Wholesale business ideas in Hindi | TOP 10 होलसेल बिज़नेस आईडिया?

सबसे अच्‍छा होलसेल बिजनेस

Wholesale business ideas in Hindi: Business यानी व्यापार का मतलब होता है की ऐसा कोई गतिविधि जिसमें हम चीजों की खरीद-बिक्री करें। यह मुख्यत: दो तरह से होता है, एक होता है रिटेल और दूसरा होलसेल। रिटेल में हम आम लोगों से डील करते हैं और खुदरा में समान बेचते हैं। इसके उदाहरण हमारे आस पास के किराना दुकान और अन्य लोकल स्टोर हैं। इसके अलावा दूसरा होता है।

Wholesale, इसमें हम खुदरा में समान नहीं बेचते बल्कि एक साथ अधिक क्वांटिटी में बेचते हैं। इसमें सीधा दुकानदार से डील होता है, आम आदमी से नहीं। इसमें काफी अच्छा मुनाफा होता है। आज के इस आर्टिकल में हम Wholesale business ideas in hindi को जानेंगे। हम आपको होलसेल बिज़नेस प्लान के बारे में भी बताएंगे। तो आईए इसकी शुरुआत होलसेल के बारे में थोड़ा जानकारी लेने के साथ करते हैं।

Wholesale Business क्या है?

Wholesale business को थोक व्यापार भी कहा जाता है। इसमें आप थोड़े-थोड़े सामान आम ग्राहकों को बेचने की जगह सीधे थोक में दुकानदार को बेचते हैं। इसमें सीधे कंपनी से या फिर किसी डिस्ट्रीब्यूटर से समान खरीद कर दुकानदार को बेचा जाता है। मार्केट में हर समान का wholesale उपलब्ध होता है। इसे ही Wholesale business कहा जाता है। अगर सही से  होलसेल बिज़नेस प्लान को अपनाया जाए, तो इसमें काफी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।

अगर आप होलसेल बिज़नेस आईडिया के तलाश में हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में कई होलसेल बिज़नेस प्लान बताने वाले हैं। आप अपने इच्छा के अनुसार किसी एक का चयन कर सकते हैं। तो आइए देखते है TOP 10 होलसेल बिज़नेस आईडिया।

इसे भी पढ़ें: चप्‍पल बनाने का बिज़नेस की जानकारी

TOP 10 होलसेल बिज़नेस आईडिया

होलसेल बिज़नेस आईडिया

FMCG होलसेल बिज़नेस प्लान

FMCG का फुल फॉर्म Fast moving consumer goods होता है। इसके अंतर्गत रोजमर्रा की जरूरी की चीजें आती है, जैसे टूथपेस्ट, बिस्कुट, साबुन, क्रीम, पैकेट बंद खाने पीने की चीज इत्यादि। इसमें आपको कई तरह के कंपनियों के प्रोडक्ट मिल जाते हैं। आप अपने इलाके में डिमांड के अनुसार इसका चयन कर सकते हैं।

यह एक ऐसा बिजनेस है जो पूरे साल मुनाफा दे सकता है। यह डिमांडेड प्रोडक्ट होते हैं और जल्द ही बिक जाते हैं। हर गली मुहल्ले में इससे जुड़ी दुकानें होती हैं। जिसे हम किराना स्टोर भी कहते हैं। आप इस तरह के सामान बेचकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।  अगर आप इस बिजनेस को अपनाते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा होलसेल बिज़नेस आईडिया हो सकता है।

प्लास्टिक के समान का होलसेल बिज़नेस प्लान

अभी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाला मैट्रियल प्लास्टिक है। इससे बने समान हल्के और सस्ते होते हैं। आप प्लास्टिक के बने सामान का होलसेल बिज़नेस कर सकते हैं। इसमें हर तरह के समान उपलब्ध होते हैं, चाहें वह किचन के समान हो या फिर डाइनिंग रूम या फिर कोई और सामान। इसमें आपको बहुत सी वैरायटी मिल जाती है। इसमें आपको लागत भी बहुत ज्यादा नहीं आता है। इस बिजनेस आइडिया के लिए आप किसी भी प्लास्टिक प्रोडक्ट मैन्युफैक्चर से या किसी लोकल डिस्ट्रीब्यूटर से मिल सकते हैं। इसके बाद आप अपने लोकल स्टोर्स को इसे बेचकर पैसे कमा सकते हैं।

ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट होलसेल बिज़नेस प्लान

आजकल हर चीज में केमिकल मिला होता है और इस वजह से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इस वजह से अब लोग ऑर्गेनिक चीजों को और जाने लगे हैं। ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट का होलसेल बिज़नेस आईडिया काफी अच्छा हो सकता है। चूकिं अब बहुत से लोग ऑर्गेनिक को प्रेफर करने लगे हैं। यह भी एक तरह का FMCG ही है, जो ऑर्गेनिक चीजों से बना होता है। आज हर जगह ऑर्गेनिक स्टार्स खुल रही हैं। इसलिए इसका wholesale business काफी फायदेमंद हो सकता है। आने वाला समय इसके लिए और फायदेमंद हो सकता है।

ब्यूटी प्रोडक्ट होलसेल बिज़नेस प्लान

ब्यूटी इंडस्ट्री काफी तेजी से बढ़ने वाला मार्केट है। आप अपने आस पास दुकानों में कई ब्यूटी प्रोडक्ट देख सकते हैं। अगर आप ब्यूटी प्रोडक्ट के होलसेल बिजनेस से जुड़ते हैं तो यह एक फायदेमंद सौदा हो सकता है, आप अपना यह होलसेल बिज़नेस ब्यूटी पार्लर, ब्यूटी शॉप के पास में खोल सकते है। इस बिजनेस से जुड़ते के लिए आप किसी लोकल डिस्ट्रीब्यूटर से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट में बढ़ती रुचि के कारण, यह एक अच्छा होलसेल बिज़नेस आईडिया साबित हो सकता है।

मोबाइल एसेसरीज का होलसेल बिज़नेस प्लान

आज कल हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है। इस मोबाइल फोन को तो हम एक बार खरीद लेते हैं, लेकिन इसके एसेसरीज को हमेशा खरीदते रहते हैं। जैसे इयरफोन, मेमोरी कार्ड, चार्जर, कवर इत्यादि। आज कल हर गली में ऐसे दुकान मिल जाएंगी, जो इन एसेसरीज को बेचते हैं। मोबाइल एसेसरीज का होलसेल बिज़नेस आईडिया एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसे स्टार्ट करके सभी लोकल शॉप्स को अच्छे दाम पर इन एसेसरीज को उपलब्ध करा सकते हैं। इस तरह यह एक अच्छा बिज़नेस प्लान हो सकता है।

स्टेशनरी होलसेल बिज़नेस प्लान

स्टेशनरी प्रोडक्ट की डिमांड हर स्कूल और ऑफिस में होती है। आप अपने आस पास इसके कई दुकान देख सकते हैं। इसके होलसेल की बहुत डिमांड है। अगर आप मेन मार्केट में स्टेशनरी होलसेल की शुरुआत करते हैं, तो आपसे कई दुकानदार जुड़ जाएंगे और आप अच्छा बिजनेस कर पाएंगे। इसकी डिमांड सालों भर रहती है, इसलिए भी यह एक अच्छा होलसेल बिज़नेस आईडिया साबित हो सकता है। लॉकडाउन के बाद सभी स्कूल और ऑफिसेज के खुल जाने से यह एक अच्छा होलसेल बिज़नेस प्लान साबित हो सकता है।

फुटवेयर होलसेल बिज़नेस प्लान

फुटवेयर की श्रेणी में पैरों में पहनने वाले सामान आते है, जैसे: जूते, चपल, सैंडल इत्यादि। ये ऐसे चीज है जिसका प्रयोग हर वर्ग के लोग करते हैं। फैशन के सेक्टर में यह एक फायदेमंद बिजनेस है जो सालों साल चलता है। आप इसे सीधे कंपनी से भी जुड़ कर होलसेल की शुरुआत कर सकते हैं। आप इसमें हर वर्ग के फुटवेयर को शामिल करके सभी लोकल स्टोर को जोड़ पाएंगे। इस तरह से यह भी एक अच्छा होलसेल बिज़नेस प्लान साबित हो सकता है।

आयुर्वेदिक मेडिसिन होलसेल बिज़नेस प्लान

आज हर रोज लोगों को कोई न कोई बीमारी हो रही है। इसी के साथ ही दवाइयों का बिजनेस भी बढ़ रहा है। लेकिन इन सब में आयुर्वेदिक मेडिसिन की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है, वजह है इसका अच्छा प्रभाव। यह मुख्यत: हार्मलेस होता है, इस वजह से भी लोग इसे अपना रहे है। बढ़ते ग्लोबलाइजेशन के साथ आयुर्वेदिक मेडिसिन का होलसेल बिज़नेस अच्छा सुझाव हो सकता है।

स्पोर्ट्स होलसेल बिज़नेस प्लान

हाल के वर्षो में स्पोर्ट्स सेक्टर में काफी इजाफा हुआ है। अब एक बहुत बड़ा वर्ग स्पोर्ट्स में रुचि दिखा रहा है। इस वजह से अब स्पोर्ट्स की दुकानें हर जगह खुल रही है। आप इसका होलसेल बिज़नेस शुरू करके अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। आप अलग अलग खेलो से जुड़ा सामान होलसेल में खरीद कर उचित मूल्य में पास के स्टोर्स में उपलब्ध करा सकते हैं। स्पोर्ट्स में बढ़ती लोगों की रुची की वजह से यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

रेडिमेंट गारमेंट बिजनेस प्लान

कपड़ों और उससे जुड़े समान को ही गारमेंट कहा जाता है। इसमें रेडिमेंट गारमेंट काफी ज्यादा खरीदे जाते हैं। रेडिमेंड गारमेंट का मतलब है ऐसे कपड़े जो बने बनाए हो, इसे आप सीधे खरीद कर पहन सकते हैं। इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा है। आप इसका होलसेल बिज़नेस शुरू करके आस पास के लोकल स्टोर को कपड़े बेच कर अच्छा पैसा बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इंडिया में सबसे अच्छा बिजनेस कौन सा है?

Conclusion

दोस्‍तों, किसी भी होलसेल बिज़नेस की शुरुआत के लिए एक अच्‍छी रकम लगती है। इसी के साथ अच्छी तरह से समझ कर किया हुआ बिजनेस के सफल होने के ज्यादा चांसेज होते है। इस आर्टिकल में हमने wholesale business ideas in hindi बताया है। इसके मदद से आप एक अच्छा होलसेल बिज़नेस प्लान चुन पाएंगे और प्रॉफिट कमा पाएंगे। अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो, इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही जानकारी से भरे लेख पढ़ने के लिए हमारे वेबसाईट से जुड़े रहें।

नमस्कार दोस्तों, मैं रवि "आल इन हिन्दी" का Founder हूँ. मैं एक Economics Graduate हूँ। कहते है ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता कुछ इसी सोच के साथ मै अपना सारा ज्ञान "आल इन हिन्दी" द्वारा आपके साथ बाँट रहा हूँ। और कोशिश कर रहा हूँ कि आपको भी इससे सही और सटीक ज्ञान प्राप्त हो सकें।

Leave a Comment