ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं | Sharm card kaise banaen

Sharm card kaise banaen: श्रमिक कार्ड के बारे में हम सभी जानते हैं। भारत सरकार की यह बेहद ही महत्‍वपूर्ण पहल है जो कि पूरी तरह से देश के मजदूरों को ध्‍यान में रखकर लाई गई है। लेकिन‍ यदि आप अभी तक ई श्रम कार्ड को नहीं बनवा पाएं हैं तो आपको अब कहीं आने जाने की जरूरत नहीं है।

आज हम अपनी इस पोस्‍ट में श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं इससे जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इसे जानने के बाद आप अपना श्रमिक कार्ड अपने फोन से ही या लैपटॉप से ऑनलाइन ही बना सकते हैं। इसके बाद जरूरत होने पर आप इसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।

ई श्रमिक कार्ड क्‍या होता हैं?

श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं इसके बारे में हम आपको जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि ई श्रमिक कार्ड क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें कि यह कार्ड केवल उन लोगों के बनाए जाते हैं जो कि देश के किसी भी हिस्‍से में जाकर मजदूरी करके अपना गुजर बसर कर रहे हैं।

इस कार्ड का मकसद सरकार के पास ऐसे लोगों के डाटा को जुटाना है जो कि इस समय देश में केवल मजदूरी करके अपना जीवन बिता रहे हैं। इस कार्ड का एक और फायदा है कि इसके बन जाने से यदि केंद्र सरकार कभी गरीब लोगों की किसी तरह की मदद करती है, तो वो मदद सीधे उनके बैंक खाते में आ जाती है। जिससे उन्‍हें किसी को रिश्‍वत या कमीशन नहीं देना पड़ता है।

श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं

ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए जरूरी चीजें

  • आपकी आयु 16 से 59 साल के बीच में होनी चाहिए।
  • आप किसी तरह का टैक्‍स ना चुकाते हों।
  • आपके पास आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आपके पास किसी भी बैंक में बैंक खाता और उसकी पासबुक होनी चाहिए।
  • आप भारत के किसी राज्‍य के स्‍थाई निवासी हों।
  • आप किसी भी राज्‍य में मजदूरी का काम करते हों।

श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?

आइए अब हम आपको स्‍टेप दर स्‍टेप जानकारी देते हैं कि अपना श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं। इन्‍हें आप चाहें तो लैपटॉप पर भी कर सकते हैं या अपने मोबाइल फोन पर भी कर सकते हैं। बस आपके सिस्‍टम में इंटरनेट कनेक्‍शन चालू होना चाहिए।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप में कोई भी एक ब्राउजर खोल लें। इसमें आप ई श्रमिक कार्ड लिखकर Search करें। इसके बाद आप श्रमिक कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएंगे।
  • इसके बाद आपके सीधे हाथ ही तरफ लिखा दिखाई देगा ‘Register On E Sharam’ आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना होगा। यह पूरी तरह से फ्री है।
  • इसके बाद आप अगले पेज पर चले जाएंगे। वहां आपको सबसे पहले अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद Capcha डालना होगा और आगे दिखाई दे रहे Option पर No No कर देना होगा। इसके बाद आपको आगे बढ़ जाना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपको वो ओटीपी डालकर आगे बढ़ जाना होगा।
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। वहां आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और Term And Condition को Accept करना होगा और आगे बढ़ जाना होगा।
  • अब आपके नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा आपको उसे भरकर Validate करना होगा और आगे बढ़ जाना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपना नाम मोबाइल नंबर और खुद से जुड़ी पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आप अगले पेज पर चले जाएंगे वहां आपको अपने घर का स्‍थाई पता भरना होगा। आप उसे भी भरकर आगे बढ़ जाइए।
  • इसके बाद आपको अपनी एजुकेशन भरनी होगी। यदि आप पढ़े लिखे नहीं हैं तो आप अनपढ़ का विकल्‍प भी चुन सकते हैं। आप चाहें तो यहां पर अपना एजुकेशन सर्टिफिकेट भी अपलोड कर सकते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है।
  • अब आपको चुनना होगा कि आप काम क्‍या करते हैं। जैसे कि आप बढ़ई का काम करते हैं तो आपको Carpenter चुनना होगा। इससे जुड़ी और मदद के लिए आप Info Icon पर क्लिक कर देंगे। अगर आपके पास काम से जुड़ा सर्टिफिकेट है तो उसे भी अपलोड कर सकते हैं।
  • अब आप अगले पेज पर चले जाएंगे, आपको वहां पर अपनी बैंक से जुड़ी जानकारी देनी होगी। जिसमें Account No. और IFSC Code से जुड़ी जानकारी होती है। भविष्‍य में यदि सरकार आपकी किसी तरह से मदद करती है तो आपके इसी बैंक खाते में आएगी। इसलिए इसे गलत ना भरें।
  • इसके बाद आपके सामने पूरा फार्म आ जाएगा। आपको वहां पर सारी जानकारी दोबारा से देखनी होगी। यदि सारी जानकारी सही होती है तो आप नीचे Tick करके Submit कर देंगे। यदि कुछ गलती है तो Edit पर क्लिक करके उसे उसे ठीक कर लेंगे।
  • अब आपके सामने आपका ई श्रम कार्ड निकलकर आ जाएगा। आपको ऊपर Download का विकल्‍प दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना होगा।
  • यदि आपको कभी जरूरत लगती है तो आप उसका प्रिंट भी निकलवा सकते हैं। लेकिन यदि आप प्रिंट आउट नहीं भी निकलवाते हैं तो भी कोई समस्‍या नहीं है।
  • इसके बाद आपको कहीं कुछ जमा नहीं करवाना है। जब भी सरकार आपको किसी तरह की मदद भेजेगी तो वो सीधा आपके बैंक खाते में आ जाएगी।
  • यदि आपको ई श्रम कार्ड से जुड़ी कुछ और जानकारी चाहिए तो आप इनकी हेल्‍पलाइन 14434 पर फोन करके पूछ सकते हैं। यह 365 दिन चालू रहती है।

FAQ

श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?

ई श्रमिक कार्ड आप अपने फोन या लैपटॉप पर से आसानी से बनवा सकते हैं। यह बिल्‍कुल फ्री है।

ई श्रमिक कार्ड बनवाने में कितना समय लगेगा?

यदि आप ऑनलाइन खुद ही ई श्रमिक कार्ड बनाते हैं तो आपको इसमें केवल 5 मिनट का समय लगेगा।

ई श्रमिक कार्ड बनाने में कितने दस्‍तावेजों की जरूरत पड़ेगी?

ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड, पासबुक और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

ई श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है?

ई श्रमिक कार्ड हर महिला या पुरुष जिसकी आयु 16 से 59 साल के बीच है वो बनवा सकता है। साथ ही वह मजदूर का काम करता हो।

ई श्रमिक कार्ड कितने साल तक वैध रहता है?

ई श्रमिक कार्ड हमेशा के लिए मान्‍य होता है। बस यदि आपको उसमें कुछ बदलाव करना हो तो अपडेट ई श्रम कार्ड करवाने की जरूरत पड़ती है।

ई श्रमिक कार्ड का प्रिंट कहां से निकलवाएं?

ई श्रमिक कार्ड का प्रिंट आप अपने नजदीकी कंम्‍प्‍यूटर की दुकान से निकलवा सकते हैं। जो कि आपको ई श्रमिक कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर दे देगा।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं। इसके बाद आप अपने फोन या लैपटॉप की मदद से आसानी से अपना ई श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही दुकान से इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं। यदि अभी भी आपका श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें। हम आपके सवाल का जवाब अवश्‍य देंगे।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment