Upstox se paise kaise kamaye | अपस्टॉक्स क्या है?

Upstox से पैसे कमाने का तरीका

Upstox se paise kaise kamaye: शेयर मार्केट एक ऐसा मार्केट है जिसमे अलग अलग लिस्टेड कंपनियों के शेयर को खरीदा और बेचा जाता है। लेकिन, शेयर खरदीने के लिए आपको किसी ब्रोकर की आवस्यकता होगी। आप सीधे तौर पर शेयर नहीं खरीद सकते हैं। मार्केट में कई तरह के ब्रोकरिंग ऐप मौजूद है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताएंगे जो अच्छा और किफायती है। जी हां आज के इस आर्टिकल में हम आपको अपस्टॉक्स के बारे में बताएंगे। upstox क्या है, upstox se paise kaise kamaye ये सब जानेंगे हम आज के इस में। तो आईए सबसे पहले जान लेते हैं को आखिर upstox क्या है?

Upstox क्या है?

Upstox एक नए जवाने का ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग ब्रोकर ऐप है। इसके मदद से आप स्टॉक/शेयर खरीद और बेच सकते हैं। इसके साथ ही आप म्यूचुअल फंड और गोल्ड में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप इसके मदद से IPos (Initial Public offering) में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। यह एक डिस्काउंट ब्रोकर है। आपको बतादे की इंडियन शेयर मार्केट में दो तरह के ब्रोकर होते हैं, डिस्काउंट ब्रोकर और फुल सर्विस ब्रोकर। सीधे शब्दो में कहें तो नए लोगों को डिकाउंट ब्रोकर के साथ अपना अकाउंट खुलवाना चाहिए क्योंकि ये सस्ते और अच्छे होते हैं।

Upstox को आप प्ले स्टोर से या किसी भी ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले स्‍टोर पर इसके 4.3 स्टार के साथ 1 लाख + review हैं। इस कंपनी में देश में जाने माने उद्योगपति टाटा ग्रुप ने भी इन्वेस्ट किया हुआ है। इससे इसकी विश्वसनीयता और भी अधिक हो जाती है। आइए अब आपको इसमें अकाउंट बनाना सिखाते हैं, ताकि आप UPstox से पैसे कैसे कमाए जान सके ।

upstox क्या है

Upstox पर शुरूआत कैसे करें?

आगे हम आपको सबसे पहले वो तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप Upstox पर अपने नाम से एक खाता बना सकते हैं। इसके बाद आप उसके अंदर आगे की सारी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही पैसे कमाने का तरीका भी जान सकते हैं।

Account बनाने के लिए जरूरी दस्‍तावेज

एकाउंट बनाने के लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता पड़ सकती है। कृपया इन डॉक्यूमेंट को अपने साथ रखे। इसके बाद ही अकाउंट बनाने की प्रक्रिया को शुरू करें। ये डॉक्यूमेंट कुछ इस प्रकार हैं।

  • आधार कार्ड (जिसको अकाउंट ओपन करना हो उसका)
  • पैन कार्ड
  • स्कैन सिग्नेचर
  • बैंक अकाऊंट डिटेल्स और पासबुक
  • इसके साथ ही आपको अपनी तस्वीर लेने के लिए भी कहा जा सकता है।

इसे भी पढें: एक दिन मे 1000 से 20,000 कमाने का तरीका

Upstox पर Account कैसे बनाएं?

अगर आप Upstox पर अकाउंट बनाना चाहते हैं फिर उस पर ट्रेडिंग या इन्वेस्टिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको नीचे कुछ स्टेप्स बताए गए हैं।

  • सबसे पहले आप प्ले स्टोर या किसी भी अन्य ऐप स्टोर से Upstox ऐप डाउनलोड कर लें। इसके बाद निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले आपको ईमेल और मोबाइल दर्ज करना होगा, इसके बाद ओटीपी भरें।
  • अगले स्टेप में आपका डिटेल्स मांगा जाएगा, इसे भरने के बाद आगे बढ़ें। सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • अगले पेज पर आपको लिवरेज प्लान के बारे में पूछा जाएगा। आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार ऑप्शन चुन लें।
  • फिर आपको अपना बैंक डिटेल्स भरना होगा और फिर कुछ अन्य डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद आप अपने डीजी लॉकर की मदद से आधार वेरिफाई करें, इससे आपका e-sign अपलोड भी अपलोड हो जाएगा।
  • इतना करते ही आपका Upstox अकाउंट तैयार हो जाएगा। अब आप बड़ी आसानी से Upstox का उपयोग कर पाएंगे। आइए अब हम आपको upstox se paise kaise kamaye बताते हैं।

Upstox se Paise kaise kamaye

Upstox se paise kaise kamaye ये एक ऐसा सवाल है जो अक्सर सभी के मन में आता है जिन्होंने भी Upstox के बारे में सुना है। अगर आप जानना चाहते हैं की क्या आप अपस्टॉक्स  से पैसे कैसे कमाए, आईए आइए हम बताते हैं। Upstox से कमाने के कई तरीके हैं। हम आपको हर तरीका विस्तार से बताएंगे। जिसके बाद आप महीने का हजारों लाखों रूपए आसानी से कमा सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले सबसे आसान तरीका जान लेते हैं। फिर हम अन्य तरीकों को जानेंगे।

रेफर एंड अर्न (Refer and earn)

यह सबसे आसान तरीका है, इसके लिए आपको किसी भी तरह का ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट सीखने को कोई आवश्यकता नहीं है। आप बस अपने दोस्तों को इस ऐप में अकाउंट बनवाकर पैसे कमा सकते हैं। आईए अब जान लेते हैं की Upstox से रेफर कैसे करें।

रेफर करने के लिए सबसे पहले अपने Upstox को ओपन करें और लेफ्ट साइड में ऊपर में क्लिक करें। इसके बाद आपको रेफर एंड अर्न का ऑप्शन मिल जाएगा। इसपे क्लिक करके आप रेफर कर सकते हैं। इसके साथ ही अब आप Upstox se Paise kaise kamaye का एक तरीका जान गए होंगे।

ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट

शेयर मार्केट में लोग दो ही चीज करते हैं या तो ट्रेडिंग करते हैं या इन्वेस्टमेंट। आप Upstox के माध्यम से दोनों ही कर सकते हैं। जहां एक और ट्रेडिंग में हम कुछ ही समय में पैसे कमा सकते हैं तो वही इन्वेस्टमेंट में हम कई दिनों और सालो में कमाते हैं। दोनो का अपना महत्व है। इस फील्ड में उतरने के लिए आप पहले इसे अच्छे से सीख लें तभी आप ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट से पैसे कमा सकते हैं।

इसके लिए आप यूट्यूब और किताबों की मदद ले सकते हैं। यूट्यूब पे कई चैनल हैं जो आपको मुफ्त में ये चीजें सीखाते हैं। जब तक आप इसे सीखते हैं, तब तक आप रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। अगर आपको रेफर करने में या अकाउंट ओपन करने में कोई समस्या आए तो आप Upstox कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

Upstox Customer Support

किसी भी समस्या के लिए आप अपस्टॉक्स के कस्टमर केयर नंबर पे संपर्क कर सकते हैं।  91-22-6130-9999 आप ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। [email protected] आप इनमें से किसी भी माध्‍यम से अपनी समस्‍या से उनकी टीम को अवगत करवा सकते हैं। इसके बाद आपकी समस्‍या का समाधान कर दिया जाएगा।

इसे भी पढें: लूडो गेम से पैसे कैसे कमाए

Conclusion

शेयर मार्केट की बढ़ती लोकप्रियता ने Upstox को भी लोकप्रिय बना दिया है। आज के इस आर्टिकल में हमने अपस्टॉक के बारे में जाना। इसका उपयोग कैसे करें, इसमें अकाउंट कैसे बनाएं और upstox se paise kaise kamaye ये सब जाना। अगर आपको यह आर्टिकल हेल्पफुल लगा हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही में ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें। इस आर्टिकल को अपने जानने वाली को शेयर करें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment