कैरम बोर्ड खेलने के नियम क्या है? | Carrom Board rules in Hindi

Carrom Board Rules in Hindi: आज के भागदौड़ भरे जीवन में हम में से ज्‍यादतर लोग खेलों से दूर होते चले जा रहे हैं। लेकिन बहुत से लोग इस बीच भी इनडोर खेलों (Indoor Game) की मदद से अपने समय को काफी आनंद के साथ बिताते हैं। जिनमें से कैरम बोर्ड भी एक इनडोर गेम शामिल है। लेकिन बहुत से लोगों को कैरम बोर्ड खेलने के नियम ना पता होने के चलते वो अपने घर में कैरम बोर्ड नहीं खेल पाते हैं।

ऐसे में यदि आप भी कैरम बोर्ड खेलने के नियम के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक पढि़ए। अपने इस लेख में हम आपको कैरम बोर्ड खेलने के सही नियम और कैरम बोर्ड खेलने का पूरा तरीका विस्‍तार से बताएंगे।

कैरम बोर्ड क्‍या होता है?

कैरम बोर्ड खेलने के नियम के बारे में आपको हम जानकारी दें इससे पहले आइए एक बार हम आपको जानकारी दें कि कैरम बोर्ड क्‍या होता है। तो हम आपको बता दें यह एक इनडोर गेम होता है। जिसे खेलने के लिए कम से कम दो लोग चाहिए होते हैं। खास बात ये है कि ये दो या चार लोग महिला या पुरुष या बच्‍चे भी हो सकते हैं। साथ ही इसके अंदर चोट लगने का तो सवाल ही नहीं उठता है। बस कोई भी छोटी सी जगह पकडि़ए और वहीं कैरम बोर्ड खेलने लग जाइए।

इसके अंदर कैरम बोर्ड एक लकड़ी का बना होता है। उसके अंदर कई सारी गोटी होती हैं। खिलाड़ी का काम होता है कि वो उन गोटियों को जीतकर अपनी तरफ कर ले। जो ज्‍यादा गोटी जीत जाता है। वही इस खेल में विजेता माना जाता है। यदि हम कैरम बोर्ड के एक मैच की बात करें तो इसके मैच में 30 मिनट के लगभग का समय लगता है।

Carrom Board rules in Hindi

कैरम बोर्ड खेलने की शुरूआत कैसे करें?

  • कैरम बोर्ड खेलने के नियम में सबसे पहले आपको चाहिए कि आप अपने साथ खेलने वाले खिलाडि़यों का चयन करें। जो कि दो या चार की संख्‍या में हो सकते हैं।
  • इसके बाद कैरम बोर्ड को किसी समतल जगह पर रख दें। जिससे उसका झुकाव किसी खास खिलाड़ी की तरफ ना हो। ताकि स्‍ट्राइकर से आसानी से मारा जा सके।
  • अब सभी खिलाड़ी अपनी अपनी जगह का चुनाव कर लें। साथ ही कैरम बोर्ड के ऊपर पाउडर का छिड़काव कर दें। ताकि उसके ऊपर फिसलन आ सके। यदि पाउडर नहीं भी है तो भी काम चल जाएगा।
  • इसके बाद सभी गोटियों को कैरम के बीच में सेट कर दें। गोटियों को इस तरह से सेट करें कि ‘रानी’ यानि लाल गोटी सभी के ऊपर आ जाए।
  • अंत में सिक्‍के या अन्‍य चीज से टॉस कीजिए। इससे तय कीजिए कि कैरम बोर्ड में सबसे पहले किसकी बारी होगी। बस फिर उसके हाथ में स्‍ट्राइकर दे दीजिए और फिर सभी खिलाड़ी अपनी अपनी बारी चलते जाइए।

कैरम बोर्ड खेलने के नियम

आइए अब आपको कैरम बोर्ड खेलने के नियम की जानकारी देते हैं। इन नियमों का पालन कैरम बोर्ड खेलने वाले हर खिलाड़ी को करना होता है। अन्‍यथा फाउल माना जाता है।

गोटियां क्‍या होती हैं?

कैरम बोर्ड के नियम में गोटियां सबसे अहम होती हैं। इसके अंदर कुल तीन रंग की गोटियां होती हैं। पहली गोटी काले रंग की होती है। जिसकी संख्‍या 9 होती है। जबकि दूसरी गोटी पीले रंग ही होती है। इनकी संख्‍या भी 9 होती है। इसके अलावा एक लाल रंग की ‘रानी’ गोटी होती है।

यदि कोई खिलाड़ी काले या पीली रंग की गोटी जीतता है तो उसे हर गोटी का एक एक अंक मिलता है। जबकि यदि कोई खिलाड़ी लाल रंग की रानी गोटी को जीतता है, तो उसे 5 अंक मिलते हैं। हालांकि लाल गोटी एक ही होती है। साथ ही इसे जीतने का तरीका भी काफी अगल होता है।

स्‍ट्राइकर क्‍या होता है?

स्‍ट्राइक एक प्‍लास्‍टिक का गोल आकार का होता है। इसका व्‍यास 4 से 6 सेमी तक हो सकता है। साथ ही इसका वजन 100 ग्राम के लगभग होता है। इसी की मदद से कोई भी खिलाड़ी कैरम बोर्ड के बीच में पड़ी गोटियों को मारता है और जब वो छेद में चली जाती हैं, तो समझिए कि वो उस गोटी को जीत गया है। लेकिन कोई भी खिलाड़ी अपनी बारी आने पर ही स्‍ट्राइकर से मार सकता है। साथ ही एक खिलाड़ी को एक बार में एक  ही बार स्‍ट्राइकर से मारने का मौका मिलता है।

कैरम बोर्ड में बने छेद

कैरम बोर्ड के चारो तरफ छेद बने होते हैं। इनके अंदर ही सभी खिलाडियों को अपनी गोटी ले जाकर डालनी होती है। खास बात ये है कि एक खिलाड़ी कैरम के चारों छेद में से किसी में भी अगर गोटी डालने में कामयाब हो जाता है तो वह गोटी उसी की हो जाती है। गोटी को छेद में डालने का एकमात्र तरीका स्‍ट्राइकर से मारने का ही होता है।

गोटियों को जीतने का तरीका

काली और पीली: काली और पीली गोटी को जीतने का तरीका बेहद साधारण सा है। यदि किसी खिलाड़ी ने स्‍ट्राइकर से निशाना लगाया और उसके निशाने के मुताबिक यदि कोई गोटी छेद में चली गई, तो वह उसकी हो जाएगी। खास बात ये है कि यदि एक साथ दो गोटी भी छेद में चली जाती हैं। तो वो दोनों गोटी उस खिलाड़ी की हो जाती हैं। यह किसी तरह का फाउल नहीं माना जाएगा।

लाल गोटी (रानी): जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि लाल गोटी को रानी गोटी भी कहा जाता है। साथ ही इसके कुल 5 अंक माने जाते हैं। इसलिए इसे जीतना भी काफी कठिन होता है। इसे जीतने का नियम ये होता है कि यदि कोई खिलाड़ी अपने स्‍ट्राइकर से रानी गोटी को छेद में डाल लेता है, तो उसी के साथ उसे एक बार और स्‍ट्राइक से मारने का मौका दिया जाता है।

दूसरी बारी में भी यदि वो कोई काली या पीली गोटी छेद में डाल लेता है तो समझिए रानी गोटी के साथ दूसरी गोटी भी उसकी हो गई। लेकिन यदि दूसरी बारी में वो कोई भी गोटी छेद में नहीं डाल पाया, तो उसे रानी गोटी को दोबारा से कैरम के बीच में रखना होगा। इसे जीतने का फिर से वही तरीका अपनाना होगा।

कैरम बोर्ड में बनी रेखाएं

कैरम बोर्ड के अंदर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं। जिनका अलग अलग मतलब होता है। इसलिए कैरम बोर्ड खेल रहे हर खिलाड़ी को इन रेखाओं का अवश्‍य तौर पर पालन करना चाहिए। यदि वह इनका पालन नहीं करता है तो उसे फाउल भरना होता है।

बीच की रेखाएं

कैरम बोर्ड के सबसे बीच के हिस्‍से में गोल आकार में रेखाएं बनी होती हैं। इनका काम होता है कि आप शुरूआत में जो भी गोटियां रखें। उन सभी को उन रेखाओं के बीच में ही रखें। ताकि सभी खिलाड़ी की तरफ से बराबर गोटियां रखी जा सकें। हालांकि यदि एक दो गोटी बाहर भी आ जाती है तो भी उससे किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। बस किसी खिलाड़ी को ऐतराज ना हो।

कैरम बोर्ड के चारों तरफ बनी रेखाएं

कैरम बोर्ड के चारों तरफ भी पट्टी नुमा रेखाएं बनी होती हैं। इन रेखाओं का काम होता है कि जब भी किसी खिलाड़ी की बारी आती है तो वो अपना स्‍ट्राइकर अपने सामने वाली दो रेखाओं के बीच में ही रखे। साथ ही उसके दोनों तरफ लाइन बनी होती है।

इन लाइनों का मतलब ये होता है कि वो अपने सामने की लाइन से दाएं या बाएं नहीं जा सकता है। साथ ही उस रेखा से आगे पीछे भी स्‍ट्राइकर को नहीं रख सकता है। यानि जब स्‍ट्राइकर रखा जाए तो वो दोनों रेखाओं को छू रहा हो। इसका फायदा ये होता है कि इससे कोई खिलाड़ी किसी दूसरे की तरफ नहीं जा सकता है।

छेद के सामने बना ‘तीर’

कैरम बोर्ड में हर छेद के सामने एक लंबी सी लाइन जो कि तीर की तरह बनी होती है। वो तीर ये बताने के लिए होता है कि जो खिलाड़ी स्‍ट्राइकर रखकर मार रहा है। उसका स्‍ट्राइकर उस रेखा को पार नहीं करना चाहिए। साथ ही उस रेखा पर हाथ या शरीर का कोई हिस्‍सा स्‍पर्श नहीं करना चाहिए।

ये चारों तरफ बने होते हैं। जो कि हर खिलाड़ी को अपने घर में रहकर ही स्‍ट्राइकर की मदद से गोटियों को मारने के लिए संकेत दिए होते हैं। यदि कोई इस नियम का पालन नहीं करता है तो उसे फाउल भरना होता है।

कैरम बोर्ड में फाउल से जुड़े नियम

  • कैरम बोर्ड खेलने के नियम सबसे पहला यही है जिस भी खिलाड़ी की बारी आई हो वो अपने स्‍ट्राइकर को जब रखे तो दोनों रेखाओं को वो छू रहा हो। यदि किसी भी एक रेखा को वो नहीं छू रहा होता है तो उसे फाउल (Foul) माना जाएगा। इसका दंड ये है कि अब उसे अपनी अगली बारी छोड़नी होगी।
  • स्‍ट्राइकर को चलाते समय अंगुली या हाथ का कोई हिस्‍सा कैरम बोर्ड को नहीं छूना चाहिए। यदि किसी खिलाड़ी का गलती से छू जाता है तो दंड स्‍वरूप उसे अपनी अगली बारी गंवानी पड़ती है।
  • खिलाड़ी के घर के सामने दोनों तरफ बने तीर के निशन से उसका हाथ या अंगुली बाहर नहीं होनी चाहिए। यदि होती है तो उसे दंड स्‍वरूप अपनी एक बारी खोनी पड़ती है।
  • यदि कोई खिलाड़ी अपनी पहली ही बारी में लाल गीटी को छेद में डाल दे तो वह फाउल (Foul) होगा और उसे अपनी एक बारी छोड़नी होगी।
  • यदि कोई खिलाड़ी स्‍ट्राइकर से मारता है और स्‍ट्राइकर उछलकर कैरम बोर्ड से बाहर चला जाता है, तो भी यह फाउल माना जाएगा।
  • किसी खिलाड़ी ने यदि स्‍ट्राइकर चलाया और वो सीधा छेद में चला गया तो उसे फाउल के तौर पर अपनी जीती हुई दो गीटी कैरम में वापिस रखनी होती है। भले ही उसके साथ कोई गोटी भी छेद में क्‍यों ना गई हो। यदि उस समय उसके पास गीटी नहीं हैं, तो जीतने के बाद रखनी होती है।
  • यदि खेल एकदम अंत में पहुंच चुका है तो कैरम में रानी गोटी के साथ केवल दो अन्‍य गोटी बची हैं। तो नियम ये कहता है कि अब कोई भी खिलाड़ी केवल रानी गोटी ही जीत सकता है। यदि उससे दूसरी गोटी छेद में चली जाती है तो उसे वापिस कैरम में रखनी होती है। इसी तरफ यदि रानी के बाद वो दूसरी गोटी नहीं जीत पाता है तो रानी को उसे वापिस रखना होता है।
  • किसी भी खिलाड़ी से यदि खेलते समय किसी कारणवंश उसका हाथ या अंगुली किसी गोटी से छू जाती है तो यह फाउल माना जाता है। जिसका नतीजा उसे एक जीती हुई गोटी तुरंत कैरम में रखनी होगी। गोटी ना होने पर उसे जीतने के बाद रखनी होगी।
  • किसी खिलाड़ी अथवा टीम के 24 अंक हो जाने पर वह रानी यानि लाल गोटी से 5 अंक प्राप्त नहीं कर सकता है। यदि वह रानी को जीतता है, तो भी उसे विरोधी की बोर्ड पर बची गोंटों के अंक मिलते है।
  • कोई भी खिलाड़ी खेल शुरू होने के बाद बीच में नहीं छोड़ सकता है। यदि वह ऐसा करता है तो यह बेईमानी माना जाता है।

कैरम में जीत और हार कैसे तय होती है?

कैरम बोर्ड खेलने के नियम जानने के बाद आपके जहन में ये सवाल आ रहा होगा कि अंत में कैरम बोर्ड में जीत और हार कैसे तय होती है। इसका बेहद ही साधारण सा तरीका है। इसके लिए जब कैरम बोर्ड के अंदर सभी गोटियां खत्‍म हो जाती हैं। तो हर खिलाड़ी अपने अपनी गोटियों के अंक गिन लेता है।

जिसके ज्‍यादा अंक होते हैं वो कैरम बोर्ड खेलने के नियम के अनुसार जीत जाता है और जिसके कम अंक होते हैं वो हार जाता है। इस तरह से हार का बदला लेने के लिए वो दोबारा से फिर से मैच लगाता है।

FAQ

कैरम बोर्ड कैसा खेल है?

कैरम बोर्ड एक इनडोर गेम है। इसे घर के अंदर कहीं भी बैठकर आसानी से खेला जा सकता है।

कैरम बोर्ड खेलने के लिए कितने खिलाड़ी होने चाहिए?

कैरम बोर्ड खेलने के लिए कम से कम दो खिलाड़ी अवश्‍य होने चाहिए और इस खेल में अधिकतम चार खिलाड़ी तक हो सकते हैं। हर खिलाड़ी इसके अंदर टीम की बजाय अपने अपने अंक जुटाता है।

कैरम बोर्ड में जीत और हार कैसे तय होती है?

कैरम बोर्ड के नियम के मुताबिक अंत में सभी खिलाड़ी अपनी गोटियों के अंक जोड़ते हैं और जिसके पास ज्‍यादा अंक होते हैं वही कैरम बोर्ड के इस खेल में जीत जाता है।

कैरम बोर्ड में कितनी तरह की गोटियां होती हैं?

कैरम बोर्ड के अंदर कुल तीन तरह की गोटियां होती हैं। इसके अंदर 9 काली गोटी होती है, 9 पीली गोटी होती है। जबकि एक लाल रंग की गोटी होती है। जिसे ‘रानी’ गोटी कहते हैं। इसके कुल 5 अंक होते हैं।

कैरम बोर्ड में खेल के नियम का पालन ना करने पर क्‍या होता है?

यदि कोई खिलाड़ी कैरम बोर्ड के खेल में नियम का पालन नहीं करता है या उससे उसका उल्‍लंघन हो जाता है तो उसे फाउल (Foul) माना जाता है। जिसके बदले में उसे या तो अपनी एक बारी छोड़नी होती है या अपनी एक जीती हुई गोटी वापिस कैरम बोर्ड में रखनी होती है।

Conclusion

आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि कैरम बोर्ड खेलने के नियम क्‍या होते हैं। साथ ही कैसे यह इनडोर छोटा सा गेम लोगों का दिन आसानी से आनंदमय बना सकता है। क्‍योंकि इस खेल के अदंर इतने नियम है कि यदि कोई सोच रहा हो कि वो तो ऐसे ही कैरम बोर्ड में किसी को भी हरा सकता है, तो एक बार किसी खिलाड़ी के साथ मैच लगाकर देख ले। फिर उसे पता लगेगा। इतनी सारी जानकारी के बाद भी यदि आपका कैरम बोर्ड खेलने के नियम से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करें। हम आपके सवाल का जवाब अवश्‍य देंगे।

इसे भी पढ़ें:

उम्र में युवा और तजुर्बे में वरिष्ठ रोहित यादव हरियाणा के रहने वाले हैं। पत्रकारिता में डिग्री रखने के साथ इन्होंने अपनी सेवाएं कई मीडिया संस्थानों को दी हैं। फिलहाल ये पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं 'All in Hindi' को दे रहे हैं।

Leave a Comment