Ration card delhi online apply | दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जीवन यापन करने के लिए तीन मूलभूत वस्तुएं आवश्यक होती है रोटी, कपडा और मकान, इनमे से जीवित रहने के लिए रोटी सबसे जरूरी हैI देश के सभी नागरिको को रोटी मिलती रहे इसलिए देश के हर गरीबी रेखा अन्दर आने वाले नागरिको को सरकार हर महीने कम मूल्य पर राशन देती हैI

प्राप्त आकड़ो के अनुसार भारत 37 करोड़ से अधिक लोग गरीब हैI 2020 और 2021 में फैली covid महामारी की वजह से ये आकड़े बद से बत्तर  हो सकते हैI विकिपीडिया पर प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार दिल्ली में 9.91 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैंI

राशन प्राप्त करने के लिए आपको गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र देना होता हैI आप गरीबी रेखा में आते है या नहीं यह प्रमाणित करने के लिये राशन कार्ड की आवश्यकता होती हैI आज के डिजिटल भारत में राशन कार्ड बनवाने के लिए आप online आवेदन भी कर सकते हैI आज आप इस लेख से यह जानेंगे कि delhi online ration card apply कैसे  करेंI

Ration Card कितने प्रकार के होते हैं?

राशन कार्ड के बारे में जानने से पहले आप जान लीजिए कि राशन कार्ड आखिर कितने प्रकार के होते हैं। मुख्यतः: राशन कार्ड तीन प्रकार के होते हैं। जो कि गरीबी रेखा के आधार पर लोगों को बांटे गए होते हैं। तीन प्रकार में APL, BPL, AAY राशन कार्ड शामिल किए गए होते हैं। आइए अब आपको सभी राशन कार्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं।

APL RATION CARD – गरीबी रेखा से ऊपर 

इस राशन कार्ड को हम साधारण भाषा में हरा राशन कार्ड (Above Poverty Line) कहते हैं। ये उन नागरिकों के लिए होता है, जो पूरी तरह से सुविधा संपन्न होते हैं। जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रूपए से अधिक होती है। इन्हें सरकार की तरफ से किसी आपदा या विशेष परिस्थितियों में ही मदद देती है। अन्यथा इनकी सरकार कोई आर्थिक मदद नहीं करती।

BPL RATION CARD – गरीबी रेखा से नीचे

इसे हम आम बोलचाल की भाषा में पीला राशन कार्ड (Below Poverty Line) कहते हैं। ये उन परिवारों का होता है, जिनकी सालाना पारिवारिक आय एक लाख से कम होती है। इन परिवारों को सरकार हर महीने सस्ता राशन और समय समय पर दूसरी प्रकार की भी मदद उपलब्ध करवाती है।

AAY RATION CARD

इसे आम भाषा में गुलाबी राशन कार्ड कहा जाता है। ये उन परिवारों के लिए होता है, जिनके पास आमदनी का कोई भी जरिया नहीं होता है। साथ ही इनके परिवार में किसी तरह की पेंशन का सहारा भी नहीं होता। सरकार ऐसे परिवारों को बेहद मामूली कीमत पर राशन उपलब्ध तो करवाती ही है, साथ ही साथ समय समय पर दूसरे प्रकार की मदद भी करती रहती है। ताकि इन परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Ration card delhi online apply – जरूरी दस्तावेज

  1. आवेदनकर्ता दिल्ली राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  2. उसके पूरे परिवार का आधार कार्ड बना हो।
  3. आवेदक के पास पैन कार्ड होना चाहिए।
  4. आवेदक का किसी भी बैंक में खाता भी जरूर खुला हो।
  5. आय प्रमाण पत्र होना चाहिए, जो छह महीने से ज्यादा पुराना ना हो।
  6. आवेदक के पास परिवार का फोटो होना चाहिए।
  7. आवेदक के पास चालू मोबाइल नंबर होना चाहिए।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन- Ration card apply online Delhi

  • सबसे पहले आपको दिल्ली ई-खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट www.nfs.delhi.gov.in पर जाना होगा। यहां आपके सामने वेबसाइट का Home page दिखाई देगा।
  • Home page पर Citizen corner लिखा दिखाई देगा। यहाँ क्लिक करने के बाद आपको ‘Apply for food security‘ के विकल्प पर जाना होगा।

ration card delhi online apply

  • इस पर क्लिक करते ही आपको ‘E- district‘ पोर्टल दिखाई देगा। आपको सीधा इसी पर क्लिक करना होगा।
  • E-District पोर्टल पर आते ही आपको Log in फार्म दिखाई देगा। उसी के नीचे आपको Register का विकल्प भी मौजूद मिलेगा। आपको ‘Register’ का विकल्प चुनना है।

Webp.net compress image 3

  • जैसे ही आप Register का विकल्प चुनेंगे, आपके सामने दूसरा पेज खुलकर आ जाएगा। इस पेज पर आपको Select Document Type, Enter Document No, captcha code आदि तमाम काॅलम दिखाई देंगे। आप मांगी गई सभी जानकारियां ठीक से भरकर captcha code भरकर submit कर दीजिए।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अब Log in करना होगा। Log in होते ही आपको ‘New Ration Card Registration Form‘ पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। यहां आपसे जो भी जानकारियां मांगी जा रही हैं, उन्हें बड़े ध्यान से भरें। क्योंकि एक भी गलत जानकारी पर आपका राशन कार्ड का आवेदन रद्द कर दिया जा सकता है।
  • सभी जानकारियां भरने के बाद आप नीचे दिखाई दे रहे ‘Submit’ बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • Submit होने के साथ ही आपका आवेदन पूरा भरकर जमा हो गया है। साथ ही अंत में आप आवेदन संख्या या जो भी दिखाई दे उसे संभाल कर रख लीजिए। इससे आपको अपने आवेदन की स्थिति जानने में मदद मिलेगी।

अपने राशन कार्ड आवेदन की स्थिति कैसे जाने?

  • आवेदन की स्थिति जानने के लिए भी आपको ई-खाद्य सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट www.nfs.delhi.gov.in पर जाना होगा। यहां सबसे पहले आपको स्क्रीन पर Home page दिखाई देगा।
  • Home page पर आपको ‘Citizen corner’ पर जाना होगा, यहां आपको ‘track food security application‘ का विकल्प चुनना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना आधार नंबर, एनएफएस एप्लिकेशन आईडी / ऑनलाइन नागरिक आईडी, नया राशन कार्ड नंबर, पुराना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • सब कुछ डालने के बाद आपको सर्च बॉक्स पर क्लिक कर देना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन का स्टेटस खुलकर आ जाएगा। जिससे आप जान पाएंगे कि आपके आवेदन पर कितना काम हो चुका है और कितना बाकी है।

कैसे करें अपना E-Ration card डाउनलोड?

ऑनलाइन प्रक्रिया का यही फायदा है कि आपका पूरा काम घर बैठे बैठे ही हो जाता है। यदि आपने आवेदन करने के बाद अपना स्टेटस देखा कि आपका राशन कार्ड बन चुका है, तो उसे आप घर बैठे बैठे ही डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाना भी नहीं होगा। तो आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपना E Ration Card घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं।

  • E Ration card डाउनलोड करने के लिए आपको फिर से ई खाद्य सुरक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां सबसे पहले आपको Home page दिखाई देगा।
  • यहां आपको Citizen Corner पर क्लिक करके ‘Get e Ration card’ का विकल्प चुनना होगा। जिसके बाद आप सीधा अगले पेज पर चले जाएंगे।
  • अगले पेज पर आपको एनएफएस में दिए गए अनुसार राशन कार्ड नंबर, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का आधार नंबर, मुखिया के जन्म का वर्ष, मोबाइल नंबर आदि भरना होगा। जिससे आपका राशन कार्ड निकल सके।
  • सभी जानकारियां देने के बाद आपको ‘Continue’ बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका राशन कार्ड खुलकर आ जाएगा। इसे आप अपनी गैलरी में सेव करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक कर दीजिए। डाउनलोड पर क्लिक करते ही ये PDF फाइल के रूप में आपकी गैलरी में सेव हो जाएगा।
  • अब आप इस राशन कार्ड का प्रिंट निकलवा कर राशन लेने के साथ साथ तमाम तरह के सरकारी काम में इसका प्रयोग कर सकते हैं।

जानिए:-

Temporary Ration E coupon सुविधा क्या है? online ration card apply delhi

दिल्ली सरकार की तरफ से उन लोगों के लिए भी राशन कार्ड की व्यवस्था की गई है, जो रहते तो भले ही दिल्ली में हैं। परन्तु उनके पास किसी तरह का दिल्ली का दस्तावेज मौजूद नहीं है। जो कि राशन कार्ड बनवाने में जरूरी होता है। ऐसे लोगों के लिए सरकार की तरफ से ‘Temporary Ration E coupon’ की सुविधा उपलब्ध है। वो लोग इस कूपन के माध्यम से अपना राशन ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे करें इस ‘Temporary E Ration Coupon’ के लिए ऑनलाइन आवेदन।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको सबसे पहले दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर ही ‘Apply for temporary Ration coupon’ लिखा दिखाई दे जाएगा। आप सीधा इसी लिंक पर क्लिक कर दीजिए।
  • इसके बाद आप अगले पेज पर चले जाएंगे और कुछ जानकारियां बताकर नीचे लिखा होगा ‘यहां क्लिक करें’ आपको वहीं क्लिक कर देना होगा।
  • अगले पेज पर आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। यहां आप वही मोबाइल नंबर भरें जो उस समय आपके पास मौजूद हो। मोबाइल नंबर भरकर आप Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसे आप बॉक्स में भर दीजिए और आगे बढ़ जाइए।
  • अगले पेज पर आपको परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी और मुखिया के आधार कार्ड का फोटो अपलोड करना होगा। ध्यान रखें कि आप यहां सभी जानकारी सही से भरें, नहीं तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जा सकता है।
  • इसके बाद जैसे ही आपका ‘E-RATION COUPON‘ बनकर तैयार हो जाएगा आपके फोन पर एक मैसेज भेजकर आपको बता दिया जाएगा। इसी मैसेज में आपको एक लिंक भी दिया गया होगा।
  • आप इस लिंक पर क्लिक करके अपना ‘E Ration coupon’ डाउनलोड कर सकते हैं। जो कि आपको सॉफ्ट कॉपी के रूप में प्राप्त होगा।
  • अब आप इसी E coupon और अपने आधार कार्ड को दिखाकर बताई गई राशन की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।
  • ध्यान रखें इसके लिए दोबारा आवेदन न करें, साथ ही यदि आपके पास पहले से राशन कार्ड मौजूद है तो भी E coupon के लिए आवेदन न करें।

online ration card apply delhi हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको आवेदन करने में या राशन कार्ड बनवाने में किसी और तरह की समस्या आ रही है, तो आप खाद्य विभाग की हेल्पलाइन पर फोन करके या ईमेल के माध्यम से भी अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये हेल्पलाइन सभी कार्य दिवस पर सुबह से शाम तक चालू रहती है।

  • खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, टेलीफोन नंबर: 011 – 23378759
  • निशुल्क हेल्पलाइन नंबर – 1800 – 11 – 0841
  • Official Email id: [email protected]

राशन कार्ड बनवाने के क्या हैं फायदे

  • राशन कार्ड के माध्यम से ही यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो सरकारी मदद के हकदार होते हैं। जिसमें आपको चावल, चीनी, तेल, दाल आदि सरकार की तरफ से सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जाता है।
  • राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी विभागों और दफ्तरों में राशन कार्ड एक मुख्य दस्तावेज की भूमिका में काम करता है।
  • वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और बच्चों के लिए स्कूल में मिलने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन में भी राशन कार्ड बेहद जरूरी माना जाता है।
  • राज्य में राशन कार्ड एक तरह के पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है। इसलिए ये सभी के लिए जरूरी होता है।

Ration card delhi online apply करने से पहले ये जरूर जाने

  • राशन कार्ड बनवाने की कोई अंतिम तिथि नहीं होती है, इसके लिए आप कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • खाद्य विभाग से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप www.nfs.delhi.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
  • यदि आप गलत जानकारी देकर अपना गरीबी रेखा से नीचे का राशन कार्ड बनवा लेते हैं, तो जैसे ही सरकार को पता लगता है, आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई के साथ आपके द्वारा अब तक लिए गए सभी फायदों को ब्याज समेत सरकार वापस भी ले सकती है।

अंतिम शब्द

किसी भी प्रकार की गलत सूचना देकर सरकार की योजनाओ का लाभ लेना हानिकारक हो सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार के लालच में आकर गलत सूचना ना दें। दूसरों के हकों की रक्षा करे। Ration card delhi online apply आर्टिकल के संबधित यदि कोई सवाल हों तो comment में जरूर लिखें। हमें आपकी मदद करके ख़ुशी होगी।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment