसे तो बस खुद की मेहनत से बनाया जा सकता है।

इसलिए यदि आप स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को लेकर परेशान रहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको नोनी जूस के बारे में बताएंगे। जिसे पीने से शरीर की अनेकों समस्‍याएं चंद दिनों में मानो छू मंतर हो जाती हैं। तो आइए शुरू करते हैं नोनी सिरप के फायदे।

नोनी जूस क्‍या है?

नोनी जूस के फायदे और नुकसान की बात करें इससे पहले आइए एक बार हम आपको नोनी सिरप के बारे में जानकारी दे दें। यह एक जूस की तरह होता है। जो कि आपको आज के समय में बाजार मे दवाई के रूप में भी मिल जाएगा। इसे खरीदकर हर रोज पीना होता है।

खास बात ये है कि यह किसी खास बीमारी के लिए नहीं होता है। इसे कोई भी इंसान आसानी से पी सकता है। जिससे उसकी सेहत पहले से काफी अच्‍छी हो जाती है। पहले ये हर जगह नहीं मिलता था। लेकिन लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब ये आपको छोटे गांव देहात में भी आसानी से मिल जाएगा। लेकिन मंहगा होने के चलते इसे हमारे देश में कम ही लोग पीते हैं।

नोनी सिरप की खोज कैसे हुई?

नोनी सिरप की खोज की कहानी बेहद ही दिलचस्‍प है। कहा जाता है कि एक समय में दुनिया भर से ज्‍यादा जीवन अफ्रीका के लोग जीते थे। इस बात को देखते हुए दुनिया के वैज्ञानिकों में इस बात का राज जानने की दिलचस्‍पी हुई।

जिसे जानने वो अफ्रीका पहुंच गए। वहां जाकर उन्‍होंने देखा कि यहां के ज्‍यादातर लोग नोनी सिरप का सेवन करते हैं। जिससे उन्‍हें शक हुआ कि इन लोगों की लम्‍बी आयु का राज संभव है कि यही हो।

इसके बाद नोनी सिरप पर पड़ताल की गई। जिसके बाद सामने आया कि नोनी सिरप इतना ताकतवर है कि इसे पीने वाला कोई भी इंसान औसत आदमी से ज्‍यादा उम्र तक जीवन जीता है। नोनी एक फल होता है जिसे पौधे से तोड़कर उसका जूस निकाला जाता है। इसके बाद इसे पिया जाता है।

इसके बाद देखते ही देखते यह सिरप पूरी दुनिया में आग की तरह फैल गया। इसलिए यदि आप नोनी सिरप पीते हैं। तो इसका परिणाम हमेशा सकारात्‍मक ही देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: चिया बीज के फायदे और नुकसान

नोनी जूस कहां से खरीदें?

Noni juice benefits in Hindi में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको नोनी जूस कहां मिलेगा। इसके लिए आप ऑनलाइन का विकल्‍प भी चुन सकते हैं। आजकल बहुत सी ऑनलाइन वेबसाइट हैं जो कि नोनी जूस की बिक्री करती हैं।

यहां से आप नोनी जूस को ऑनलाइन घर बैठे मंगा सकते हैं। यदि इसकी कीमत की बात करें तो यह 100 ML तीन सौ से चार सौ रूपए के करीब मिलेगा।

जबकि यदि आप इसे अपने आसपास से खरीदना चाहते हैं तो कुछ दवाई और आर्युवेदिक वगैरग की दुकान पर पता कर सकते हैं। वहां ये आपको आसानी से मिल जाएगा। बस ध्‍यान ये रखें कि सिरप बहुत ज्‍यादा पुराना ना हो।

नोनी जूस के फायदे और नुकसान

नोनी जूस पीने का सही समय?

Noni juice benefits in Hindi में आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि नोनी जूस को किस समय पीना सबसे फायदेमंद रहता है। तो इसे पीने का सबसे बेहतर समय सुबह और शाम होता है। इस समय आप नोनी जूस की एक छोटी चम्‍मच एक गिलास पानी में डाल कर पी सकते हैं।

लेकिन यदि आप इसका सबसे ज्‍यादा फायदा लेना चाहते हैं, तो आपको चाहिए कि आप इसे खाली पेट पिएं। लेकिन यदि ऐसा संभव नहीं है तो आप जब सुबह खाना खाएं तो कम से कम उसके एक घंटे के बाद ही नोनी जूस पिएं। इसी तरह इसे शाम को या तो खाना खाने से पहले पी लें या फिर खाना खाने के कुछ समय बाद पिएं। इसके अलावा सर्दी के मौसम में संभव हो तो आप इसे गरम पानी के साथ पिएं।

नोनी सिरप के फायदे

Noni juice benefits in Hindi की अपनी इस पोस्‍ट में हम आइए अब हम आपको नोनी जूस के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं। सबसे पहले आपको नोनी जूस के फायदे की जानकारी देते हैं। जो कि इसे पीने पर साफ तौर पर देखने को मिलते हैं।

बेहतर सेहत के लिए

Noni juice benefits in Hindi में इसे पीने का सबसे ज्‍यादा फायदा तो यही है कि इसे पीने से आपका शरीर तमाम रोगों से दूर रहता है। क्‍योंकि इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। जिससे आपका शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम हो पाता है। जिससे बदलते मौसम या सर्दी गर्मी में भी आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

जोड़ों के दर्द में राहत

बुजुर्ग लोगों के अक्‍सर जोड़ों में दर्द रहने की समस्‍या रहती है। लेकिन यदि वो नोनी जूस का सेवन करते हैं तो इस समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं। यह जूस आपकी हड्डियों के बीच में आने वाले जोड़ों के घर्षण को भी कम करता है। जिससे आपका दर्द काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही इससे उम्र बढ़ने के बाद भी समस्‍या नहीं रहती है।

कोलेस्‍ट्रोल कम करने में मददगार

यदि आपका कोलेस्‍ट्रोल काफी बढ़ गया है तो आपको नोनी जूस का सेवन शुरू कर देना चाहिए। नोनी जूस के अंदर वो ताकत होती है जिससे ये आपके शरीर से अलग अलग टॉक्सिन को बाहर निकालता है। जिससे आपको दिल की तमाम बीमारियों से बचाने में मदद करता है। जो कि इन दिनों काफी मात्रा में बढ़ गई हैं।

वजन कम करने में मददगार

जो लोग अपने बढ़ते मोटापे या वजन से परेशान हैं तो उन्‍हें नोनी जूस का सेवन करना चाहिए। इस जूस के सेवन से आपकी थकान कम होती है। जिससे आप लंबे समय तक और भारी भरकम कसरत कर सकते हैं। साथ ही य‍ह आपकी मस्‍कुलर डैमेज को कम करने में मदद करता है। जिससे आपकी मांसपेशियों की सेहत सही रहती है। इसके अलावा ये आपके वजन को तेजी से कम करता है।

सर्दी जुकाम से बचने के लिए

जो लोग बार बार मौसम बदलने से सर्दी जुकाम से परेशान होते हैं। उन्‍हें भी नोनी जूस का सेवन करना चाहिए। क्‍यों‍कि इसके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। जो कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को काफी मात्रा में बढ़ाने का काम करता है। जिससे आप इस तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। जो कि आमतौर पर कुछ ही महीनों के बाद बार बार आती रहती हैं।

शरीर की कमजोरी दूर करने में मददगार

यदि आपको रह रह कर कमजोरी महसूस होती है। थोड़ा सा काम करने में ही थकान महसूस होने लगती है। तो आपको नोनी जूस का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी यह समस्‍या दूर हो सकती है। क्‍योंकि इसके अंदर कई ऐसे तत्‍व होते हैं जो कि आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। जिससे आपको थकावट नहीं महसूस होती है और आप लंबे समय तक काम कर सकते हैं।

कैंसर से बचाव में मददगार

नोनी जूस का एक गिलास आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में काफी मददगार सिद्ध होता है। यह स्‍तन कैंसर के लक्षणों को कम करता है। साथ ही जो लोग किसी तरह का नशा करते हैं उन्‍हें जिस तरह का कैंसर होता है। नोनी जूस उससे भी काफी हद तक लड़ने में मदद करता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप ध्रमपान ना करें। ताकि इस तरह की नौबत ही ना आए।

त्‍वचा में निखार लाने में मददगार

नोनी जूस के अदंर एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है। जो‍ कि आपकी त्‍वचा के लिए लाभकारी होता है। इसलिए यदि आप लगातार नोनी जूस का सेवन करते हैं, तो आपकी त्‍वचा और चेहरा हमेशा जवानी की तरह बना रहता है। जिससे आपकी झुर्रियां गायब रहती है और आपके चेहरे का तेज बरकरार रहता है। आज के समय में लोग इसके लिए अनगिनत क्रीम खरीदकर हजारों रूपए बर्बाद कर देते हैं।

आंखों की समस्‍या में लाभकारी

यदि आपको किसी तरह की आंखों की समस्‍या है तो आप नोनी जूस का सेवन जरूर करें। इसके अंदर विटामिन ए के कुछ गुण पाए जाते हैं। जिससे आपके आंखों की समस्‍या लगभग समाप्‍त हो जाएगी। साथ ही आपकी आंखों में जलन और दर्द जैसी समस्‍या भी नहीं होगी। लेकिन आंखों की गंभीर समस्‍या में आपको डॉक्‍टर से ही संपर्क करना होता है।

अन्‍य समस्‍याओं में लाभकारी

नोनी जूस के फायदे यहीं तक सीमित नहीं हैं। इसके अलावा भी यह कई बीम‍ारियों में लाभकारी है। जैसे कि ब्लड प्रैशर, एलर्जी, बांझपन, अस्थमा, पेट के रोग, खून की कमी, अल्सर, दिल से जुड़ी कोई समस्या, दिमाग से जुड़ी, कमजोर सेहत आदि। इसलिए हर उस आदमी को जो अपनी सेहत के प्रति सजग है उसे नोनी जूस का सेवन करना चाहिए। जिससे बीमारी से तो बचेगा ही साथ ही समाज में उसकी सेहत के उदाहरण भी दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: काजू खाने का सही तरीका

नोनी जूस के कुछ नुकसान

नोनी जूस के फायदे और नुकसान की इस कड़ी में आइए अब आपको हम नोनी जूस के कुछ नुकसान से अवगत करवाते हैं। जो कि केवल नाममात्र हैं। लेकिन इसके बारे में भी आपको जानना बेहद जरूरी है। ताकि आपको इसे पीने से किसी तरह का नुकसान का सामना ना करना पड़े।

हजम ना कर पाना

नोनी जूस को देखा गया है कि बहुत से लोग हजम नहीं कर पाते हैं। जिससे अक्‍सर जब वो ये जूस पीते हैं, तो उनके शरीर में पेट से संबधित कोई ना कोई समस्‍या देखने को मिलती है। ऐसे लोगों से निवेदन है कि या तो वो इसे ना पिएं या इसकी मात्रा बहुत कम कर दें। साथ ही इसे पीने के बाद ऐसे लोगों को वर्क आऊट भी करने की सलाह दी जाती है। जिससे ये जूस आासानी से हजम हो जाएगा।

गंभीर बीमारी से पीडि़त लोग

जो लोग किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं या उनकी दवाई चल रही है। ऐसे लोगों को सलाह दी जाती है कि वो नोनी जूस का सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्‍टर की सलाह जरूर ले लें। यदि उनकी डॉक्‍टर इसे पीने की इजाजत देता है, तभी इस पिएं। साथ ही बताई गई मात्रा के अनुसार ही इसका सेवन करें। अन्‍यथा आपको इसके नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं।

हृदय रोगियों के लिए

नोनी जूस के अंदर पोटैशियम की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। जो कि लीवर और हृदय रोगियों के लिए हानिकारक होता है। ऐसे लोग डॉक्‍टर की सलाह के बिना इसका सेवन ना करें।

कम वजन वाले लोग

नोनी सिरप वजन को बहुत तेजी से कम करता है। इसलिए जिन लोगों का वजन पहले ही कम है, वो इसका सेवन ना करें। अन्‍यथा उनका वजन जरूरत से ज्‍यादा कम हो सकता है। जिससे उनकी सेहत खराब हो सकती है।

ब्लड शुगर के मरीज

जो लोग ब्लड शुगर के मरीज हैं उन्‍हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। क्‍योंकि यह आपके शरीर में ग्‍लूकोज की मात्रा कम कर देता है। जिससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

अधिक मात्रा में सिरप का सेवन

आपके शरीर की क्षमता के हिसाब से ही इसका सेवन उचित माना जाता है। लेकिन यदि आप इसका सेवन क्षमता से ज्‍यादा करते हैं। तो इसके विपरीत परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। इसलिए आपको ऐसा करने से हमेशा बचना है।

Conclusion

आशा है कि आप हमारी इस पोस्‍ट Noni juice benefits in Hindi को पढ़ने के बाद नोनी जूस के फायदे और नुकसान जान चुके होंगे। यदि आप नोनी सिरप के फायदे जान चुके हैं तो हमारी इस पोस्‍ट को अपने दोस्‍तों तक भी अवश्‍य शेयर करें। साथ ही यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट करें।

Note: नोनी जूस के फायदे और नुकसान से अब आप अवगत हो गए होंगे। लेकिन हमारी सलाह रहेगी कि आप इसका सेवन कभी भी दवाई या बीमारी के इलाज के तौर पर ना करें। रोगों का इलाज तो डॉक्‍टर ही कर सकता है। नोनी जूस तो सिर्फ उसके इलाज में अपनी सहायक की भूमिका अदा कर सकता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment