विकलांगों के लिए सरकारी नौकरी कौन सी है?

विकलांग लोगों के लिए सबसे बेहतरीन नौकरी

Viklangon ke liye naukari: विकलांग जिसे हम अब दिव्यांग के नाम से भी जानते हैं, ये ऐसे लोग होते हैं जो शारीरिक या मानसिक रूप से किसी तरह की समस्या में होते है। ये लोग अपने रोजमर्रा के काम को अन्य व्यक्तियों की तरह नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों को सेल्फ डिपेंडेड बनने के लिए एक नौकरी बहुत आवश्यक होती है। जानकारी के अभाव में भी कई लोग नौकरी नहीं ढूंढ पाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विकलांग के लिए सरकारी नौकरी बताएंगे। तो आइए सबसे पहले विकलांग किसे कहते हैं जान लेते हैं। इसके बाद हम “विकलांगों के लिए सरकारी नौकरी कौन सी है” के बारे में भी जानेंगे।

विकलांग और विकलांगता किसे कहते हैं?

विकलांगता ऐसी अवस्था को कहते हैं, जिसमें व्यक्ति शारीरिक अथवा मानसिक रूप से अपंग होता है। ये व्यक्ति अन्य सामान्य व्यक्ति की तरह किसी कार्य को करने में अक्षम होता है। इसके कई प्रकार होते हैं जैसे अंधा, लंगड़ा, बहरा, गूंगा इत्यादि। इस अवस्था में रहने वाले व्यक्ति को विकलांग कहा जाता है।

हमारे देश भारत में ऐसे व्यक्तियों के लिए अलग अलग रोजगार में आरक्षण का भी प्रावधान हैं। इसके अलावा एक विकलांग व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के किसी भी सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर सकता है। अलग अलग राज्य सरकार और केंद्र सरकार इन लोगों के लिए कई तरह के स्कीम और मदद पेश करती हैं।

विकलांग के लिए सरकारी नौकरी

विकलांगो के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप विकलांग है तो किसी भी सरकारी नौकरी में आरक्षण पाने के लिए आपको इसका सर्टिफिकेट बनवाना होता है। ऐसे सभी विकलांग व्यक्ति जिनका विकलांगता 40% या इससे अधिक होता है वे PH सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह सर्टिफिकेट ही आपके विकलांगता का प्रमाण होता है और इसी के सहारे आप नौकरियों में आरक्षण ले पाएंगे।

यह एक तरह से आपका स्पेशल पहचान पत्र होता हैं। इसे आप बड़े आसानी से अपने राज्य के कन्सर्न्ड डिपार्टमेंट से बनवा सकते हैं। किसी भी विकलांग के लिए सरकारी नौकरी पाने के लिए यह एक अहम दस्तावेज है।

इसे भी पढ़ें: घर बैठे रोजगार के तरीके

विकलांगों के लिए सरकारी नौकरी

विकलांग व्यक्तियों के लिए कई तरह की सरकारी नौकरियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा विकलांग व्यक्तियों के लिए कई तरह के आरक्षण का भी प्रावधान है। अमूमन एक विकलांग व्यक्ति हर सरकारी नौकरी के लिए एलिजिबल होता है। बस कुछ नौकरियों में जहां फिजिकल फिटनेस की आवश्यकता होती है वहां छोड़ कर इसके अतिरिक्त विकलांग लोगों को उम्र सीमा में भी छूट दी जाती है। मुख्यत किसी भी जॉब की एप्लिकेशन फीस में भी इन्‍हें छूट प्रदान की जाती है।

बैंकिंग सेक्टर में करें शुरुवात

बैंकिग सेक्टर एक ऐसा क्षेत्र है जहां विकलांग व्यक्ति समान रूप से अप्लाई कर सकता हैं। आप बैंकिंग सेक्टर में बड़े पद पर जानें के लिए आईबीपीएस, बैंक पीओ जैसे गवर्नमेंट परीक्षाओं को पास कर के बैंकिग सेक्टर से जुड़ सकते हैं। इसमें विकलांगो के लिए काफी अच्छा आरक्षण भी मिलता है। इसके अलावा आपको उम्र में भी छूट मिलता है। बैंकिंग सेक्टर में आपको काफी अच्छा पैसा भी मिलता है। इसमें आपको करियर बनाने का अच्छा मौका मिलता है।

रेलवे सेक्टर में है संभावनाएं

पूरे भारत में रेलवे सेक्टर सबसे बड़ा गवर्नमेट जॉब प्रोवाइडर है। यहा काफी ज्यादा वैकेंसी आती रहती हैं। विकलांग लोगों के लिए भी यहां कई तरह की स्पेशल भर्तीया होती हैं। इससे जुड़ने के लिए आप समय समय पर जॉब पोर्टल देखते रहें। आप रोजगार समाचार की मदद भी ले सकते हैं। इस सेक्टर में काफी अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलता है। इसका संचालन केंद्र सरकार की और से किया जाता है। किसी भी उम्मीदवार के लिए यह एक अच्छा करियर विकल्प साबित हो सकता है।

सिविल सर्विसेज से जुड़ें

यह एक काफी ऊंचे लेवल की नौकरी होती है। सिविल सर्विसेज को पास करने के बाद आप आईएएस, आईपीएस जैसे बड़े पदों को ज्वाइन कर सकते हैं। आप यूपीएससी की और से आयोजित होने वाली परीक्षा दे सकते हैं। इसके साथ ही आप अलग अलग राज्यों के द्वारा होने वाले पीसीएस की परीक्षा भी दे सकते हैं। इसमें आपको अधिकारी लेवल के जॉब मिलते हैं। इसमें हर तरह की विकलांगता एलाऊ होता है। हर तरह की विकलांगता के लिए अलग अलग कैटेगरी बनाया गया है। आप जिस कैटेगरी से हो उसे चुनें और इसके लिए अप्लाई करें। इसके लिए काफी कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। आपकी मेहनत और लगन आपको इस क्षेत्र में सफल बना सकता है।

एसएससी और अन्य परीक्षाएं

एसएससी यानि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन। यह एक भारत सरकार की संस्था है। इसका काम विभिन्न विभागों के लिए एलिजिबल कर्मियों को चुनने का होता है। इसके अंतर्गत कई सारे जॉब्स आते हैं। आप एसएससी के एग्जाम को पास करके भी सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं। इनके लगभग सभी नौकरियों में विकलांग लोग अप्लाई कर सकते है। इसके अलावा तय नियमों के अनुसार छूट और आरक्षण भी मिलता है। एसएससी सरकारी नौकरी पाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

विकलांग लोगों के लिए अन्य जॉब्स

ऐसा नहीं है कि विकलांग लोग सिर्फ सरकारी नौकरी कर सकते हैं। विकलांग लोग सरकारी नौकरी के अलावा कई तरह के प्राइवेट जॉब भी कर सकते हैं

इसके अतिरिक्त यह लोग खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप केंद्र सरकार के handicap portal को विजिट कर सकते हैं। यहा विकलांग लोगों से संबंधित सभी तरह को स्कीम और अन्य जॉब्स रिलेटेड जानकारी मिल जाती है। यहां आप अपना एकाउंट बना सकते हैं।

आप यहां से लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको एडवांस जॉब फिल्टर और सर्च भी मिल जाता है। जिसके मदद से आप अपने आस पास जॉब ढूंढ सकते हैं। viklango ke liye naukari पाने के लिए या फिर प्राइवेट में नौकरी पाने के लिए यह एक बेहद जरूरी पोर्टल है।

इसे भी पढ़ें: घर बैठे बिंदी पैकिंग का काम कैसे करें?

Conclusion

आज के समय में हर कोई सेल्फ डिपेंडेड बनना चाह रहा है। अगर आप किसी तरह से शारीरिक रूप से अपंग है अर्थात विकलांग है। तो यह बेहद जरूरी हो जाता है की आप कोई नौकरी करें और आत्मनिर्भर बनें। आज के इस आर्टिकल में हमने इसी की मदद के लिए, विकलांग के लिए सरकारी नौकरी बताया है। आज का यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे बताएं। ऐसे ही जानकारी से भरे आर्टिकल के लिए आप हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment