शादी के लिए क्या जरूरी है | शादी के लिए लड़की या लड़का कैसा होना चाहिए

शादी के लिए क्या जरूरी है | शादी के लिए लड़की या लड़का कैसा होना चाहिए

शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए- विवाह या शादी जिसमें एक लड़के तथा लड़की के साथ ही साथ उनके परिवारों के बीच में धार्मिक तथा सामाजिक मान्यताओं द्वारा संबंध स्थापित किया जाता है। शादी या विवाह समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रथाओं में से एक है। परिवार या समाज के निर्माण में यह सबसे छोटी मूल इकाई है। शादी करने के बाद एक लड़का तथा लड़की आपस में अनेक प्रकार के अधिकारों तथा कर्तव्य को प्राप्त करते हैं।

अगर बात करें शादी या विवाह के शाब्दिक अर्थ की, तो विवाह का अर्थ होता है उद्ह। जिसका मतलब है वधू को वर के घर पर लाना। हिंदू धर्म में शादी या विवाह को जीवन के सोलह संस्कारों में से एक सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में माना गया हैं। हिंदू धर्म में शादी के दौरान लड़का और लड़की अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर आत्मिक संबंध बनाकर एक दूसरे के साथ संबंध स्थापित करते हैं।

हिंदू धर्म के साथ ही साथ सभी अन्य  समाजों में भी शादी करने की प्रथा पाई जाती है। जिनमें शादी करने के रीति रिवाज अलग-अलग होते हैं। तो इस तरह आप यह तो समझ ही गए होंगे, कि शादी या विवाह क्या है? तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर समाज में शादी करना क्यों जरूरी है? और शादी के लिए क्या जरूरी है?

क्या शादी करना जरूरी हैं?

शादी के लिए क्या जरूरी है? यह समझाने से पहले हमें यह समझाना होगा कि अगर बात करें समाज के इस प्रश्न कि  क्या शादी करना जरूरी हैं? जीवन में शादी करना जरूरी है या नहीं? तो यह पूरी तरह से व्यक्ति विशेष की इच्छा पर निर्भर करता है। वर्तमान में आजकल जब ज्यादातर युवा ( लड़के – लड़कियां ) अपने सपनों तथा करियर को पूरा करने के चक्कर में शादी से दूर भागते दिख रहे हैं। या किसी वजह से लड़के – लड़कियां बिना शादी के अकेले रहना चाहते हैं।

शादी की बात सुनकर उन्हें गुस्सा आ जाता है तो अब बात आती है, कि आखिर हर व्यक्ति के जीवन में शादी महत्वपूर्ण है या नहीं। आखिर मानव जीवन में शादी की क्या भूमिका है, यदि आप भी शादी से जुड़े इन प्रश्नों के उत्तर को जानना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: IVF क्या होता है?

तो आज के इस लेख में मैं उन बिंदुओं पर बात करूंगा, जिनसे आप यह समझ पाएं। कि आखिर शादी करना जरूरी है या नहीं? जीवन में हमें शादी करना चाहिए या नहीं इस आलोचनात्मक प्रश्न का उत्तर को समझाने के लिए हमनें कुछ निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला है, जिनसे आप आसानी से शादी करने या ना करने के फैसले को ठीक तरह से समझ पाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या शादी करना जरूरी हैं और शादी के लिए क्या जरूरी है?

  1. मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है जिसके जीवन में बदलाव आता रहता हैं। ऐसे में अपने जीवन में एक नई शुरुआत करने के लिए शादी करना जरूरी है।
  2. जीवन में खुशी और गम बांटने के लिए लोगों को दूसरे साथी की जरूरत होती है। जो उसके घर तथा जिंदगी को संभाल सके, ऐसे में शादी करने से लोगों को एक विश्वसनीय साथी मिलता है।
  3. किसी भी व्यक्ति के जीवन में शादी, लड़के- लड़की के बीच में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और साथ ही साथ उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करती है।
  4. एक रिसर्च के अनुसार वे लोग जो शादीशुदा हैं, वे बिना शादी करने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा खुश रहते हैं।
  5. किसी भी लड़के- लड़की के व्यक्तिगत तथा शारीरिक रिश्ते को समाज तभी पूर्ण रूप से स्वीकार करता है। जब वे शादी के बंधन में बंधे हुए हो। ऐसे में समाज की दृष्टि से भी शादी जीवन की एक महत्वपूर्ण क्रिया हैं ।
  6. शादी करने के बाद युवा अपनी कई तरह की जिम्मेदारियों तथा कर्तव्यों को निभाने में सक्षम बनते हैं।

इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से मुझे यह लगता हैं। कि हर व्यक्ति के लिए शादी करना जरूरी नहीं हैं। क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जो अकेले जीवन यापन करके पूरी दुनिया में घूमना चाहते हैं। कुल मिलाकर अगर समाज के इस प्रश्न कि शादी करना जरूरी हैं, या नहीं। यह पूरी व्यक्ति विशेष की इच्छा पर निर्भर करती हैं।

शादी के लिए क्या जरूरी है?

शादी जीवन में होने वाली वह प्रक्रिया हैं, जिसके होने पर लड़के तथा लड़की के जीवन के साथ ही साथ यह उनके परिवारों के बीच में भी कई तरह के बदलाव लाती है। किसी भी युवा के लिए यह जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक होता है, जिसके बाद से वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ अपने जीवन को जोड़ता है जिसके साथ उसे अपने आगे का जीवन बिताना है।

ऐसे में युवाओं पर शादी के बाद कई तरह की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। ऐसे में लड़के तथा लड़कियों के मन में अपने पार्टनर साथी से जुड़े हुए कई अच्छे – बुरे  तरह के भाव उछाल मारते हैं। ऐसे में लड़के लड़कियों को शादी से पहले उन जरूरी बातों को जरूर जाना चाहिए।

जिनको समझ कर वे आसानी के साथ अपने पार्टनर को ठीक व आसान तरीके से समझ पाएं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी बातों को, जो शादी करने से पहले आपको अपने पार्टनर के बारे में जरूर जाननी चाहिए, जिससे आप अपने वैवाहिक जीवन को आसान बना सकें।

शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए या लड़की कैसी होनी चाहिए

यहाँ हमने कुछ बिन्दुओं के बारे मे चर्चा की है जिनसे आप यह समझ पाएंगे कि शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए या लड़की कैसी होनी चाहिए?

आपका पार्टनर क्या सोचता हैं

किसी भी लड़के- लड़की के पास शादी से पहले पर्याप्त समय होता है, ऐसे में आपको अपने पार्टनर से इस बात को जरूर सुनिश्चित कर लेना चाहिए। कि क्या वह शादी के लिए पूरी तरह से मानसिक रूप से तैयार है। आपका पार्टनर किसी भी तरह के दबाव में आकर तो शादी नहीं कर रहा है। क्या आपका पार्टनर आपको पसंद करता हैं या फिर नहीं। इससे आप अपने लिए आपके पार्टनर की सोच के बारे में ठीक तरह से जान पाएंगे।

ये भी पढ़ें:लड़कियों से क्या क्वेश्चन पूछें?

ग्रूमिंग पर ध्यान दे

यदि आप अपने पार्टनर को बेहतर महसूस कराना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको ग्रूमिंग कर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि किसी भी पार्टनर (लड़का- लड़की) एक साथ तभी अच्छा महसूस करेंगे। जब आपके कपड़े साफ सुथरे होंगे। इसलिए शादी से पहले ग्रूमिंग की आदत जरूर डालें। इससे आपके पार्टनर की आँखों में आपका कॉन्फिडेंस और respect दोनों ही चीजें बढ़ेंगे।

पार्टनर की फाइनेंसियल स्टेटस के बारे में जानें

किसी भी शादी से पहले आपको अपने पार्टनर की आर्थिक स्थिति से जरूर रूबरू होना चाहिए। यदि आपका पार्टनर फाइनेंशियल रूप से मजबूत होगा, तो आप अपने जीवन में दुख के समय आने वाली समस्याओं को ठीक तरह से सामना कर पाएंगे। इसलिए आपको अपने पार्टनर से इस विषय पर वह क्या सोचते हैं, को जरूर जानना चाहिए।

पार्टनर के करियर के बारे में जानें

शादी से पहले आपको अपने साथी पार्टनर से उनके कैरियर के बारे में जानने की कोशिश करनी चाहिए। कि वह आगे जीवन में अपने करियर को किस प्रकार से देखते हैं। तथा उसके लिए किस प्रकार से तैयार है।

पार्टनर की सोच को जानें

शादी से पहले किसी भी लड़के – लड़की के लिए उसके पार्टनर के सोचने के स्तर को जानना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप अपने पार्टनर से उनकी पसंद – नापसंद, उनकी जॉब प्रोफाइल कैसी है, शादी के बाद वह सिंगल रहना चाहते हैं या फैमिली के साथ। उनकी शादी के बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या राय है। ऐसी बहुत सी बातों को पूछ सकते हैं।

इस तरह से इन सभी बातों को जानने से आप अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से जान पाएंगे। जिससे आप सच्चाई को जानकर अपने वैवाहिक जीवन को सफल तरीके से सुखी बना पाएंगे।

शादी की सही उम्र क्या हैं?

वर्तमान में आजकल की दौड़ भाग भरी जिंदगी में जब युवा अपने करियर को ज्यादा महत्व देता हैं। में यह सवाल, कि शादी की सही उम्र क्या हैं? बहुत ही अहम हैं। पारंपरिक समानता और साइंटिफिक आधार के हिसाब से देखा जाए तो भारत में लड़के तथा लड़कियों की शादी करने की सही उम्र 21 से 25 वर्ष है।

शादी करने के फायदे

  1. शादी करने के बाद आपको अपने सुख तथा दुख को साझा करने के लिए एक साथी मिल जाता है। जिसके साथ आप अपनी सभी खुशियों तथा समस्याओं को एक-दूसरे के साथ साझा कर पाएंगे।
  2. शादी करने के बाद आपको एक पार्टनर प्राप्त होता है। जिससे आप अकेलेपन से बचते हैं।
  3. समाज में अपने परिवार के वंश को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को साथी की जरूरत होती है। इस प्रकार वंश वृद्धि में भी शादी एक बड़े फायदे के रूप में से एक हैं।
  4. शादी करने के बाद लड़के – लड़की को कई तरह के दायित्व कर्तव्य करने होते हैं। जिस कारण से वे अपने जीवन में जिम्मेदारियों के प्रति और भी ज्यादा सजग और संवेदनशील हो जाते हैं। जिससे व्यक्ति जिम्मेदार बनता है।

शादी करने के नुकसान

  1. यदि आपका पार्टनर आपके लिए ठीक तरह से अनुकूल नहीं है। तो इससे आपके धैर्य की धज्जियां उड़ सकती हैं, क्योंकि आपका पार्टनर आपकोछोटी-छोटी बातों पर गुस्सा दिला कर झुंझला सकता है।
  2. शादी करने का सबसे बड़ा नुकसान यह है, कि इसके बाद आप अपनी दोस्ती के दायरे से दूर होते जाते हैं। मतलब आप अपने दोस्तों के साथ जो मजे करते थे, वह कहीं ना कहीं बन्द या बिल्कुल कम हो जाते हैं।
  3. शादी करने के बाद मोटापा आना एक आम बात हैं। अर्थात् शादी के बाद आप अपने स्वास्थ्य पर उतना ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिस कारण से आपका शरीर फैलता है तथा आप में कहीं ना कहीं अपने स्वास्थ्य के लिए आत्मविश्वास की कमी होती है।
  4. शादी होने के बाद आपके खर्चे भी बढ़ जाते हैं, क्योंकि आपके पार्टनर द्वारा होने वाले सभी खर्चों की जिम्मेदारी अब आप पर होती हैं। इस कारण आपको अपने फाइनेंशियल स्तर को भी maintain करके चलना होता है।

Conclusion

आज अपने यहाँ यह जाना कि शादी के लिए क्या जरूरी है? और शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए? आशा है आपको हमारा यह लेख उपयोगी लगा होगा इस लेख पर आप पानी प्रतिक्रिया हमें कमेंट करके दे सकते है।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment