पेट्रोल पंप पर नौकरी चाहिए तो यह तरीका अपनाए।

पेट्रोल पंप पर नौकरी पाने का आसान तरीका

पेट्रोल पंप पर नौकरी चाहिए: हमारे देश भारत में हर रोज यातायात बढ़ता ही जा रहा है।‌ हर रोज गाड़ियों की संख्या में इज़ाफा हो रहा है, इस कारण ईधन की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है। इंधन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आज हर जगह पेट्रोल पंप खुल रहे हैं। पेट्रोल पंप रोजगार के अच्छे साधन साबित हो रहे हैं। बस कुछ तरीकों को अपनाकर आप इसमें आसानी से नौकरी पा सकते हैं। अगर आपको petrol pump par naukari chahiye, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हम आपको पेट्रोल पंप जॉब के बारे में विस्तार से बताएंगे। तो आइए सबसे पहले पेट्रोल पंप के बारे में थोड़ा जान लेते हैं।

पेट्रोल पंप क्या होता है?

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि पेट्रोल पंप पर हम सिर्फ पेट्रोल और डीजल खरीद सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है बहुत से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल के अलावा CNG और कुछ अन्य ईंधन भी मिलते हैं। इसके अलावा आप अपने वाहन के टायर्स में एयर फिलिंग भी करवा सकते हैं। कुछ प्राइवेट पेट्रोल पंप, पास ही में मॉल भी रखते हैं ताकि लोग घूम फिर सकें। इसके अलावा आप पीने का पानी, वाशरूम जैसे बेसिक सुविधाओं को भी प्राप्त कर सकते हैं।

पेट्रोल पंप जॉब

पेट्रोल पंप पर मिलने वाली सैलरी?

यदि आपको पेट्रोल पंप पर नौकरी चाहिए तो पेट्रोल पंप पर मिलने वाली सैलरी की बात करना बेहद जरूरी है। आप जैसे पोस्ट पर रहेंगे उसके अनुसार आपको सैलरी मिलेगी। इसमें आपको ₹8000 से लेकर ₹50000 तक मिल सकता हैं। शुरू में किसी भी पोस्ट पर आपको थोड़े कम पैसे मिलते हैं, लेकिन जैसे-जैसे आप अनुभव प्राप्त करते हैं वैसे ही आपकी सैलरी बढ़ जाती है। इसमें आप मात्र 10 वीं पास कर के भी जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

पेट्रोल पंप पर काम करने की योग्‍यता?

अगर आप किसी छोटे पद पर काम करना चाह रहे हैं, तो आपको कम से कम दसवीं पास किया हुआ होना चाहिए। बाकी अन्य बड़े पदों के लिए ग्रेजुएशन कंप्लीट क्या हुआ होना चाहिए।

पेट्रोल पंप पर मिलने वाली नौकरियां?

पेट्रोल पंप पर कई तरह के जॉब्स उपलब्ध होती हैं। इनमें से कुछ प्रमुख जॉब्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं, आप अपने एजुकेशन क्वालिफिकेशन और अपने पसंद के अनुसार इन में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।

Customer attendant jobs

जब कभी आप पेट्रोल पंप पर गए होंगे, तब आपने देखा होगा कि एक व्यक्ति आपके वाहन में पेट्रोल या डीजल डालता है। इस व्यक्ति को ही कस्टमर अटेंडेंट कहा जाता है। Customer attendant का जॉब काफी जाना माना जॉब है। कोई भी पेट्रोल पंप इनके बिना नहीं चल सकता। सभी गाड़ियों में पेट्रोल अथवा डीजल डालने का काम इनका ही होता है। यह एक प्रमुख पेट्रोल पंप जॉब है। इसमें आपको 7000 से लेकर 15000 तक का सैलरी मिल सकता है।

Supervisor jobs

किसी भी पेट्रोल पंप पर सारा काम सही से हो रहा है कि नहीं, इसकी देखभाल करने वाले को सुपरवाइजर कहते हैं। एक सुपरवाइजर पेट्रोल पंप पर होने वाले सारी गतिविधियों को देखता है, उसे सही संचालित कराता है। एक सुपरवाइजर को किसी भी पेट्रोल पंप पर 20,000 से 25,000 तक की सैलरी आराम से मिल जाती है। इसे हेड ऑफ स्टाफ भी कहा जाता है।

Manager jobs

किसी भी पेट्रोल पंप पर मैनेजर का जॉब सबसे बड़ा होता है। एक मैनेजर का काम पेट्रोल पंप के हिसाब किताब को देखना होता है। इसके साथ ही सारे डेटा जैसे सेल्स, टैक्स, इनपुट, आउटपुट जैसी चीजों को मैनेज करने का काम भी मैनेजर का ही होता है। इसके लिए आपको कम से कम स्नातक किया हुआ होना चाहिए। एक मैनेजर को अमूमन 30 से 40 हजार तक का सैलरी मिलता है। ‌यह एक बेहद प्रमुख पेट्रोल पंप जॉब होता है।

नौकरी करने वालों को मिलने वाली सुविधाएं

आप पेट्रोल पंप पर किसी भी पद पर कार्यरत हो, कुछ बेसिक सुविधाएं सभी को मिलती है। जैसे कि ईपीएफ (employee provident fund), इसके अंतर्गत हर महीने आपके सैलरी में से कुछ पैसे काट लिए जाते हैं और आप के रिटायरमेंट के समय इन पैसों को आप को दिया जाता है। इसके अलावा बहुत से जगहों पर आपको फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट भी मिलता है। अगर आप बड़े पोस्ट पर हैं, तो आपको कुछ अन्य सुविधाएं भी दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: एक दिन मे 1000 से 20,000 कमाने का तरीका

अप्लाई कैसे करें?

किसी भी जॉब रोल के लिए पेट्रोल पंप पर अप्लाई करने के लिए, इनके वेबसाइट पर जाकर अप्लाई किया जा सकता हैं। हम आपको कुछ प्रमुख पेट्रोल पंप के वेबसाइट को बता रहे हैं, आप उनके वेबसाइट को विजिट कर आसानी से इसमें अप्लाई कर पाएंगे। इसके अलावा आप बाकी अन्य जानकारी भी बड़े आसनी से ले पाएंगे।

भारत पेट्रोलियम

भारत पेट्रोलियम एक जाना माना नाम है। इसके पेट्रोल पंप आपको हर जगह दिख जाएंगे। इससे जुड़े लेटेस्ट वैकेंसी और अन्य जानकारी के लिए आप इनके वेबसाइट www.bharatpetroleum.in पर जा सकते हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम

हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी एक जानी मानी कंपनी है। इस कंपनी में हर साल ढेरों जॉब्स निकलते हैं। इन जॉब्स की लेटेस्ट जानकारी के लिए, आप इनके वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आप इन की वेबसाइट hinustanpetroleum.com पर विजिट कर सकते हैं।

रिलायंस पेट्रोलियम

रिलायंस पेट्रोलियम रिलायंस इंडस्ट्री के द्वारा चलाया जाने वाला एक प्राइवेट पेट्रोल पंप है। इसमें आपको कई अलग अलग तरह के वैकेंसी मिल सकती है। ‌आप इनके ऑफिशियल वेबसाइट। Reliancepetroleum.com पर विजिट कर सकते हैं।

इंडियन ऑयल पेट्रोलियम

इंडियन ऑयल एक टॉप लीडिंग पेट्रोलियम कंपनी है। इसके पेट्रोल पंप आपको हर जगह मिल जाएंगे। इसमें आपको जॉब्स कई लोकेशन पर मिल जाएंगे। इसके लिए आप इनके ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जोमैटो में जॉब कैसे करे?

Conclusion

दोस्तों,‌ आज बढ़ते यातायात के कारण पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ती जा रही है। जिस वजह से आज हर जगह पेट्रोल पंप खुल रहे हैं। इसमें रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं। आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पेट्रोल पंप जॉब के बारे में बताया। अगर आपको पेट्रोल पंप पर नौकरी चाहिए तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप इस आर्टिकल को अपने दोस्‍तों को शेयर करें। ऐसी ही जानकारी से भरपूर आर्टिकल के लिए आप हमारे वेबसाइट से जुड़े रहें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

2 thoughts on “पेट्रोल पंप पर नौकरी चाहिए तो यह तरीका अपनाए।”

Leave a Comment