Ola electric app download कैसे करें?, फायदे और फीचेर्स

Ola electric app download कैसे करें?

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको आपको Ola electric app download करने के तरीके के साथ साथ ये भी बताएँगे कि ola electric scooter app करने के क्या फायदे है, और यह कैसे काम करता है।

OLA के बारे में जरूर सुना होगा। हो सकता है आपने सड़कों पर OLA की टैक्‍सी को दौड़ते भी देखा हो या उसे बुक करके यात्रा भी की हो। लेकिन यदि आप OLA के बारे में नहीं जानते हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में बताएंगे कि OLA क्‍या है? साथ ही हाल ही में तेजी के आया एक नाम OLA Electric क्‍या है? इस बारे में जानकारी देंगे।

इसके बाद ola electric scooter आप कैसे बुक कर सकते हैं। वो भी घर बैठे। इस बारे में जानकारी देंगे। और आप ola electric scooter app कैसे कर सकते है।

OLA क्‍या है?

OLA एक भारतीय कंपनी है। जिसे December 2010 में शुरू किया गया था। इसके मालिक का नाम भाविश अग्रवाल है। यह एक Application Based कंपनी है। इसका प्रमुख काम टैक्‍सी की सेवा देना के रूप में होता है। जिसमें यदि किसी भी व्‍यक्ति को कहीं जाना होता है, तो वह OLA का Application Download करके अपनी CAB बुक कर सकता है।

इसके बाद उसे OLA Cab खुद लेने भी आएगी और उसके गंतव्‍य स्‍थान तक छोड़ कर भी आएगी। खास बात ये है कि ये कंपनी कुछ शहरों को छोड़कर पूरे देश में इस तरह की सेवा देती है।

लेकिन पिछले साल अगस्‍त महीने में इस कंपनी अपना विस्‍तार करते हुए बाजार में अपना Electric Scooter भी उतार दिया। जिसे एक तरह से बाजार में आते ही पूरी तरह मानो धूम मचा दी है। इस Electric Scooter के बारे में हम आपको आगे विस्‍तार से बताने जा रहे हैं। जिसे पढ़ने के बाद आप आसानी से तय कर सकते हैं कि आपको ये Electric Scooter  लेना चाहिए या नहीं।

OLA Electric Scooter कैसे खरीदें?

यदि आप OLA का Electric Scooter खरीदना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको किसी भी शौरूम में जाने की जरूरत नहीं है। क्‍योंकि इस कंपनी ने का ना तो कोई डीलर है ना ही इसका कहीं कोई शौरूम है।

इसके लिए बस आपको अपने फोन के Play Store में जाना होगा। वहां जाकर आपको Search करना है ‘OLA Electric’ इसके बाद आपको Ola electric app download करना होगा। अब यहां आपको अपना Account बनाना होगा।

इसके बाद आप इसी Application की मदद से अपना Electric Scooter आसानी से बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपसे बुकिंग के समय 499 रूपए चार्ज लिया जाता है। जो‍िकि बाद में आपको Refund भी कर दिया जाता है। साथ ही इस Application के जरिए आप अपने स्‍कूटर की Delivery Status भी देख सकते हो।

OLA Electric scooter का नाम क्‍या है?

OLA ने बाजार में इस समय कुल दो तरह के Electric scooter लांच किए हैं। जिनमें पहले का नाम है S1 और दूसरे का नाम है S1 Pro यदि हम इनके Features की बात करें तो S1 Pro में पहले से ज्‍यादा फीचर्स मौजूद हैं। लेकिन देखने में दोनों एक ही तरह के दिखाई देते हैं। इसलिए आप देखकर कुछ भी अनुमान नहीं लगा सकते हैं। यदि हम रंगों की बात करें तो आप S1 को कुल 5 रंगों में खरीद सकते हैं। जबकि S1 Pro आपको कुल 10 रंगों में मिलता है आप इनमें से किसी भी रंग का OLA Electric Scooter बुक कर सकते हैं। इन सभी रंगों के विकल्‍प आपको बुकिंग के समय दिए जाते हैं।

ola electric scooter

OLA Electric scooter के फायदे

  • यह चलने में बेहद हल्‍का है। इसकी वजह से यह 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 3 सेकिंड में पकड़ लेता है। जिस से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
  • OLA S1 को यदि आप एक बार फुल चार्ज कर लेते हैं तो यह 121 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जबकि S1 Pro को फुल चार्ज करने पर आप इसे 181 किलोमीटर तक ले जा सकते हैं।
  • यदि इस स्‍कूटर को आप अपने घर में चार्ज करते हैं तो यह कुल 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। लेकिन यदि आप इसे OLA के चार्जिग स्‍टेशन पर ले जाकर चार्ज करते हैं, तो महज 18 मिनट में यह 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। जिसके बाद आप अपनी आगे की यात्रा पूरी कर सकते हैं। लेकिन OLA के चार्जिग स्‍टेशन अभी देश में बहुत कम मौजूद हैं।
  • यदि हम इसकी Top Speed की बात करें तो S1 की अधिकतम स्‍पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि S1 pro की अधिकतम स्‍पीड 115 किलोमीटर स्पीड प्रति घंटा है। लेकिन सुनने में यह भी आया भी आया है कि यह कंपनी का दावा है। हकीकत में यह इतनी स्‍पीड नहीं देता है।
  • इसकी सीट के नीचे भी आपको पूरे 50 लीटर का Space दिया जाता है। जिसमें आप चाहें तो एक साथ दो हेलमेट रख सकते हैं। जो कि अमूमन दूसरे स्‍कूटर में कम मिलता है।
  • यह दोनों स्‍कूटर 4G Technology पर आधारित हैं। इसमें आप अपने फोन के ब्‍लूटूथ की मदद से काफी कुछ कर सकते हो। इसके लिए इस स्‍कूटर पर 7 इंच की एक Screen दी गई हैं। जो कि Touch है। इसके जरिए आप इसमें सबकुछ कर सकते हो।
  • इस Electric scooter की खास बात ये है कि इसमें चाभी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। जैसे ही इस स्‍कूटर का मालिक इसके पास आता है। तो इसका लॉक खुद ही खुल जाता है। साथ ही जैसे ही मालिक दूर जाता है, तो यह अपने आप लॉक भी हो जाता है।
  • अभी तक बाजार में जो स्‍कूटर मौजूद हैं। उनमें आपने देखा होगा कि पीछे करने की व्‍यवस्था मौजूद नहीं होती है। लेकिन इस Electric Scooter में पीछे करने की सुविधा भी दी गई है। जिससे महिलाओं को काफी आसानी होती है।

ये भी पढ़ें: सड़क यातायात के नियम

Ola electric app download | ola electric scooter app कैसे download करें?

ओला एलेक्ट्रिक एप्लीकेशन को download करने के लिए अब आप सीधा Play store पर जाकर Ola electric सर्च करके download कर सकते है या फिर इस लिंक पर क्लिक करके सीधे Play store पर जा सकते है। एप्लीकेशन को install करने के बाद आपको अपने खाते की जानकारी के साथ login कर सकते है।

Ola electric app के क्या फायदे है?

ola electric scooter app

ओला इलेक्ट्रिक एप्लीकेशन के माध्यम से अब आप अपने फोन में अपने स्कूटर की बैटरी कितनी बची है यह देख सकते है और ola electric scooter app में आपको यह भी बता देगा कि अब बची हुई बैटरी से आप कितने किलोमीटर का सफ़र कर सकते है.

ओला इलेक्ट्रिक एप्लीकेशन के द्वारा आप स्कूटर के मालिक की जानकारी देख सकते है। चेचिस नंबर के साथ साथ आप स्कूटर के रजिस्ट्रेशन की डेट भी देख सकते है। इतना ही नहीं ola electric scooter app के माध्यम से आप अपने स्कूटर को lock और unlock भी कर सकते है।

OLA Electric scooter की कीमत

यदि हम इस OLA Electric Scooter की कीमत की बात करें तो यदि आप S1 Model लेना चाहते हैं तो यह आपको 99,999 रुपए का पड़ेगा। लेकिन यदि आप S1 Pro Model लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 1,29,000 रुपए चुकाने होंगे। इसके साथ ही यदि आप दिल्‍ली, गुजरात, महाराष्‍ट्र या राजस्‍थान से हैं तो इसकी कीमत आपको अन्‍य राज्‍यों के मुकाबले थोड़ी कम चुकानी होगी। लेकिन खास बात ये है कि ये कीमत आपको तब देनी होगी जब स्‍कूटर आपके घर आ जाएगा। इससे पहले आपको बुकिंग के दौरान केवल 499 रूपए देने होंगे।

ये भी पढ़ें: वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स online कैसे देखें

किन लोगों को लेना चाहिए OLA Electric scooter?

  • जो लोग अपने घर के आस पास ही रोजाना घूमते हैं और देर शाम तक घर वापिस आ जाते हैं। उनके लिए यह सबसे अच्‍छा रहेगा।
  • महिलाओं के लिए ये स्‍कूटर सबसे अच्‍छा है। क्‍योंकि यह चलाने में भी आसान है और हल्‍का होने के साथ इसमें पीछे करने की सुविधा भी दी गई है। जो कि बेहद खास है।
  • बढ़ती तेल की कीमतों से परेशान लोग इसे लेकर तेल से राहत पा सकते हैं।

किन लोगों को नहीं लेना चाहिए OLA Electric Scooter?

  • जिन इलाकों में बिजली की समस्‍या रहती है। वहां इस Electric Scooter को नहीं लेना चाहिए। क्‍योंकि इसे चार्ज किए बिना नहीं चलाया जा सकता है।
  • जो लोग अक्‍सर लंबी लंबी यात्रा पर जाते आते रहते हैं। उन्‍हें बीच रास्‍ते में चार्ज करने में परेशानी हो सकती है। क्‍योंक‍ि अभी OLA के चार्जिग स्‍टेशन बहुत कम मौजूद हैं।
  • इस स्‍कूटर पर केवल दो आदमी ही बैठ सकते हैं। लेकिन यदि आप चाहते कि इस पर वजन आदि ढोने का काम करेंगे तो ऐसा संभव नहीं होगा। क्‍योंकि ये बेहद हल्‍के काम के लिए बने होते हैं।
  • कई जगह से इनमें आग लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसलिए चार्ज लगाने और चलाने में इसमें बेहद सावधानी की जरूरत होती है। हालांकि इस कमी पर कंपनी सुधार कर रही है।

आशा है अब आप यह जान चुकें होंगे कि Ola electric app download कैसे करें? और इसके क्या फायदे है।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment