विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

Vishwa ka sabse purana khel kaun sa Hai: विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है ये सवाल हर उस इंसान के जहन में कभी ना कभी जरूर आया होगा जो कि खेलों में रूचि रखता है। क्‍यों‍कि आज के समय में अनेकों खेल आ चुके हैं। ऐसे में ये समझना काफी कठिन हो जाता है कि विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है।

इसलिए यदि आप भी जानना चाहते हैं कि विश्व का सबसे पुराना खेल है तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है, इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। साथ ही उस खेल की शुरूआत कैसे हुई थी। इसके बारे में भी पूरी जानकारी देंगे।

विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

आइए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है। इसमें हम आपको दुनिया के पांच सबसे पुराने खेल की जानकारी देंगे। जिससे आप समझ सकते हैं कि दुनिया के कौन से वो 5 खेल हैं। जो कि सबसे पहले से खेले जा रहे हैं।

कुश्‍ती

विश्व का सबसे पुराना खेल में माना जाता है कि कुश्‍ती सबसे पुराना खेल है। क्‍योंकि ऐसा कई बार देखा गया है कि प्राचीन काल में मिली गुफाओं और अन्‍य चीजों पर लोगों के कुश्‍ती करते हुए चित्र बने मिले हैं। जिससे आभास होता है कि शायद आज के समय काफी लोकप्रिय खेल कुश्‍ती सबसे पुराना खेल है।

हालांकि, इसकी कोई निश्चित तारीख का पता नहीं चला है कि यह खेल कितने साल पुराना है। लेकिन इसे इसलिए भी पुराना कहा जा सकता है। क्‍योंकि इसे खेलने में किसी उपकरण की जरूरत भी नहीं पड़ती है। साथ ही इससे एक दूसरे की ताकत का आभास भी होता है।

विश्व का सबसे पुराना खेल

दौड़

दौड़ भी माना जाता है कि काफी पुराना खेल है। क्‍योंकि दौड़ लगाने के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही दौड़ काफी सारे लोग सेहत को सही रखने के लिए भी लगाते हैं। इसलिए माना जा सकता है कि दौड़ भी काफी पुराना खेल है।

इसकी एक और वजह ये भी है कि लोग पहले बच्‍चों की आपस में दौड़ लगवाते थे और इसके बाद फिर बैठकर उसका आनंद लेते थे। साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी अच्‍छा रहता था। इसलिए कहा जा सकता है कि दौड़ भी काफी पुराने समय से खेला जाने वाला खेल है।

भाला फैंक

भाला फैंक खेल आमतौर पर लोग गली मोहल्‍ले में नहीं खेलते हैं। लेकिन विश्व का सबसे पुराना खेल में इसका नाम भी आता है। क्‍योंकि अक्‍सर पुराने समय में देखा जाता है कि राजा महाराजा लोग लड़ाई होने पर एक दूसरे पर भाला फैंक कर ही वार करते थे।

ऐसे में समझा जा सकता है कि भाला फैंकने की प्रथा काफी  प्राचीन काल से चली आ रही है। हालांकि, यह कह पाना कि उस समय भाला फैंक कोई खेल था या लड़ाई करने का एक जरिया था ये काफी कठिन है। लेकिन जो भी हो यह बात इससे तय होती है कि भाला फैंकने की प्रथा आज से नहीं कई सौ सालों से चली आ रही है।

पोलो

पोलो भी विश्व का सबसे पुराना खेल में गिना जाता है। इसके अंदर पुराने समय में राजा महाराजा घोड़ों पर सवार होकर हाथ में एक छोटी सी गेंद लेकर अपना गोल किया करते थे। इसलिए कहा जा सकता है कि यह खेल भी पुराने समय में अमीर राजाओं का खेल था।

हालांकि, पोलो खेल आज के समय में इतना लोकप्रिय नहीं है। क्‍योंकि आज के समय में ना तो सभी के पास घोड़े हैं, ना ही वो युवा हैं जो घोड़ों पर बैठकर इस तरह का खेल खेलने की हिम्मत रखते हैं। लेकिन यह बात एकदम सच है कि पोलो भी कई सौ साल पुराना खेल है।

हॉकी

हॉकी से जुडे कई चित्र ग्रीस की दीवारों पर मिले हैं। जिससे पता चलता है कि हॉकी भी काफी पहले से खेला जा रहा है। हालांकि, हॉकी जब पुराने समय में खेला जाता था तो उस दौरान उसका थोड़ा तरीका अलग होता था। लेकिन खेल पूरी तरह से हॉकी ही था।

हॉकी को पहले ‘शिंटी’ कहा जाता था। इसके बाद ब्रिटिश काल के लोगों ने इसे काफी लोकप्रिय बना दिया। इससे जुड़ा दिलचस्‍प तथ्‍य ये है कि हॉकी को हिटलर भी काफी पसंद करता था।

सबसे अच्‍छा खेल कौन सा है?

विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है इसे जानने के बाद यदि आप सोच रहे हैं कि सबसे अच्‍छा कौन सा खेल है। क्‍योंकि आाज के समय में खेलों की कमी नहीं है। तो हम आपको बता दें कि खेल वास्‍तव में सारे ही अच्‍छे होते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा खेल पसंद करते हैं।

आप जो खेल खेलना पसंद करते हैं। सही मायने में वही खेल सबसे अच्‍छा है। हालांकि, यदि आप ऑनलाइन गेम खेलना पसंद करते हैं, तो हम आपसे कहेंगे कि यह कोई अच्‍छा खेल नहीं है। बेहतर यही होगा कि आप मैदान में जाइए और वहां दोस्‍तों के साथ मिलकर खेल खेलिए। ऑनलाइन गेम तो केवल खेल के नाम पर आपकी सेहत से खिलवाड़ है।

FAQ

विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है?

विश्‍व का सबसे पुराना खेल कुश्‍ती माना जाता है। क्‍योंकि कुश्‍ती खेलते हुए लोगों के चित्र कई बार प्राचीन दीवारों और गुफाओं पर मिले हैं।

भारत का राष्‍ट्रीय खेल कौन सा है?

भारत का राष्‍ट्रीय खेल कोई नहीं है। हालांकि, स्‍कूल कॉलेज में कई बार हॉकी पढ़ाया जाता है। जो कि गलत है।

कुश्‍ती खेल किसका प्रतीक है?

कुश्‍ती एक तरह से अपनी ताकत दिखाने वाला खेल है। इसके अंदर जो जीतता है माना जाता है कि वो सबसे ज्‍यादा ताकतवर है।

प्राचीन खेलों की पहचान कैसे हुई?

प्राचीन खेलों की पहचान करने का एकमात्र यही तरीका था कि उनके चित्र दीवारों या शिलालेखों पर मिले हैं। जिससे माना जा सकता है कि वो खेल पुराने समय से लोग खेलते आ रहे हैं।

प्राचीन और आधुनिक खेलों में क्‍या अंतर है?

प्राचीन खेल जहां बिना किसी संसाधन के खेले जाते थे। वहीं आज के आधुनिक खेलों को खेलने के लिए कोच और कई तरह के संसाधन मौजूद हैं। जिनसे उन्‍हें आसानी से खेला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि विश्व का सबसे पुराना खेल है। इसे जानने के बाद आप समझ गए होंगे कि कई खेल ऐसे हैं जो कि आज के समय में भले लोकप्रिय हैं। लेकिन उनको खेलने की प्रथा कई सौ सालों से चली आ रही है। जिसमें सबसे पुराना खेल कुश्‍ती और दौड़ है। बस आज उनका खेलने का तरीका काफी हद तक बदल चुका है।

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment