वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स online कैसे देखें 2024 में


वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स

2019 तक प्राप्त डाटा के अनुसार भारत में लगभग 30 करोड़ वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चूका है। यह डाटा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स– वाहन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चूका है। आज मध्यम वर्ग के अंतर्गत आने वाले लगभग हर परिवार के पास कम से कम एक वाहन जरुर उपलब्ध है। यदि आप भी कोई ऐसा वाहन ख़रीदना चाह रहे है, जिसका स्तेमाल पहले से कोई और कर रहा था तो ऐसी स्थिति में आपको वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जानकारी जरुर प्राप्त कर लेनी चाहिए। ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

आपको यह अवश्य ज्ञात होगा की सड़क पर चलने वाले हर वाहन का का परिवहन विभाग से registration होना अनिवार्य है। और हर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन डिटेल जनता के लिय online उपलब्ध होती है। अर्थात आप किसी भी गाड़ी का आसानी से वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जानकारी प्राप्त कर सकते है।

वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स चेक करने के तरीके

आज मै आपको आपको वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की जानकरी प्राप्त करने के ऐसे तीन तरीके बताऊंगा जिससे आप आसानी से किसी भी वाहन के नम्बर द्वारा आप उस गाड़ी का व्हीकल रजिस्ट्रेशन डिटेल्स आसानी से प्राप्त कर सकते है।

  1. SMS द्वारा
  2. M Parivahan एप के द्वारा
  3. RTO VEHICLE INFORMATION एप के द्वारा

SMS द्वारा जानें वाहन की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स

सबसे पहला तरीका हम आपको जो बताने जा रहे हैं, वो बेहद ही आसान है। इस तरीके को प्रयोग करने के लिए यदि आपके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन भी नही है, तो भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसमें आपको महज एक SMS भेजना होता है।

जिसमें आपको जिस गाड़ी के बारे में जानना है, उसका नंबर लिखा हो। इसके बाद उस वाहन की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स खुलकर आपके सामने आ जाती है। वो भी बिना कोई शुल्क अदा किए।

  • सबसे पहले आप अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाइए और वहां टाइप कीजिए, VAHAN इसके बाद जिस गाड़ी की डिटेल्स आप जानना चाहते हैं, उसका नंबर लिख दीजिए। आप यहां दो पहिया वाहन से लेकर बड़े से बड़े वाहन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   EX- VAHAN HR12P0000
  • गाड़ी का नंबर लिखने के बाद आप इस SMS को 7738299899 पर भेज दीजिए। इस नंबर पर SMS भेजने के लिए आपसे साधारण चार्ज किया जाता है। जो दूसरे नंबर भर SMS भेजने पर किया जाता है।
  • SMS भेजने के बाद आपको थोड़ी देर बाद एक SMS प्राप्त होगा, जिसमें आपके द्वारा भेजे गए वाहन नंबर की सारी डिटेल्स के बारे में आपको जानकारी दी गई होगी। ये जानकारी बिल्कुल सही और सरकार के पास दर्ज जानकारी में से ही होगी। इसलिए इस जानकारी पर आप पूरा भरोसा कर सकते हैं।

आपको sms द्वारा ये जानकारी मिलेगी

आपको प्राप्त होने वाले SMS में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, वाहन किस राज्य का है। वाहन किसके नाम है और गाड़ी का मॉडल कौन सा है। साथ ही गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कब तक VALID है और गाड़ी का INSURANCE है या नहीं, यदि गाड़ी का INSURANCE है तो वो कब खत्म होगा। ऐसी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां होंगी जो आपको उस SMS के द्वारा घर बैठे प्राप्त हो जाएंगी।

M Parivahan app द्वारा वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स

वाहन रजिसट्रेशन डिटेल्स जानने के लिए अब हम आपको हम दूसरा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको परिवहन विभाग की तरफ से जारी Parivahan app को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप की मदद से भी आप वाहन रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ये ऐप भी पूरी तरह से निशुल्क है।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको play store से Mparivahan application को डाउनलोड करना होगा। जो कि Play store पर निशुल्क उपलब्ध है।
  • डाउनलोड करने का बाद आप इस ऐप को जैसे ही खोलेंगे आपको ऐप के बाएं कोने में RC लिखा दिखाई देगा। आप यहां क्लिक कर दीजिए। यहां क्लिक करते ही आपसे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर मांगेगा।
  • इसके बाद आप जिस वाहन की भी जानकारी चाहते हैं, उसका पूरा नंबर भर दीजिए। यहां भी आप दो पहिया से लेकर बड़े से बड़े वाहन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • सारी डिटेल जैसे ही आप डाल लेते हैं, आप सर्च पर क्लिक कर दीजिए। इसके बाद आपके सामने उस वाहन से जुड़ी सभी जानकारियां खुलकर आपके सामने आ जाएंगी। इनका प्रयोग आप कहीं भी कर सकते हैं।
  • इसी ऐप में एक और फीचर भी है। जिसके जरिए आप अपने Driving licence से जुड़ी सारी जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर सकते हो।

यदि आप वाहन चलाते हैं, तो आपके फोन में ये ऐप होना बेहद जरूरी है। इस ऐप में ऐसे कई फीचर हैं, जो आपको सड़क पर चलते हुए या तमाम दूसरी तरह की जानकारी समय समय पर उपलब्ध करवाते रहते है।

जानिए

RTO VEHICLE INFORMATION एप के द्वारा

अब हम आपको वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जानने के बारे में तीसरा तरीका बताने जा रहे है। तीसरा तरीका भी बेहद आसान है, लेकिन इस तरीके का प्रयोग करने के लिए आपके पास स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट कनेक्शन भी होना बेहद जरूरी है। तभी आप इस तरीके का प्रयोग कर सकते हैं। आइए अब आपको वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स जानने के तीसरे तरीके के बारे में बताते हैं।

  • इसमें सबसे पहले आप PLAY STORE से RTO VEHICLE INFORMATION APPLICATION को डाउनलोड कीजिए। इस app को आप इस लिंक के माध्यम से भी डाउलोड कर सकते हैं।
  • इस App को डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले आपको इसमें अपना account बनाना होगा। account बनाने के लिए मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां दर्ज कर दें। जिसके बाद आपका इस App पर account बन जाएगा।
  • account बनाने के बाद आप इस app को खोलिए और यदि आप Bike के बारे मे जानना चाहते हैं, तो Bike RTO info पर click कीजिए। इस पर क्लिक करने के बाद आपसे बाइक का नंबर पूछा जाएगा।
  • उसी काॅलम में आप बाइक का नंबर दर्ज कीजिए। बाइक का नंबर पूरी सावधानी से दर्ज कीजिए ताकि आपको सही जानकारी ही प्राप्त हो।
  • इसके बाद आप SEARCH पर CLICK कर दीजिए। SEARCH पर क्लिक करते ही आपके सामने मालिक का नाम, रजिस्ट्रेशन संख्या और INSURANCE आदि से जुड़ी तमाम जानकारियां खुलकर आ जाएंगी। आप इनका उपयोग अपनी इच्छा नुसार कर सकते हो।

ऑनलाइन चालान की पूरी जानकारी

वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?

online रजिस्ट्रेशन डिटेल्स चेक करने के ये हैं फायदे

इसका सबसे पहला फायदा तो ये है कि आप इसके जरिए किसी की वाहन से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। वो भी अपने घर बैठे।

यदि आप कोई पुराना वाहन लेने जा रहे हैं, तो जरूरी है कि बेचने वाले व्यक्ति की सभी बातों पर भरोसा ना करके स्वंय उस वाहन की सभी जानकारियां अपने मोबाइल फोन से चेक करके खरीदें।

कई बार वाहन को बेचने वाला वाहन से जुड़ी कुछ गलत जानकारी देकर आपको बेच देता है, लेकिन बाद में जब आपको पता चलता है तो आपके साथ घाटे का सौदा हो जाता है।

कई बार कुछ चोरी के या रोड़ एक्सिडेंट का शिकार हुए वाहन हमें बेहद सस्ते दाम में मिल जाते हैं, लेकिन बाद में हमें पुलिस और कोर्ट के ना जाने कितने ही चक्कर लगाने पड़ते हैं। सिर्फ खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए। इसलिए हमें वाहन खरीदने से पहले उसकी सारी डिटेल्स देख लेनी चाहिए।

अंतिम शब्द

आज अपने जाना वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स online कैसे चेक करे? कभी भी बिना रजिस्ट्रेशन डिटेल्स चेक किये पुराना वाहन ना खरीदें। जानकारी ना चेक करना भारी पड़ सकता है।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

1 thought on “वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स online कैसे देखें 2024 में”

Leave a Comment