पिंपल हटाने का आसान तरीका | 1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय

पिंपल हटाने का आसान तरीका

पिंपल हटाने के घरेलू उपाय: खूबसूरत दिखना भला किसे नहीं पसंद होता है। इसके लिए हम ना जाने कितनी दवाई और कितने क्रीम पाउडर लगाते हैं। पर नतीजा हमेशा सिफर ही रहता है। हमारी खूबसूरत बनने की राह तब और मुश्‍किल हो जाती है जब हमारे चेहरे पर पिंपल्‍स हो जाते हैं। पिंपल हटाने का आसान तरीका ना मालूम होने की वजह से इसे हटाने के लिए हम तमाम तरह की दवाइयों का भी प्रयोग करते हैं।

पर दवाइयां कभी भी पिंपल्‍स का जड़ से इलाज नहीं कर पाती हैं। ऐसे में यदि आपके चेहरे पर भी पिंपल्‍स उग आएं हैं और आप उन्‍हें खत्म करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको पिंपल हटाने के घरेलू उपाय बताएंगे कि आप कैसे अपने चेहरे पर उगे पिंपल्‍स को खत्‍म कर सकते हैं। जिसका आपके शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। तो चलिए जानते है पिंपल हटाने का आसान तरीका क्या है?

पिंपल्‍स के कारण

पिंपल हटाने का आसान तरीका जानने से पहले आइए हम आपको एक बार आपको जानकारी दे देते हैं कि आखिर हमारे चेहरे पर पिंपल्‍स उगते ही क्‍यों हैं। बहुत से लोगों का मानना होता है कि पिंपल्‍स युवा अवस्‍था की निशानी होती है। लेकिन ये सच नही है। पिंपल्‍स के उगने की कई वजह होती हैं।

इसमें सबसे बड़ी वजह है कि जब हमारे शरीर के हार्मोन में किसी तरह का बदलाव होता है तो पिंपल्‍स उग आते हैं। साथ ही इसकी वजह हमारे पाचन तंत्र में किसी तरह की परेशानी या शरीर में तनाव या हमारे शरीर की त्‍वचा से जुड़ा कोई रोग होता है।

ऐसे में यदि हमारे शरीर में किसी तरह के विषैले तत्‍व होते हैं तो वो पिंपल्‍स के जरिए ही बाहर निकलते हैं। क्‍योंकि आपने सुना होगा कि शरीर कभी भी अपने अंदर किसी विषैले पदार्थ को अंदर नहीं रख पाता है।

दवाओं का प्रयोग ना करे

भगवान ने हम सभी को एक दूसरे से अलग और सबसे बेहतर बनाया है। लेकिन गोरा दिखने की होड़ में आज हम इतने ज्‍यादा पागल हो चुके हैं कि इसके लिए हम हजारों रुपए तक की क्रीम और पाउडर खरीद लाते हैं। जिसके साइड इफेक्‍ट ढलती उम्र के साथ ही हमारे शरीर पर दिखाई देने लगते हैं। हमने इस लेख में जो पिंपल हटाने के घरेलू उपाय बताएं है उनका स्तेमाल करे।

इसलिए हम आपसे कहना चाहते हैं कि आप खूबसूरत दिखने की इस अंधभक्ति की दौड़ में कभी मत पडि़ए। यदि आपको खूबसूरत दिखना ही है तो चेहरे की खूबसूरती की बजाय अपने जीवन में खूबसूरती लाइए। ये खूबसूरती आपको हमेशा सुकून देने का काम करेगी।

पिम्पल्स से कैसे बचें?

यदि आपके चेहरे पर पिंपल्‍स नहीं भी हैं तो भी जरूरी है कि आप कुछ जरूरी सावधानी रखें। ताकि पिंपल्स होने तक की नौबत ही ना आए। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो जरूरी सावधानी।

दिन में दो बार मुंह जरूर धोएं

पिंपल हटाने का आसान तरीका यह है कि आप दिन में दो बार अपना मुंह साफ और ठंडे पानी से धोएं। इसमें एक बार अपना मुंह सोने से पहले जरूर धोएं। इससे आपके चेहरे पर जो भी बैक्‍टीरिया आदि लगे होंगे वो पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। साथ ही आपके चेहरे पर एक नई ताजगी का अहसास होगा। जिससे पिंपल्‍स होने की संभावना पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगी।

मेक अप का प्रयोग सीमित समय के लिए करें

महिलाएं जो कि मेकअप करने की शैकीन होती हैं। उन्‍हें हमेशा पिंपल्‍स होने का खतरा बना ही रहता है। ऐसे में जरूरी है जब मेकअप करने की जरूरत हो तो तभी उसे करें। साथ ही यदि आपने मेकअप किया है तो सोने से पहले अपने चेहरे को साबुन से अच्‍छी तरह से धो दें। ताकि इससे आपके चेहरे की त्‍वचा प्रभावित ना हो। साथ ही बहुत सी क्रीम कुछ लोगों को सूट नहीं करती हैं। उनका प्रयोग आप कभी ना करें। इस बात का ध्‍यान भी रखें कि मेकअप रोजाना बिल्‍कुल ना करें।

ये भी पढ़ें: खाली पेट पानी पीने के फायदे

पिंपल हटाने के घरेलू उपाय

बार बार चेहरे पर हाथ ना लगाएं

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो हर समय चेहरे पर हाथ लगाते ही रहते हैं। यदि आपकी भी ऐसी आदत है तो इसे बदल दें। इससे आपके चेहरे पर पिंपल्‍स होने का खतरा बढ़ जाता है। क्‍योंकि आप हाथ कब कहां लगाते हो इसका आपको पता नहीं चलता है और वही हाथ जब आप चेहरे पर लगा देते हो तो उससे पिंपल्‍स होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

साथ ही दूसरे तरह के संक्रमण भी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

पिंपल्‍स को कभी भी हाथ से ना खत्‍म करें

पिंपल हटाने का आसान तरीका यह है कि यदि आपके चेहरे पर कभी एक दो पिंपल्‍स हो भी जाते हैं तो आप उसे कभी भी हाथ से खत्‍म ना करें। इससे एक तो उस पिंपल वाली जगह पर घाव हो जाता हैं। साथ ही उससे निकलने वाला तरल पदार्थ आपके चेहरे पर दूसरी जगह भी लग जाता है।

जिससे संभव है कि आपके चेहरे पर दूसरी जगह पर भी पिंपल्‍स हो जाएं। इसलिए इसके लिए या तो डॉक्‍टर की बताई दवाई का प्रयोग करें या इसे स्‍वत: ही खत्‍म हो जाने दें।

एलर्जी वाली चीजों से दूर रहें

बहुत से लोगों को कुछ चीजों से एलर्जी रहती है। वो जब भी उसका प्रयोग करते हैं तो उनकी त्‍वचा पर उसका कोई ना कोई दुष्‍प्रभाव दिखाई देने लगता है। ऐसे लोगों को कभी भी ऐसी चीजों के साथ जबरदस्‍ती नहीं करनी चाहिए। बेहतर होगा कि आप अपनी त्‍वचा को साफ और सुंदर बनाने के लिए उन चीजों से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: काजू खाने का सही तरीका, फायदे और नुकसान

पिंपल हटाने का आसान तरीका

अब हम आपको पिंपल हटाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिनका यदि आप प्रयोग करते हैं तो आपके चेहरे पर उगे हुए पिंपल्‍स भी खत्‍म हो जाएंगे। साथ ही इनका आपके चेहरे पर किसी प्रकार का दुष्‍प्रभाव भी नहीं दिखाई देगा।

शहद का प्रयोग करें

पिंपल्‍स को खत्‍म करने में शहद बेहद कारगर सिद्ध हो सकता है। इसके लिए आप अपने चेहरे के ऊपर उगे पिंपल्‍स पर रात को सोते समय शहद लगा लें और सुबह उठकर धो दें। इसे आप यदि लगातार करते हैं तो आपको कुछ दिनों बाद आराम मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही आगे चलकर पिंपल्‍स पूरी तरह से खत्‍म हो जाएंगे।

बर्फ का उपयोग करें

पिंपल हटाने का आसान तरीका यह है कि आप एक बर्फ का टुकडा लीजिए और इसे एक छोटे से कपड़े के टुकडे में लपेट लीजिए। अब आप इसे अपने चेहरे पर पिंपल्‍स वाली जगह पर लगाइए। आप इस बर्फ के टुकड़े को एक जगह 20 सेकिंड से अधिक ना रखें। इस तरीके को आप दिन में दो तीन बार दोहराएं। इसके बाद आप देखेंगे कि आपको इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और पिंपल्‍स खत्‍म होना शुरू हो जाए्ंगे।

एलोवेरा जेल का प्रयोग करें

पिंपल्‍स से राहत दिलाने में एलोवेरा जैल भी काफी मददगार सिद्ध हो सकता है। इसके लिए आप थोड़ा सा एलोवेरा जैल लें और रात को सोने के दौरान अपने चेहरे पर पिंपल्‍स वाली जगह पर लगाएं। इसे आप सुबह उठकर साफ पानी से धो दें। यदि आपको एलोवेरा मिलने में कठिनाई हो रही है तो आप बाजार से बोतल में बंद एलोवेरा जैल भी खरीद सकते हैं। ये भी आपको पूरा लाभ देने का काम करेगा।

लहसुन का प्रयोग करें

इसके लिए आप लहसुन की तीन चार कलियां लें और इसे पीस लें। अब आप इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। इसके बाद इसे आप अपने चेहरे पर उगे हुए पिंपल्‍स वाली जगह पर लगाएं। इसे आप 10 से 15 मिनट तक उस जगह पर लगाएं रखें और इसके बाद अपने चेहरे को धो डालें। लेकिन यदि आपको इसे लगाने से चेहरे पर जलन या परेशानी होती है तो आप अपने चेहरे को तुरंत धो लें। साथ ही इसे आप दिन में केवल एक बार ही लगाएं। अन्‍यथा आपको ये फायेदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है।

टूथपेस्‍ट को प्रयोग करें

पिंपल्‍स को खत्‍म करने के लिए आप थोड़ा सा सफेद टूथपेस्‍ट लीजिए। इसे सोने से पहले आप अपने चेहरे पर उस जगह लगाइए जहां पिंपल्स उगे हुए हैं। अब इसे रात भर उस जगह लगा रहने दीजिए। इसके बाद सुबह उठकर अपने चेहरे को पानी से साफ कर दीजिए। यदि आप इसका प्रयोग नियमित तौर पर करते हैं तो इसका लाभ आपको दिखाई देने लगेगा। साथ ही इससे आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।

Disclaimer

पिंपल्‍स को खत्‍म करने के लिए ऊपर बताए गए सभी उपाय केवल घरेलू उपाय हैं। यदि आपको इनसे लाभ नहीं होता है या किसी तरह की परेशानी होती है तो इनका प्रयोग तुरंत रोक दें। साथ ही इसके लिए आप अपने नजदीकी डॉक्‍टर से संपर्क करें।

Conclusion

कहतें है कि सब्र का फल मीठा होता है, इसलिए संयम रखे कोई ऐसा तरीका नहीं है जिससे आप एक दिन में पिम्पल्स को ख़त्म कर सके। आशा करता हूँ कि यह लेख जो पिंपल हटाने का आसान तरीका से सम्बंधित था आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

आप अपने सवाल या सुझाव हमें कमेंट द्वारा बता सकते है। इस लेख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करे ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment